Articles by "पार्षद"
पार्षद लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Kanpur में सत्यदेव पचौरी के सांसद बनने के बाद रिक्त हुई गोविंदनगर विधान सभा के ( उपचुनाव) में 4 बार के चर्चित पार्षद नवीन पंडित ने भी अपनी दावेदारी ठोंक दी है। BJP के नेशनल प्रेसीडेंट, यूपी प्रेसीडेंट और क्षेत्रीय प्रेसीडेंट को 30 पार्षदों के समर्थन वाला पत्र नवीन पंडित ने भेजा है। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों की मानें तो एक बड़े राजनीतिक परिवार से भी दावेदारी शीर्ष स्तर पर चल रही है। केंद्र के एक पूर्व ताकतवर Minister से इस राजनीतिक परिवार ने दो चक्र की बातचीत भी की है। इस बातचीत के दौरान तीन नामों का सुझाव दिया गया है। इसमें एक नाम राजनीतिक परिवार के बेटे का है और दो नाम उनके करीबी रिश्तेदार “ब्रदर्स” के हैं।



YOGESH YTIPATHI


4 बार पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं नवीन पंडित


नवीन पंडित 4 बार पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं। इसमें दो बार गोविंदनगर और दो बार किदवईनगर विधान सभा के वार्ड से वे चुनाव जीते हैं। गोविंदनगर एरिया के साथ-साथ बर्रा समेत कई क्षेत्रों में उनकी कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ है। नवीन ने पहला चुनाव बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीता था। तब उन्होंने रिकार्ड वोटों से डीबीएस कालेज के पूर्व पदाधिकारी अनिल अग्निहोत्री को हराया था। दो दशक पहले तक पूर्व कैबिनेट मंत्री बालचंद्र मिश्रा के बेहद करीबी रहे नवीन पंडित पर राम मंदिर आंदोलन और बाबरी विध्वंस के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत दो बार कार्रवाई की गई। नवीन पंडित गोविंदनगर विधान सभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं। वोट 7700 के करीब मिले थे।


इस लिए चाहिए नवीन पंडित को टिकट


www.redeyestimes.com (News Portal) के सवाल पर बीजेपी पार्षद नवीन पंडित ने कहा कि “मैं जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता हूं। क्षेत्र की जनता के साथ उनके सुख और दुःख में खड़ा रहता हूं।” राममंदिर आंदोलन और बाबरी विध्वंस के बाद कानपुर के जिला प्रशासन ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दो बार कार्रवाई की। मैं लंबे समय तक जेल में रहा। 4 बार से पार्षद का चुनाव जीत रहा हूं। ये भी जनता का एक प्यार है। सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि नगर निगम सदन के करीब-करीब सभी पार्षद चाह रहे हैं कि इस बार गोविंदनगर का विधायक उनके बीच का हो। 30 पार्षदों ने हस्ताक्षर कर एक पत्र दिया। जिसके बाद मैने गोविंदनगर से दावेदारी की है।

दो बड़े राजनीतिक परिवारों के बीच शह और मात का “खेल”


तमाम दावेदारों के दिलचस्प मुकाबले के बीच एक और "महा मुकाबला" चल रहा है। अंदरखाने से खबर है कि एक राजनीतिक परिवार ने लामबंदी शुरु कर दी है। अपने रिशतेदार “ब्रदर्स” के लिए इस परिवार ने टिकट की मांग की है। रिश्तेदार को टिकट न मिलने की सूरत में बेटे को प्रत्याशी बनाया जाए, ये भी एक विकल्प रखा गया है। खबर है कि इसके लिए मोदी सरकार के एक ताकतवर पूर्व मंत्री से दो चक्र की बातचीत अभी हाल में हो चुकी है। जल्द ही इस मुलाकात के परिणाम भी सामने दिखाई दे सकते हैं। वहीं, इस परिवार के धुर-विरोधी खेमे के लोग भी पीछे नहीं है। विरोधी खेमे से अब तक दो आवेदन हो चुके हैं। इसमें एक आवेदन पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के दिग्गज पदाधिकारी भी अपनी ताकत लगा रहे है। खबर है कि इस बड़े राजनीतिक घराने की सबसे बड़ी चिंता अपनी पुशतैनी प्रापर्टी को लेकर है। यही वजह है कि परिवार हर कीमत पर गोविंदनगर (उपचुनाव) से टिकट चाह रहा है।

आसान नहीं होगा प्रत्याशी का चयन

गोविंदनर विधान सभा का (उपचुनाव) मानों "कुंभ का स्नान" हो गया है। हर कोई इस "शाही स्नान" करना चाह रहा है। अब तक करीब दर्जन भर दावेदार सामने आ चुके हैं। सूत्रों की मानें तो अंत में तीन से चार नामों पर ही बीजपी का शीर्ष नेतृत्व विचार करेगा। यदि इन तीन-चार नामों पर भी अंत समय में “दंगल” हुआ तो फिर किसी महिला नेत्री को भी बीजेपी प्रत्याशी बना सकती है। कुछ ऐसा ही RSS भी चाह रही है।


 

 

 

"माननीयों" की मनमानी के चलते गोविंद नगर, किदवई नगर विधान सभा के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची नहीं जारी की गई। अन्य विधानसभाओं में प्रत्याशियों के नाम तय हो चुके हैं लेकिन यहां पर यह काम भी नहीं हो सका है। सूत्रों की मानें तो यदि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो शुक्रवार दोपहर तक सूची जारी हो सकती है। कई सीटों पर विवाद इतना गहरा है कि संगठन के दिग्गज भी परेशान हैं।




YOGESH TRIPATHI

कानपुर। पार्षदी के टिकट के लिए “माननीयों” की मनमानी से आखिर गोविंदनगर और किदवईनगर विधान सभा की करीब तीन दर्जन सीटों पर BJP में “सियासी रायता” फैल ही गया। “सियासी रायता” फैलते ही UPBJP के “चाणक्य” का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने दोनों ही विधान सभा की सूची पूरी तरह से रोक दी। RSS के पदाधिकारी की मानें तो कई सीटों पर “माननीयों” ने इसे मूंछ की लड़ाई बना ली है। अंदरखाने की मानें तो मंगलवार को जिन 27 दावेदारों की प्रत्याशिता पर मुहर लगी थी, उसमें कई का पत्ता भी इन “माननीयों” ने साफ कर दिया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच सबसे खास चर्चा यह रही कि दक्षिण बीजेपी की प्रेसीडेंट अनीता गुप्ता ने मीटिंग में न जाने की बात कह दी। सूत्रों की मानें तो यदि बीजेपी प्रेसीडेंट नहीं पहुंची तो किदवईनगर से एक दिग्गज का टिकट कटना करीब-करीब पक्का है। सूत्रों की मानें तो शुक्रवार दोपहर तक दोनों विधान सभाओं की लिस्ट फाइनल हो सकती है।

किदवईनगर की विवादित सीटें

-वार्ड नंबर 100 पर काफी उहापोह की स्थित बनी हुई है। यहां से मंगलवार को प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगने के बाद अंदरखाने से चर्चा है कि प्रत्याशी का टिकट काटकर एक "माननीय" के बेहद करीबी को टिकट दी जा रही है। जिसे टिकट दी जा रही है उसके बारे में बताया जा रहा है कि वह बसपा के एक कद्दावर नेता के काफी करीबी रहे हैं।

-वार्ड नंबर 38 में सबसे तगड़े दावेदार बीजेपी दक्षिण के एक पूर्व प्रेसीडेंट के सगे भतीजे बताए जा रहे हैं। यह ऐसा वार्ड है जहां से बीजेपी ने कभी चुनाव नहीं जीता। संगठन की नजर में पूर्व प्रेसीडेंट का भतीजा सबसे ताकतवर और मजबूत प्रत्याशी है लेकिन बीजेपा का एक धड़ा इस मजबूत प्रत्याशी का पत्ता साफ कराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए है। जिलाध्यक्ष की तरफ से भेजी गई तीन दावेदारों की लिस्ट में पूर्व प्रेसीडेंट के भतीजे का नाम सबसे ऊपर है। इस सीट से एक आवेदक अपनी टिकट पक्की मान पूरे दिन मिठाई बांटते रहे। माना जा रहा है कि मिठाई खिलाकर लोगों का मुंह मीठा कराने वाले आवेदक को सिग्नल मिल चुका है।



-वार्ड नंबर 84 इस सीट पर तीन सबसे मजबूत दावेदार हैं। ठाकुर बिरादरी की मजबूत प्रत्याशी को संगठन पहली पसंद बनाए है लेकिन यहां पर BJP की पसंद कोई और है। वर्तमान पार्षद की पैरवी में बीजेपी का एक गुट है। वहीं एक बीजेपी पार्षद की पत्नी के लिए “माननीय” लगे हैं। कुल मिलाकर माहौल यहां पर भी बिल्कुल ठीक नहीं है।

-वार्ड नंबर 88 और 65 में जातिगत समीकरण को लेकर ऊहापोह की स्थित बनी है। BJP के बड़े सूत्रों की मानें तो यहां पर एक से ठाकुर और एक से ब्राम्हण बिरादरी को टिकट देने के लिए प्लान तैयार किया गया था लेकिन ऐन वक्त पर वह भी बिगड़ गया था। हालांकि यहां पर यही समीकरण ही बैठेगा। दो वार्डों में से एक में पंडित और एक में ठाकुर प्रत्याशी बनाया जाएगा।

-वार्ड नंबर 93 इस वार्ड से मंगलवार को नवीन पंडित के नाम पर सहमति बनी। बुधवार को नवीन पंडित से कह दिया गया कि तुम अपनी पत्नी नीतू पंडित को वार्ड 67 से लड़वाओ। 93 से बीजेपी के राजेश श्रीवास्तव को उतार दिया गया। गौरतलब है कि यह सीट पंजाबी बाहुल्य मतदाताओं वाली है। देवेंद्र सब्बरवाल का टिकट कांग्रेस से बिल्कुल तय है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी के ही एक बड़े सिंडीकेट ने यह सीट कांग्रेस के एक बड़े नेता को फायदा पहुंचाने के लिए “हाईजैक” करवाई है। उसके पीछे तर्क यह है कि नवीन पंडित से बेहतर फाइट देवेंद्र सब्बरवाल को और कोई दे नहीं सकता था। इस लिए सबसे बड़े रोड़े को पूरी प्लानिंग के तहत साफ कर दिया गया।

