Articles by "Kanpur Bar Association (KBA)"
Kanpur Bar Association (KBA) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • शुक्रवार सुबह से जारी थी KBA वार्षिक चुनाव में वोटिंग
  • सुबह से ही फर्जी मतदान को लेकर वकील कर रहे थे हंगामा
  • दोपहर में मतदान प्रक्रिया को एल्डर कमेटी ने रोका
  • शाम को चुनाव रद्द करने की घोषणा के बाद फायरिंग और तोड़फोड़
  • गौतम दत्त नाम के अधिवक्ता के पेट में लगी गोली, मौत

वकील की मौत के बाद कचहरी परिसर और आसपास देर रात्रि तक पुलिस की गश्त जारी रही।

Yogesh Tripathi

Kanpur Bar Association (KBA) Election (2021) में आखिर जिसकी आशंका व्यक्त की जा रही थी वही हो गया। Fake Voting को लेकर वकीलों के हंगामा और तोड़फोड़ करने पर शाम को एल्डर्स कमेटी ने चुनाव रद्द कर दिया। आक्रोशित वकीलों ने कचहरी परिसर में तोड़फोड़ शुरु कर दी। शताब्दी गेट के पास पुलिस की मौजूदगी में गोलियां दागी गईं। हवाई फायरिंग के दौरान एक वकील के पेट में गोली लग गई। घायल अधिवक्ता को LLR (Hospital) में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिवक्ता के मौत की खबर सुनते ही वकीलों की भीड़ हैलट अस्पताल में जमा हो गईं। हालात तनावपूर्ण देख Police Officer’s ने आसपास के करीब दर्जन भर थानों की फोर्स को मौके पर बुला लिया ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। 

अधिवक्ता गौतम दत्त (File Photo)

फ्राइडे की सुबह Kanpur Bar Association में वोटिंग की प्रक्रिया एल्डर्स कमेटी की मौजूदगी में Start हुई। वोटिंग शुरु होते ही Fake Voting को लेकर वकीलों के गुट आपस में टकराने लगे। दोपहर होते-होते रार बढ़ी तो एल्डर कमेटी ने मतदान प्रक्रिया को रुकवा दिया। करीब 20 मिनट बाद वोटिंग फिर से स्टार्ट की गई। इस दौरान वकील लगातार नारेबाजी कर हंगामा करते रहे। शाम होते-होते एल्डर कमेटी ने मतदान प्रक्रिया को रोक दिया। खबर वकीलों को मिली तो सभी Kanpur Bar Association (Office) के पास जमा होकर नारेबाजी करने लगे। इस बीच कुछ वकीलों ने कचहरी परिसर में तोड़फोड़ शुरु कर दी। शाम करीब पौने छह बजे एल्डर कमेटी ने Kanpur Bar Association के Election को रद्द कर दिया। इसके बाद वकीलों का हुजूम कचहरी परिसर से बाहर निकलकर सड़क पर आ गया।

शताब्दी गेट पर हवाई फायरिंग से बिगड़ा माहौल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शताब्दी गेट के पास वकीलों की भीड़ जमा हुई। कुछ देर तक नारेबाजी होती रही उसके बाद हवाई फायरिंग शुरु हो गई। बताया जा रहा है कि एक गोली गौतम दत्त नाम के वकील के पेट में लग गई। लहूलुहान हालत में गौतम को LLR (Hospital) ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान गौतम दत्त की मौत हो गई। अधिवक्ता के मौत की खबर मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। अधिकारियों ने कचहरी परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी। करीब दर्जन भर थानेदारों को तत्काल मौके पर बुलवा लिया गया। हैलट में भी भारी पुलिस बल की मौजूदगी पूरी रात बनी रही। कई अधिवक्ता देर रात तक पोस्टमार्टम कराने के लिए हंगामा करते रहे।

एल्डर्स कमेटी ने माइक पर लगाई जान बचाने की गुहार

एल्डर कमेटी ने जब चुनाव रद्द करने का फैसला सुनाया तो वकीलों के एक गुट ने जमकर उपद्रव किया। एल्डर कमेटी के सदस्यों के साथ वकीलों ने जमकर अभद्रता की। लाइब्रेरी में भी वकीलों ने तोड़फोड़ कर कुर्सियां फेंक दीं। हालात इतने बेकाबू हो गए कि एल्डर कमेटी के लोग माइक पर जान बचाने के लिए पुलिस से गुहार करते रहे। जैसे-तैसे एल्डर्स कमेटी के लोग अपनी जान बचाकर कचहरी परिसर से बाहर निकले।

बाहरी अराजकतत्वों के प्रवेश पर आक्रोशित हैं वकील

Kanpur Bar Association (KBA) के वार्षिक चुनाव में खूनी हिंसा के बाद वकील खासे आक्रोशित हैं। वकीलों का कहना है कि संगठन के चुनाव में बाहरी अराजकतत्वों का आखिर क्या काम...??? सैकड़ों की संख्या में बाहरी अराजकतत्व कई प्रत्याशियों के समर्थन में देखे जा रहे थे। वकीलों का तर्क है कि चुनाव की प्रक्रिया में अधिकांशत: वही वकील हिस्सा ले रहे हैं प्रैक्टिस नहीं करते हैं या फिर उनके अन्य कारोबार हैं। जबकि प्रैक्टिस करने वाले वकीलों के पास चुनाव लड़ने के लिए न तो धन है, न ही बाहुबल और न ही समय। इस पीड़ा को कई वकीलों ने सोशल मीडिया पर भी व्यक्त किया है।

फिर Fail हो गई लोकल इंटेलीजेंस

लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (LIU) एक बार फिर से फेल साबित हुई। KBA के वार्षिक चुनाव में तनावपूर्ण हालात कई दिनों से बने थे। खुद इसकी आशंका तमाम अधिवक्ता भी जता रहे थे कि चुनाव में सबकुछ इस बार ठीक-ठाक नहीं रहेगा और वही हो गया। लेकिन इन सब के बीच खुफिया इकाई एक बार फिर से फेल साबित हुई। वह भी तब जब कुछ महीना पहले ही कचहरी परिसर में कई राउंड गोलियां चलीं थी। उसके बाद भी न तो खुफिया अलर्ट रही और न ही कोतवाली पुलिस। पुलिस की मौजूदगी में शताब्दी गेट पर अराजकतत्व हवाई फायरिंग करते रहे।

 

-कॉलेज के प्रांगण में संडे को आयोजित किया गया कार्यक्रम

-प्रतीक चिन्ह देकर कानपुर बार के प्रेसीडेंट ने किया पूर्व छात्रों को सम्मानित

-छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने आयोजित किया कार्यक्रम

 


Central Desk

Kanpur स्थित Dayanand College Of Law प्रांगण में Alumni Meet का आयोजन संडे को किया गया। इस कार्यक्रम में शहर भर के तमाम सीनियर अधिवक्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। Kanpur Bar Association (KBA) के प्रेसीडेंट बलजीत सिंह यादव ने पूर्व छात्रों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मौजूद तमाम अधिवक्ताओं ने कहा कि ये एक अच्छी पहल है। इस तरह के कार्यक्रम हर वर्ष होने चाहिए ताकि सीनियर्स और जूनियर्स को एक दूसरे से मिलने का मौका मिलेगा। 


सिविल लाइंस स्थित Dayanand College Of Law में Alumni Meet के आयोजन में पूर्व महामंत्री रमेश चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष राजीव यादव, वरुण यादव, पूर्व महामंत्री प्रत्युष मणि मिश्रा, पंकज दीक्षित, पूर्व उपाध्यक्ष / कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष शुक्ला समेत कई पूर्व पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई।  


कार्यक्रम में पहुंचे सभी पुराने छात्रों से मुलाकात कर एक दूसरे का कुशलक्षेम भी पूर्व पदाधिकारियों ने पूछा। इस दौरान तमाम वरिष्ठजनों का फूल और गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया गया। Kanpur Bar Association (KBA) के अध्यक्ष बलजीत सिंह यादव ने Dayanand College Of Law के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, कीर्ति बाबू, पूर्व महामंत्री सतीश बाथम, अरिदमन सिंह, ब्रजेश वर्मा, बार एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बाजपेयी, बार के पूर्व महामंत्री नरेशचंद्र त्रिपाठी, कपिलदीप सचान, सीनियर जर्नलिस्ट गौरव श्रीवास्तव, लायर्स एसोशिएशन के महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह समेत कई सीनियर अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। 


 

-महामंत्री Rakesh Tiwari और Police Officer’s की Meeting के बाद फैसला

-Monday को प्रापर्टी के विवाद में हुई थी हवाई फायरिंग

-मंगलवार को सुरक्षा के मद्देनजर की गई पुलिस की तैनाती

 

Yogesh Tripathi

Kanpur कचहरी में Monday की शाम को प्रापर्टी के विवाद में हवाई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। अधिवक्ताओं के बीच फायरिंग की वारदात से साख पर बट्टा भी लगा है। इस तरह की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए Kanpur Bar Association ने कड़ा फैसला लेते हुए कचहरी में हथियार लेकर प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद Bar Association के महामंत्री Rakesh Tiwari ने Police Officer’s के साथ Meeting के बाद यह फैसला लिया। मंगलवार को कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस कर्मी सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रहे। वहीं, दूसरी तरफ घटना की चर्चा भी अधिवक्ताओं के चेंबर में खूब होती रही।

मंडे को कचहरी परिसर में हवाई फायरिंग की घटना के बाद Bar Association और Police Officer’s के बीच एक अहम बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हथियार लेकर कचहरी परिसर में प्रवेश को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाए। मंगलवार को इसका असर भी साफ-साफ दिखाई दिया। कचहरी के प्रमुख गेट पर पुलिस कर्मी तैनात दिखे।

हथियार लाने पर पहले से लगा है प्रतिबंध

जानकारों की मानें तो कचहरी परिसर में हथियार लेकर प्रवेश करने पर पहले से ही प्रतिबंध लगा हुआ है। करीब डेढ़ दशक पहले जब वकीलों-पत्रकारों और पुलिस के बीच जब खूनी संघर्ष हुआ तो तत्कालीन जिला जज शैलेंद्र सक्सेना ने हथियार लेकर कचहरी में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया था। उसके बाद भी कई जिला जजों ने हथियार लेकर आने पर प्रतिबंध लगाया लेकिन कुछ दिन बाद सारे आदेशों की धज्जियां उड़ती दिखीं।

एक सीनियर अधिवक्ता ने www.redeyestimes.com (News Portal) से बातचीत में कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए भी सख्त आदेश है कि कोर्ट में (गवाही, बयान, जिरह) से पहले वह सरकारी असलहों को जमा करके आएं लेकिन यह आदेश अमल में बिल्कुल नहीं लाया जाता है। अधिकांश अदालतों में दरोगा और इंस्पेक्टर सर्विस रिवाल्वर व पिस्टल लगाए कोर्ट में परिसर में देखे जाते हैं।

कई सीनियर अधिवक्ताओं का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में यह देखने को मिल रहा है कि अदालती कार्य से अधिक जमीनों की खरीद-फरोख्त के काम देखे जा रहे हैं। जबरन संपत्तियों पर कब्जे के मामले में प्रकाश में आ चुके हैं। कुछ मामलों में तो हत्याएं तक हो चुकी हैं। ऐसे में कचहरी परिसर में किसी तरह का खून-खराबा न हो, इस लिए यह Kanpur Bar Association का यह निर्णय स्वागत योग्य है, लेकिन इसे अमल में लाया जाए।

हवाई फायरिंग के बाद चेहरों पर दिखी दहशत

मंडे की शाम को कचहरी परिसर में Bar Association के सामने वाली गली में ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग के बाद अधिकांश अधिवक्ताओं के चेहरों पर दहशत साफ-साफ दिखाई दी। यही वजह रही कि कुछ देर बाद ही बार हॉल के अंदर एक “महापंचायत” भी हई। जिसमें पुलिस की भी मौजूदगी रही। जानकारों की मानें तो कचहरी परिसर ऐसा पहली बार हुआ, लेकिन शहर में ऐसी तमाम घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ घटनाओं में तो जान तक जा चुकी है। चार साल पहले परमट में हुई घटना अभी भी लोगों के जेहन में है।

जिला जज ने जारी किए हैं परिचय पत्र

Lockdown के बाद जब कोर्ट खुली तो जिला जज की तरफ से सुरक्षा के मद्देनजर अधिवक्ताओं को परिचय पत्र वितरित किए गए। इन परिचय पत्रों को लेकर भी अधिकांश मामलों में बिल्कुल भी पालन नहीं हो रहा है। तमाम अधिवक्ता परिचय पत्र के बगैर ही कोर्ट और दफ्तर में प्रवेश करते हैं। उनके साथ वादकारी भी आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। यही हाल सुरक्षा के मद्देनजर लगाए गए मेटल डिटेक्टर का भी है। यहां पर बैठे सिपाही और दरोगा सिर्फ मूकदर्शक की मुद्रा में हमेशा नजर आते हैं।

 


-प्रेसीडेंट पद पर बेहद रोचक मुकाबला होने की उम्मींद

-KBA के सेकेट्री पद पर हो सकती है सीधी टक्कर

 

Yogesh Tripathi

Kanpur Bar Association (KBA) चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भारी गहमा-गहमी के बीच कुल 95 दावेदारों ने पर्चा भरा। पहले दिन 39 लोगों ने नामांकन कराया था। KBA का चुनाव लड़ रहे कई प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक बार फिर चुनाव आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाईं। सेकेट्री पद पर प्रबल दावेदार राकेश तिवारी ने समर्थकों के हुजूम के साथ पर्चा भरा। 


प्रेसीडेंट के लिए बलजीत यादव ने भी नामांकन फॉर्म भरा। दोनों ही प्रत्याशी पिछले साल के रनर हैं। बाहरी समर्थकों की भीड़ अधिक होने की वजह से एक बार फिर कोर्ट के अधिवक्तागणों की संख्या नामांकन के दौरान काफी कम दिखी। प्रेक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं में इस बात को लेकर खासा आक्रोश है कि बाहरी लोगों का दखल काफी बढ़ रहा है।


प्रेसीडेंट पद के लिए पहले दिन नरेश त्रिपाठी, गणेश शंकर दीक्षित जैसे दिग्गजों ने नामांकन करवाया था। सेकेट्री पद के लिए राकेश तिवारी और आदित्य सिंह ने दूसरे दिन पर्चा भरा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) समेत कई पदों पर भी प्रत्याशियों ने नामांकन करवाए। KBA चुनाव के लिए मतगणना 3 मार्च 2020 को होगी। 



सूत्रों की मानें तो इस बार दो बड़े पदों के लिए चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों के समर्थन में Kanpur Court के कुछ वरिष्ठ अधिवक्ता खड़े हो गए हैं। जिसकी वजह से चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प बन गया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी व तमाम वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ता रेवंत मिश्रा, मनोज मिश्रा (गुड्डू), संतोष शुक्ला, चंद्रप्रकाश दुबे, नरेंद्र कुमार मिश्रा (बब्बी), संतोष तिवरी, आलोक सिंह (पूर्व अध्यक्ष वीएसएसडी कॉलेज) समेत कई अधिवक्ता अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरे समय उपस्थित रहे। 





-नरेश त्रिपाठी, गणेश शंकर दीक्षित जैसे पुराने दिग्गजों ने भरा पर्चा

-संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) के दो प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट

-नामांकन के पहले दिन कुल 39 दावेदारों ने भरा नामांकन

 

Yogesh Tripathi

Kanpur Bar Association (KBA) चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कई पुराने दिग्गजों ने भी पर्चा भरकर चुनावी समर में अपनी “ताल” ठोंक दी है। पहले दिन चुनाव कई पदों पर कुल 39 दावेदारों ने अपना पर्चा भरकर प्रत्याशिता की हुंकार भरी। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों ने चुनाव आचार संहिता की धज्जियां भी खूब उड़ाईं। संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) के पद पर काफी गहमा-गहमी देखने को मिली। यहां दो दावेदारों के समर्थकों में झड़प के बाद मारपीट की भी खबरें आईं। पूरे मामले को एल्डर्स कमेटी ने संज्ञान में लिया है। एल्डर्स कमेटी का कहना है कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

मंगलवार की सुबह से ही कचहरी में गहमा-गहमी वाला माहौल देखने को मिला। एल्डर्स कमेटी के तमाम दिशा-निर्देशों के बाद भी प्रत्याशी और उनके समर्थक आचार संहिता को तार-तार करते हुए नजर आए। चुनावी समर में पुराने दिग्गज नरेश कुमार त्रिपाठी, गणेश शंकर दीक्षित उतरे हैं। 

नरेश त्रिपाठी, गणेश शंकर दीक्षित समेत चार लोगों ने प्रेसीडेंट पद पर नामांकन फॉर्म भरा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 6, उपाध्यक्ष के लिए 3 लोगों ने पर्चा भरा। सेकेट्री के पद पर पहले दिन 4 दावेदारों ने अपने प्रत्याशिता की ताल ठोंकी है। मंत्री पद के लिए सिर्फ एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया। कोषाध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 5 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। 

संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) के पद डमी कंडीडेट का नामांकन कराने को लेकर दो प्रत्याशियों के बीच झड़प के बाद लात-घूंसे भी चलने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक विवाद की स्थित तब बनी जब एक प्रत्याशी के पिता जो कि सीनियर अधिवक्ता भी हैं उनके साथ बाहरी अराजकतत्वों ने अभद्रता कर दी। बताया जा रहा है कि माहौल के बिगड़ते ही मारपीट हुई। इस पूरे मामले को एल्डर्स कमेटी ने संज्ञान में लेते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है। 

महामंत्री पद पर राकेश तिवारी समेत कई तगड़े दावेदार संभवतः बुधवार को नामांकन कराएंगे। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थक हो-हल्ला भी करते नजर आए। छात्रसंघ के पुराने दिग्गजों ने भी इस नामांकन प्रक्रिया में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।