Articles by "स्मृति ईरानी"
स्मृति ईरानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Uttar Pradesh के अमेठी में शनिवार मध्यरात्रि बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के Murder Case को 12 घंटे के अंदर सुलझाने का दावा UP Police के DGP ओमप्रकाश सिंह ने किया है। वहीं, नवनिर्वाचित सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दिल्ली से अमेठी के लिए कुछ मिनट पहले रवाना हो चुकी हैं। खबर आ रही है कि पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए करीब 7 लोगों को उठा लिया है। बेहद गोपनीय स्थान पर सभी से पूछताछ की जा रही है।



YOGESH TRIPATHI


 

सोते समय सुरेंद्र सिंह पर दागीं गोलियां


अमेठी जनपद के एसपी ने मीडिया को बताया कि सुरेंद्र सिंह देर रात्रि करीब 11 बजे कार्यक्रम से वापस लौटकर घर आए। घर के बरामदे में वे सो गए। ग्रामीणों के मुताबिक रात करीब 3 बजे हमलावरों ने सोते समय गोलियां मारीं। सुरेंद्र सिंह को गोलियां मारने के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले।

12 घंटे में करेंगे हत्याकांड का खुलासा


यूपी के पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि हत्याकांड की गहराई से छानबीन की जा रही है। कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। श्रीसिंह ने कहा कि 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा होने की उम्मींद है।

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर ने लिया था गोद


गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर ने अमेठी के बरौलिया गांव को गोद लिया था। यही वजह रही कि गांव में कई करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए। विकास कार्यों की वजह से सुरेंद्र सिंह बहुत जल्द स्मृति ईरानी के काफी करीबी कार्यकर्ता बन गए।

 

 
no image

Lok Sabha Election 2019 : Kanpur में संडे की शाम को आयोजित केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की शास्त्रीनगर स्थित काली मठिया के पास आयोजित सभा में सुरक्षा व्यवस्था उस समय तार-तार हो गई, जब एक सांड़ घुस आया। भीड़ के बीच पहुंचते ही सांड़ ने वहां बैठे लोगों पर हमला बोल दिया। सांड़ के हमले में एक महिला के जख्मीं होने की खबर है। महिला को तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया।


YOGESH TRIPATHI


मंत्री के कार्यक्रम में नहीं लगई गई थी बैरिकेडिंग


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सभा का आयोजन शास्त्री नगर स्थित काली मठिया के पास रखा गया था। एक चौराहे के पास आयोजित इस सभा में हजारों की भीड़ पहुंचीं। बड़े कार्यक्रम की जानकारी होने के बाद भी प्रशासन की तरफ से बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई थी। बीजेपी कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल तक अपने वाहन ले जा रहे थे। लेकिन प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था की पोल एक सांड़ ने खोलकर रख दी।

https://twitter.com/redeyestimes/status/1109819536587534337

पुलिस की सुरक्षा को चीरकर पहुंचा सांड़


आवारा सांड़ अचानक कार्यक्रम के दौरान घुस गया। जब वो भीड़ के बीच पहुंचा तो वहां करीब आधा दर्जन से अधिक सुरक्षा कर्मी और पुलिस वाले मौजूद थे लेकिन किसी ने सांड़ को नहीं रोका। सांड़ पब्लिक के बीच पहुंचा तो वहां चीख-पुकार मच गई। मंत्री के भाषण को सुन रहे लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। इस बीच एक महिला पर सांड़ ने हमला बोल दिया। गनीमत रही कि वहां मौजूद लोगों ने जब सांड़ को दौड़ाया तो वह भागने पर मजबूर हुआ। जख्मीं महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

ईरानी ने राहुल, प्रियंका पर किया “हमला”


सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के नेशनल प्रेसीडेंट राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला। स्मृति ईरानी ने कहा कि एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री की अगुवाई में बीजेपी सरकार ने पांच साल में जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम किया है।

 

 

CEC (केंद्रीय चुनाव समिति) की तीन दिन की “मैराथन” मीटिंग के बाद BJP हाईकमान ने 184 लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट Final कर जारी कर दी। पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य जेपी नड्डा ने मीडिया के साथ बातचीत में पत्रकारों के साथ प्रत्याशियों की पहली सूची साझा की। PM नरेंद्र मोदी अपनी संसदीय सीट वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। BJP प्रेसीडेंट अमित शाह गुजरात के गांधी नगर से चुनाव लड़ेंगे। यहां से पहले लालकृष्ण आडवाणी चुनाव लड़ते थे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह एक बार फिर Lucknow से मैदान में होंगे। नितिन गडकरी नागपुर से प्रत्याशी बनाए गए हैं। बीजेपी की इस सूची में छत्तीसगढ़ के पांच प्रत्याशियों के नाम हैं। पहली सूची में UP के 20 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इसमें 6 सांसदों का टिकट कटा है।


YOGESH TRIPATHI


लालकृष्ण आडवाणी गांधी नगर से "Out"

लालकृष्ण आडवाणी का नाम इस बार गांधी नगर से नहीं है। गुजरात की इस सीट से लगातार आडवाणी सांसद बनते रहे हैं। हर बार चुनाव में उनका नाम पहले नंबर पर रहता था लेकिन इस बार गांधी नगर की सीट से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है।

https://twitter.com/ANI/status/1108730778530340865

Unnao से साक्षी महाराज की टिकट पर मुहर

पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य जेपी नड्डा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज को एक बार फिर से बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। उल्लेखनीय है कि टिकट कटने की आशंका के मद्देनजर साक्षी महाराज ने तमाम बयान दे दिए थे। उनके टिकट कटने की तमाम अटकले मीडिया में लगाई जा रही थीं।

https://twitter.com/ANI/status/1108733978150928384

अमेठी से स्मृति ईरानी, मथुरा से हेमा मालिनी को फिर टिकट

बीजेपी ने यूपी की VIP सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को एक बार फिर से प्रत्याशी बनाया है। उनके सामने कांग्रेस के नेशनल प्रेसीडेंट राहुल गांधी होंगे। 2014 के चुनाव में स्मृति ईरानी चुनाव लड़ी थीं लेकिन राहुल गांधी से वे हार गई थीं। बीजेपी ने मथुरा संसदीय सीट से हेमा मालिनी को फिर उम्मींदवार घोषित किया है। हेमा मालिनी यहां से सांसद हैं। संतोष गंगवार को बरेली से प्रत्याशी बनाया गया है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1108742231840575489

बदांयू से स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी को टिकट

स्वामी प्रसाद मौर्या अपनी बेटी संघमित्रा के लिए बदायूं से टिकट ले आये यूपी में मंत्री एसपी सिंह बघेल ब्रज क्षेत्र में मुख्या भूमिका में लाये गए, उन्हें आगरा से कैंडिडेट बनाया गया, बघेल कभी मुलायम सिंह के कमांडो हुआ करते थे।

UPDATE------

BJP के 184 प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट










 





 

गुजरात के सूरत में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जाने-अनजाने में कुछ ऐसा बोल गई हैं कि सोशल मीडिया में उन्हें लोगों ने काफी ट्रोल किया। "हिन्दुस्तान" अखबार की प्रधान संपादक रह चुकीं मृणाल पांडेय जी ने तो मंत्री स्मृति ईरानी को जवाब देते हुए "ट्वीट कर बताया कि लक्ष्मी जी, कमल पर नहीं उल्लू पर बैठकर आती हैं"


[caption id="attachment_18505" align="aligncenter" width="850"] गुजरात के सूरत में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद जनता का अभिवादन करतीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी[/caption]

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी पार्टी BJP की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सूरत पहुंची। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, गुजरात के विधानसभा चुनाव सिर्फ BJP के लिए नहीं, ”बल्कि हर उस गुजराती के लिए जिसे कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी और उनके दोस्‍त, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने उत्‍तर प्रदेश में ‘गधा’ कहा था।”

https://twitter.com/ANI/status/937346629710913537

स्मृति ईरानी ने कहा कि पहले बैंक के दरवाजे गरीबों के लिए बंद रहते थे, अब वे उनके दरवाजे पर जाकर जन धन खाते खुलवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्‍ता में आने के बाद संभव हो सका। राज्‍य में 9 और 14 दिसंबर को चुनाव होने हैं, जबकि नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे। इसी रैली में स्‍मृति ईरानी ने हिन्‍दू धर्मग्रंथों में धन की देवी ‘लक्ष्‍मी’ का जिक्र करते हुए कहा कि ”लक्ष्‍मी आती है तो हाथ पकड़कर नहीं, कमल पर बैठकर आती हैं।”

https://twitter.com/MrinalPande1/status/937369466446364673

स्मृति का तंज कांग्रेस की ओर था। हालांकि उनके इस कमेंट से लोगों ने ट्रोल करना शुरु कर दिया। वरिष्‍ठ पत्रकार मृणाल पांडे ने स्‍मृति की ‘जानकारी’ दुरुस्‍त करते हुए कहा, ”लक्ष्मी कमल पर नहीं, उल्लू पर चढ कर आती हैं । उलूकवाहिनी के कई चित्र व शिल्प भी मिल जाएंगे। कमल उनका आसन है, वाहन नहीं।”

Twitter पर यूजर्स ने बनाया मजाक

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजाक बनाते हुए कहा कि, येल से डिग्री महोदया अगर हाथ रहेगा तभी लक्ष्मी माता आती है। बैठे-बैठे आप पैसे कमा सकती पर आम जनता नहीं।” मनोज कुमार ने कहा, ”जनता को किस बुद्धि-दर्जे का समझा है ऐसी बात करने के लिए।”