Articles by "Commissionerate Police"
Commissionerate Police लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • मुख्तार बाबा, बिल्डर हाजी वसी और D-2 गैंग के अतीक खिचड़ी समेत कई पर गैंगस्टर की कार्रवाई 
  • पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस में दी कार्रवाई की जानकारी 
  • BJP प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद शहर में हुआ था दंगा
  • दंगा भड़काने के आरोप में पुलिस पांच दर्जन लोगों को कर चुकी है Arrest 
  • दंगे की जांच फिलहाल शासन की तरफ से गठित SIT Team कर रही है 

Yogesh Tripathi

BJP प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद Uttar Pradesh के Kanpur में 3 जून 2022 को हुए दंगे के मॉस्टर माइंड हयात जफर हाशमी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की कार्रवाई पुलिस ने की है। Kanpur Police ने दंगे में फंडिंग करने वाले बाबा बिरयानी, बिल्डर हाजी वसी, D-2 गैंग के शूटर अतीक खिचड़ी और शफीक के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सभी आरोपी जेल में बंद हैं। जिला प्रशासन ने कार्रवाई के दस्तावेजों का तामीला जिला कारागार में करवा दिया है। यह जानकारी कानपुर पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा और जिलाधिकारी विशाख जी ने यह जानकारी मीडिया से साझा की। पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने कहा कि दंगे के अन्य आरोपितों के खिलाफ भी जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

दंगे में दंगाइयों को रकम फंडिंग करने वाला बिल्डर हाजी वसी
SIT कर रही है कानपुर दंगे की जांच

3 जून 202 को कानपुर के दादामिया चौराहे और नई सड़क पर हुए दंगे की जांच में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए थे। दंगाइयों ने पुलिस पर पथराव करने के बाद फायरिंग कर बमबाजी तक की थी। जिस दिन यह दंगा हुआ था, उस समय शहर की सीमा से कुछ किलोमीटर की दूरी Kanpur Dehat जनपद में देश के तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी थी। देश भर की बड़ी खुफिया एजेंसियों ने शहर और आसपास के जिलों में डेरा डाल रक्खा था। उसके बाद भी किसी को दंगे के साजिश की हवा तक नहीं लगी। हालांकि कुछ घंटे में ही जिला प्रशासन ने बड़े डैमेज को किसी तरह कंट्रोल कर लिया लेकिन पुलिस और तमाम खुफिया एजेंसियों की कार्यशैली पर अंगुलियां उठीं। मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल दो IPS Officer's कानपुर रवाना किए गए। दोनों अफसरों ने कई दिन तक हिंसाग्रस्त एरिया में डेरा डालकर तमाम जानकारियां एकत्र की। इस बीच मुख्यमंत्री ने SIT गठित कर दी।  SIT ने जांच शुरु की तो साजिश के पीछे कई बड़े नाम निकलकर आए। मुख्तार उर्फ बाबा बिरयानी से लेकर शहर के चर्चित बिल्डर हाजी वसी तक का कनेक्शन निकला। रही-सही कसर D-2 गैंग के गुर्गों का नाम आने से पूरी हो गई। पुलिस ने सभी को Arrest कर सलाखों के पीछे भेज दिया। जांच के दौरान एक बात ये भी निकलकर सामने आई कि Kanpur के तमाम सफेदपोश लोगों के कनेक्शन इन दंगाइयों और उनको रकम फंडिंग करने वाले कुख्यात लोगों से हैं। हालांकि उनकी गिरेबान तक पुलिस के हाथ अभी तक नहीं पहुंचे हैं। 

दंगे का मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी
माहौल बिगाड़ने के पीछे था चंद्रेश्वर हाते को खाली कराना 

SIT ने जांच की तो दंगे के पीछे की तमाम साजिशों की परतें उधड़ने लगीं। जांच में इस बात का पता चला कि उपद्रव के पीछे मुस्लिम आबादी में स्थित चंद्रेश्वर हाते को खाली कराना भी साजिशकर्ताओं की प्राथमिकता में था। चंद्रेश्वर हाते पर पिछले कई साल से मुस्लिम बिल्डरों की निगाहें "गिद्ध" सरीखी जमीं हैं। दूसरा यह कि मुस्लिम आबादी के बीच स्थित चंद्रेश्वर हाते में अधिकांशतः हिन्दू वर्ग के लोग रहते हैं। सजिश यह थी कि दंगे के बाद जब कत्लेआम होगा तो हाते में रह रहे हिन्दू वर्ग के लोग डर की वजह से औने-पौने दामों पर अपना हिस्सा बिक्री कर देंगे। यही वजह रही कि दंगा करने के लिए चंद्रेश्वर हाते के पास की सड़क को मुफीद माना गया। यहीं पर पत्थरबाजी कर बवाल की शुरुआत की गई थी।  

मुख्तार बाबा, वसी और D-2 की तिकड़ी ने दिया दंगे को अंजाम 

SIT Team की जांच में इस बात का भी पता चला कि शहर का चर्चित बाबा बिरयानी वाला लंबे समय से शत्रु संपत्ति की खरीद-फरोख्त कर रहा है। शहर के कुछ सफेदपोश के जरिए वह चंद्रेश्वर हाते पर लंबे समय से टॉरगेट कर रहा था लेकिन सफल नहीं हो सका। इस लिए उसने बिल्डर हाजी वसी से हाथ मिलाया। दोनों ने मिलकर शहर के सबसे खतरनाक और खूंखार D-2 गैंग के अतीक खिचड़ी और शफीक को भी जोड़ लिया। इसके बाद दंगे का "ब्लूप्रिंट" तैयार किया गया। शहर को दंगे की आग में कैसे झोंकना है इसकी कमान जौहर फैंस एसोशिएशन के अध्यक्ष हयात जफर हाशमी को सौंपी गई। BJP प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद सभी को मौका मिला। हयात जफर ने बंदी का ऐलान कर उसे वापस ले लिया लेकिन इस बीच जुमा के बाद बाजार को बंद कराने के लिए हजारों की भीड़ जमा हो चुकी थी। दरसल ये भीड़ किराए की थी। मोटी रकम देकर इस भीड़ को एकत्र करने का काम हयात जफर करने के बाद बवाल होते ही हयात जफर भाग निकला था। लेकिन बाद में उसे Locknow में एक यू-ट्यूबर के दफ्तर से धर दबोचा गया। 



 

  • Kanpur के South City स्थित बर्रा-2 में सनसनीखेज वारदात 
  • पुलिस कमिश्नर (CP) फोर्स के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे
  • बगल में सो रही बेटी को कातिलों ने छोड़ दिया
  • CCTV फुटेज से पुलिस के हाथ लगे कुछ अहम सुराग

मुन्नालाल उत्तम और उनकी पत्नी रामदेवी (File Photo)


Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के South City एरिया स्थित बर्रा-(2) इलाके में मंगलवार की सुबह एक घर के कमरे में बुजुर्ग दंपति की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई। थोड़ी ही देर में लोगों की घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर तमाम साक्ष्यों का संकलन किया। दुस्साहसिक वारदात की खबर मिलने पर पुलिस आयुक्त (CP) भी पहुंचे। काफी देर तक छानबीन और परिजनों से बातचीत के बाद CP ने जल्द से जल्द "मर्डर मिस्ट्री" से पर्दा उठाने की सख्त ताकीद मातहतों को दी। पोर्टल के सूत्रों की मानें तो पुलिस परिवार के एक व्यक्ति को बेहद संदिग्ध मान रही है। उससे काफी देर तक पूछताछ हो चुकी है। पुलिस के कुछ "यक्ष प्रश्नों" का सटीक जवाब न मिलने पर देर सबेर उसे थाने लाकर पूछताछ की जा सकती है।

पुलिस आयुक्त (CP) भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे।

मीडिया से बातचीत में पुलिस आयुक्त (CP) ने कहा कि दंपति की हत्या धारदार हथियार से की गई है। दोनों कमरे के अंदर फर्श पर सो रहे थे। "मर्डर मिस्ट्री" को सुलझाने के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। परिजनों की तहरीर पर नजदीकी लोगों के खिलाफ FIR रजिस्टर्ड की गई है। CCTV फुटेज से कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। Police Officer's करीब आधा दर्जन बिन्दुओं पर गहराई से छानबीन कर रहे हैं। एक टीम को गैरजनपद दबिश के लिए रवाना किया गया है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जांच के दौरान कुछ अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। जल्द ही घटना का अनावरण कर लिया जाएगा।

 

मौका-ए-वारदात पर साक्ष्यों का संकलन करती पुलिस टीम।
महराजपुर थाना एरिया के प्रेमपुर गांव निवासी मुन्ना लाल उत्तम (64) फील्डगन फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी थे।  मुन्नालाल बर्रा में अपनी पत्नी रामदेवी बेटे विपिन और गोद ली गई बेटी आकांक्षा के साथ रहते थे। रिटायर होने के बाद मुन्नालाल एक गेस्ट हाउस में मैनेजर की नौकरी ज्वाइन की थी। बकौल विपिन Monday की Night भोजन करने के बाद वह सोने के लिए छत पर चला गया था। नीचे कमरे में पिता-मां और बहन सो रहे थे। आधी रात को बहन ने चिल्लाते हुए आवाज दी। विपिन जब नीचे पहुंचा तो कमरे की फर्स पर पिता और मां की रक्त रंजित लाश देखकर उसकी चीख निकल गई। विपिन ने तत्काल मोबाइल पर सूचना पड़ोसी को दी। Double Murder की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मुन्ना लाल के घर के बाहर जमा हो गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर बर्रा SHO, ADCP, ACP फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 

डबल मर्डर की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर वारदातस्थल से तमाम साक्ष्यों का संकलन किया। दोपहर होते-होते पुलिस आयुक्त (CP) विजय सिंह मीणा भी पहुंच गए। उन्होंने मृतक मुन्नालाल के बेटे के साथ काफी देर तक अलग बात की। उधर, पुलिस की एक टीम आकांक्षा को मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस की टीम अस्पताल लेकर रवाना हो गई। पुलिस का कहना है कि आकांक्षा का कहना है कि हमले के दौरान विरोध करने पर उसे भी चाकू मारी गई। जिससे वह जख्मी हो गई। उसकी अंगुली पर जख्म है। 

 

CCTV फुटेज में घर के बाहर दिखा संदिग्ध युवक।
CCTV फुटेज में दिखे तीन संदिग्ध युवक

इस बीच पुलिस की एक टीम मुन्नालाल के घर के आसपास लगे CCTV की फुटेज खंगालने में जुट गई। पुलिस को एक फुटेज में तीन संदिग्ध युवक गली में आते-जाते दिखाई दिए। एक युवक अंदर जाते हुए भी दिखाई दिया। पुलिस अब इन संदिग्ध युवकों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस की एक टीम को गैर जनपद दबिश के लिए तत्काल रवाना कर दिया गया। हालांकि एक बड़े अफसर की मानें तो Double Murder में बेहद करीबी के हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। जांच में एक दो बिन्दु ऐसे है, जिसे पुलिस अफसर बार-बार कुरेद रहे हैं लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। माना जा रहा है कि देर सबेर इन्हीं एक दो बिन्दु में ही पुलिस को सफलता मिल जाएगी। 

