• Congress प्रत्याशी Karishma Thakur ने कई जगहों पर किया जनसंपर्क
  • शनिवार सुबह शास्त्री नगर, लोहारन भट्ठा में कार्यकर्ताओं के साथ की Meeting
  • नया मंदिर (कछुआ तालाब) एरिया में किया सघन जनसंपर्क
  • शाम को गुजैनी J&I सेक्टर में निकाली जनसंपर्क यात्रा

 

गुजैनी सब्जी मंडी में पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, आदर्श दीक्षित, अखिलेश दीक्षित आदि के साथ जनसंपर्क करतीं कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर।

Central Desk

(Uttar Pradesh Election 2022) :किसी से नहीं लड़ाई है, करिश्मा बिटिया छाई है पूर्वांचल की बहुरिया मिलने आई है...इन स्लोगन के बीच सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने गोविंदनगर विधान सभा से Congress प्रत्याशी Karishma Thakur पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। जनता का प्यार का अभिवादन कर करिश्मा ने बुजुर्ग महिलाओं के पांव छुए और उनसे चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा। जनसंपर्क के दौरान कई  बार स्थानीय लोगों ने उन्हें रोककर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इस पर करिश्मा ने कहा कि वह विधायक न होने के बाद भी कोरोना महामारी के समय आप सब के बीच मौजूद रही थीं। मैं जनता के दिमाग में नहीं बल्कि दिल में रहना चाहती हूं।

शनिवार चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करिश्मा ठाकुर ने शास्त्री नगर और लोहारन भट्ठा में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता के साथ Meeting करके की। उन्होंने मीटिंग में मौजूद लोगों से कहा कि चुनाव के बाद जो भी समस्याएं होंगी, उससे निजात दिलाने का वह हर संभव काम करेंगी। इसके बाद समर्थकों की टोली के साथ करिश्मा ठाकुर ने नया मंदिर (कछुआ तालाब) और उसके आसपास की एरिया में सघन जनसंपर्क किया।

 

बुजुर्ग कार्यकर्ता भी कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगते नजर आए।

शाम होते-होते Karishma Thakur का काफिला गुजैनी पहुंच गया। यहां पर अखिलेश दीक्षित, आदर्श दीक्षित, निर्मल शुक्ला, मनीष शर्मा (सभी पूर्व पार्षद), योगेश शर्मा, रंति बाजपेयी (प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस), नन्हें जायसवाल, संदीप, राजीव वर्मा, रामसागर यादव (वार्ड अध्यक्ष), मधुबावा सिंह, सुशील रावत, जेपी दिवेदी, सुनील भाटी, भोगेंद्र सिंह, नंद किशोर चौहान, पुत्तन शर्मा, लविश, अमन राज, ध्रुव सोनी, शुभम यादव, रवि अवस्थी, विकास रावत, रजत पंडित, मनोज कुमार गुप्ता, रवि कुमार शर्मा, हरिशंकर पाल, विमला चौहान, आकाश ठाकुर, सुनील मिश्रा, राजेश जायसवाल, संजय शर्मा, ओमप्रकाश त्रिपाठी, प्रताप अहिरवार (पूर्व पार्षद) ने कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर का क्षेत्रीय जनता के साथ स्वागत किया।

कांग्रेस प्रत्याशी ने बच्चों को दुलराया और महिलाओं को गले लगाया।

इसके बाद Karishma Thakur के समर्थकों की टोली अबेंडकर मूर्ति चौराहे से निकली। जे ब्लाक होते हुए सभी लोग आइ ब्लाक पहुंचे। सघन जनसंपर्क के दौरान लोग करिश्मा ठाकुर के पक्ष में नारेबाजी भी करते रहे।

यहां पर स्थानीय लोगों ने Congress प्रत्याशी से शुद्ध पेयजल और सीवर की समस्या के बारे में बताया। गुजैनी के बाशिदों ने कहा कि लंबे समय से हम लोग शुद्ध पेयजल की बाट जोह रहे हैं। कई साल बीत गए लेकिन यह समस्या जस की तस बनी हुई है। गर्मी आते ही पानी की भीषण किल्लत स्टार्ट हो जाती है। अफसरों और जनप्रतिनिधियों से तमाम शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन अभी तक कोई निजात नहीं मिली।

क्षेत्रीय लोगों ने सीवर की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। सभी ने कहा कि सीवर भी एक बड़ी विकराल समस्या है। जैसे ही बारिश होती है क्षेत्र की हर गली में जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि मैं क्षेत्र की इन दोनों समस्याओं को जल्द से जल्द खत्म कराने का काम करूंगी। इस दौरान करिश्मा ने हाथ जोड़कर जनता से अपील करते हुए कहा कि मैं आपके कानपुर की बेटी हूं, दिल्ली में पढ़ाई की है, पूर्वांचल में मेरी ससुराल है। मेरा आप सब से बेहद पुराना नाता है। कीमती वोट देकर आप सभी मुझे विधान सभा भेजें ताकि आपकी दिक्कतों को मैं प्रमुखता से उठा सकूं।

 

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: