Articles by "D-2 Gang"
D-2 Gang लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं


  • बुधवार को Agra Jail में हार्ट अटैक से D-2 सरगना अतीक कुरैशी की मौत
  • अधिवक्ता खुर्शीद आलम Murder Case में हुई थी उम्रकैद की सजा 
  • राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर एरिया के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक 
  • अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और एजाज लक्कड़वाला से भी जुड़े थे अतीक के तार 
  • पुलिस के अभिलेखों में फिलहाल दर्ज रहेगी "IS-273" गैंग की "कहानी"
  • भाई या फिर बीवी...? आखिर कौन संभालेगा अतीक के जुर्म का "साम्राज्य"
  • मरने से काफी पहले अपनी सभी संपत्तियों की वसीयत बेटों और बेगम के नाम की



Yogesh Tripathi

कभी Kanpur के अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह रहे कुलीबाजार निवासी अतीक अहमद कुरैशी का तीन दिन पहले Uttar Pradesh की आगरा जेल में हार्ट अटैक पड़ने से इंतकाल हो गया। खबर है कि जेल प्रशासन की सूचना पर पहुंचे अतीक अहमद के परिवारीजन शव को दिल्ली ले गए और वहीं शनिवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। चर्चा है कि अतीक और तौफीक अहमद उर्फ बिल्लू का परिवार लंबे समय से दिल्ली के लक्ष्मीनगर एरिया के किसी मोहल्ले में रहता है। यही वजह रही कि शव को दिल्ली ले जाया गया। 



अपने जुर्म के "साम्राज्य" को मुंबई अंडरवर्ल्ड से जोड़कर नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कई जगहों तक फैलाने वाले अतीक अहमद ने अपराध की शुरुआत 70 के दशक में Kanpur के अनवरगंज थाना एरिया स्थित कुली बाजार की तंग गलियों से की थी। 80,90 के दशक में अतीक अहमद और उसके भाइयों रफीक, बिल्लू, बाले, शफीक, अफजाल की तूती बोलती थी। वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करना और भाड़े पर हत्याएं करने जैसे बड़े अपराध की नींव इन भाइयों ने ही Kanpur में रक्खी थी। Kanpur के बाद अतीक और उसके भाई Uttar Pradesh में "सुपारी किलिंग" के भी "बादशाह"| बन बैठे। यूपी के बाहर भी तमाम प्रांतों में इन भाइयों के अपराध का खौफ था। शहर की कुछ सियासी हस्तियां ने भी इन खतरनाक भाइयों से समय-समय पर सेवाएं ली थीं। 

विदेशी हथियारों की तस्करी में भी अतीक और उसके भाई लंबे समय तक संलिप्त रहे। दिल्ली में स्टार मार्का चाइनीज पिस्टलों के साथ अतीक और बाले पकड़े गए। लंबे समय तक दोनों तिहाड़ जेल में कैद रहे। पकड़े जाने पर दोनों ने स्वीकार किया था कि Pakistan के कराची से ये पिस्टलें लाकर गिरोह यूपी और आसपास के प्रांतों में बिक्री लंबे समय से कर रहा था। सभी की अपने सौतेले भाई टॉयसन से कभी नहीं बनी। गिरोह के बारे में जानकारी रखने वाले पुलिस अफसरों की मानें तो इस गैंग को नेस्तानाबूत करने में टॉयसन का अहम योगदान रहा। सभी भाई टॉयसन के पीछे भी पड़े रहे लेकिन कभी छू तक नहीं पाए। वर्ष 98-99 में भरे चौराहे पर तमाचा खाने के बाद अतीक और उसके भाइयों से अपमान का बदला लेने के लिए अपराध की दुनिया में उतरे हीरामन का पुरवा निवासी परवेज ने कुछ समय के लिए D-2 गिरोह को छकाया लेकिन 2008 में STF ने परवेज का बिठूर में Encounter कर दिया। 


Unnao के शुक्लागंज में है ससुराल

आगरा जेल में हार्ट अटैक से मरे "IS-273" गिरोह के सरगना अतीक अहमद की ससुराल पड़ोसी जनपद उन्नाव के शुक्लागंज में है। अतीक की बेगम का नाम चमन बेबी है। अतीक के तीन बेटे हैं। वर्ष 2005 में Encounter में मारे जा चुके अतीक के भाई तौफीक उर्फ बिल्लू का निकाह चमन की छोटी बहन गुड़िया से हुआ था। दोनों से एक बेटा और एक बेटी हैं। खबर है कि तौफीक का परिवार भी दिल्ली में शिफ्ट हो चुका है। दोनों के बच्चे अब अपराध की दुनिया से दूर हैं लेकिन अतीक की बेगम और बड़े बेटे पर खुफिया व पुलिस की पैनी निगाह हमेशा रहती है। 


कौन संभालेगा अतीक के जुर्म का "साम्राज्य"...? 

अतीक के जुर्म का अध्याय भले ही बंद हो गया लेकिन उसके दुस्साहस और अपराध करने के Style की चर्चाएं तो होती रहेंगी। अतीक समेत चार भाइयों की मौत हो चुकी है। दो भाई इकबाल उर्फ बाले और अफजाल फिलहाल जेल में बंद हैं। अतीक की बेगम बच्चों और परिवार के साथ अंडरग्राउंड है। गिरोह के दो खतरनाक सदस्य रफाकत और इजराइल आटा वाला जेल में सजा काट रहे हैं। लईक कालिया (बूढ़ा शेर) हो चुका है। शाहिद पिच्चा, राजिक, बाबर और उसका भाई छोटे और डब्लू व एक अन्य सदस्य ही बाहर और एक्टिव हैं। 


इसमें बाबर और छोटू वाराणसी में कुछ साल पहले मारे जा चुके मुख्तार गैंग के शार्प शूटर रईस बनारसी के भांजे हैं। पुलिस की मानें तो दोनों हथियारों और कारतूस की तस्करी में Expert हैं। बाबर को भारी मात्रा में हथियारों के साथ ATS ने कुछ साल पहले Arrest किया था। जिसमें उसे सजा भी हुई थी। उस समय ATS ने प्रतिबंधित हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया था। पुलिस अफसरों का मानना है कि अतीक की मौत के बाद गिरोह की कमान परिवार का ही कोई व्यक्ति संभाल सकता है। लेकिन संभालेगा कौन...? इस सवाल पर जानकार पुलिस अफसर कहते हैं कि अफजाल या फिर उसकी बेगम में कोई भी... गिरोह का सरदार भले ही कोई बने लेकिन खुफिया और पुलिस Alert हैं।

 


गिरोह के लिए "यमराज" बने ये अफसर 

इस गिरोह के लिए वर्तमान में उन्नाव जनपद में क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात ऋषिकांत शुक्ला सही मायनों में "यमराज" बन गए। 2005 में मेहरबान सिंह का पुरवा के पास तौफीक उर्फ बिल्लू को Encounter में ढेर कर ऋषिकांत ने गिरोह का पहला और कीमती विकेट गिरा दिया। उसके बाद हीर पैलेस के बाहर STF सिपाही की हत्या कर भागे गिरोह के खूंखार बदमाश रफीक को कोलकाता में Arrest करने पहुंचे। कोलकाता में रफीक ने गोलियां चला दीं। किसी तरह अपनी टीम के साथ ऋषिकांत शुक्ला बच पाए। लोकल पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर रफीक को कोर्ट में पेश किया गया। उसके बाद बी-वारंट के जरिए उसे कानपुर लाया गया। 

यहां से पुलिस ने A.K-47 की बरामदगी के लिए रिमांड ली। रफीक को लेकर पुलिस टीम जूही यार्ड के पास जा रही थी। लेकिन रास्ते में बाइक से आए अतीक गिरोह के कट्टर दुश्मन परवेज ने पुलिस कस्टडी में रफीक की हत्या कर दी। करीब दो साल पहले तीसरे भाई शफीक की मुंबई में बीमारी से मौत हो गई थी और अब अतीक की हार्ट अटैक से मौत। इकबाल उर्फ बाले और अफजाल जेल में हैं। इसमें अफजाल को करीब ढाई साल पहले राजस्थान में गिरफ्तार किया गया। उसे भी सजा हो चुकी है। 


  • मुख्तार बाबा, बिल्डर हाजी वसी और D-2 गैंग के अतीक खिचड़ी समेत कई पर गैंगस्टर की कार्रवाई 
  • पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस में दी कार्रवाई की जानकारी 
  • BJP प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद शहर में हुआ था दंगा
  • दंगा भड़काने के आरोप में पुलिस पांच दर्जन लोगों को कर चुकी है Arrest 
  • दंगे की जांच फिलहाल शासन की तरफ से गठित SIT Team कर रही है 

Yogesh Tripathi

BJP प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद Uttar Pradesh के Kanpur में 3 जून 2022 को हुए दंगे के मॉस्टर माइंड हयात जफर हाशमी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की कार्रवाई पुलिस ने की है। Kanpur Police ने दंगे में फंडिंग करने वाले बाबा बिरयानी, बिल्डर हाजी वसी, D-2 गैंग के शूटर अतीक खिचड़ी और शफीक के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सभी आरोपी जेल में बंद हैं। जिला प्रशासन ने कार्रवाई के दस्तावेजों का तामीला जिला कारागार में करवा दिया है। यह जानकारी कानपुर पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा और जिलाधिकारी विशाख जी ने यह जानकारी मीडिया से साझा की। पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने कहा कि दंगे के अन्य आरोपितों के खिलाफ भी जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

दंगे में दंगाइयों को रकम फंडिंग करने वाला बिल्डर हाजी वसी
SIT कर रही है कानपुर दंगे की जांच

3 जून 202 को कानपुर के दादामिया चौराहे और नई सड़क पर हुए दंगे की जांच में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए थे। दंगाइयों ने पुलिस पर पथराव करने के बाद फायरिंग कर बमबाजी तक की थी। जिस दिन यह दंगा हुआ था, उस समय शहर की सीमा से कुछ किलोमीटर की दूरी Kanpur Dehat जनपद में देश के तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी थी। देश भर की बड़ी खुफिया एजेंसियों ने शहर और आसपास के जिलों में डेरा डाल रक्खा था। उसके बाद भी किसी को दंगे के साजिश की हवा तक नहीं लगी। हालांकि कुछ घंटे में ही जिला प्रशासन ने बड़े डैमेज को किसी तरह कंट्रोल कर लिया लेकिन पुलिस और तमाम खुफिया एजेंसियों की कार्यशैली पर अंगुलियां उठीं। मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल दो IPS Officer's कानपुर रवाना किए गए। दोनों अफसरों ने कई दिन तक हिंसाग्रस्त एरिया में डेरा डालकर तमाम जानकारियां एकत्र की। इस बीच मुख्यमंत्री ने SIT गठित कर दी।  SIT ने जांच शुरु की तो साजिश के पीछे कई बड़े नाम निकलकर आए। मुख्तार उर्फ बाबा बिरयानी से लेकर शहर के चर्चित बिल्डर हाजी वसी तक का कनेक्शन निकला। रही-सही कसर D-2 गैंग के गुर्गों का नाम आने से पूरी हो गई। पुलिस ने सभी को Arrest कर सलाखों के पीछे भेज दिया। जांच के दौरान एक बात ये भी निकलकर सामने आई कि Kanpur के तमाम सफेदपोश लोगों के कनेक्शन इन दंगाइयों और उनको रकम फंडिंग करने वाले कुख्यात लोगों से हैं। हालांकि उनकी गिरेबान तक पुलिस के हाथ अभी तक नहीं पहुंचे हैं। 

दंगे का मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी
माहौल बिगाड़ने के पीछे था चंद्रेश्वर हाते को खाली कराना 

SIT ने जांच की तो दंगे के पीछे की तमाम साजिशों की परतें उधड़ने लगीं। जांच में इस बात का पता चला कि उपद्रव के पीछे मुस्लिम आबादी में स्थित चंद्रेश्वर हाते को खाली कराना भी साजिशकर्ताओं की प्राथमिकता में था। चंद्रेश्वर हाते पर पिछले कई साल से मुस्लिम बिल्डरों की निगाहें "गिद्ध" सरीखी जमीं हैं। दूसरा यह कि मुस्लिम आबादी के बीच स्थित चंद्रेश्वर हाते में अधिकांशतः हिन्दू वर्ग के लोग रहते हैं। सजिश यह थी कि दंगे के बाद जब कत्लेआम होगा तो हाते में रह रहे हिन्दू वर्ग के लोग डर की वजह से औने-पौने दामों पर अपना हिस्सा बिक्री कर देंगे। यही वजह रही कि दंगा करने के लिए चंद्रेश्वर हाते के पास की सड़क को मुफीद माना गया। यहीं पर पत्थरबाजी कर बवाल की शुरुआत की गई थी।  

मुख्तार बाबा, वसी और D-2 की तिकड़ी ने दिया दंगे को अंजाम 

SIT Team की जांच में इस बात का भी पता चला कि शहर का चर्चित बाबा बिरयानी वाला लंबे समय से शत्रु संपत्ति की खरीद-फरोख्त कर रहा है। शहर के कुछ सफेदपोश के जरिए वह चंद्रेश्वर हाते पर लंबे समय से टॉरगेट कर रहा था लेकिन सफल नहीं हो सका। इस लिए उसने बिल्डर हाजी वसी से हाथ मिलाया। दोनों ने मिलकर शहर के सबसे खतरनाक और खूंखार D-2 गैंग के अतीक खिचड़ी और शफीक को भी जोड़ लिया। इसके बाद दंगे का "ब्लूप्रिंट" तैयार किया गया। शहर को दंगे की आग में कैसे झोंकना है इसकी कमान जौहर फैंस एसोशिएशन के अध्यक्ष हयात जफर हाशमी को सौंपी गई। BJP प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद सभी को मौका मिला। हयात जफर ने बंदी का ऐलान कर उसे वापस ले लिया लेकिन इस बीच जुमा के बाद बाजार को बंद कराने के लिए हजारों की भीड़ जमा हो चुकी थी। दरसल ये भीड़ किराए की थी। मोटी रकम देकर इस भीड़ को एकत्र करने का काम हयात जफर करने के बाद बवाल होते ही हयात जफर भाग निकला था। लेकिन बाद में उसे Locknow में एक यू-ट्यूबर के दफ्तर से धर दबोचा गया। 



 

  • करीब दो दर्जन से अधिक बदमाशों का कर चुके हैं Encounter
  • शहर के कई थानों में बतौर थानेदार रह चुके हैं तैनात
  • D-2 गैंग के सरगना बिल्लू को Encounter में किया था ढेर
  • सरगना अतीक अहमद और उसके भाई रफीक को किया था Arrest
  • मुन्ना बजरंगी के दो शूटरों को भी मुठभेड़ में ढेर कर चुके हैं ऋषिकांत

 

ऋषिकांत शुक्ला (पुलिस उपाधीक्षक) उत्तर प्रदेश पुलिस

Yogesh Tripathi

करीब दो दर्जन कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर चुके Encounter Specialist ऋषिकांत शुक्ला समेत 34 निरीक्षकों के कंधे पर लगे पीले स्टार अब सिल्वर कलर में तब्दील हो गए हैं। शासन ने सभी को प्रोन्नति प्रदान कर पुलिस उपाधीक्षक (Dy.SP) बनाया है। ऋषिकांत शुक्ला Kanpur के कई थानों में थानेदार रह चुके हैं। शहर के सबसे खतरनाक D-2 गैंग के सफाए में उनका अहम योगदान रहा है। D-2 गैंग के शार्प शूटर रहे तौफीक अहमद उर्फ बिल्लू समेत पूर्वांचल के कई बदमाशों को भी वह एनकाउंटर में ढेर कर चुके हैं। समाजवादी पार्टी के टिकट पर अयोध्या से हाल में ही विधायक निर्वाचित हुए बाहुबली पूर्वांचल माफिया अभय सिंह और उसके दो गुर्गों को भी ऋषिकांत शुक्ला ने वर्ष 2002 में Arrest किया था। तब वह कलक्टरगंज थाने की नयागंज चौकी के प्रभारी थे।

पूर्वांचल के देवरिया जनपद में पैदा हुए ऋषिकांत शुक्ला Kanpur में पले बढ़े और यहीं पढ़ाई की। वर्ष 1997 में वह UP Police में सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुए। वर्ष 1997 से लेकर 2002 तक वह शहर की कई प्रमुख चौकियों के प्रभारी रहे। बात साल 2002 की है। राजेंद्र पाल सिंह तब शहर के SSP थे। उस समय ऋषिकांत शुक्ला कलक्टरगंज थाने की नयागंज चौकी के इंचार्ज थे। मुखबिर की सटीक सूचना पर उन्होंने पूर्वांचल के बाहुबली माफिया सरगना मुख्तार अंसारी के बेहद खास गुर्गे (वर्तमान में सपा विधायक) अभय सिंह को उसके दो गुर्गों के साथ Arrest कर लिया। अभय सिंह और उसके गुर्गों के पास से कई असलहे भी बरामद हुए। इसके थोड़े ही दिन बाद ऋषिकांत शुक्ला को अफसरों ने थाने का चार्ज दे दिया। किदवईनगर, कोहना, काकादेव समेत कई थानों में वह बतौर थानेदार के पद पर कार्यरत रहे।

थानेदार बनते ही उनके रडार पर शहर का सबसे खतरनाक और खूंखार गिरोह D-2 निशाने पर आ गया। ऋषिकांत शुक्ला ने गैंग के सरगना तौफीक अहमद उर्फ बिल्लू को South City के एक थाना क्षेत्र में Encounter के दौरान ढेर कर दिया। हीर पैलेस के पास मुठभेड़ के दौरान STF सिपाही धर्मेंद्र की हत्या करने वाले शातिर रफीक के पीछे वह हाथ धोकर पीछे पड़ गए। उन्होंने रफीक को कोलकाता में मुठभेड़ के दौरान Arrest किया। बी-वारंट पर रफीक को Kanpur जेल लाया गया। यहां पर पुलिस ने रफीक को रिमांड पर लिया और न्यायिक अभिरक्षा में रफीक की हत्या हो गई। 

इसके बाद ऋषिकांत गिरोह पर कहर बनकर टूटे। गैंग के तमाम गुर्गों को Arrest कर जेल भेजा। एक भाई की हत्या और दूसरे का एनकाउंटर होने के बाद D-2 गैंग की कमान सबसे बड़े भाई अतीक अहमद के पास आ गई। कुछ दिन बाद ऋषिकांत शुक्ला ने उसे भी Arrest कर लिया। अतीक फिलहाल आगरा की जेल में है। ढाई साल पहले Kanpur Dehat की अकबरपुर कोतवाली में तैनाती के दौरान उन्होंने एक Fake IPS Officer को भी Arrest किया था। यह जालसाज लंबे समय से तमाम पुलिस वालों को अरदब में लेकर रौब गांठ रहा था।

मुन्ना बजरंगी के शूटरों का भी किया Encounter

ऋषिकांत शक्ला ने किदवईनगर थाने में तैनाती के दौरान (तीन साल पहले जेल में मारे जा चुके ) पूर्वांचल के माफिया सरगना मुन्ना बजरंगी दो शूटरों अमित राय और चिंटू सिंह को वर्ष 2007 में किदवई नगर स्थित संजय वन के पास मुठभेड़ में मार गिराया। इसके साथ-साथ ऋषिकांत शुक्ला ने अजय कंजा, तन्नू पासी, राजेश करिया, इरफान चिकना जैसे 22 बदमाशों का भी Encounter किया।

ये निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक

उत्तर प्रदेश शासन ने जिन निरीक्षकों को प्रोन्नति प्रदान कर पुलिस उपाधीक्षक बनाया है, उनके नाम ऋषिकांत शुक्ला, विजय प्रताप यादव, श्रीमती सुधा चौधरी, संजय कुमार सिंह, उमेशचंद्र भट्ट, अनिल कुमार वर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, तेजेंद्र यादव, दिनेश कुमार, नर सिंह नारायण सिंह, अभय कुमार सिंह, प्रभा सिंह, जसपाल सिंह पवार, भुवनेश्वर पांडेय, अल्पना घोष, मंजू शुक्ला, राजकुमार सिंह यादव, राकेश कुमार सिसौदिया, राजीव सिरोही, धर्मराज यादव, अंजना वर्मा, दिनेश कुमार पाठक, सतीश कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिंह, परशुराम त्रिपाठी, सुजीत कुमार दुबे, रवींद्र नाथ राय, विनोद कुमार यादव, अवनीश कुमार गौतम और सुजीत कुमार राय हैं।

 

  • “अपराध की पाठशाला” का “प्रिंसिपल” है D-2 सरगना अतीक
  • 15 साल पहले रेलवे के “विश्रामालय” लगती थी D-2 सरगना अतीक की “पंचायत”
  • तत्कालीन ADG (L/O) ब्रजलाल ने Lucknow रेलवे स्टेशन पर मारा था छापा
  • सरगना से मिलीभगत की वजह से कई पुलिस कर्मचारी हुए थे सस्पेंड
  • सिद्धार्थनगर जेल से आते समय लखनऊ स्टेशन के विश्रामालय में ठहरता था अतीक
  • गिरोह के अपराधिक कृत्यों को देख D-2 को IS-273 (इंटर स्टेट) पर पंजीकृत किया  
 D-2 गैंग सरगना अतीक अहमद (फोटो साभार-पुलिस)

Yogesh Tripathi

पहले तौफीक उर्फ बिल्लू का Encounter फिर रफीक की न्यायिक रिमांड के दौरान पुलिस कस्टडी में हत्या के बाद D-2 गैंग बैकफुट पर आ गया। एनकाउंटर के खौफ से अतीक भागा-भागा फिर रहा था। राजधानी दिल्ली के लक्ष्मीनगर को उसने महफूज ठिकाना बनाया। दिल्ली में बैठकर उसने गैंग को फिर से खड़ा करने की कोशिश Start की। STF & Crime Branch के सर्विलांस सेल के साथ मुखिबर तंत्र के Active रहने से वह अधिक दिनों तक महफूज नहीं रह सका। लोकेशन महज कुछ महीने में ही ट्रेस हो गई। Kanpur के तत्कालीन SSP आलोक कुमार सिंह ने तेजेंद्र सिंह और ऋषिकांत शुक्ला की अगुवाई में एक पुलिस टीम गठित कर D-2 सरगना की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली रवाना की। इस टीम ने दिल्ली क्राइम ब्रांच के स्पेशल सेल की मदद से लक्ष्मी नगर एरिया में अतीक को Arrest कर लिया गया। कानूनी झंझावतों से बचने के लिए अतीक को दिल्ली की कोर्ट में पेश किया गया। उसके बाद Kanpur Police बी-वारंट के जरिए अतीक को शहर लाई। जेल में अतीक और उसके गिरोह की धमक को देखते हुए उसे सिद्धार्थनगर की कारागार में शिफ्ट किया गया।

रेलवे के “विश्रामालय” को बना लिया अपना “अड्डा”

जानकार पुलिस अफसरों की मानें तो शातिर दिमाग अतीक ने सिद्धार्थनगर की जेल में रहने के दौरान अपनी हनक बना ली। कानपुर लेकर आने वाले पुलिस कर्मचारियों से साठगांठ कर वह लखनऊ रेलवे स्टेशन के “विश्रामालय” में ठहने लगा। यहां पर उसके गुर्गे पहुंचते थे और अपराध जगत की तमाम बड़ी “पंचायत” अतीक निपटाने लगा। कई बार उसने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए भी अपनी पेशी करवाई। “विश्रामालय” में भी वह “सिस्टम” के जरिए ठहरता था। 

 इसकी भनक जब तत्कालीन अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) ब्रजलाल को लगी तो वह खुद को मातहतों के साथ छापा मारने पहुंच गए। गुर्गे तो भाग निकले लेकिन अतीक और उसको लाने वाले कई पुलिस कर्मचारी मौके पर मिल गए। पुलिस कर्मियों को तत्काल सस्पेंड किया गया। छानबीन में पता चला कि अतीक न सिर्फ तमाम बड़ी पंचायतों को निपटाता था बल्कि वह वहीं से पूरे गैंग को ऑपरेट करने लगा था। कई पुलिस अफसरों को भी उसने “रडार” पर लेने का निर्देश गुर्गों को दे रक्खा था। सिर्फ Uttar Pradesh ही नहीं बल्कि दूसरे प्रातों के तमाम बड़े गिरोहों से भी उसके कनेक्शन मिले। गैंग के खतरनाक मंसूबों और अपराधिक गतिविधियों को देख अफसरों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। बस यहीं से Kanpur का D-2 गिरोह अंतर्राज्यीय गैंग बन गया। तत्कालीन ADG (L/O) ब्रजलाल के निर्देश पर इस गिरोह को इंटर स्टेट (IS-273) के तौर पर पंजीकृत किया गया।  

आगरा जेल में शिफ्ट किया गया सरगना अतीक

Lucknow रेलवे स्टेशन के “विश्रामालय” में छापेमारी के बाद अफसरों ने आनन-फानन में अतीक को सिद्धार्थनगर से आगरा की जेल में शिफ्ट कर दिया। लंबे समय से अतीक आगरी की जेल में ही बंद है। अतीक का एक भाई बाले कानपुर की जेल में है, गिरफ्तारी के बाद अफजल को भी कानपुर जेल भेजा गया है।

“अपराध की पाठशाला” का “प्रिंसिपल” है अतीक

www.redeyestimes.com (News Portal) से बातचीत में एक Police Officer’s ने गिरोह से जुड़ी तमाम जानकारियों को साझा करते हुए बताया कि अतीक को आप “अपराध की पाठशाला” का “प्रिंसिपल” है। या यूं कहें कि अतीक के पास किसी को बदमाश बनाने का “जादू” है। ब्रेन को वाश करने में भी एक्सपर्ट है। अतीक का हैदराबादी “सिस्टम” बेजोड़ है। यही वजह रही कि इस गिरोह में एक से बढ़कर एक खूंखार अपराधी और शार्प शूटर्स हुए। समीम दुरंगा, संजय गुप्ता, शानू बॉस, हसीन टुंडा, मोनू पहाड़ी, रईस बनारसी, अमजद बच्चा समेत दर्जन भर से अधिक शूटर्स अतीक के “अपराध की पाठशाला” से ही निकले। हालांकि बाद में ये सभी पुलिस के हाथों मारे भी गए। 


