Articles by "Election"
Election लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  •  महेंद्र पांडेय और महेंद्र शुक्ला भी पांचवी बार चुनावी समर में कूदे
  • सांसद की कृपा से कमलेश त्रिवेदी चौथी बार पार्षद का टिकट पाए 
  • वार्ड 48 में फेरवानी पर भारी पड़ीं रेनू सब्बरवाल 
  • वार्ड 67 में पार्षद दीपा दिवेदी के पति को बीजेपी ने दिया टिकट 


Yogesh Tripathi

Nagar Nikay Chunav (2023) में पार्षद प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट बीजेपी ने घोषित कर दी। शहर में करीब दो दर्जन सीटों पर काफी माथापच्ची और जद्दोजहद हुई। कुछ सीटों पर शहर के माननीय और संगठन आमने-सामने आए। लेकिन इन सब के बीच कुछ ऐसे भी नाम रहे जिनकी टिकट पहले दिन से फाइनल मानी जा रही थी। नगर निगम के सदन में करीब दो दशक से शोभा बढ़ा रहे कुछ दिग्गज पार्षदों पांचवी और चौथी बार चुनावी "रणभूमि" उतरे हैं। इसमें प्रमुख नाम नवीन पंडित, महेंद्र पांडेय (पप्पू), महेंद्र शुक्ला (दद्दा) हैं।


बीजेपी हाईकमान ने शहर के चर्चित पार्षदों में एक नवीन पंडित को गोविंदनगर के वार्ड संख्या 93 से प्रत्याशी घोषित किया है। करीब दो दशक पहले निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर रिकार्ड वोटों से जीत हासिल कर नवीन पंडित नगर निगम पहुंचे। उसके बाद से वह लगातार चुनाव जीत रहे हैं। वर्ष 2017 में बर्रा वार्ड छोड़कर गोविंदनगर से दोबारा चुनाव लड़ा और बंपर वोटों से विजयी हुए। इस बार बीजेपी ने नवीन पंडित को टिकट दे दिया। इसी तरह वार्ड 40 विष्णुपुरी से भाजपा ने महेंद्र पांडेय (पप्पू) और  वार्ड 29 गांधी नगर से महेंद्र शुक्ला (दद्दा) को टिकट दिया है। वार्ड 85 काकादेव से पार्टी ने कमलेश त्रिवेदी पर विश्वास जताते हुए लगातार चौथी बार टिकट दिया। 

वार्ड 48 में पूर्व पार्षद देवेंद्र सब्बरवाल की पत्नी को हाईकमान ने प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर आशा फेरवानी भी मजबूती से दावा ठोंक रही थीं लेकिन अंतिम दौर में बाजी रेनू के हाथ लगी। उनके पति देवेंद्र कई बार पार्षद रह चुके हैं। वहीं वार्ड 67 बर्रा पश्चिम की पार्षद रहीं दीपा दिवेदी के पति देवेंद्र दिवेदी को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह बसंत बिहार वार्ड 88 से पार्टी ने निवर्तमान पार्षद अनूप शुक्ला की पत्नी कंचन शुक्ला को टिकट दिया है। 


निवर्तमान मेयर प्रमिला पांडेय से राजनीतिक अदावत रखने वाले चर्चित पार्षद राघवेंद्र मिश्रा का वार्ड इस बार बदल दिया या है। परशीमन बदलने की वजह से बीजेपी ने राघवेंद्र मिश्रा को वार्ड 69 सरोजनी नगर से चुनावी समर में उतारा है। दर्शनपुरवा वार्ड से पार्षद रहे आशुमेंद्र प्रताप सिह को इस बार हाईकमान ने कौशलपुरी वार्ड से टिकट दिया है।


  • अध्यक्ष, महामंत्री समेत कई पदों के लिए 68 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
  • 7 अक्तूबर तक पर्चा वापसी कर सकेंगे लायर्स एसोशिएशन के प्रत्याशी
  • 18 अक्तूबर को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे अधिवक्ता
  • अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए "चुनावी रणभूमि" में कई दिग्गज
  • शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर
  • खुफिया इकाइयां भी लायर्स चुनाव के मद्देनजर कर रही हैं "निगाहबनी"

Yogesh Tripathi 

नामांकन प्रक्रिया के खत्म होते ही लायर्स एसोशिएशन (कानपुर) का चुनावी "महासंग्राम" अचानक गर्मा गया है। प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए समर्थक और "मठाधीश" अब खुलकर मैदान में आ गए हैं। पांव छूने और प्रणाम करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। देर रात्रि तक प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं की चौखट पर भी दस्तक दे रहे हैं। कसमों और वादों की दुहाई दी और ली जा रही है। Monday को नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन था। कई दिग्गजों ने अंतिम दिन नारेबाजी के बीच प्रत्याशिता का पर्चा भरकर चुनावी लड़ाई को और रोचक बना दिया। 7 अक्तूबर पर्चा वापसी की तारीख मुकर्रर है। 18 अक्तूबर को हजारों अधिवक्ता मतदाता अपने प्रत्याशियों के लिए वोट की चोट करेंगे। 


उधर, लायर्स चुनाव के मद्देनजर खुफिया इकाइयां भी Alert हो गई हैं। पुरानी हिंसक वारदातों को देखते हुए खुफिया इकाइयां "पैनी निगाहबनी" कर रही हैं, ताकि मतदान और उससे पहले किसी तरह की अशांति न फैल सके। जिला प्रशासन ने भी लायर्स चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कमर कसनी शुरु कर दी है। 


एक बड़े अधिकारी की मानें तो भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ही लायर्स के चुनाव होंगे। जिला प्रशासन बार चुनाव से पहले कचहरी परिसर में गोली लगने से मरे अधिवक्ता के मामले को भूला नहीं है। एल्डर्स कमेटी ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि चुनाव आचार संहिता का पालन न करने वाले प्रत्याशियों की प्रत्याशिता रद्द कर दी जाएगी। सभी को कचहरी परिसर से बैनर, होर्डिंग और पोस्टर हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।


लायर्स के 20 पदों की कार्यकारिणी के लिए अंतिम दिन तक 68 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। सबसे दिलचस्प मुकाबाल महामंत्री के पद पर है। चुनावी चर्चा ये है कि महामंत्री पद पर त्रिकोणीय मुकाबाला देखने को मिल सकता है। जबकि अध्यक्ष पद पर चुनावी पंडित सीधी फाइट बता रहे हैं।


अंतिम दिन महामंत्री पद पर डीसी ऑफ लॉ कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष राजीव यादव ने भी समर्थकों के साथ पर्चा भरा। राजीव यादव के नामांकन में जुलूस में वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष शुक्ला, सुरेंद्र यादव, भारी नाथ शर्मा, जितेंद्र नारायण त्रिपाठी, रविकांत पांडेय, ब्रजेश प्रजापति, नरेंद्र मिश्रा, दीपक शुक्ला और डीसी लॉ कालेज के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर यादव, शिवाकांत दीक्षित, धीरेंद्र उत्तम, अजय कश्यप, कुलदीप यादव, अनूप अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, रमाशंकर गुप्ता उर्फ रामा, ब्रजेंद्र दिवेदी और सुरेंद्र यादव समेत कई अधिवक्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। नामांकन जुलूस में महिला अधिवक्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


महामंत्री पद पर शरद शुक्ला और अजय प्रकाश अग्निहोत्री समेत नौ लोगों ने पर्चा भरा है। जबकि अध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र पांडेय, रवींद्र शर्मा, राम ओंकार विश्वकर्मा, रमेशचंद्र वर्मा और श्याम नारायण सिंह ने नामांकन कराया है। श्याम नारायण सिंह पूर्व में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके हैं। 

इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए हर्ष कुमार, देव नारायण दिवेदी, सर्वेंद्र यादव, सुधीर अवस्थी और रमाकांत मिश्रा ने पर्चा भरा। जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए विवेक मेहरोत्रा, ब्रजनारायण निषाद, संजीव तिवारी, चंदन पांडेय, अमितेश सिंह सेंगर और संजीव शर्मा ने अपना नामांकन कराया। कोषाध्यक्ष पद के लिए अनीता पांडेय, अजय प्रताप सिंह गौतम, नरेंद्र नाथ, राकेश प्रसाद शाहू और विकास शुक्ला समेत 6 लोगों ने नामांकन कराया। 


संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए आशीष पांडेय, संतोष धीवान, दीपा जायसवाल, नीतीश मिश्रा, रवींद्र भूषण, संतोष यादव, मनीष कुरील, ने पर्चा भरा। वहीं संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए मधुर शाहू, आकाश तिवारी और आलोक दुबे ने नामांकन कराया। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के पद पर उमेश सिंह कुशवाहा, अचल सिंह यादव, प्रदीप नारायण, अनुज मिश्रा, भगवत दास, मुकेश तिवारी, राजेश सिंह परिहार, सचिन अवस्थी ने पर्चा भरा।

  •  बिल्हौर से स्वर्गीय काला बच्चा के बेटे राहुल बच्चा सोनकर को टिकट
  • किदवईनगर से महेश त्रिवेदी, गोविंदनगर से सुरेंद्र मैथानी ठोंकेगे “ताल”
  • महाराजपुर से सतीश महाना कैंट से रघुनंदन भदौरिया, बिठूर से सांगा पर फिर भरोसा
  • दो दिन पहले News Portal में प्रकाशित खबर पर BJP हाईकमान की मुहर
  • घाटमपुर, रसूलाबाद, भोगनीपुर सीट शीर्ष नेतृत्व ने Hold पर रक्खी

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh Election 2022 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने फ्राइ-डे की शाम को प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में Kanpur की सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई। बिल्हौर छोड़कर अन्य सभी सीटों पर BJP हाईकमान ने पुराने “योद्धाओं” पर जताते हुए उन्हें फिर से “चुनावी रणभूमि” में उतारा है। बिल्हौर सीट से भाजपा ने राहुल बच्चा सोनकर को प्रत्याशी बनाया है। राहुल बच्चा कानपुर-बुन्देलखंड (भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रेसीडेंट हैं)। राहुल के पिता करीब तीन दशक पहले बिल्हौर सीट से भाजपा के टिकट पर शिवकुमार बेरिया के खिलाफ चुनाव लड़े थे। महज कुछ वोटों के अंतर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। राहुल लंबे समय से बिल्हौर सीट पर अपनी चुनावी सरजमीं तैयार कर रहे थे। जिसकी वजह से भाजपा संगठन ने उन पर विश्वास जताया। हालांकि यहां से Ex.DGP ब्रजलाल की पत्नी भी टिकट की दावेदारी पेश कर रही थीं। बिल्हौर से 2017 में भगवती प्रसाद सागर बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते थे। बीते दिनों उन्होंने सपा की सदस्यता ले ली। 

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले आपके विश्वसनीय www.redeyestimes.com (News Portal) ने बीजेपी के संभावित प्रत्याशियों की टिकटों और लिस्ट जारी करने को लेकर जो खबर प्रकाशित की थी। उस पर सटीक मुहर आज लग गई।  


BJP शीर्ष नेतृत्व ने किदवईनगर सीट से वर्तमान विधायक महेश त्रिवेदी, गोविंदनगर से सुरेंद्र मैथानी, महाराजपुर से योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, कल्याणपुर से राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, बिठूर से अभिजीत सिंह सांगा को टिकट दिया है। कैंट सीट से संगठन ने पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। रघुनंदन भदौरिया 2017 के चुनाव में कांग्रेस के सोहैल अंसारी से चुनाव हार गए थे।

आर्यनगर और सीसामऊ सीट की शिफ्टिंग की गई है। 2017 में आर्यनगर से चुनाव हारे पूर्व विधायक और वर्तमान में विधान परिषद सदस्य(MLC) सलिल विश्नोई को सीसामऊ से प्रत्याशी बनाया गया है। सीसामऊ में 2017 का भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े सुरेश अवस्थी को हाईकमान ने इस बार आर्यनगर सीट से उम्मींदवार घोषित किया है। इसी तरह BJP ने अकबरपुर-रनिया सीट पर प्रतिभा शुक्ला और सिकंदरा से अजीत पाल को प्रत्याशी बनाया है।  

Hold पर हैं घाटमपुर, रसूलाबाद, भोगनीपुर सीटें

घाटमपुर, भोगनीपुर और रसूलाबाद विधान सभा सीटों को बीजेपी नेतृत्व ने फिलहाल Hold पर रक्खा है। घाटमपुर सीट पर संभावना है कि गठबंधन के तहत अपना दल को दी जा सकती है। क्षेत्र में इसके संकेत भी देखने को मिल रहे हैं। अपना दल की संभावित प्रत्याशी के तौर पर सरोज कुरील की लगातार मेहनत जारी है। वहीं भोगनीपुर सीट पर मंथन जारी है। माना जा रहा है कि इन दो में से कोई एक सीट बीजेपी सहयोगी अपना दल को दे सकती है। दोनों ही सीटें कुर्मी बहुल हैं। रसूलाबाद सीट को इस लिए Hold पर रक्खा गया है कि यदि शिवपाल से गठबंधन होता है तो उनके खाते में यह सीट दी जाएगी। ऐसा होने पर शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी शिवकुमार बेरिया रसूलाबाद सीट से प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं।

  • शुक्रवार सुबह से जारी थी KBA वार्षिक चुनाव में वोटिंग
  • सुबह से ही फर्जी मतदान को लेकर वकील कर रहे थे हंगामा
  • दोपहर में मतदान प्रक्रिया को एल्डर कमेटी ने रोका
  • शाम को चुनाव रद्द करने की घोषणा के बाद फायरिंग और तोड़फोड़
  • गौतम दत्त नाम के अधिवक्ता के पेट में लगी गोली, मौत

वकील की मौत के बाद कचहरी परिसर और आसपास देर रात्रि तक पुलिस की गश्त जारी रही।

Yogesh Tripathi

Kanpur Bar Association (KBA) Election (2021) में आखिर जिसकी आशंका व्यक्त की जा रही थी वही हो गया। Fake Voting को लेकर वकीलों के हंगामा और तोड़फोड़ करने पर शाम को एल्डर्स कमेटी ने चुनाव रद्द कर दिया। आक्रोशित वकीलों ने कचहरी परिसर में तोड़फोड़ शुरु कर दी। शताब्दी गेट के पास पुलिस की मौजूदगी में गोलियां दागी गईं। हवाई फायरिंग के दौरान एक वकील के पेट में गोली लग गई। घायल अधिवक्ता को LLR (Hospital) में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिवक्ता के मौत की खबर सुनते ही वकीलों की भीड़ हैलट अस्पताल में जमा हो गईं। हालात तनावपूर्ण देख Police Officer’s ने आसपास के करीब दर्जन भर थानों की फोर्स को मौके पर बुला लिया ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। 

अधिवक्ता गौतम दत्त (File Photo)

फ्राइडे की सुबह Kanpur Bar Association में वोटिंग की प्रक्रिया एल्डर्स कमेटी की मौजूदगी में Start हुई। वोटिंग शुरु होते ही Fake Voting को लेकर वकीलों के गुट आपस में टकराने लगे। दोपहर होते-होते रार बढ़ी तो एल्डर कमेटी ने मतदान प्रक्रिया को रुकवा दिया। करीब 20 मिनट बाद वोटिंग फिर से स्टार्ट की गई। इस दौरान वकील लगातार नारेबाजी कर हंगामा करते रहे। शाम होते-होते एल्डर कमेटी ने मतदान प्रक्रिया को रोक दिया। खबर वकीलों को मिली तो सभी Kanpur Bar Association (Office) के पास जमा होकर नारेबाजी करने लगे। इस बीच कुछ वकीलों ने कचहरी परिसर में तोड़फोड़ शुरु कर दी। शाम करीब पौने छह बजे एल्डर कमेटी ने Kanpur Bar Association के Election को रद्द कर दिया। इसके बाद वकीलों का हुजूम कचहरी परिसर से बाहर निकलकर सड़क पर आ गया।

शताब्दी गेट पर हवाई फायरिंग से बिगड़ा माहौल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शताब्दी गेट के पास वकीलों की भीड़ जमा हुई। कुछ देर तक नारेबाजी होती रही उसके बाद हवाई फायरिंग शुरु हो गई। बताया जा रहा है कि एक गोली गौतम दत्त नाम के वकील के पेट में लग गई। लहूलुहान हालत में गौतम को LLR (Hospital) ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान गौतम दत्त की मौत हो गई। अधिवक्ता के मौत की खबर मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। अधिकारियों ने कचहरी परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी। करीब दर्जन भर थानेदारों को तत्काल मौके पर बुलवा लिया गया। हैलट में भी भारी पुलिस बल की मौजूदगी पूरी रात बनी रही। कई अधिवक्ता देर रात तक पोस्टमार्टम कराने के लिए हंगामा करते रहे।

एल्डर्स कमेटी ने माइक पर लगाई जान बचाने की गुहार

एल्डर कमेटी ने जब चुनाव रद्द करने का फैसला सुनाया तो वकीलों के एक गुट ने जमकर उपद्रव किया। एल्डर कमेटी के सदस्यों के साथ वकीलों ने जमकर अभद्रता की। लाइब्रेरी में भी वकीलों ने तोड़फोड़ कर कुर्सियां फेंक दीं। हालात इतने बेकाबू हो गए कि एल्डर कमेटी के लोग माइक पर जान बचाने के लिए पुलिस से गुहार करते रहे। जैसे-तैसे एल्डर्स कमेटी के लोग अपनी जान बचाकर कचहरी परिसर से बाहर निकले।

बाहरी अराजकतत्वों के प्रवेश पर आक्रोशित हैं वकील

Kanpur Bar Association (KBA) के वार्षिक चुनाव में खूनी हिंसा के बाद वकील खासे आक्रोशित हैं। वकीलों का कहना है कि संगठन के चुनाव में बाहरी अराजकतत्वों का आखिर क्या काम...??? सैकड़ों की संख्या में बाहरी अराजकतत्व कई प्रत्याशियों के समर्थन में देखे जा रहे थे। वकीलों का तर्क है कि चुनाव की प्रक्रिया में अधिकांशत: वही वकील हिस्सा ले रहे हैं प्रैक्टिस नहीं करते हैं या फिर उनके अन्य कारोबार हैं। जबकि प्रैक्टिस करने वाले वकीलों के पास चुनाव लड़ने के लिए न तो धन है, न ही बाहुबल और न ही समय। इस पीड़ा को कई वकीलों ने सोशल मीडिया पर भी व्यक्त किया है।

फिर Fail हो गई लोकल इंटेलीजेंस

लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (LIU) एक बार फिर से फेल साबित हुई। KBA के वार्षिक चुनाव में तनावपूर्ण हालात कई दिनों से बने थे। खुद इसकी आशंका तमाम अधिवक्ता भी जता रहे थे कि चुनाव में सबकुछ इस बार ठीक-ठाक नहीं रहेगा और वही हो गया। लेकिन इन सब के बीच खुफिया इकाई एक बार फिर से फेल साबित हुई। वह भी तब जब कुछ महीना पहले ही कचहरी परिसर में कई राउंड गोलियां चलीं थी। उसके बाद भी न तो खुफिया अलर्ट रही और न ही कोतवाली पुलिस। पुलिस की मौजूदगी में शताब्दी गेट पर अराजकतत्व हवाई फायरिंग करते रहे।

 

  • सौरभ भदौरिया के निर्विरोध निर्वाचन से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर
  • लक्ष्मी शंकर मिश्रा प्रेसीडेंट और शैलेंद्र कुमार तिवारी सेकेट्री बने
  • जिला बार कमेटी का अधिवक्ताओं ने फूल-माला पहनाकर किया स्वागत

बार एसोसिएशन (कानपुर देहात) के नवनिर्वाचित निर्विरोध (संयुक्त मंत्री प्रकाशक) अधिवक्ता सौरभ भदौरिया।

Yogesh Tripathi

चर्चित अधिवक्ता और RTI (Activist) सौरभ भदौरिया (जिला बार एसोसिएशन, कानपुर देहात) के निर्विरोध ज्वाइन सेकेट्री निर्वाचित हुए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी शंकर मिश्रा (प्रेसीडेंट) और शैलेंद्र कुमार तिवारी जनरल सेकेट्री निर्वाचित हुए। बार कमेटी के सभी पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। सौरभ भदौरिया ने कहा कि “अधिवक्ताओं की समस्या के लिए संघर्ष करेंगे।” सौरभ भदौरिया ने बताया कि बार की पूरी कमेटी ही निर्विरोध निर्वाचित हुई है। सभी पदों के लिए सिर्फ एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। 

निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद बार एसोसिएशन (कानपुर देहात) के पदाधिकारीगण।

बार एसोसिएशन संस्था का वार्षिक चुनाव एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष केके सिंह, सहअध्यक्ष आनंत त्रिवेदी, सदस्य विश्वनाथ कटियार, धीरेंद्र वीर सिंह, विमलेश पाठक की तरफ से चुनाव संयोजक रमेश कुमार पांडेय, अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा और महामंत्री मुकेश बाबू कटियार की देखरेख में संपन्न हुआ। सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशियों ने ही पर्चा भरा। जांच में सभी के पर्चे सही पाए गए। दोपहर बाद सभी प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की गई।

 


वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मीशंकर मिश्रा (अध्यक्ष), शैलेंद्र कुमार तिवारी (महामंत्री), होरीलाल कटियार (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), राजीव चंद्र कटियार (कनिष्ठ उपाध्यक्ष), राम सिंह सेंगर (कोषाध्यक्ष), जितेंद्र कुमार मिश्रा (मंत्री), सोनू सिंह यादव (संयुक्त मंत्री प्रशासन), सौरभ सिंह भदौरिया (संयुक्त मंत्री प्रकाशक) और कौशल किशोर (संयुक्त मंत्री पुस्तकालय) निर्विरोध निर्वाचित हुए।

 


 

 -कान्यकुब्ज पत्रकार समिति का वार्षिक चुनाव सम्पन्न

-अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

 

Raja Katiyar

कान्यकुब्ज पत्रकार समिति (District Press Club) के चुनाव में प्रेसीडेंट पद पर योगेंद्र बघेल, जनरल सेकेट्री के पद पर शुभम कटियार (राजा) निर्विरोध निर्वाचित हो गए। नीरज गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव जीते प्रत्याशियों को जनपद के पत्रकारों ने बधाई दी है।  

इत्रनगरी Kannauj में कान्यकुब्ज पत्रकार समिति का वार्षिक चुनाव Sunday को सम्पन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर योगेन्द्र बघेल, महामंत्री पद के लिए शुभम कटियार व कोषाध्यक्ष पद के लिए नीरज गुप्ता ने नामांकन किया था। चुनाव कमेटी ने तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उक्त तीनों उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। 

इस दौरान प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अरुण तिवारी, महामंत्री मनोज शुक्ला और चुनाव अधिकारी अनिल दिवेदी व शुभेंदु दुबे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपा। निवर्तमान अध्यक्ष प्रशांत यादव, वरिष्ठ पत्रकार तारिक इक़बाल, सी.पी सिंह , हीरेंद्र मिश्र , लोकेश दुबे ने पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। 


इस दौरान शैलेंद्र सिंह चौहान, सोनू मिश्रा, श्वेतांक अरुण तिवारी, शैलेंद्र सिंह चौहान, मोहित मिश्र, अमित कुशवाहा, प्रदीप त्रिवेदी, अंकित शुक्ल दर्शन राजपूत शिवा पटेल समेत अन्य मौजूद रहे।