Articles by "Crime Branch"
Crime Branch लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को Arrest करने पहुंची थी UP Police
  • काशीपुर के भरतपुर गांव में ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख के घर दबिश देते ही ग्रामीणों ने किया Attack
  • पथराव और फायरिंग से बैकफुट पर आई UP Police की टीम ने भी की फायरिंग
  • ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख की पत्नी गुरप्रीत कौर की मौत के बाद ग्रामीण हुए उग्र 
  • नेशनल हाइवे को जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
  • डैमेज को कंट्रोल करने के लिए उत्तराखंड के चार जिलों की फोर्स मौके पर पहुंची

Yogesh Tripathi

 Video देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें------   https://youtu.be/nXUhvSUkxUk

Uttarakhand के काशीपुर में 50 हजार रुपए इनामी बदमाश को पकड़ने गई UP Police की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया । पथराव और फायरिंग के बीच एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए । हमले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के 5 जवान भी घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक SHO और कांस्टेबल के लापता होने की भी खबर है। इस बड़ी वारदात के बाद DIG मुरादाबाद समेत कई पुलिस अफसरों की अगुवाई में भारी पुलिस बल Uttarakhand के बार्डर पर मौजूद है। फायरिंग में मरी महिला ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर बताई जा रही है।


Uttarkhand Police के मुताबिक उधम सिंह नगर के कुंडा थाना एरिया स्थित भरतपुर गांव में ग्रामीणों और पुलिस के बींच हुई हिंसा में महिला की मौत के बाद लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने  नारेबाजी करते हुए हाइवे को जाम कर दिया है। बड़ी वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, मुरादाबाद रेंज के DIG शलभ माथुर के मुताबिक "पुलिस की टीम 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को पकड़ने के लिए पहुंची थी। ग्रामीणों ने यूपी पुलिस को बंधक बना लिया और उनके हथियार छीन लिए। श्रीमाथुर ने फायरिंग में एक महिला के मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस के पांच जवान भी घायल हुए हैं। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है"  


DIG शलभ माथुर ने बताया कि ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं ने खनन विभाग के अफसरों की टीम पर हमला बोलकर उनके वाहन छीनने और SDM को बंधक बनाकर मारपीट की थी। जिसकी FIR रजिस्टर्ड की गई थी। इस पूरे मामले में अब तक 13 लोग Arrest किए जा चुके हैं। इसी क्रम में पुलिस 50 हजार रुपए के एक इनामी को Arrest करने के लिए उत्तराखंड पहुंची थीं। 


उधर, Uttarakhand Police का कहना है कि यूपी पुलिस बगैर किसी सूचना के दबिश देने के लिए पहुंची थी। महिला की मौत किसकी गोली से हुई है...?? इसकी जांच कराई जा रही है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि यूपी पुलिस ने महिला को गोली मार दी। जबकि यूपी पुलिस का दावा है कि ग्रामीणों ने पुलिस फोर्स को बंधक बनाकर उनके हथियार छीन लिए और पुलिस दल पर पथराव भी किया। जिसमें पांच पुलिस कर्मी घायल हैं। एक SHO और कांस्टेबल अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।


चर्चा है कि यूपी पुलिस की टीम ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख गुरताज भुल्लर के घर पर दबिश देने के लिए पहुंची थी। यूपी पुलिस के साथ लोकल पुलिस नहीं थी। ग्रामीणों ने मोर्चा खोल पथराव कर दिया। खुद को बचाने के लिए फोर्स ने फायरिंग की, जिसमें महिला की मौत हो गई। जिसके बाद उग्र ग्रामीणों ने चार पुलिस कर्मियों को पकड़ने के बाद उन्हें कुंडा पुलिस के हवाले कर हाइवे को जाम कर दिया। समाचार लिखे जाने तक उग्र भीड़ ने हाइवे को जाम कर रक्खा था। उत्तराखंड पुलिस ने अगल-बगल के चार जिलों की फोर्स को बुलाकर किसी तरह बढ़ते बवाल पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सकी।



  • शहर में हुई हिंसा के मास्टर माइंड हयात जफर हासमी का फाइनेंसर है हाजी वसी 
  • करीब एक महीना पहले नई सड़क और चंद्रेश्वर हाता के पास भड़की थी हिंसा 
  • Kanpur City के बड़े बिल्डरों में होती है हाजी वसी की गिनती  
  • अमौसी एयरपोर्ट के पास सर्विलांस सेल को मिली थी हाजी वसी की लोकेशन
  • दो दिन पहले हाजी वसी के बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है शहर पुलिस 



Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Kanpur में करीब एक महीना पहले नई सड़क में भड़की हिंसा के प्रमुख आरोपी और मॉस्टर माइंड हयात जफर हासमी के फाइनेंसर हाजी वसी को Crime Branch (Kanpur) की Team ने राजधानी Lucknow में Arrest कर लिया। हाजी वसी की गिनती शहर के बड़े बिल्डरों में होती है। हिंसा के बाद खुफिया एजेंसियों और शहर पुलिस की छानबीन में यह बात प्रकाश में आई थी कि हाजी वसी ने हयात जफर हासमी को रकम की मोटी फंडिंग की थी। जिसके बाद पुलिस हाजी वसी के पीछे पड़ी थी। दो दिन पहले पुलिस की टीम हाजी वसी के लड़के को गिरफ्तार कर चुकी है। बेटे की गिरफ्तारी के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही हाजी वसी भी पुलिस के शिकंजे में होगा। 

BJP प्रवर्का नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद आक्रोश की पहली चिंगारी कानपुर में सुलगी थी। 3 जून को जुमे की नमाज के बाद बाजार बंद कराने को लेकर नई सड़क पर वर्ग विशेष के लोगों की भीड़ सड़क पर आ गई। दूसरे वर्ग के लोगों ने विरोध किया तो भीड़ ने पथराव कर फायरिंग और बमबाजी कर दी। जिसके बाद शहर का माहौल अचानक गर्म हो गया। भारी पुलिस बल की तैनती कर उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए शासन ने लखनऊ में तैनात IPS Officer डॉक्टर अजय पाल शर्मा को भेजा। अफसरों ने हिंसा वाली एरिया में कैंप कर किसी तरह सुलग रही "हिंसा की चिंगारी" को शांत कराया था। 

हयात जफर हासमी की गिरफ्तारी के बाद खुफिया एजेंसियों और पुलिस की छानबीन में पता चला कि बिल्डर हाजी वसी और बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा की "गिद्ध" सरीखी नजरें  चंद्रेश्वर हाते पर लंबे समय से लगी हुई हैं। जांच के दौरान यह भी पता चला कि हिन्दु आबादी वाले इस हाते को साम-दाम-दंड-भेद के जरिए खाली कराने के लिए लंबे समय से "ब्लूप्रिंट" बना रहे थे लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। 

खुफिया एजेंसियों और पुलिस को ये भी इनपुट मिला कि हाजी वसी और बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा के कनेक्शन शहर के खतरनाक D-2 गिरोह से भी हैं। गिरोह के कई गुर्गों से दोनों की खूब छनती भी है। यही वजह रही कि हिंसा के दौरान उपद्रवियों को धन की फंडिंग भी करवाई गई। छानबीन में ये भी पता चला है कि हयात को हिंसा भड़काने और उसकी मदद के लिए हाजी वसी के हाथ हमेशा आगे रहते रहे हैं। हयात का कनेक्शन मुख्तार बाबा और हाजी वसी से निकले तो पुलिस की टीमें दोनों के पीछे पड़ गईं। कुछ दिन पहले पुलिस ने मुख्तार बाबा को Arrest कर जेल भेज दिया था। दो दिन पहले हाजी वसी के लड़के को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। 