सरगना पर बॉलीवुड में फिल्म “बाबर” भी बन गई

D-2 गिरोह सरगना अतीक की जड़ें मुंबई में किस कदर फैली हैं कि इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गिरोह पर एक फिल्म भी बॉलीवुड में बन गई। फिल्म का नाम था “बाबर” । जानकारों की मानें तो फिल्म में तमाम से गलत तथ्यों को भी प्रस्तुत किया गया। फिल्म में सरगना की छवि को अलग तरह से पेश कर उसके साथ बचपन में ज्यादती दिखाई गई है। जानकारों की मानें तो “बाबर” फिल्म की पूरी “कहानी” सरगना के इशारे पर लिखी गई। बाद में इसी पर फिल्म भी बन गई। इस फिल्म के तमाम हिस्सों को कानपुर में ही शूट किया गया। शहर के मुस्लिम एरिया की तमाम तंग गलियों में शूटिंग इसकी गवाही है। फिल्म में शक्ति कपूर, ओमपुरी और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया।

 


  • 40 वर्ष पुराना है D-2 गैंग का अपराधिक इतिहास
  • 30 साल बाद मारा गया था गैंग का पहला सरगना तौफीक उर्फ बिल्लू
  • 90 के दशक में ही गिरोह के तार अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से जुड़े
  • D-2 गिरोह ने Pakistan निर्मित स्टार मार्का पिस्टलों की तस्करी भी की
  • अफजाल की गिरफ्तारी से D-2 गिरोह का “जिन्न” फिर से “बोतल” से बाहर आया

D-2 गिरोह का सरगना अतीक अहमद (Photo----साभार---पुलिस विभाग)

Yogesh Tripathi

Kanpur के जरायम इतिहास में नई सड़क का जिक्र सबसे पहले आता है। यहां 70 के दशक में पहलवानी को लेकर बाबू पहलवान और दुन्नू पहलवान के बीच वर्चस्व की “जंग” Start हुई थी। इसके बाद तो बाबू पहलवान के फहीम, अतीक पहलवान और शम्मू कुरैशी के बीच हुए खूंरेंजी में करीब 80 से अधिक हत्याएं हुईं। 

दरअसल अनवरगंज थाना एरिया के कुलीबाजार में फतेहपुर जनपद के (कोड़ा जहानाबाद) के अच्छे दहाना का गैंग ठेक (पनाह) खाता था। इस गिरोह के सदस्यों से कुलीबाजार के ही “लूलूबक्श” नाम के अपराधी ने अपना लोकल गैंग Active कर लिया। दुश्मनी अधिक हो जाने और पुलिस के “रडार” पर आने के बाद “लूलूबक्श” Lucknow शिफ्ट कर गया और वहां से अपने गिरोह को ऑपरेट करने लगा। 

“लूलूबक्श” के एरिया छोड़ते ही 80/46 कुलीबाजार निवासी अतीक अहमद, रफीक, तौफीक उर्फ बिल्लू और अन्य भाई एरिया में छोटे-मोटे अपराध करने लगे। अतीक और उसके भाइयों का एक सौतेला भाई “वशी” था। “वशी” की अपने सौतेले भाइयों से रंजिश थी। इसी “वशी” का बेटा टॉयसन बड़ा होकर अपराधी बना और बाद में पुलिस का मुखबिर भी हो गया। टॉयसन चकेरी के चर्चित पिन्टू सेंगर मर्डर केस में आरोपी है। D-2 गैंग का सबसे बड़ा दुश्मन टॉयसन ही है। गिरोह के सफाए के लिए अतीक और उसके भाई टॉयसन को ही जिम्मेदार मानते हैं। 

इस बीच वर्ष (2000) D-2 गैंग के एक नए “दुश्मन” का उदय हो गया। नाम था परवेज निवासी चमनगंज। जानकारों की मानें तो होटल में काम करने वाले परवेज के बहनोई के मकान पर अतीक के एक करीबी रिश्तेदार ने कब्जा कर लिया था। परवेज ने विरोध किया तो D-2 गिरोह ने परवेज की काफी बेइज्जती कर पिटाई की थी। इसका बदला परवेज ने न्यायिक रिमांड पर लाए गए रफीक की हत्या करके ली। इससे पहले परवेज दिनदहाड़े कचहरी परिसर में D-2 सरगना पर बमो से हमला कर सनसनी फैला चुका था।

 D-2 गैंग की नादिर और साबिर गिरोह से दुश्मनी भी खूब चली थी। दोनों के बीच कई बार गैंगवार में गोलियां और बम भी चले। बात D-2 गैंग की करें तो अकील और फहीम से जमीनों पर कब्जे, असलहों की अवैध बिक्री, रंगदारी, वसूली और शूटर्स को लेकर लंबे समय तक खूनी रंजिश चली। नब्बे के दशक में D-2 गिरोह की “जड़ें” मुंबई बम धमाकों के आरोपी Most Wanted अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद अहमद के “अपराधिक कुनबे” Connect हो गईं। Sunday को “सुपारी किलर” अफजल की राजस्थान प्रांत के मुरलीपुरा थाना एरिया में STF की तरफ से की गई गिरफ्तारी के बाद से “कनपुरिया अंडरवर्ल्ड” को फिर से चर्चा में ला दिया है।

अफजल उर्फ जावेद (फोटो-साभार-STF)

