Articles by "Unnao"
Unnao लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

 -12 May 2021 को बांगरमऊ कोतवाली एरिया में हुई थी वारदात

-SP ने थानेदार, चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मियों को किया था सस्पेंड

-सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस ने मर्डर मिस्ट्री से उठाया पर्दा

-हत्यारोपी ने 9 महीना पहले हुए सन्यासी के कत्ल का गुनाह भी किया स्वीकार

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Unnao जनपद स्थित बांगरमऊ कोतवाली एरिया में पिपरमिंट व्यापारी के मर्डर मिस्ट्री से पुलिस ने पर्दाउठा दिया है। पुलिस का दावा है कि व्यापारी की हत्या हिन्दू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष और उसके साथियों ने की थी। हिन्दू युवा वाहिनी के अध्यक्ष समेत तीन लोगों को Arrest कर लिया गया है। पुलिस ने व्यापारी से लूटे गए रुपयों में पांच हजार की नकदी, तमंचा आदि बरामद किया है।

बांगरमऊ कोतवाली निवासी पिपिरमिंट व्यापारी सतीश कुमार गुप्ता की 12 May 2021 की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कातिलों ने सतीश के सिर में पीछे से गोली मारी थी। परिजनों ने गले से चेन, अंगूठी और कैश बॉक्स से दो लाख रुपए की नकदी लूटने का आरोप लगाया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और लूट की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु की। Unnao (SP) आनंद कुलकर्णी ने घटना के बाद तत्कालीन थानेदार अनिल सिंह और चौकी प्रभारी प्रशांत दिवेदी समेत तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया था।

सर्विलांस सेल की मदद से स्वॉट टीम ने दबोचा

प्रेस कांफ्रेंस में SP आनंद कुलकर्णी ने पत्रकारों को बताया कि व्यापारी सतीश के घर से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर दुबियाना मोहल्ले में हिन्दू युवा वाहिनी का नगर अध्यक्ष कीर्तिमान गुप्ता रहता है। सर्विलांस सेल ने जब तमाम मोबाइल नंबरों को फिल्टर किया तो कीर्तिमान गुप्ता, उसके दोस्तों न्यू कटरा निवासी विक्की और फतेहपुर चौरासी के परशुरामपुर गांव निवासी अक्षय उर्फ रोहित सिंह के मोबाइल लोकेशन घटनास्थल पर मिली। शक के आधार पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सभी टूट गए और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

शराब के नशे में दिया वारदात को अंजाम

पूछताछ में कातिलों ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन लूट के इरादे से तीनों व्यापारी की दुकान से थोड़ी दूरी पर सूनसान जगह पहुंचे और शराब पी। नशे की हालत में तीनों व्यापारी सतीश को टॉरगेट पर रखे रहे। शाम 5.30 बजे व्यापारी गाय का दूध निकालने के लिए दुकान के बेसमेंट में बने पशुबाड़े में पहुंचा। तीनों आरोपी उसकी दुकान के पास पहुंच गए। कीर्तिमान अंदर गया और सतीश से दाल का छिलका मांगा। सतीश बोरे से छिलका निकालने लगा। तभी कीर्तिमान ने उसके सिर में पीछे तमंचे से सटाकर गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। उसके गिरते ही दुकान की गोलक में रखे 12 हजार लूटकर आरोपी भाग निकले।

जिला प्रभारी ने संगठन से किया निष्कासन

SP आनंद कुलकर्णी ने बताया कि में वारदात के खुलासे में स्वॉट प्रभारी गौरव कुमार, उनकी टीम, बांगरमऊ कोतवाल मुकुल प्रकाश वर्मा की अहम भूमिका रही। उधर, शूट और लूट मामले में हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष को गिरफ्तार किए जाने की खबर जैसे ही जिला प्रभारी मनीष सिंह चंदेल को लगी उन्होंने तत्काल प्रभाव से कीर्तिमान को संगठन से निष्कासित कर दिया।

9 महीना पहले किया था सन्यासी का Murder

पूछताछ में हिन्दू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष कीर्तिमान गुप्ता ने कई अहम राज पुलिस के सामने उगले हैं। सबसे चौंकाने वाला खुलासा 9 महीना पहले हुए एक सन्यासी के मर्डर का है। कीर्तिमान ने पुलिस को बताया कि सल्लाखेड़ा गांव निवासी सोबरन (65) बांगरमऊ कस्बा के माढ़ापुर मार्ग पर झोपड़ी बनाकर सन्यासी जीवन व्यतीत कर रहे थे। 4/5 अगस्त 2020 की रात सोते वक्त सन्यासी सोबरन को गोली मार दी गई थी। इलाज के दौरान सोबरन की कानपुर में मौत हो गई थी। सोबरन भतीजे दिनेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।

बांगरमऊ के तत्कालीन थानेदार भावनाथ चौधरी ने सोबरन की हत्या में किराना व्यापारी रामू गुप्ता को बिना किसी साक्ष्य के Arrest कर जेल भेज दिया। रामू को इसी वर्ष मार्च के महीने में हाईकोर्ट से जमानत मिली है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में कीर्तिमान ने सन्यासी सोबरन की हत्या करने का जुर्म स्वीकार किया है।

SP आनंद कुलकर्णी का कहना है कि पिपरमिंट व्यापारी की हत्या में शामिल कीर्तिमान ने सन्यासी सोबरन की हत्या करने की बात स्वीकार की है। हत्या के पीछे की वजह को जानने और तमाम साक्ष्यों का संकलन करने के लिए Police जल्द ही कीर्तिमान गुप्ता को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। साथ ही विवेचना के आधार पर जेल भेजे गए रामू के संबंध में न्यायालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी। रामू को किस आधार पर जेल भेजा गया था। इसकी भी जांच कराई जाएगी।

-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उजागर हुई Unnao Police की बर्बरता

-शरीर पर कई जगहों पर गहरी चोट के निशान मिले

-दो सिपाही और एक होमगार्ड के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

-Lockdown में सब्जी का ठेला लगाने पर पुलिस की हैवानियत

 


Yogesh Tripathi

18 के मोहम्मद फैसल का आखिर गुनाह क्या था...? Unnao जनपद की बांगरमऊ थाने की पुलिस आखिर उसे थाने लेकर क्यों गई...? Lockdown में परिवार की जीविका चलाने के लिए गरीब फैसल सिर्फ सब्जी का ठेला ही तो लगाए था, फिर उस पर पुलिस ने इतनी बर्बरता क्यों की...? पुलिस के क्रूरता की गवाही अब Postmortem Report भी दे रही है। Report के मुताबिक फैसल के शरीर पर न सिर्फ पुलिस ने बेरहमी से डंडे बरसाए बल्कि बूटों से भी उसे यातनाएं दीं। शायद यही वजह रही कि उसकी जान निकल गई। मोहम्मद फैसल की मौत के बाद हजारों की पब्लिक सड़क पर आ गई। देर रात्रि बांगरमऊ में भीड़ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर सभी को Arrest करने की मांग की। माहौल और हालात को देख प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। 

SDM दिनेश कुमार, ASP शशि शेखर सिंह, CO सफीपुर बीनू सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौका-ए-वारदात पर आधी रात को पहुंच गए। अफसरों ने आक्रोशित भीड़ को समझाने की तमाम कोशिशें की लेकिन भीड़ का गुस्सा काफूर नहीं हुआ। आक्रोशित परिजन बांगरमऊ की पूरी कोतवाली को सस्पेंड कर मुआवजे देने और दोषी पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग करते रहे। भीड़ का गुस्सा कम करने के लिए अफसरों ने रात में ही दोनों सिपाहियों और होमगार्ड को तत्काल सस्पेंड कर दिया।

पुलिस ने मोहम्मद फैसल (18) के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से करवाया। Postmortem Report में पुलिस के बर्बरता की कहानीका सच आखिर बाहर आ ही गया। Report के मुताबिक फैसल के शरीर पर करीब एक दर्जन से अधिक जख्मों के निशान मिले हैं। पीठ, छाती, गर्दन पर चोट के निशान जुल्म की कहानी को बयां कर रहे हैं। सिर पर गहरी चोट भी मिली। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार सुबह मोहम्मद फैसल का शव कब्रिस्तान 11 बजे लाया गया। यहां पर कड़ी सुरक्षा के बीच परिजनों की मौजूदगी में उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। 


Lockdown में सब्जी बेंचने का गुनाह कर बैठा फैसल

Unnao जनपद के भटपुरी गांव निवासी इस्लाम हुसैन का लड़का मोहम्मद फैसल (18) सब्जी विक्रेता था। जुमे की दोपहर को वह सब्जी मंडी के पास ठेले पर सब्जी बेंच रहा था। इस बीच चौकी के दो सिपाही और होमगार्ड वहां पहुंचे। पुलिस को देख अन्य दुकानदार भाग निकले। फैसल अपना ठेला छोड़कर नहीं भागा। सिपाहियों ने उसे दबोच लिया और पिटाई कर थाने ले गए। परिजनों का आरोप है कि बांगरमऊ कोतवाली में भी फैसल की पिटाई की गई। थोड़ी देर बाद थाना परिसर में ही फैसल की हालत बिगड़ गई।


 

फैसल की हालत बिगड़ते ही पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। सभी उसे आनन-फानन में CHC लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद फैसल को मृत घोषित कर दिया। फैसल के मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। क्षेत्र के हजारों लोग आक्रोशित होकर घरों से बाहर निकल आए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। आक्रोशित भीड़ ने उन्नाव-हरदोई मार्ग स्थित लखनऊ चौराहा पर फैसल के शव को रखकर जाम लगा दिया। क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ उग्र हो गई।

Unnao Police के अफसरों का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो सिपाहियों और होमगार्ड के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया।

-दो दिन पहले हेयर सैलून जाने के लिए निकले थे दोनों दोस्त

-मंगलवार सुबह Unnao के गंगाघाट के चंदनघाट पर मिले दोनों के शव

-परिजनों ने Murder कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की

Yogesh Tripathi

Kanpur के चकेरी थाना एरिया स्थित कृष्णा नगर मोहल्ले से Sunday को लापता हुए दो दोस्तों की लाश मंगलवार सुबह Unnao जनपद के गंगाघाट थाना एरिया स्थित चंदनघाट के पास मिली। शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। Police के Officer’s मौके पर पहुंचे। सूचना युवकों के घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। परिजनों ने दोनों युवकों की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। 

चकेरी के कृष्णा नगर निवासी छेदालाल का लड़का संदीप पाल (28) और विजेंद्र शुक्ला का बेटा अभिलाष शुक्ला (27) जिगरी दोस्त थे। 7 मार्च 2021 को अभिलाष शुक्ला अपने दोस्त संदीप पाल के घर पहुंचा। Sunday का दिन होने की वजह से दोनों बाल कटाने के लिए हेयर सैलून जाने की बात कहकर घर से निकले। देर शाम तक दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। देर रात्रि तक दोनों युवकों के परिजन खोजबीन करते रहे लेकिन युवकों का सुराग नहीं मिला। Monday को परिजनों ने चकेरी पुलिस को सूचना देते हुए गुमशुदगी की तहरीर दी। 

चकेरी थाने की Police ने छानबीन शुरु की लेकिन मंगलवार सुबह दोनों के शव Unnao जनपद स्थित गंगाघाट थाना एरिया में मिलने की सूचना मिली। पुलिस और दोनों युवकों के परिजन चंदनघाट पहुंचे। दोनों युवकों के शव पानी में उतराते मिले। पुलिस की फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी पहुंची। शवों को बाहर निकलवाने के बाद पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

परिजनों के मुताबिक संदीप पाल की शादी हो चुकी थी। उसके एक साल का बेटा भी है। पत्नी ने करीब तीन बजे मोबाइल किया तो उसकी बातचीत हुई थी। इसके करीब 30 मिनट बाद संदीप का मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद से उसका फोन लगातार स्विच ऑफ बताता रहा।

संदीप का दोस्त अभिलाष शुक्ला महाराजपुर के रूमा स्थित एक तिरपाल फैक्ट्री में काम करता था। अभिलाष के परिवार में उसकी मां मधु, छोटी बहन प्रिया और पिता ओमकार हैं। दोनों ही युवकों के परिजनों का आरोप है कि हत्या करने के बाद कातिलों ने दोनों के शवों को Unnao जनपद में ले जाकर फेंक दिया।

इस संबंध में चकेरी थाने के SHO दधिबल तिवारी ने कहा कि सोमवार को युवकों के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जहां पर शव मिला है, वहां से थोड़ी ही दूरी पर युवकों की बाइक और मोबाइल भी मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवकों के मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। पुलिस कई बिन्दुओं पर फिलहाल छानबीन कर रही है।

-लपटों में घिरी महिला को देख पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूले

-कंबल फेंक पुलिस वालों ने बुझाई आग, अस्पताल में भर्ती कराया

-Unnao के चिकित्सकों ने Kanpur के LLR किया रेफर

-चिकित्सकों के मुताबिक करीब 50 फीसदी तक जली है पीड़िता

 

 Yogesh Tripathi

Unnao में मंडे की सुबह एक और बड़ी वारदात से कड़ाके की ठंड में अफसरों के माथे पर पसीना आ गया। Rape पीड़िता ने SP Office (Unnao) के बाहर पेट्रोल छिड़क आग लगा ली। आग की लपटों में घिरने के बाद महिला जान बचाने के लिए एसपी दफ्तर के परिसर में घुसी तो हड़कंप मच गया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाने के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता करीब 50 फीसदी से अधिक जली है।


दिल को दहला देने वाली ये घटना सुबह करीब 11.30 बजे की है। SP Office के मुख्य गेट पर पहुंची युवती ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़कने के बाद आग लगा ली। आग की लपटों में घिरने के बाद पीड़िता एसपी दफ्तर की तरफ भागी तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। किसी तरह आग बुझाने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया। CO City और City Magistrate की मौजूदगी में उपचार शुरू कराया गया। 50 फीसदी से अधिक जली पीड़िता की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। 


सनसनीखेज वारदात की खबर मिलते ही Devendra Kumar Pandey (DM Unnao) और Vikrant Veer (SP Unnao) पहुंचे। दोनों अफसरों ने युवती से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। पीड़ित युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार रेप किया गया। युवती का कहना है कि तीन महीना पहले उसने हसनगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया है। 


युवती ने दोनों अफसरों को बताया कि कई बार कोतवाली में उसने थानेदार और चौकी इंचार्ज से गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। युवती के बयान सुनने के बाद एसपी ने तत्काल हसनगंज थानेदार और चौकी प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। अस्पताल पहुंची युवती की मां ने अफसरों को बताया कि उसकी बेटी के साथ गांव के ही युवक ने शादी का झांसा देकर जबरन रेप किया। मुंह खोलने पर वह जान से मारने की धमकी देता रहा। हिम्मत कर बेटी ने किसी तरह उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। 




दोस्तों के साथ पीड़िता के घर पर की थी मारपीट

एसपी गेट पर आग लगाने वाली पीड़िता ने पुलिस अफसरों को बताया कि मुख्य आरोपी अवधेश सिंह और उसके साथियों ने युवती के घर पर धावा बोल 30 सितंबर को मारपीट की थी। मारपीट के बाद दबंगों ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 4 अक्तूबर को मुख्य आरोपी अवधेश सिंह, उसके भाई समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

आरोपितों ने हाईकोर्ट से कराई अग्रिम जमानत

एसपी की फटकार के बाद हसनगंज इंस्पेक्टर अरुण सिंह ने अफसरों को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपितों ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमामत करा रखी है। इस लिए गिरफ्तारी नहीं की गई। मामले की जांच पूरी होने पर पुलिस ने विवेचना पूरी कर 13 दिसंबर को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी।


आग की लपटों में तीन कर्मचारी झुलसे, एक की हालत नाजुक


5 किलोमीटर की परिधि में ट्रैफिक को रोका गया


सतर्कता के मद्देनजर कई ट्रेनें को भी रोक दिया गया


Kanpur से भी दमकल की गाड़ियां रवाना की गईं


दही चौकी एरिया के कई दर्जन गांवों को खाली कराने का निर्देश


Unnao जनपद के सभी बड़े अफसर मौके पर पहुंचे 

Kanpur-Lucknow हाइवे पर स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के गैस रीफिलिंग प्लांट में भीषण आग।

 


Yogesh Tripathi

दमकल की दर्जन भर गाड़ियां पहुंची

Uttar Pradesh के Unnao  में गुरुवार सुबह दही चौकी स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस रीफिलिंग प्लांट में भीषण गैस रिसाव के बाद आग लग गई। आग की भयावह लपटों को देख दमकल की करीब दर्जन भर गाड़ियां मौके पर पहुंची। Kanpur-Lucknow हाइवे के ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया गया है। सभी बड़े अफसर मौके पर हैं। करीब 5 किलोमीटर एरिया के गांवों को तुरंत खाली करने का निर्देश जारी किया गया है। कानपुर से भी दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया है। लखनऊ के बड़े अफसर पल-पल की लोकेशन ले रहे हैं। 

VIDEO

5 किलोमीटर की परिधि में रोका गया ट्रैफिक

Kanpur-Lucknow हाईवे पर पांच किलोमीटर क्षेत्र में ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया गया है। कई ट्रेनें भी रोकी गई। जानकारी के अनुसार कानपुर से भी दमकल बुलाई गई है। भीषण आग लगने से जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।


तीन कर्मचारी झुलसे, एक की हालत नाजुक

प्लांट में लगी भीषण आग से तीन कर्मचारी झुलस गए। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर से भी दमकल की कई गाड़ियां रवाना की गई हैं।