-वार्ड नंबर 48 इस सीट से बीजेपी ने एक कांग्रेसी नेता के बिजनेस पार्टनर के नाम पर करीब-करीब मुहर लगा दी है। चर्चा है कि इस सीट से राजेश श्रीवास्तव ने काफी मेहनत की थी। लेकिन उनको योजना के तहत 93 में शिफ्ट कर दिया गया। वार्ड 48 से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर अश्वनी चड्ढा का नाम करीब-करीब फाइनल है। जानकारों की मानें तो यह सीट भी बेजीपी ने वॉकओवर में दे दी।

गोविंदनगर विधान सभा की विवादित सीटें

वार्ड नंबर-33 यह सीट एक माननीय के लिए नाक का सवाल बनी हुई है। RSS सूत्रों की मानें तो जिसके लिए पैरवी की जा रही है, संगठन उसे कतई पसंद नहीं कर रहा है। उसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि आवेदक के खिलाफ संगीन धाराओं में कई मुकदमें पंजीकृत हैं। साथ ही सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि कुछ दिन पहले एक आवेदक को धमकी देने का मामला। यूपी बीजेपी नेतृत्व के पास इसकी शिकायत संगठन ने पहुंचाई है। लेकिन “माननीय” नाम को फाइनल कराने में अड़े हुए हैं। कुल मिलाकर इस सीट पर “रायता” अधिक फैल चुका है।

-वार्ड नंबर 86 पर एक साल के बुजुर्ग के लिए माननीय ने तो प्रतिष्ठा फंसाई ही है साथ ही कानपुर के सांसद मुरली मनोहर जोशी ने भी इसी नाम पर सहमति देकर सभी को अचंभे में डाल दिया है। यहां संगठन की पहली पसंद एक पुराने कार्यकर्ता की पत्नी बनी हैं। इस कार्यकर्ता के बारे में कहा जाता है कि करीब 25 बरस से वह संघ और बीजेपी के सेवा करते आ रहे हैं। सपा के शासनकाल में उन पर कई मुकदमें भी इसी खुन्नस में दर्ज हुए।

-वार्ड नंबर 60 रावतपुर गांव इस वार्ड से RSS के प्रांतीय स्तर के बेटे ने दावा ठोका हैं। उनकी पैरवी संघ के लोग कर रहे हैं, जबकि “माननीय” की पैरवी अपन करीबी के लिए है। लेकिन दावा मजबूत मौजूदा पार्षद रामऔतार प्रजापति का बन रहा है।

-रतनलाल नगर वार्ड- इस वार्ड से “माननीय” ने अपनी साली के लिए टिकट मांगा है। जिनके लिए टिकट मांगा गया है वह पार्षद मनीष शर्मा की धर्मपत्नी है। लेकिन यहां पर संगठन की  पहली पसंद कोई और है।  

नोट- दोनों ही विधान सभाओं में करीब 10 और सीटें ऐसी हैं, जहां पर विवाद तगड़ा है।

 

बीजेपी में नगर निकाय के चुनाव को लेकर पार्षद के दावेदारों के बीच चल रही "नूरा-कुश्ती" अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। दिग्गज अपने करीबी और चहेतों को टिकट दिलाने के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं। जिनकी टिकटों पर कल तक फाइनल मुहर लग चुकी थी, अब उनको कुछ घंटे बाद ही मायूसी मिलने लगी है। ताजा मामला गोविंदनगर के कुछ वार्डों को लेकर है। 




YOGESH TRIPATHI 

कानपुर। Kanpur City के चर्चित पार्षदों में एक नवीन पंडित की गोविंदनगर के वार्ड 93 से चल रही टिकट की दावेदारी पर कानपुर BJP के दिग्गजों ने विराम लगा दिया है। RSS के सिग्नल के बाद नवीन की टिकट करीब-करीब फाइनल हो चुकी थी। बड़े सूत्रों की मानें तो नवीन को बुलाकर साफ तौर पर यह कह दिया गया कि तुम वार्ड 67 से अपनी धर्मपत्नी को चुनाव लड़ाओ। चर्चा यह भी है कि वार्ड नंबर 48 से जिस प्रत्याशी का टिकट कल फाइनल था उसे वार्ड नंबर 93 से हाईकमान लड़ा सकता है। चर्चा यह भी है कि बीजेपी सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके बालचंद्र मिश्रा के करीबी लोगों में एक रहे चर्चित नेता को वार्ड नंबर 48 से लड़ाने का सिग्नल दे दिया गया है। अंदरखाने की मानें तो इस चर्चित नेता ने आवेदन तक नहीं किया है। यह नेता पंजाबी बिरादरी का नेतृत्व करता है। 

 

हाईकमान के निर्देश का पालन करूंगा

गोविंदनगर से टिकट कटने का संकेत मिलने पर www.redeyestimes.com ने जब नवीन पंडित से बात की तो उन्होंने कहा कि बीजेपी के हाईकमान का जो निर्देश मिलेगा, उसका हर कीमत पर पालन करूंगा। नवीन पंडित ने कहा कि वैसे तो मेरा घर वार्ड नंबर 93 में है। मेरी कर्मस्थली भी यह वार्ड रहा है। राजनीतिक जीवन की शुरुआत इसी वार्ड से करते हुए निर्दलयी प्रत्याशी की हैसियत से चुनाव भी जीत चुका हूं। नवीन की मानें तो हाईकमान ने वार्ड नंबर 67 से पत्नी नीतू पंडित को चुनाव लड़ाने की बात कही है। इस वार्ड से नवीन पंडित वर्तमान में पार्षद हैं। नवीन पंडित ने खुद पूरे मामले की पुष्टि की है।

Kanpur में दूसरी बड़ी जीत दर्ज की थी नवीन पंडित ने 

बात यदि वर्ष 2012 में हुए नगर निकाय के चुनाव की करें तो नवीन पंडित ने वार्ड नंबर 67 से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। यह चुनाव उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। नवीन ने यह चुनाव करीब 2000 वोटों से जीता था। तब उनके खिलाफ बीजेपी से चुनाव लड़े महेश मिश्रा को सिर्फ 1200 वोट ही मिले थे। यह कानपुर में जीत के लिहाज से दूसरी बड़ी जीत थी। गौरतलब है कि पहला चुनाव भी नवीन पंडित ने भाजपा के दिग्गज अनिल अग्निहोत्री को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर हराया था।

गुरु-चेला को एक वार्ड से क्यों नहीं ?

राजनीति के जानकारों की मानें तो वार्ड नंबर 93 से जिस प्रत्याशी को टिकट दिया जा रहा है, वह वहां से चुनाव लड़ने के मूड में बिल्कुल नहीं है। इस वार्ड में उसने कोई राजनीतिक जमीन ही नहीं तैयार की है। उसने वार्ड नंबर 48 से पूरी तैयारी की थी, और कल तक उसकी टिकट भी करीब-करीब फाइनल हो चुकी थी लेकिन ऐन वक्त पर रायता फैल गया। बीजेपी के कुछ नेताओं ने www.redeyestimes.com से बातचीत में नाम न छापने की शर्त पर कहा कि कांग्रेस के एक बड़े कद्दावर नेता को फायदा पहुंचाने के लिए टिकटों के वितरण में खेल हो रहा है। कांग्रेस के इस बड़े नेता के रिश्तेदार बीजेपी में बड़े पद पर हैं। पुराने और दिग्गज भाजपाइयों का कहना है कि वार्ड नंबर 93 से चूंकि देवेंद्र सब्बरवाल कांग्रेस प्रत्याशी हैं। यह सीट पंजाबी बाहुल्य है, इस लिए उनको वाकओवर देने के मकसद से यहां पर हाईकमान कमजोर प्रत्याशी उतार रहा है।

BJP को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाने की कवायद

कद्दावर बीजेपी नेताओं की मानें तो यदि ऐसा हो रहा है तो यह सीधे तौर पर भाजपा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। जिस व्यक्ति का वार्ड में जनाधार ही नहीं है, उसे पार्टी का प्रत्याशी बनाने से क्या फायदा ? वह भी तब जब खुद प्रत्याशी भी न चाह रहा हो।

 

 

 

 

नगर निकाय चुनाव को लेकर एक तरफ जहां सत्ताधारी दल BJP में टिकट के लिए मारामारी मची है तो दूसरी तरफ कांग्रेस में सन्नाटा पसरा है। बेहद गोपनीय तरीके से नगर निकाय चुनाव में अपनी तैयारियों को अंजाम दे रही कांग्रेस के लिए जल्द ही बेचैनी भरी खबर आ सकती है। चर्चा है कि कांग्रेस के खिलाफ साउथ सिटी के 18 वार्डों में बागी प्रत्याशियों को खड़ा करने की पूरी तरह से तैयारी की जा चुकी है। ऐसा एक दिग्गज को हाशिए पर लाने के लिए किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन 18 वार्डों से पैनल के पास सिर्फ सिंगल नाम ही प्रत्याशिता के लिए भेजे गए हैं अब तक। 




 

 

YOGESH TRIPATHI

कानपुर। नगर निकाय के चुनाव का शंखनाद होने के बाद जहां सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) में मेयर से लेकर पार्षदी तक का टिकट पाने के लिए मारामारी मची है तो दूसरी तरफ प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस में जोरदार सन्नाटा पसरा है। लेकिन शहर की राजनीति के कुशल पंडित कहे जाने वाले कुछ “चाणक्य” कांग्रेस में छाए सन्नाटे को दूर करने की जद्दोजहद में जुट गए हैं। www.redeyestimes.com न्यूज पोर्टल को मिली एक बेहद अहम जानकारी के मुताबिक Kanpur के South City के अंतर्गत आने वाले करीब 18 वार्डों में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के समानांतर “बागी” भी जोरदार अजमाइश करेंगे। इसके लिए पूरा “ब्लूप्रिंट” तैयार हो चुका है। “बागी” प्रत्याशियों को टानिक देने के लिए कांग्रेस का एक खेमा पूरी तरह से कमर कसकर तैयार है।

अधिकांश सीटों पर हाईकमान को सिंगल नाम ही भेजे गए

कांग्रेस के अंदरखाने में चर्चा है कि साउथ के करीब डेढ़ दर्जन वार्डों में अधिकांश पर सिंगल नाम ही भेजे गए। दूसरे किसी ने या तो आवेदन नहीं किया या फिर करने नहीं दिया गया। इन 18 सीटों पर कांग्रेस करीब 4 वार्ड पूरी तरह से जीतने की स्थित में है। दो वार्डों में तो उसके पास वर्तमान में पार्षद हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस का एक धड़ा पूरी तरह से एक दिग्गज का समीकरण बिगाड़ने की तैयारी कर चुका है। इसकी कवायद पिछले करीब एक सप्ताह से चल रही थी। “बागी” प्रत्याशियों की लिस्ट भी करीब-करीब फाइनल हो चुकी है। जल्द ही इनके नामांकन भी होंगे।

“बागी” प्रत्याशी बिगाड़ देंगे कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों का “खेल”

राजनीति में सियासी चौसर बिछा रहे चाणक्यों की मानें तो बागी प्रत्याशी कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों का पूरा खेल बिगाड़ेंगे। इसका सीधा एडवांटेज BJP प्रत्याशियों को मिलेगा। कई सीटों पर बागी प्रत्याशी अधिकृत प्रत्याशियों से कहीं अधिक भारी बैठेगें।

तीन सीटों पर BJP चलेगी अपने “तुरुप का इक्का”

BJP के अंदरखाने में जो चर्चा है उसके मुताबिक पार्टी तीन सीटों पर अपने “तुरुप का इक्का” ही चलेगी। मतलब साफ है कांग्रेस के दिग्गजों के खिलाफ दबंग लोगों को टिकट देने का पूरा प्लान बन चुका है। सिर्फ औपरचारिकता मात्र ही बाकी है।

 

लंबे समय से पार्षद की तैयारी कर रहे कई दिग्गज दावेदारों ने टिकट पक्की करवाने के लिए "बाजरा" खोल दिया है। उनके "बाजरा" खोलते ही अन्य दावेदारों में खलबली मच गई है। सभी दावेदार अब अपने-अपने आकाओं की चौखट पर सुबह से लेकर शाम तक डेरा जमाए हैं। इन दावेदारों के डेरा जमाने की वजह से BJP के कई बड़े नेताओं के लिए परेशानी की वजह बन चुकी है। कई नेता अब दावेदारों के फोन तक नहीं उठा रहे हैं।




YOGESH TRIPATHI

कानपुर। नगर निकाय चुनाव के तिथियों का “शंखनाद” होने में महज कुछ ही दिन शेष बचे हैं। जिला प्रशासन चुनाव की तैयारियों में व्यस्त है तो प्रत्याशी अपनी टिकट पक्की करने में जुटे हैं। सबसे अधिक मारामारी सत्ताधारी BJP में मची है। पार्षद की टिकट पाने के लिए जद्दोजहद कर रहे तमाम दावेदारों की सुबह और शाम आकाओं की चौखट पर बीत रही है, और आका हैं कि उनके पास मिलने का वक्त ही नहीं। कई प्रत्याशी हर कीमत पर टिकट चाहते हैं, इसके लिए उन्होंने बाकायदा “बाजरा” भी खोल दिया है। भाव खुला है सीधे 10 लाख पर। ये हम नहीं कह रहे बल्कि कई दावेदार खुल्लम-खुल्ला महफिलों और चौराहों पर चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। गुजैनी और दबौली से तो दो दावेदारों ने अपना टिकट पक्का करने के लिए 10 लाख रुपए की बोली लगा दी है। इन प्रत्याशियों का कहना है कि बाजरा का भाव बढ़ा तो वह और भी दे सकते हैं लेकिन हर कीमत पर टिकट चाहिए।



चर्चित मंत्री तो चहेते के लिए किसी और को आवेदन तक नहीं करने दे रहे

यूपी सरकार में एक चर्चित मंत्री अपने करीबी का टिकट पक्का करने के लिए दूसरे दावेदारों को प्रत्याशिता से हटाने के लिए तरह-तरह के हथकंडों को अपना रहे हैं। वह अब तक तीन दावेदारों भगा चुके हैं। नाम न खोलने की शर्त पर एक प्रत्याशी ने बताया कि “दबंग पांडेय जी” मंत्री के करीबी हैं। मंत्री जी हर कीमत पर उनकी टिकट फाइनल कराने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र के तीन पुराने कार्यकर्ता जब आवेदन करने पहुंचे तो मंत्री ने फटकार लगा दी। चर्चा है कि हर दावेदार के लिए मंत्री जी यह कह रहे हैं कि इसने यूपी विधान सभा इलेक्शन में बसपा प्रत्याशी को चुनाव लड़वाया था।



दो “माननीयों” पुत्र खुल्लम-खुल्ला बांट रहे टिकट

शहर के दो “माननीय” जिसमें एक मंत्री भी हैं, दोनों हर कीमत पर अधिक से अधिक अपने करीबी लोगों को टिकट देने के लिए लंबे समय से कवायद छेड़े थे। दोनों काफी हद तक सफल भी हो रहे हैं। दबी जुबान से ही सही लेकिन कार्यकर्ताओं ने बताया कि “बाजरा” खुलने के बाद दोनों के परिवारीजन ही टिकट “फाइनल” करने में व्यस्त हैं। कोई भी हो, पैसा देकर टिकट ले सकता है। दोनों ही “माननीयों” की चौखट पर टिकट के लिए कार्यकर्ताओं से अधिक भीड़ बाहरी लोगों की इस समय मौजूद रहती है।  

  “बाजरा” खुलने पर आर्थिक रूप से कमजोर प्रत्याशियों में निराशा

पार्षद के टिकट पाने के लिए “बाजरा” खुल जाने से सबसे अधिक निराशा और हताशा का भाव उन दावेदारों के चेहरों पर है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इन दावेदारों का कहना है कि लंबा समय बीत गया। पार्टी के लिए दरी और चादरें तक बिछाई हैं। अब जब समय आया है तो पार्टी में ऊंचे पदों पर बैठे “आका” पूंजीपतियों को टिकट देने की तैयारी कर रहे हैं, यह ठीक नहीं है।

चुनाव जीतने के लिए मंत्र और फार्मूला भी बता रहे प्रत्याशी

आर्थिक रूप से बेहद कमजोर प्रत्याशी पार्षदी का चुनाव जीतने के लिए अपने करीबी नेताओं को फार्मूला और मंत्री भी बता रहे हैं कि वह इस तरह से चुनाव हर कीमत पर जीत लेंगे। साथ ही वह नेताओं को यह बताना भी नहीं भूल रहे हैं कि विधान सभा के चुनाव में उन्होंने प्रत्याशी के लिए बूथ पर क्या-क्या नहीं किया ? दावेदारों की सबसे अधिक मारामारी साउथ सिटी के करीब दर्जन भर वार्डों में अधिक है।

बाकी दलों में नहीं है पार्षद प्रत्याशियों के दावेदारों की भीड़

कांग्रेस, सपा और बसपा में पार्षद का टिकट मांगने वाले प्रत्याशियों की संख्या तो है लेकिन भीड़ और मारामारी बिल्कुल भी नहीं है। मुस्लिम एरिया के तीन-चार वार्ड ही ऐसे हैं जहां सपा और कांग्रेस में होड़ मची है। बाकी जगहों पर सामान्य से हालात हैं। बसपा में भी दावेदारों की संख्या शून्य जैसी ही है। यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं में प्रत्याशिता को लेकर उत्साह भी नहीं है। एक पदाधिकारी की मानें तो कुछ वार्डों में तो दावेदार ही नहीं हैं। इन सबके पीछे तर्क चुनाव का मंहगा होना भी है।

कई दावेदार स्लीपिंग सेल की तरह सक्रिय

टिकट के लिए दावेदारों की मचमच के बीच कई दावेदार ऐसे भी हैं जो बिल्कुल स्लीपिंग सेल की तरह सक्रिय हैं। ये वो दावेदार हैं जो हर तरह से संपन्न और सक्षम भी हैं। सूत्रों की मानें तो ये टिकट नहीं मांग रहे हैं लेकिन ऐन वक्त पर ये रायता फैला सकते हैं। विवादित सीटों पर स्लीपिंग माड्यूल्स की तरह सक्रिय कई अघोषित दावेदारों को टिकट भी मिल सकती है।

 

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दो दिन पहले लखनऊ से मेयर सीट पर प्रियंका महेश्वरी को प्रत्याशी बनाने के साथ 19 पार्षद प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। बुधवार को Kanpur AAP (South) ने 8 पार्षद प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर विरोधी दलों को चौंका दिया है। घोषित किए गए सभी प्रत्याशी पार्टी के पुराने वर्कर हैं।


[caption id="attachment_17933" align="aligncenter" width="640"]kanpur nagar nigam, redeyestimes.com नगर निकाय चुनाव के लिए पार्षद प्रत्याशियों की पहली list जारी करते Kanpur AAP (South) के पदाधिकारी।[/caption]

YOGESH TRIPATHI


कानपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए “शंखनाद” हो चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने फिलहाल अभी चुनाव की तिथियों का ऐलान नहीं किया है लेकिन सभी राजनीतिक दलों में प्रत्याशिता को लेकर दावेदारी कर रहे दिग्गजों के दिलों की धड़कन बढ़ी है। इन सब के बीच राजधानी दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) बुधवार को चुनावी समर में कूद पड़ी। Kanpur AAP (South) के संयोजक सोम भारत ने प्रेस कांफ्रेंस में शहर के 8 वार्डों में अपने प्रत्याशियों की पहली List जारी कर सभी राजनीतिक दलों को चौंका दिया है।


Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institution

ये हैं Kanpur AAP (South) की पहली List के प्रत्याशी

58 तिवारीपुर, (रामादेवी) साजन वर्गिश, जयंती श्रीवास्तव वार्ड 63 हंसपुरम(नौबस्ता), मनीष वर्मा वार्ड (91) शास्त्री नगर, मुन्ना कुमार वार्ड (7) निराला नगर, निशा निगम वार्ड (67) बर्रा, लक्ष्मी श्रीवास वार्ड (21) खाड़ेपुर, निर्गुण कुमार वार्ड (12) चकेरी, सतीश चंद्र गुप्ता वार्ड 69 सरोजनी नगर।



दिल्ली की मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर करेंगे Work

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान Kanpur AAP (South) के प्रवक्ता शरद यादव ने कहा कि यूपी में यदि AAP जीतती है तो हम हाउस टैक्स हाफ करेंगे। शहर में फैली गंदगी के लिए पार्टी क्रांतिकारी कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर शहर के सरकारी अस्पतालों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। जनता की सुविधाओं के मद्देनजर नए मोहल्ला क्लीनिक भी खोले जाएंगे।

मेयर प्रत्याशी को लेकर AAP में “उलझन”

मेयर सीट पर किन्ही वजहों से फिलहाल अभी तक सहमित नहीं बन पाई है। सूत्रों की माने तो जिस प्रत्याशी के नाम पर सहमति बनी थी, उसके समानांतर शहर के एक पूर्व पार्षद दिल्ली में रही अपनी बेटी का नाम आगे कर दिए। सूत्रों की मानें तो पार्टी के तमाम वर्कर पूर्व छात्रसंघ के एक पदाधिकारी की धर्मपत्नी के नाम पर सहमति बना चुके हैं। लेकिन ऐन वक्त पर पेंच फंसने की वजह से मेयर कंडीडेट के नाम का ऐलान नहीं किया गया। माना जा रहा है कि एक या दो दिन अभी और लग सकते हैं।

Kanpur AAP (South) की पूरी कार्यकारिणी रही मौजूद

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान Kanpur AAP (South) के प्रशांत त्रिपाठी, योगेश दीक्षित, चिन्टू फौजी, विनय अवस्थी, संजय झा, नवीन तिवारी, अमित मिश्रा, शंकर श्रीवास, जीतू फेरवानी, राजेश अग्निहोत्री, संदीप शुक्ला, मुकेश, छोटेलाल, नागेंद्र राणा, प्रमोद बाबा, पियूष अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार, देवेश दीक्षित समेत कई जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

BJP का शीर्ष नेतृत्व नगर निकाय के चुनाव की तैयारी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कर रहा है। RSS के सूत्रों की मानें तो भाजपा हिन्दुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ सकती है। Kanpur में बीजेपी के दिग्गज लीडर पार्षद से लेकर मेयर प्रत्याशी के चयन पर अपना पूरा फोकस "जिताऊ और टिकाऊ" प्रत्याशियों पर किए हुए हैं।


[caption id="attachment_17875" align="aligncenter" width="670"] प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संगठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और यूपी बीजेपी प्रभारी ओम माथुर (फाइल फोटो)[/caption]

YOGESH TRIPATHI

कानपुर। नगर निकाय के चुनाव की रणभेरी करीब-करीब बज चुकी है, सिर्फ राज्य चुनाव आयोग की तरफ से चुनावी तिथि का ऐलान होना बाकी रह गया है। Kanpur के 110 वार्डों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर सबसे अधिक मचमच केंद्र और यूपी की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में मची हुई है। हाल के दिनों में कई मुद्दों पर मुंह की खा चुका BJP का शीर्ष नेतृत्व हर कीमत पर नगर निकाय चुनाव में पार्षदों से लेकर मेयर तक के प्रत्याशी पर फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। भाजपा के बड़े सूत्रों की मानें तो फोकस “जिताऊ और टिकाऊ” प्रत्याशियों पर अधिक है। विधान सभा के चुनाव में दागी रहे प्रत्याशी हाईकमान के सीधे रडार पर हैं। बीजेपी के दिग्गज इस बार “दागी और बागी” वर्तमान पार्षदों को हर कीमत पर Out करने का मन बना चुके हैं।



हिन्दुत्व के मुद्दे पर निकाय चुनाव लड़ सकती है BJP ! 