Encounter में मारा गया सरगना तौफीक उर्फ बिल्लू

वर्ष 2004 तक D-2 गैंग आतंक का पर्याय बन चुका था। गैंग के सरगना अतीक अहमद समेत तमाम गुर्गों की दहशतगर्दी Kanpur से बाहर आसपास के जनपदों में भी बढ़ गई। वर्ष 2004 किदवई नगर थाने के तत्कालीन SO ऋषिकांत शुक्ला ने Encounter में गिरोह के सरगना तौफीक उर्फ बिल्लू को मार गिराया। तब तक यह गिरोह करीब 30 साल पुराना हो चुका था। बिल्लू के मारे जाने के बाद गिरोह “बैकफुट” पर आ गया। बिल्लू का मारा जाना गिरोह के लिए बड़े सदमें की तरह था। बिल्लू का Encounter करने के बाद ऋषिकांत शुक्ला गिरोह के पीछे पड़ गए। गैंग के कई बदमाश उन्होंने उठाए लेकिन रफीक और अतीक लगातार बचते रहे। यूं कहें कि दोनों काफी समय के लिए “अंडरग्राउंड” रहे।

तौफीक उर्फ़ बिल्लू को Encounter में ढेर करने वाले इंस्पेक्टर (Rishi Kant Shukla)

मुखबिरी के शक में गैंग ने किए ताबड़तोड़ 5 Murder

सरगना तौफीक उर्फ बिल्लू का Encounter में मारा जाना गिरोह के लिए बड़ा झटका था। बिल्लू के भाई अतीक और रफीक कई लोगों पर मुखबिरी की आशंका करने लगे। इसी चक्कर में गिरोह ने महज कुछ महीनों में ताबड़तोड़ हत्या की पांच बड़ी वारदातें कीं। इसमें सलीम मुसईवाला, नफीस मछेरा और कुलीबाजार की एक चर्चित महिला की हत्या में सभी नामजद भी हुए। कुछ ऐसी भी हत्याएं हुईं जिसमें गिरोह के लोगों के नाम उजागर नहीं हो सके। बिल्लू के मारे जाने के बाद गिरोह की कमान रफीक और अतीक ने संभाल ली।

इसके बाद गिरोह ने शहर के प्रापर्टी डीलरों से उगाही Start कर दी। बेबीज कंपाउंड परिसर तक को इस गैंग ने मोटी रकम के बदले खाली करवा दिया। इस बीच गिरोह के ताल्लुक हैदराबाद के एक बड़े तंबाकू कारोबारी से हो गए। गिरोह के बारे में जानकारी रखने वाले Police Officer’s की मानें तो इस कारोबारी से गिरोह को मोटी रकम की फंडिंग होने लगी। जिसके बाद दोनों भाइयों ने गिरोह को और मजबूत कर उसकी “जड़ें” देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक नगरी मुंबई तक फैला दीं। दाउद गैंग से लिंक होने के बाद बिल्लू का एक भाई दिल्ली में Pakistan निर्मित “स्टार मार्का” पिस्टलों की खेप के साथ पकड़ गया। लंबे समय तक वह तिहाड़ जेल में बंद भी रहा। तब खुफिया इकाइयों ने बड़ी लंबी छानबीन की थी। जिसमें पता चला था कि Pakistan निर्मित पिस्टलों की खेप इसके पहले भी कई बार लाई गई थी। Uttar Pradesh के Kanpur समेत कई जनपदों में इन पिस्टलों को तब बेंचा भी गया था।

हीरपैलेस में STF सिपाही की गिरोह ने हत्या की

करीब 16 साल पहले हीर पैलेस टॉकीज में फिल्म देखने पहुंचे नादिर और साबिर गैंग के लोग फिल्म देखने के लिए पहुंचे। वहां पर D-2 गैंग के समीम दुरंगा, संजय गुप्ता, अमजद उर्फ बच्चा, रफीक, नफीस समेत कई लोग हत्या के लिए पहुंच गए। सटीक मुखिबरी पर UPSTF ने घेराबंदी की तो गिरोह के समीम दुरंगा और तमाम गुर्गों ने सीधी गोलियां दागनी शुरु कर दीं। एक गोली STF के सिपाही धर्मेंद्र को लगी और वह शहीद हो गए। STF ने जवाबी कार्रवाई कर दो बदमाशों को Encounter में ढेर कर दिया।

रफीक ने कोलकाता में ली थी “पनाह”

STF सिपाही धर्मेंद्र की हत्या करने के बाद रफीक और अतीक दोनों ही “अंडरग्राउंड” हो गए। गिरोह के लोग भी भागते फिर रहे थे। STF सिपाही की हत्या के बाद अतीक और रफीक के सिर पर इनामी राशि बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दी गई। संजय गुप्ता पर भी 50 हजार रुपए का इनाम घोषित हो गया। सर्विलांस सेल की मदद से कई महीने बाद रफीक की लोकेशन West Bengal के कोलकाता में मिली। Rishi Kant Shukla की अगुवाई में पुलिस की एक टीम कोलकाता पहुंची। दबिश के दौरान वहां पर रफीक से मुठभेड़ हो गई। वहां पर भी गोलियां चलीं लेकिन गनीमत रही कि Police Team का कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ। मशक्कत के बाद अंतत: रफीक को Arrest कर कोलकाता की Court में पेश किया गया। इसके बाद बी-वारंट के जरिए पुलिस रफीक को Kanpur लाई।

न्यायिक रिमांड में हो गया रफीक का Murder

पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर रफीक को पूछताछ और A.K-47 की बरामदगी के लिए रिमांड ली। कोर्ट ने पुलिस के प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर रफीक की न्यायिक रिमांड दे दी। पुलिस टीम रफीक को लेकर जूही यार्ड जा रही थी कि वहीं पर रफीक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के पीछे D-2 गैंग के परवेज का हाथ होना बताया था। हालांकि इस मामले में रफीक के परिजनों ने पुलिस पर ही कस्टडी में हत्या का इल्जाम लगाकर सनसनी फैला दी। यह मामला लंबे समय तक मीडिया की सुर्खियों में भी बना रहा। रफीक के मरने के बाद मानों D-2 गिरोह की कमर टूट गई। रफीक की हत्या के बाद पुलिस ने परवेज का गिरोह D-34 पंजीकृत किया। परवेज के सिर पर इनाम की राशि 50 कर दी गई। इसके बाद परवेज STF के "रडार" पर आ गया। 2008 में STF ने परवेज का बिठूर में Encounter कर मार गिराया।

 

अगले अंक में पढ़िए.....

अतीक के लिए क्यों मारना पड़ा था Ex. ADG L/O ब्रजलाल को छापा

  • 16 साल बाद पुलिस के “चक्रव्यूह” में फंसा शातिर अफजल
  • 50 हजार रुपए का इनामी है कुलीबाजार निवासी अफजल
  • दो साल पहले CAA हिंसा मामले में भी शामिल था अफजाल
  • सर्विलांस सेल की मदद से राजस्थान के मुरलीपुरा थाना एरिया में STF ने पकड़ा



STF की कस्टडी में अफजाल उर्फ जावेद उर्फ राजू
Yogesh Tripathi

Kanpur के खूंखार D-2 गैंग के शूटर और वर्तमान में IS (273) गिरोह के सदस्य अफजाल उर्फ जावेद को UPSTF (Kanpur Unit) ने आखिर Arrest कर लिया। 50 हजार रुपए के इनामी इस Most Wanted को STF Team ने 16 साल बाद राजस्थान के मुरलीपुरा थाना एरिया में Sunday को दबोचा। गिरोह का सरगना और अफजल का भाई अतीक आगरा की जेल में बंद है। जबकि एक अन्य भाई बाले Kanpur Jail की सलाखों के पीछे कैद है। अफजाल के भाई तौफीक अहमद उर्फ बिल्लू का पुलिस ने 2004 में Encounter कर दिया था। उसके बाद गिरोह की कमान संभालने वाले रफीक की न्यायिक रिमांड में हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि विरोधी गुट ने पुलिस टीम पर हमला कर रफीक की हत्या कर दी। तीसरे भाई शफीक की दो साल पहले मुंबई में बीमारी से मौत हो चुकी है। Police Officer’s की मानें तो अफजल की Kanpur में चोरी छिपे आमदरफ्त रहती थी। वह अपने गिरोह को न सिर्फ मजबूत करने में जुटा था बल्कि हैदराबाद के एक बड़े कारोबारी से होने वाली फंडिग के जरिए जेल में बंद दोनों भाइयों को सलाखों के पीछे से “आजाद” कराने की जद्दोजहद भी कर रहा था लेकिन सटीक मुखबिरी और सर्विलांस सेल की मदद से STF ने उसे Arrest कर लिया। 


 

Police और STF का दावा है कि Most Wanted अफजाल उर्फ जावेद उर्फ राजू दो साल पहले Kanpur के बाबूपुरवा थाना एरिया में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विरोध के दौरान हुए उपद्रव, हिंसा, आगजनी समेत कई मामलों में आरोपी था। इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हुई थी। अफजल की गिरफ्तारी के लिए तमाम प्रयास Kanpur Police  ने किए लेकिन वह Arrest करने में असफल रही। STF (ADG) अमिताभ यश के निर्देश पर Kanpur (Unit) के CO डी.के शाही की अगुवाई में तेज तर्रार इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर की एक टीम STF ने गठित की। इस टीम ने जब अफजल की “कुंडली” बांचनी शुरु की तो तमाम चौंकाने वाली जानकारियां मिलीं। कानपुर से लेकर राजस्थान तक मुखबिरों का एक बड़ा संजाल बिछाया गया। साथ ही सर्विलांस सेल की भी मदद STF लगातार लेती रही। सटीक मुखबिरी के बाद अंतत: Sunday को STF ने अफजल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

ये है CAA हिंसा का पूरा मामला

20 दिसंबर 2019 को CAA को लेकर विरोध-प्रदर्शन के दौरान आतताइयों ने Police Team को निशाना बनाकर हमला किया था। पथराव और तेजाब से भरी बोतलें फेंकने के साथ उपद्रवियों ने फायरिंग भी की थी। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। अराजकता में तीन लोगों रईस, सैफ और अफताब की मौत हो गई थी।

हिंसा के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर बाबूपुरवा के परवेज आलम, शाहजाद आलम, आदिल और उसका भाई मुस्तकीम समेत करीब 500 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा(147), घातक आयुध के साथ उपद्रव करने(148), जन समूह में शामिल होकर अपराध करना(149), लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने(332), हत्या(302), हत्या का प्रयास(307) लोक सेवक के आदेश का उलघंन (188), अपराध के लिए उकसाने (109), षडयंत्र करने (120 बी), सेवन सीएलए, 3/4 पीपीडी एक्ट, 27 आयुध अधिनियम के तहत FIR रजिस्टर्ड की। पुलिस अब तक करीब 27 27 लोगों को Arrest कर पुलिस जेल भेज चुकी है।

अगली खबर में पढ़िए.....

40 साल पुराना है D-2 गैंग का अपराधिक इतिहास