गिरफ्तारी के डर से हाजी वसी फरार चल रहा था। तीन दिन पहले कानपुर पुलिस ने कोर्ट से हाजी वसी के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट (NBW) ले लिया। उसके बाद से पुलिस वसी के पीछे हाथ धोकर पड़ गई। सर्विलांस सेल को भी वसी की धरपकड़ के लिए कड़े निर्देश दिए गए। पुलिस अफसरों की मानें तो कल हाजी वसी की लोकेशन लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट के पास मिली थी। जिसके बाद Crime Branch की टीम ने लोकेशन को ट्रेस करने के बाद घेराबंदी कर हाजी वसी को दबोच लिया।



  • Lucknow स्थित एक मीडिया के कार्यालय में छिपा था हयात जफर 
  • कानपुर कमिश्नररेट पुलिस ने हयात के तीन साथियों भी किया Arrest
  • मॉस्टर माइंड का PFI से कनेक्शन खंगाल रही है UP Police
  • हयात जफर हाशमी के बैंक खातों की जांच कराएगी पुलिस : पुलिस आयुक्त

एक यू-ट्यूब चैनल के दफ्तर में साथियों के साथ छिपा बैठा था हयात जफर हाशमी

          

Yogesh Tripathi

 Kanpur में जुमा की नमाज के बाद बेकनगंज में हुई हिंसा के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हिंसा के पीछे के मॉस्टर माइंड कहे जा रहे हयात जफर हाशमी को कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने Lucknow स्थित एक मीडिया के दफ्तर में छापा मारकर Arrest कर लिया। हयात के साथ उसके 3 साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि हिंसा के बाद हयात अपने साथियों के साथ फरार हो गया था और Lucknow में पनाह लिए था। Crime Branch की टीम ने मुखिबर की सटीक सूचना पर हयात जफर को धर दबोचा। हयात जौहर फैंस एसोशिएशन का प्रेसीडेंट है। पुलिस के दावों के मुताबिक उसकी गतिविधियां शुरु से ही संदिग्ध रही हैं। पुलिस अब सभी बिन्दुओं पर छानबीन कर रही है। जल्द ही हयात के बैंक अकाउंट की डिटेल को भी खंगाला जाएगा। पुलिस और खुफिया एजेंसियों को शक है कि हयात के कनेक्शन PFI से भी हो सकते हैं।  

 

हयात जफर का नाम पहले भी कई मामलों में आ चुका है। दो साल पहले CAA & NRC प्रोटेस्ट के दौरान शहर में हुए उपद्रव भी उसका नाम प्रकाश में आया था। कल जुमा की नमाज के बाद भी जब हिंसा भड़की तो हयात जफर फरार हो गया था। बवाल के बाद पुलिस ने तुरंत उसके मोबाइल नंबरों के जरिए उसकी लोकेशन खंगालनी शुरु कर दी थी। साथ ही उसके कई करीबी लोगों की न सिर्फ निगाहबनी की गई बल्कि देर-सबेर उनको पुलिस ने टांग भी लिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने छापा मारकर लखनऊ में हयात को Arrest कर लिया। 

पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने हयात जफर हाशमी के गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक की जांच में यह बात प्रकाश में आई है कि हयात जफर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उपद्रव की साजिश रची थी। लखनऊ में गिरफ्तारी के दौरान सभी के पास से 6 मोबाइल और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज भी पुलिस ने बरामद किए हैं। हयात के साथियों के मोबाइल कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है ताकि उन्होंने किस-किस से बातचीत की या फिर हयात से उन लोगों के क्या कनेक्शन हैं, इसका पता चल सके। 

पुलिस आयुक्त ने कहा कि जल्द ही हयात के बैंक अकाउंट को भी खंगाला जाएगा। ताकि यह मालुम हो सके कि कहीं कानपुर में उपद्रव के लिए उसे कहीं फंडिग तो नहीं की गई। पुलिस आयुक्त ने बताया कि पिछले दिनों मणिपुर और पश्चिम बंगाल में भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की ओर से बंद का आह्वान किया गया था, उसी तारीख को कानपुर में भी बंद के लिए आह्नवान  किया गया। इस आधार पर पुलिस जांच कर रही है कि हयात जफर हाशमी का कनेक्शन कहीं पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से तो नहीं है।




  • Crime Branch Team ने सब इंस्पेक्टर अक्षय मिश्रा को भी किया गिरफ्तार
  • दोनों हत्यारोपितों से Crime Branch (Gorakhpur) कर रही है पूछताछ
  • फरार हत्यारोपित पुलिस कर्मियों की तलाश में Kanpur Police भी दे रही है दबिश


Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Gorakhpur जनपद के होटल में Kanpur के कारोबारी Manish Gupta की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या करने वाले Wanted सस्पेंड इंस्पेक्टर J.N Singh और फलमंडी चौकी इंचार्ज रहे सब इंस्पेक्टर अक्षय मिश्रा को Crime Branch (Gorakhpur) ने Arrest कर लिया है। Crime Branch दोनों को गोपनीय जगह रखकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही दोनों हत्यारोपियों को Kanpur (SIT) के सुपुर्द कर दिया जाएगा ताकि मामले की जांच आगे बढ़ सके। फरार चल रहे चार अन्य हत्यारोपी पुलिस कर्मियों की तलाश में Gorakhpur के साथ-साथ Kanpur Police की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी शासन के कड़े निर्देश के बाद की गई है।

 


सरेंडर करने की फिराक में था "नगद नारायण सिंह"

“नगद नारायण सिंह” के नाम से कुख्यात हत्यारोपी सस्पेंड इंस्पेक्टर J.N Singh गिरफ्तारी के भय से कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी कर चुका है। गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर अक्षय मिश्रा भी समर्पण की तैयारी में था। इस बीच शासन ने हत्यारोपी पुलिस कर्मियों को हर कीमत पर गिरफ्तार करने का निर्देश जारी किया। जिसके बाद कानपुर और गोरखपुर पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं। सर्विलांस सेल से लोकेशन ट्रेस होने के बाद दोनों को गोरखपुर में Crime Branch ने धर दबोचा। सूत्रों की मानें तो जे.एन सिंह ने सरेंडर करने से पहले कई बड़े वकीलों से संपर्क भी किया था। चर्चा है कि कई अधिवक्ताओं ने तो उसका केस लड़ने से ही मना कर दिया था जिसकी वजह से वह तय समय पर सरेंडर नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि शातिर दिमाग इंस्पेक्टर जेएन सिंह कोर्ट की छुट्टी वाले दिन सरेंडर करने की फिराक में था ताकि वह वकीलों के गुस्से से बच सके।  

गिरफ्तार हत्यारोपी सस्पेंडर इंस्पेक्टर J.N Singh

होटल कृष्णा पैलेस में वसूली करने पहुंची थी पुलिस

Kanpur के बर्रा-2 निवासी रियल स्टेट कारोबारी Manish Gupta गुरुग्राम निवासी अपने दो दोस्तों के साथ गोरखपुर कारोबार के सिलसिले में गए थे। मनीष अपने दोस्तों के साथ होटल कृष्णा पैलेस में ठहरे थे। 27 सितंबर की रात रामगढ़ ताल कोतवाल जेएन सिंह फोर्स के साथ होटल पहुंचे। तलाशी और छानबीन के दौरान मनीष की कहासुनी पुलिस वालों से हुई। जिसके बाद पुलिस वालों ने मनीष को अलग कमरे में लेकर जाकर मारपीट की। सिर में भारी वस्तु के प्रहार से मनीष की मौत हो गई।