Kanpur समेत यूपी के सभी जगहों पर BJP का शीर्ष नेतृत्व हिन्दुत्व के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ना चाहता है। इसके लिए ग्रीन सिग्नल भी पदाधिकारियों को जारी किए जा चुके हैं। इसका एक प्रमाण सोमवार को तब देखने को मिला जब पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान साफ-साफ शब्दों में कह दिया कि अगले वर्ष यूपी की जनता अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन कर दीवाली मनाएगी। उनके इस बयान से राजनीति के जानकार कई मायने निकाल रहे हैं। सबसे अहम बात यह है कि आखिर चुनाव से ठीक पहले ही सुब्रमण्य स्वामी ने यह बयान क्यों दिया ? BJP के बड़े सूत्रों की मानें तो अयोध्या में भगवान रामलला के मंदिर का निर्माण कराने के लिए कई ट्रक ईंटों और पत्थरों की खेप पहुंचाई जा चुकी है। सारा कार्य बजरंगदल और विहिप के नेताओं की अगुवाई में चल रहा है।



“जिताऊ और टिकाऊ” ही चाहिए, फिर चाहे बाहर से ही लाना पड़े

Kanpur में BJP जिताऊ और टिकाऊ पार्षद प्रत्याशियों पर दांव लगाने का मूड बना चुकी है। इसके लिए यदि आवश्यकता पड़ी तो बीजेपी का नेतृत्व दूसरे दलों या फिर निर्दलीय प्रत्याशियों को “आयात” भी कर सकता है। तस्वीर बिल्कुल साफ है कि जिस तरह से हाईकमान ने विधान सभा का इलेक्शन लड़ा था, ठीक उसी पैर्टन पर ही चुनाव नगर निकाय का भी लड़ा जाएगा। गौरतलब है कि यूपी विधान सभा के चुनाव में भाजपा ने दूसरे दलों, बसपा, सपा और कांग्रेस के दिग्गजों को चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल कर सभी को टिकट बांटे थे। इसमें करीब-करीब सभी चुनाव जीत भी गए। इस लिए यह फार्मूला बीजेपी को काफी पसंद आ रहा है।

Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institution

40 बसंत पार कर चुके प्रत्याशियों पर BJP नहीं लगाएगी दांव

BJP सूत्रों की मानें तो शीर्ष नेतृत्व 2019 को ध्यान में रखते हुए नगर निकाय का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए पूरा फोकस प्रत्याशियों को लेकर ही है। हाईकमान का मानना है कि प्रत्याशियों की उम्र 40 से अधिक की न हो। शायद यही वजह है कि कुछ अधिक उम्र के वर्तमान प्रत्याशियों का टिकट इन्हीं वजहों से काटा जाएगा।

प्रत्याशियों के चयन पर खुफिया की भी ली जा सकती है रिपोर्ट

भाजपा हाईकमान किसी भी सूरत में हारने वाला प्रत्याशी नहीं चाह रही है। बिल्कुल साफ है कि यदि नगर निकाय चुनाव में करारी हार मिली तो 2019 के लोकसभा की डगर काफी मुश्किल भरी हो सकती है। Kanpur में यदि आवश्यकता पड़ी तो बीजेपी के दिग्गज प्रत्याशियों के चयन पर खुफिया रिपोर्ट भी ले सकते हैं। मतलब साफ है कि हर कीमत पर जिताऊ प्रत्याशी ही चलेगा।



कई पार्षदों का परशीमन में ही बिगड़ चुका है “खेल”

लंबे समय से बीजेपी के लिए संघर्ष कर रहे तमाम दावेदारों और वर्तमान पार्षदों का “खेल” पहले ही बिगड़ चुका है। सूत्रों की मानें तो जिन सीटों पर अधिक मारामारी थी उसे रिजर्व कर दिया गया। ऐसा होने से तमाम दावेदार खुद ब खुद ही बाहर हो गए। वर्तमान पार्षदों में कई का टिकट उम्र की वजह से कटना पक्का माना जा रहा है। तो दूसरी तरफ से यूपी विधान सभा के इलेक्शन में भीतरघात करने वाले कुछ दिग्गज पार्षदों का टिकट भी करीब-करीब कटने के संकेत दिए जा चुके हैं। बवाल की स्थित से बचने के लिए बीजेपी इन जगहों पर बिल्कुल नए और युवा चेहरों को तरजीह देने में जुटी हुई है। कुछ जगहों पर तो विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों ने चेहरों पर अंदर ही अंदर मुहर भी लगा दी है, इन सीटों पर सिर्फ औपचारिकता ही बाकी बची है।

70 और 30 की “गणित” से हो सकता है टिकटों का बंटवारा

Kanpur BJP में इस समय एक अनार और सौ बीमार वाली कहावत चल रही है। सूत्रों की मानें तो एक-एक वार्ड पर आधा दर्जन से अधिक दावेदार अपना दावा ठोंक रहे हैं। जो परशीमन की वजह से बाहर हो गए वो अब अपने घर की महिलाओं के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हैं। वहीं टिकटों के बंटवारे को लेकर अभी तक का जो फार्मूला बनाया गया है, उसके हिसाब से गणित 70 और 30 की हो सकती है। विधायक की विधान सभा के अंतर्गत आने वाली सीटों पर MLA को 70 प्रतिशत सीटें दी जा सकती हैं। ऐसी करीब 30 फीसदी सीटें हैं जहां मारामारी अधिक होगी। उसका फैसला संगठन के पदाधिकारी लेंगे।