Articles by "Firing"
Firing लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

-महामंत्री Rakesh Tiwari और Police Officer’s की Meeting के बाद फैसला

-Monday को प्रापर्टी के विवाद में हुई थी हवाई फायरिंग

-मंगलवार को सुरक्षा के मद्देनजर की गई पुलिस की तैनाती

 

Yogesh Tripathi

Kanpur कचहरी में Monday की शाम को प्रापर्टी के विवाद में हवाई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। अधिवक्ताओं के बीच फायरिंग की वारदात से साख पर बट्टा भी लगा है। इस तरह की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए Kanpur Bar Association ने कड़ा फैसला लेते हुए कचहरी में हथियार लेकर प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद Bar Association के महामंत्री Rakesh Tiwari ने Police Officer’s के साथ Meeting के बाद यह फैसला लिया। मंगलवार को कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस कर्मी सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रहे। वहीं, दूसरी तरफ घटना की चर्चा भी अधिवक्ताओं के चेंबर में खूब होती रही।

मंडे को कचहरी परिसर में हवाई फायरिंग की घटना के बाद Bar Association और Police Officer’s के बीच एक अहम बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हथियार लेकर कचहरी परिसर में प्रवेश को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाए। मंगलवार को इसका असर भी साफ-साफ दिखाई दिया। कचहरी के प्रमुख गेट पर पुलिस कर्मी तैनात दिखे।

हथियार लाने पर पहले से लगा है प्रतिबंध

जानकारों की मानें तो कचहरी परिसर में हथियार लेकर प्रवेश करने पर पहले से ही प्रतिबंध लगा हुआ है। करीब डेढ़ दशक पहले जब वकीलों-पत्रकारों और पुलिस के बीच जब खूनी संघर्ष हुआ तो तत्कालीन जिला जज शैलेंद्र सक्सेना ने हथियार लेकर कचहरी में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया था। उसके बाद भी कई जिला जजों ने हथियार लेकर आने पर प्रतिबंध लगाया लेकिन कुछ दिन बाद सारे आदेशों की धज्जियां उड़ती दिखीं।

एक सीनियर अधिवक्ता ने www.redeyestimes.com (News Portal) से बातचीत में कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए भी सख्त आदेश है कि कोर्ट में (गवाही, बयान, जिरह) से पहले वह सरकारी असलहों को जमा करके आएं लेकिन यह आदेश अमल में बिल्कुल नहीं लाया जाता है। अधिकांश अदालतों में दरोगा और इंस्पेक्टर सर्विस रिवाल्वर व पिस्टल लगाए कोर्ट में परिसर में देखे जाते हैं।

कई सीनियर अधिवक्ताओं का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में यह देखने को मिल रहा है कि अदालती कार्य से अधिक जमीनों की खरीद-फरोख्त के काम देखे जा रहे हैं। जबरन संपत्तियों पर कब्जे के मामले में प्रकाश में आ चुके हैं। कुछ मामलों में तो हत्याएं तक हो चुकी हैं। ऐसे में कचहरी परिसर में किसी तरह का खून-खराबा न हो, इस लिए यह Kanpur Bar Association का यह निर्णय स्वागत योग्य है, लेकिन इसे अमल में लाया जाए।

हवाई फायरिंग के बाद चेहरों पर दिखी दहशत

मंडे की शाम को कचहरी परिसर में Bar Association के सामने वाली गली में ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग के बाद अधिकांश अधिवक्ताओं के चेहरों पर दहशत साफ-साफ दिखाई दी। यही वजह रही कि कुछ देर बाद ही बार हॉल के अंदर एक “महापंचायत” भी हई। जिसमें पुलिस की भी मौजूदगी रही। जानकारों की मानें तो कचहरी परिसर ऐसा पहली बार हुआ, लेकिन शहर में ऐसी तमाम घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ घटनाओं में तो जान तक जा चुकी है। चार साल पहले परमट में हुई घटना अभी भी लोगों के जेहन में है।

जिला जज ने जारी किए हैं परिचय पत्र

Lockdown के बाद जब कोर्ट खुली तो जिला जज की तरफ से सुरक्षा के मद्देनजर अधिवक्ताओं को परिचय पत्र वितरित किए गए। इन परिचय पत्रों को लेकर भी अधिकांश मामलों में बिल्कुल भी पालन नहीं हो रहा है। तमाम अधिवक्ता परिचय पत्र के बगैर ही कोर्ट और दफ्तर में प्रवेश करते हैं। उनके साथ वादकारी भी आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। यही हाल सुरक्षा के मद्देनजर लगाए गए मेटल डिटेक्टर का भी है। यहां पर बैठे सिपाही और दरोगा सिर्फ मूकदर्शक की मुद्रा में हमेशा नजर आते हैं।

 

  -फायरिंग में किसी के जख्मीं होने की खबर नहीं

-बार एसोशिएशन से चंद कदम की दूरी पर फायरिंग

-सूचना पर पहुंची कोतवाली थाने की फोर्स

-देर शाम तक चलती रही बार हाल में “महापंचायत”

-एक पक्ष ने दी कोतवाली थाने में तहरीर


 

Yogesh Tripathi

Kanpur के कचहरी परिसर में देर शाम हवाई फायरिंग से हड़कंप मच गया। घटना बार एसोशिएशन से चंद कदम की दूरी पर हुई। फायरिंग में किसी के जख्मीं होने की खबर नहीं है। सूचना पर कोतवाली थाने की फोर्स मौका-ए-वारदात पर पहुंची। देर शाम तक बार हाल में घटना को लेकर “महापंचायत” भी चली। “महापंचायत” के समय पुलिस की मौजूदगी रही। आरोप-प्रत्यारोप की बौंछार हुई लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। देर शाम एक पक्ष की तरफ से कोतवाली थाने में तहरीर दे दी गई। कोतवाली SHO ने www.redeyestimes.com (News Portal) से बातचीत में हवाई फायरिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि एक पक्ष ने तहरीर दी है। पूरा प्रकरण दो अधिवक्ताओं के बीच का है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हवाई फायरिंग की घटना शाम 5.30 बजे के बाद की है। उस वक्त अधिकांश अधिवक्ता कामकाज निपटाने के बाद अपने घरों को जा चुके थे। बताया जा रहा है कि बार हॉल के सामने वाली गली से अचानक चार राउंड फायरिंग हुई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। गोली चलते ही कचहरी परिसर में मौजूद छिटपुट अधिवक्ताओं की भीड़ अचानक बाहर की तरफ भागी। चर्चा इस बात की भी हो रही है कि फायरिंग करने वाला शख्स का असलहा भी छीनने की कोशिश की गई।

थोड़ी ही देर में कोतवाली थाने की फोर्स पहुंची। छानबीन कर पुलिस ने काफी देर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। घटना को लेकर सीनियर्स अधिवक्ता बार हॉल पहुंच गए। वहां पर पुलिस भी मौजूद रही। काफी देर तक बातचीत के जरिए डैमेज को कंट्रोल करने का जतन किया गया लेकिन नतीजा सिफर रहा। शाम होते-होते एक पक्ष की तरफ से कोतवाली थाने में तहरीर दे दी गई। माना जा रहा है कि देर रात तक दूसरे पक्ष की तरफ से भी तहरीर कोतवाली में दी जा सकती है।

प्रापर्टी से जुड़ा है मामला

घटना की पृष्ठभूमि में बताया जा रहा है कि मामला South City स्थित एक प्रापर्टी से जुड़ा है। जिसको लेकर दो दिनों से तनातनी के बाद “चिंगारी” सुलग रही है। शनिवार को भी इस मुद्दे पर बहस हो चुकी है। जिसका परिणाम ये रहा कि सोमवार को सरेशाम फायरिंग में हो गई। कचहरी परिसर में फायरिंग की सूचना के बाद स्थानीय खुफिया इकाई (LIU) ने भी तमाम जानकारियां जुटा रही है।

Twitter पर पुलिस ने दी जानकारी

सोशल मीडिया के प्लेटफार्म Twitter पर Active रहने वाली Kanpur Police ने Tweet कर घटनाक्रम के बाबत जानकारी देते हुए कहा कि दोनों गुट वकीलों के हैं। एक गुट की तरफ से फायरिंग की गई है। एक जमीन को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है। अभियोग पंजीकृत कर जल्द विधिक कार्रवाई की जाएगी।