Police Officer’s ने पहले मातहतों को बचाने के लिए “कहानी” गढ़कर कहा कि भागते समय गिरकर मनीष की मौत हो गई। मनीष शराब के नशे में था लेकिन मनीष की पत्नी के मोबाइल और होटल में लगे CCTV ने मनीष के खून से सने हत्यारी रामगढ़ पुलिस के करतूतों की पोल खोलकर रख दी। सोशल मीडिया पर किरकिरी होने के बाद अफसरों ने इंस्पेक्टर समेत छह पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर पत्नी की तहरीर पर सभी के खिलाफ हत्या की FIR रजिस्टर्ड करवाई। अब तक की छानबीन में स्पष्ट हो चुका है कि होटल के कर्मचारियों की मिलीभगत से हत्यारोपी इंस्पेक्टर फोर्स के साथ वसूली करने पहुंचा था लेकिन मनीष से विवाद के बाद पुलिस कर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे मनीष की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर केस की विवेचना कानपुर ट्रांसफर हो चुकी है। Kanpur (SIT) अब मनीष मर्डर केस की जांच कर रही है। हत्यारोपी पुलिस कर्मियों पर दो दिन पहले 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। 24 घंटा पहले ही यह इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दी गई थी।

Kanpur के नवाबगंज थाना एरिया में 21 जून 2019 उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोशिएशन (UPCA) के डॉयरेक्टर एसके अग्रवाल की बेटी के घर दुस्सहासिक डकैती की वारदात का IG (Range) Kanpur की Crime Branch और नजीराबाद पुलिस ने किया खुलासा कर 6 बदमाशों को Arrest कर लिया। इसमें 2 बाल बदमाश भी शामिल हैं। सनसनीखेज और दुस्साहसिक वारदात का “ब्लूप्रिंट” नौकरानी ने तैयार किया था। नौकरानी के भाई की अगुवाई में गिरोह ने फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम देकर पुलिस के रातों की नींद उड़ा दी थी। पुलिस के करीबी सूत्रों की मानें तो सर्विलांस सेल का बेहद अहम योगदान रहा। इसके बाद IG Range (Kanpur) के क्राइम ब्रांच प्रभारी विनोद मिश्रा और नजीराबाद इंस्पेक्टर मनोज रघुवंशी ने कई जिलों में ताबड़तोड़ दबिश देकर बदमाशों को धर दबोचा। घटना के अनावरण में शिवराजपुर और नवाबगंज पुलिस का भी योगदान रहा।


[caption id="attachment_19808" align="aligncenter" width="498"] शातिर लुटेरा पप्पू। नोट तीन नाबालिग और तीन लड़कियों भी पकड़ी गई हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की वजह से उन सभी की फोटो पोर्टल में नहीं प्रकाशित की जा रही हैं।[/caption]

Yogesh Tripathi











UPCA के डॉयरेक्टर एस.के अग्रवाल की बेटी हैं अनीता

नवाबगंज ख्यौरा निवासिनी अनीता मित्तल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोशिसन (UPCA) के डॉयरेक्टर एसके अग्रवाल की बेटी हैं। उनके पति स्वर्गीय डॉक्टर अनुराग मित्तल की कुछ साल पहले हत्या कर दी गई थी। बीती 21 जून को अनीता मित्तल के घर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। कीमती सामान के साथ बदमाश लॉकर और वैगन आर कार भी ले गए थे। मामला बेहद हाईप्रोफाइल परिवार से जुड़ा होने की वजह से शहर के आला अफसर घटना के बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंचे थे। तत्कालीन IG Range (Kanpur) आलोक सिंह ने अपनी क्राइम ब्रांच को भी घटना का खुलासा करने के लिए लगाया था।

[caption id="attachment_19812" align="aligncenter" width="498"] मनोज रघुवंशी (इंस्पेक्टर नजीराबाद)।[/caption]

सर्विलांस सेल फिर बना पुलिस के लिए “संकटमोचन”

अनीता मित्तल के घर पड़ी डकैती पुलिस के लिए सिरदर्द बनी थी। पुलिस के आला अफसरों पर घटना को सही ढंग से अनावरण करने का काफी प्रेशर था। शुरुआती दिनों में जब पुलिस टीमों को सफलता नहीं मिली तो सर्विलांस सेल की मदद ली गई। सर्विलांस सेल के एक्सपर्ट ने एक मोबाइल की लोकेशन जब IG की क्राइम ब्रांच टीम को दी तो उसके बाद टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए एक के बाद एक 6 बदमाशों को धर दबोचा। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम की मानें तो एक बदमाश ने मोबाइल का पासवर्ड तोड़वाने के बाद उसमें सिम डलवाया। जिसके बाद लोकेशन ट्रेस हो गई। टीम ने पहले दुकानदार को उठाया फिर उसके जरिए एक बदमाश और फिर पूरे गिरोह को पकड़ लिया। पुलिस को करीब चार जिलों में इसके लिए दबिश देनी पड़ी।

10 लाख की ज्वैलरी, कार, मोबाइल बरामद

IG की क्राइम ब्रांच टीम ने पकड़े गए बदमाशों के पास से 10 लाख रुपए की ज्वैलरी, अनीता मित्तल की कार, उनका मोबाइल बरामद किया है। गिरोह का सरगना, एक ज्वैलर्स और एक महिला समेत चार बदमाश अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इनकी धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

ये बदमाश पुलिस टीम ने किए Arrest

पुलिस ने वारदात में शामिल नवाबगंज ख्यौरा निवासिसनी सावित्री , उसकी तीन बेटियों, मुन्नी, दीपिका, प्रियंका के साथ-साथ रिश्तेदार पप्पू और उसके दो नाबालिग बच्चों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। सभी की निशानदेही पर ज्वैलरी, मोबाइल और कार की बरामदगी पुलिस टीम ने की।

दीपिका ने की थी अनीता मित्तल के घर नौकरी

पकड़ी गई दीपिका ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि अनीता मित्तल के घर वो नौकरानी रह चुकी है। उसे घर के एक-एक कोने के बारे में जानकारी थी। वारदात का “ब्लूप्रिंट” उसने ही तैयार किया था। उसके बाद उसने आर्थिक तंगी से जूझ रहे अपने भाई अभिषेक को वारदात करने के लिए तैयार किया। अभिषेक ने रिश्तेदार पप्पू के साथ मिलकर 21 जून की दोपहर वारदात को अंजाम दे दिया। डकैती के बाद अभिषेक ने लाखों की ज्वैलरी श्याम ज्वैलर्स के मालिक को बेंचे थे। कन्नौज निवासी ज्वैलर्स श्याम बाबू, कन्नौज की रहने वाली गंगा, ख्यौरा नवाबगंज कानपुर की सावित्री और उसका लड़का अभिषेक फिलहाल फरार हैं। इनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Work Out में पुलिस की ये टीम रही शामिल----

इस बड़े गुडवर्क में IG Range (Kanpur) की क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी विनोद मिश्रा, कांस्टेबल ललित यादव, नजीराबाद इंस्पेक्टर मनोज रघुवंशी, सब इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह, स्वाट टीम प्रभारी पुष्पराज सिंह, शिवराजपुर थाना प्रभारी और उनकी टीम, नवाबगंज थाने के इंस्पेक्टर दिलीप कुमार बिन्द और उनकी टीम शामिल रही।

 

 

तीन दिन पहले Kanpur के पनकी थाना एरिया में गश्त के दौरान सब इंस्पेक्टर अनुराग सिंह को गोली मारने वाले बदमाशों की धरपकड़ का अभियान जारी है। Crime Branch टीम ने दबौली गांव से एक हिस्ट्रीशीटर समेत कई लोगों को देर रात उठा लिया। सभी से बेहद गोपनीय जगह रखकर पूछताछ की जा रही है। छानबीन में कई अहम जानकारियां मिली हैं। सूत्रों की मानें तो गोली मारने वाले बदमाश के बारे में काफी हद तक जानकारी मिल चुकी है लेकिन वह फरार है। कई टीमें उसकी तलाश में लगी हैं। 


[caption id="attachment_18537" align="aligncenter" width="645"] अनुराग सिंह (सब इंस्पेक्टर) (UPPOLICE)[/caption]

YOGESH TRIPATHI


कानपुर। Kanpur की Crime Branch  टीम तीन दिन पहले पनकी एरिया में सब इंस्पेक्टर अनुराग सिंह को गोली मारने वाले शातिर बदमाशों के बेहद करीब पहुंच चुकी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो वारदात के ठीक 24 घंटे बाद ही क्राइम ब्रांच टीम ने दबौली गांव से एक हिस्ट्रीशीटर समेत कई लोगों को “टांग” लिया। एक गोपनीय जगह रखकर सभी से इंट्रोगेशन की जा रही है। विश्वस्त्र सूत्रों की मानें तो सर्विलांस की लोकेशन में एक सफेदपोश की गर्दन भी फंस सकती है। गुर्गों को घेरने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम उस शातिर की तलाश में है जिसने दरोगा अनुराग सिंह पर गोली चलाई थी।


सर्विलांस के जरिए Crime Branch ने ट्रेस की लोकेशन


क्राइम ब्रांच टीम की मानें तो सर्विलांस के जरिए लोकेशन ट्रेस की गई। शातिर बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीम दबौली एरिया के एक गेस्ट हाउस तक जा पहुंची। बताया जा रहा है कि सर्विलांस सेल को कई बार लोकेशन गेस्ट हाउस के ईर्द-गिर्द मिली। जिसके आधार पर देर रात क्राइम ब्रांच टीम ने घेराबंदी कर पार्षदी का चुनाव हारे एक नेता के भतीजे के “टांग” लिया। क्राइम ब्रांच की मानें तो नेता का यह भतीजा गोविंदनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। अभी तक की पूछताछ में उसने कई वारदातें स्वीकार की हैं।

गोली मारने शातिर तक नहीं पहुंच पा रही है Crime Branch


क्राइम ब्रांच की टीम ने सर्विलांस सेल की मदद से शातिर बदमाशों के अड्डे तक जा पहुंची। हिस्ट्रीशीटर समेत कई लोगों को उठा भी लिया। सूत्रों की मानें तो इन सभी से पूछताछ में गोली मारने वाले बदमाश के बाबत काफी जानकारी मिल चुकी है। बताया जा रहा है कि शातिर किस्म का यह बदमाश पार्षदी के चुनाव में कार्यालय तक बैठकी करता था। पुलिस को अभी तक इस बदमाश के बारे में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक यह शातिर स्कूल जाने वाले छात्रों को ब्लैकमेल करके उनसे धन की उगाही भी करता है। स्थानीय स्तर पर इसे सफेदपोश लोगों का खासा संरक्षण भी मिला है।


छात्रों के साथ बाइक की रेसिंग भी करता है बदमाश


पुलिस सूत्रों की मानें तो स्कूल जाने वाले नाबालिग छात्रों को अपने जाल में फंसाने के बाद यह शातिर बदमाश ब्लैकमेलिंग के साथ बाइक की रेसिंग भी करता है। इस रेसिंग की हार-जीत में भी वह नाबालिग छात्रों से धन ऐंठता है। स्थानीय स्तर पर उसे गिरोह में कई शातिर हैं। इसमें गुजैनी, दबौली गांव और दबौली वेस्ट के साथ हलुआखाड़ा के भी कुछ शातिर किस्म के युवक बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों का दावा है कि शातिर के पकड़े जाने के बाद बदमाशों के बड़े नेटवर्क का न सिर्फ खलासा होगा बल्कि कई वारादातें भी खुलनी तय मानी जा रही हैं।