बेटे के ससुरालीजनों से चल रहा विवाद

छानबीन में पुलिस को पता चला है कि मुन्नालाल के बेटे विपिन की शादी वर्ष 2017 में फतेहपुर जनपद के बिंदकी निवासी सतीश उत्तम की बेटी से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद ही विपिन और उसके परिजनों का विवाद हो गया था। जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। विपिन का आरोप है कि ससुरालीजन अक्सर उसके परिवार को धमकी देते थे। विपिन ने ससुरालीजनों पर हत्या की आशंका जताते हुए बर्रा पुलिस को तहरीर दी। विपिन की तहरीर पर पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ हत्या की FIR रजिस्टर्ड कर ली। 


  • दपंति और बेटे की गला काटकर बेरहमी से हत्या
  • हत्या के बाद कातिलों ने शवों को रस्सी से बांधा
  • रक्तरंजित शवों के ऊपर कातिलों ने फेंका कंबल
  • कई थानों की फोर्स मौका-ए-वारदात पर मौजूद
  • CCTV फुटेज को खंगाल रही है फजलगंज पुलिस
  • वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गईं

Triple Murder की सूचना पर के बाद मौका-ए-वारदात पर कई थानों के फोर्स की तैनाती मौके पर की गई।

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh का Kanpur जनपद ताबड़तोड़ हत्याओं से थर्रा उठा है। बीते चौबीस घंटे में यहां हत्या की ताबड़तोड़ वारदातों से पुलिस प्रशासन भी हलकान है। शुक्रवार रात सपा नेता की हत्या का राज जैसे-तैसे पुलिस खोल पाई थी कि शनिवार सुबह फजलगंज में ट्रिपल मर्डर (Triple Murder) की सनसनीखेज वारदात से दहशत फैल गई। फजलगंज में कातिलों ने दंपति और उसके 12 साल के बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसके बाद तीनों शवों को रस्सी से बांधकर कातिल बाइक लेकर फरार हो गए। मौका-ए-वारदात पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम के साथ तमाम Officer’s भी मौजूद हैं। हत्या के पीछे तमाम बिन्दुओं पर गहराई से छानबीन की जा रही है। 

मौका-ए-वारदात पर भारी भीड़ जुटने की वजह से पुलिस को बैरीकेडिंग लगाने में मशक्कत करनी पड़ी।

गौरतलब है कि पिछले 56 घंटे के अंदर Kanpur City में 6 लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं। पुलिस कमिश्नरी रेट लागू होने के बाद से यहां पर करीब दर्जन भर IPS Officer’s की तैनानी शासन की तरफ से की गई है लेकिन उसके बाद भी Crime का ग्राफ बढ़ ही रहा है। हत्या की छोड़िए लूटपाट, चोरी और तमाम तरह की अपराधिक वारदातों पर भी कोई खास तरह का अंकुश पुलिस नहीं लगा सकी है। यही वजह है कि अपराधी बेलगाम हैं।

फजलगंज के उचवा निवासी Prem Kishor की प्रोविजन स्टोर (परचून) की घर पर ही परचून की दुकान है। प्रेम किशोर पत्नी गीता औरक बेटे नैतिक के साथ फजलगंज में ही रहते हैं जबकि उनके दो बच्चे गुमटी में रहने वाले भाई Raj Kishor के साथ रहते हैं। राजकिशोर शहर के एक न्यायिक दंडाधिकारी के कार चालक हैं। 

मृतक नैतिक  (फाइल फोटो)

शनिवार सुबह Raj Kishor को प्रेम किशोर के पड़ोसी ने फोन कर बताया कि दुकान के बाहर दूध रखा है लेकिन कई कॉल के बाद भी Prem Kishor  मोबाइल रिसीव नहीं कर रहे हैं। पड़ोसी की सूचना पर राजकिशोर पहुंचे। मकान के अंदर झांकने पर वहां का नजारा देख राजकिशोर के पैरो के नीचे से जमीन खिसक गई। कमरे के अंदर प्रेम किशोर, उसकी पत्नी गीता और बेटे की रक्तरंजित लाश रस्सी से बंधी पड़ी थी। 

मृतका गीता (फाइल फोटो)

शवों के ऊपर पड़े कंबल को राजकिशोर ने जैसे ही हटाया तो वह चीख पड़ा। चीखते हुए राजकिशोर बाहर की भागे और बदहवाश हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह से राजकिशोर को संभाला। सूचना पर फजलगंज थाने की फोर्स मौका-ए-वारदात पर पहुंची। थोड़ी ही देर में आसपास के थानों की फोर्स को भी बुला लिया गया। सुबह 10 तक कई सौ लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर तमाम साक्ष्यों का संकलन किया। 

Prem Kishor (File Photo)

Police के सभी बड़े Officer’s भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से भी काफी देर तक पुलिस ने पूछताछ की। फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगालने में लगी है। पुलिस का दावा है कि जिस तरह से Triple Murder की वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे साफ प्रतीत है कि हत्याकांड में कोई बेहद करीबी अवश्य शामिल हो सकता है। कई बिन्दुओं पर गहराई से छानबीन की जा रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है।

 

  • कथित बाबा 32 लड़कियों के साथ कर रहा था चैटिंग
  • अपने सगे छोटे भाई की पत्नी के साथ कर चुका है Rape
  • शाहजहांपुर में ट्रस्ट की आड़ में करता है तंत्र-मंत्र का खेल
  • Kanpur Police ने आरोपी कथित बाबा को किया Arrest

 

पुलिस की गिरफ्त में कथित बाबा अनुज चेतन कठेरिया उर्फ सरस्वती।

Yogesh Tripathi

नाम अनुज चेतन कठेरिया उर्फ सरस्वती। उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास। शिक्षा 8वीं फेल। शौक खूबसूरत लड़कियों को झांसा देकर फंसाना फिर उनसे ब्याह रचाना। Uttar Pradesh की Kanpur Police ने पांचवी पत्नी की शिकायत पर अय्याश किस्म के कथित बाबा को Arrest कर लिया। पुलिस के मुताबिक वह छठवीं बार फिर घोड़ी पर चढ़ने की फिराक में था। उसके मोबाइल की छानबीन की गई तो पता चला कि अनुज चेतन कठेरिया करीब 32 लड़कियों से चैटिंग करता है।

पुलिस के मुताबिक अनुज ने चार शादियां छिपाकर कानपुर के श्यामनगर निवासिनी एक युवती के साथ पांचवी शादी की थी। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में पांचवी पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति नाम और जाति बदल-बदल कर शादियां करता है। विवाह के कुछ दिन बाद उसने प्रताड़ित करना शुरु किया तो पत्नी ने चकेरी थाने में अनुज चेतन कठेरिया के खिलाफ पिछले वर्ष मुकदमा पंजीकृत करवाया था। अनुज कानपुर के किदवई नगर थाना एरिया में रहता है। पांचवी पत्नी ने किदवई नगर थाने में 11 मई 2021 को भी 377, 323, 307 समेत IPC की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया।

शाहजहांपुर में बना रखा है ट्रस्ट

पुलिस ने कथित बाबा अनुज चेतन कठेरिया के अपराध की कुंडली जब बांचनी शुरु की तो बड़े खेल से पर्दा उठा। छानबीन में पता चला है कि गेरुआ वस्त्र धारण करने वाले अनुज ने शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में मां कामाख्या, बंजारे बाबा कल्याण सेवा ट्रस्ट के नाम से तंत्र मंत्र का अड्डा बना रखा है। वहां पर अपनी परेशानी लेकर आने वाली युवतियों को जाल में फंसाता है। फिर उनका शारीरिक शोषण करता है। पुलिस के मुताबिक अय्याश किस्म के बाबा ने शादी डॉट काम में अपनी प्रोफाइल बना रखी है। इसमें उसने अपना नाम लकी पांडेय बताया है। छानबीन में करीब 32 लड़कियों संग चैटिंग का खुलासा भी हुआ है। पुलिस के मुताबिक 8वीं फेल अनुज अंग्रेजी में चैटिंग करता है। वह खुद को बीएससी पास बताता है।

वर्ष 2005 की थी पहली शादी

गुरुआ वस्त्रधारी अनुज चेतन कठेरिया ने पहली शादी 2005 में मैनपुरी जनपद की रहने वाली युवती से की थी। जिसका कोर्ट में तलाक का मुकदमा चल रहा है। दूसर ब्याह अनुज ने बरेली की युवती से वर्ष 2010 में रचाया था। दूसरी पत्नी से भी तलाक का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। तीसरी शादी अनुज ने वर्ष 2014 में जनपद औरैया निवासी युवती के साथ किया। बाद में उसे अनुज ने छोड़ दिया। चौथी शादी अनुज ने तीसरी पत्नी की ही चचेरी बहन के साथ की। चचेरी बहन को जब अनुज की करतूतों का पता चला तो उसने खुदकुशी कर ली। पांचवी शादी अनुज ने कानपुर के चकेरी थाना एरिया स्थित श्याम नगर निवासिनी से की थी। पांचवी पत्नी को भी कुछ दिनों बाद अनुज की करतूतों का पता चल गया। पिछले वर्ष ने उसने चकेरी में मुकदमा दर्ज कराया था। 7 दिन पहले पांचवी पत्नी ने किदवईनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने अनुज को गिरफ्तार कर लिया।

छोटे भाई की पत्नी से कर चुका है Rape

गेरुआ वस्त्र पहनकर अय्याशी के लिए लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाने वाले अनुज ने अपने सगे भाई की पत्नी को भी नहीं बख्शा। उसने भाई की पत्नी के साथ रेप किया। पीड़िता ने शाहजहांपुर के निगोही थाने में वर्ष 2016 में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक अनुज से पूछताछ की जा रही है। उससे पूछताछ की जा रही है। ट्रस्ट की आड़ में तंत्र-मंत्र का खेल होने की खबर है।
-AIMIM ने "सर तन से जुदा" के लगाए पोस्टर 

-Photo Viral होते ही Police ने होर्डिंग को हटवाया
Yogesh Tripathi

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिम(AIMIM) की Kanpur Unit की तरफ से शहर में लगाई गई विवादित होर्डिंग्स को Commissionerate Police (Kanpur Nagar) त्वरित कार्रवाई करते हुए हटवा दिया। पोस्टर में पैगंबर मुहम्मद पर अपनी टिप्पणी के लिए डासना देवी मंदिर के प्रमुख पुजारी नरसिंहानंद सरस्वती को मुखाग्नि देने के लिए आग लगाने वाले "सर तन से जुदा" पोस्टर लगाए गए थे।
Kanpur में लगे विवादित होर्डिंग्स में यति नरसिंहानंद सरस्वती का सिर उनके शरीर से अलग दिखा। नरसिंहानंद सरस्वती के साथ पोस्टर में उत्तर प्रदेश में शिया सेंट्रल बोर्ड ऑफ वक्फ के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिज़वी की विवादित फोटो भी दिखाई दी। 
इसी तरह के कुछ और घृणित पोस्टर की Photo जब सोशल मीडिया के प्लेटफार्म Twitter पर Viral हुई तो Commissionerate Police (Kanpur Nagar) तुरंत Active हो गई। Police ने विवादित होर्डिंग्स को तुरंत हटवाने के बाद Twitter पर जानकारी भी साझा की। FIR रजिस्टर्ड कर Police फिलहाल पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। खुफिया एजेंसियां भी देर शाम तक अपने स्तर पर छानबीन कर जानकारी जुटाने में लगीं रहीं।
खास बात ये रही कि महज कुछ घंटे में ही विवादित होर्डिंग्स की फोटो के साथ AIMIM Trend करने लगा। 20K से अधिक Tweets लोगों ने किए। तमाम लोगों ने Tweet कर AIMIM को बैन करने की मांग भी की।