Lok Sabha Election 2019 : कांग्रेस की जनरल सेकेट्री Priyanka Gandhi देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगी। वे स्टीमर के जरिए प्रयागराज से वाराणसी तक का सफर तय करेंगी। वाराणसी में प्रियंका न सिर्फ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी बल्कि वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलती भी नजर आएंगी। प्रियंका 17 मार्च से 20 मार्च तक यूपी में रहेंगी। इस दौरान वह लखनऊ, इलाहाबाद, भदोही, मिर्जापुर और वाराणसी का दौरा करेंगी। आखिरी दिन उनके वाराणसी पहुंचने की उम्मींद है।



YOGESH TRIPATHI


प्रियंका के दौरे से पहले आ सकती है कांग्रेस की एक और List


यूपी में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को काफी सोची समझी रणनीति के तहत बनाया गया है। प्रयागराज (इलाहाबाद) का नेहरू परिवार से काफी पुराना ताल्लुक है। पड़ोसी जनपद मिर्जापुर से कांग्रेस ने युवा नेता ललितेश पति त्रिपाठी को चुनावी समर में उतारा है। प्रियंका प्रयागराज के बाद मिर्जापुर पहुंचेगीं। खबरों की मानें तो नदी तट के किनारे बसे गांव के ग्रामीणों के बीच भी प्रियंका पहुंच सकती हैं। माना जा रहा है कि मल्लाह, केवट, बुनकर जैसी जातियों के बीच प्रियंका अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगी। इसके बाद वह स्टीमर के जरिए सफर तय कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगी। खबर ये भी है कि प्रियंका के इस दौरे से पहले कांग्रेस के प्रत्याशियों की एक और लिस्ट भी आ सकती है।

एक नजर में प्रियंका गांधी का कार्यक्रम


17 मार्च- दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगी। लखनऊ में नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर फीडबैक लेंगी प्रियंका।

18 मार्च- प्रियंका गांधी सुबह संगम जाकर पूजा अर्चना करेंगी। यहीं से मिशन यूपी के लिए उनका दौरा Start हो जाएगा। पहले दिन प्रियंका इलाहाबाद जिले के छतनाग, दुमदुमा, सिरसा, तुड़ीहार, कौधरिया समेत कई एरिया में जाएंगी। जहां सड़क है वहां कार और जो गांव नदी के बीच हैं वहां प्रियंका गांधी स्टीमर से पहुंचेंगी।. गांवों और घाटों पर जगह जगह प्रियंका के स्वागत की तैयारी है। इस दौरान पुलवामा में शहीद हुए महेश राज यादव के परिजनों से भी मिलेंगी।

पहले दिन इलाहाबाद से भदोही के सीतामणी और रामपुर घाट होते हुए मिर्जापुर के विंध्याचल पहुंचेंगी। विंध्याचल में प्रियंका कालीन बुनकरों से मुलाकात कर वकीलों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करेंगी। प्रियंका रात्रि विश्राम यहीं पर करेंगी। यहां विश्राम से पहले प्रियंका एक मंदिर भी जाएंगी।


19 मार्च- विंध्याचल से निकल कर प्रियंका कंतित पहुंचेगी जहां मौलाना इस्माइल चिश्ती की मजार है। प्रियंका मिर्जापुर के ग्रामीण और शहरी इलाकों में जनसंपर्क करेंगी। शाम के वक्त मिर्जापुर शहर में प्रियंका गांधी का रोड शो होगा।

20 मार्च- प्रियंका गांधी सुबह वाराणसी पहुंचेंगी। रास्ते में शीतला माता मंदिर के दर्शन भी करेंगी। वाराणसी में सबसे पहले प्रियंका सुल्तानकेश्वर पहुंचेंगी। वहां से स्टीमर के जरिए रामनगर जाएंगी। यहां पर प्रियंका मल्लाहों से मिलेंगी साथ ही साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के पैतृक घर भी जाएंगी।

दोपहर बाद प्रियंका गांधी का स्टीमर अस्सी घाट के किनारे लगेगा। प्रियंका गांधी जैन धर्म के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद फिर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगी। वहां से प्रियंका दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगी और मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगी। अंत में कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया है।

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: