Minister नितिन गडकरी ने कहा कि सी-प्लेन यात्रा में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा। उन्होंने कहा कि दो साल पहले की गई घोषणा अब हकीकत में बदल चुकी है। गौरतलब है कि गुजरात में दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी-प्लेन से उड़ान भरी तो पूरे देश में सिर्फ और सिर्फ सी-प्लेन की ही चर्चा हो रही है। 



नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विधान सभा चुनाव के आखिरी दिन सी-प्लेन से साबरमती रिवर के ऊपर सफर क्या किया देश में अब हर जगह सी-प्लेन की ही चर्चा होने लगी है। केंद्रीय सड़क-परिवहन और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली से आगरा और बनारस से इलाहाबाद तक का सफर सैलानी सी-प्लेन के जरिए कर सकेंगे।


श्रीगडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना है कि सी-प्लेन हर शहर, हर गांव में पहुंचे। इसीलिए सरकार सी प्लेन की उड़ान के लिए नियमों को तीन माह के अंदर पूरा करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में कम से कम 100 सी-प्लेन से सेवा शुरू करने की योजना है। इसमें आगरा से दिल्ली और वाराणसी से इलाहाबाद मार्ग भी प्रस्तावित है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने जापानी कंपनी से मेक इन इंडिया के तहत सी प्लेन बनाने को कहा है।

गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनाव से ठीक दो दिन पहले सी-प्लेन के जरिए यात्रा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साबरमती नदी से सी-प्लेन में सवार होकर मेहसाना जिले के धरोई बांध पहुंचे। जहां से उन्होने अंबाजी मंदिर के लिए सड़क के माध्यम से यात्रा की। यह पहला मौका है जब किसी PM ने भारत में सी-प्लेन से सफर किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार ब्रिज के निकट से एकल इंजिन वाले सी-प्लेन में सवार हुए। यह पुल पुराने शहर को अहमदाबाद पश्चिम से जोड़ता है। देश में इस तरह के विमान की यह पहली उड़ान है।


25 करोड़ रुपए है एक सी-प्लेन की कीमत 


भारत सरकार छोटे शहर और ग्रामीण इलाकों को आपस में जोड़ने के लिए सी प्लेन विकल्प ला रही है। हाल ही में मुंबई की गिरगांव चौपाटी पर सीप्लेन का ट्रायल किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक सी प्लेन की कीमत करीब 4 मिलियन डॉलर यानि करीब 25 करोड़ रुपए है।

एक बार में 10 लोग कर सकते हैं सफर


सी-प्लेन का वजह करीब 700 किलोग्राम है। क्षमता के बारे में बताया जा रहा है कि सी-प्लेन में 1110 किलोग्राम तक के वजन को रखा जा सकता है। इस प्लेन में 10 लोग एक साथ सफर कर सकते हैं। देश का पहला सी-प्लेन अंडमान निकोबार में उड़ता है। इसे 2010 में लांच किया गया था। तब यह मंत्रालय कांग्रेस के प्रफुल्ल पटेल के पास था।

क्या है सी-प्लेन की खासियत


सी-प्लेन जमीन और पानी दोनों से उड़ान भर सकता है और लैंड कराया जा सकता है। यह सिर्फ 300 मीटर के रनवे से उड़ान भर सकता है। ये एंफीबियस कैटेगरी का प्लेन है।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: