• Congress प्रत्याशी अजय कपूर ने समर्थकों के साथ पहुंचकर भरा पर्चा
  • BJP प्रत्याशी और वर्तमान विधायक महेश त्रिवेदी ने भी कराया नामांकन
  • AAP प्रत्याशी विवेक दिवेदी ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया

 

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर और बीजेपी प्रत्याशी महेश त्रिवेदी ।

Yogesh Tripathi

(Uttar Pradesh Election 2022) : Kanpur की हॉट सीट किदवईनगर विधान सभा तीन योद्धाओं ने कानपुर कलेक्ट्रेट परिसर में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांन पत्र दाखिल कर चुनावी रणभूमि में शंखनाद कर दिया। Congress के Ex.MLA और चुनाव जीतने की हैट्रिक लगाने वाले अजय कपूर ने नामांकन पत्र दाखिल कर ताल ठोंक दी है। वहीं उनके मुख्य प्रतिद्धंदी BJP के वर्तमान विधायक और प्रत्याशी महेश त्रिवेदी ने भी अपना नामांकन पत्र शनिवार को दाखिल कर दिया। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि चुनाव की असली जंग भी इन्हीं दो योद्धाओं के बीच ही होनी तय है। चुनावी बाजी इस बार किसके हाथ लगेगी यह तो 10 मार्च को ही पता चलेगा लेकिन दोनों ही योद्धाओं के सेनापति और सैनिक सोशल मीडिया व डिजिटल मीडिया के जरिए घमासन मचाए हुए हैं। AAP प्रत्याशी विवेक दिवेदी ने भी शनिवार को किदवईनगर विधान सभा सीट से पर्चा भरा। विवेक चुनावी जंग को कितना रोचक बना पाते हैं यह तो EVM में वोटों की गिनती के दौरान ही पता चल सकेगा।   

हैट्रिक लगा चुके हैं अजय कपूर

कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर चुनाव में जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। अजय ने 2002, 2007 और 20012 में चुनाव जीता था। 2017 में बीजेपी ने किदवईनगर सीट से महेश त्रिवेदी को प्रत्याशी बनाया। चुनावी मुकाबले में महेश त्रिवेदी ने अजय कपूर को हरा दिया। 2022 के चुनाव को लेकर अजय कपूर को शीर्ष नेतृत्व ने काफी पहले ही ग्रीन सिग्नल दे दिया था। अजय कपूर चुनाव हारने के बाद लगातार क्षेत्र की जनता के बीच हैं। कोरोना महामारी के दौरान जनता के बीच उनकी मौजूदगी हर किसी की जुबान पर है। हर वार्ड में उनके कार्यकर्ता बेहद सक्रिय हैं। बहन फाउंडेशन के जरिए अजय कपूर ने महिलाओं के बीच काफी तगड़ी पैंठ बना रक्खी है। राजनीतिक पंडितों की मानें तो केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जनता के बीच जो आक्रोश है उसका अजय कपूर तगड़ा एडवांटेज ले सकते हैं। इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि उनकी सीधी लड़ाई बीजेपी प्रत्याशी से ही होगी।

महेश का RSS से है पुराना नाता

Kanpur Dehat से कभी निर्दलीय चुनाव जीतकर विधान सभा पहुंचे महेश त्रिवेदी की पृष्ठभूमि RSS की रही है। राष्ट्रीय स्वयंक संघ से उनका पुराना नाता रहा है। हालांकि यह नाता बीच में टूटा भी जब वह बसपा में चले गए थे। बसपा ने उनको राज्यमंत्री भी बनाया। 2017 के चुनाव से पहले महेश त्रिवेदी किदवईनगर विधान सभा में सक्रिय होकर टिकट की मांग करने लगे। टिकट मिली तो वह अजय कपूर को हराकर विधान सभा पहुंचे। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जो असंतोष है उसका कहीं न कहीं नुकसान महेश त्रिवेदी को हो सकता है। हालांकि चुनावी लड़ाई बड़ी दिलचस्प होगी।

Video Viral होने से फैला रायता

चुनाव से ठीक पहले महेश त्रिवेदी के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुए हैं। एक वीडियो में वह भीड़ के सामने कह रहे हैं ....बस गोली मत मारो। 24 घंटे पहले ही उनका दूसरा वीडियो वॉयरल हुआ है। जिसमें वह बोल रहे हैं कि वोट दो या न दो मैं घर-घर नहीं जाऊंगा। इस वीडियो को लेकर जब www.redeyestimes.com (News Portal) ने छानबीन की तो पता चला कि यह वीडियो कट-पेस्ट किया गया है। Viral वीडियो के उस हिस्से को हटा दिया गया है जो उन्होंने शुरु में बोला। इस बाबत महेश त्रिवेदी के प्रतिनिधि मोनू पांडेय ने बताया कि यह विरोधियो की साजिश है। वीडियो को वॉयरल करने वाले के खिलाफ जल्द ही विधिक कार्रवाई कराई जाएगी। 

समर्थकों के साथ नामांकन कराने पहुंचे AAP प्रत्याशी विवेक दिवेदी

समाज सेवा से राजनीति में उतरे विवेक दिवेदी

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी विवेक ने भी शनिवार को नामांकन दाखिल कर दिया। 50 साल के विवेक ने BSC की पढ़ाई के बाद MBA किया। फिर वह फाइनेंस सेक्टर में उतर गए। पिछले करीब पांच साल से वह बेसहारा जानवरों की सेवा कर रहे हैं। वह किदवईनगर विधान सभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विवेक विकास के मुद्दों पर चुनाव में क्षेत्र की जनता के बीच हैं। 

शनिवार को इन प्रत्याशियों ने भी कराया नामांकन

 

सीसामऊ विधानसभा से बसपा उम्मीदवार रजनीश तिवारी ने कराया नामांकन

गोविंदनगर सीट से सपा उम्मीदवार सम्राट विकास ने कराया नामांकन

बिठूर सीट से बसपा उम्मीदवार रमेश सिंह यादव ने कराया नामांकन।

घाटमपुर सीट से बसपा उम्मीदवार प्रशांत अहिरवार ने कराया नामांकन।

कल्याणुर सीट से आम आदमी पार्टी के अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कराया नामांकन।

किदवई नगर सीट से बसपा उम्मीदवार मोहन मिश्रा ने कराया नामांकन।

बिल्हौर सीट से बसपा उम्मीदवार मधु सिंह गौतम ने कराया नामांकन।

बिठूर सीट से राष्ट्रीय समाज पार्टी के चंद्र पाल ने कराया नामांकन।

 

 

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: