•  बिल्हौर से स्वर्गीय काला बच्चा के बेटे राहुल बच्चा सोनकर को टिकट
  • किदवईनगर से महेश त्रिवेदी, गोविंदनगर से सुरेंद्र मैथानी ठोंकेगे ताल
  • महाराजपुर से सतीश महाना कैंट से रघुनंदन भदौरिया, बिठूर से सांगा पर फिर भरोसा
  • दो दिन पहले News Portal में प्रकाशित खबर पर BJP हाईकमान की मुहर
  • घाटमपुर, रसूलाबाद, भोगनीपुर सीट शीर्ष नेतृत्व ने Hold पर रक्खी

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh Election 2022 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने फ्राइ-डे की शाम को प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में Kanpur की सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई। बिल्हौर छोड़कर अन्य सभी सीटों पर BJP हाईकमान ने पुराने योद्धाओं पर जताते हुए उन्हें फिर से चुनावी रणभूमि में उतारा है। बिल्हौर सीट से भाजपा ने राहुल बच्चा सोनकर को प्रत्याशी बनाया है। राहुल बच्चा कानपुर-बुन्देलखंड (भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रेसीडेंट हैं)। राहुल के पिता करीब तीन दशक पहले बिल्हौर सीट से भाजपा के टिकट पर शिवकुमार बेरिया के खिलाफ चुनाव लड़े थे। महज कुछ वोटों के अंतर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। राहुल लंबे समय से बिल्हौर सीट पर अपनी चुनावी सरजमीं तैयार कर रहे थे। जिसकी वजह से भाजपा संगठन ने उन पर विश्वास जताया। हालांकि यहां से Ex.DGP ब्रजलाल की पत्नी भी टिकट की दावेदारी पेश कर रही थीं। बिल्हौर से 2017 में भगवती प्रसाद सागर बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते थे। बीते दिनों उन्होंने सपा की सदस्यता ले ली। 

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले आपके विश्वसनीय www.redeyestimes.com (News Portal) ने बीजेपी के संभावित प्रत्याशियों की टिकटों और लिस्ट जारी करने को लेकर जो खबर प्रकाशित की थी। उस पर सटीक मुहर आज लग गई।  


BJP शीर्ष नेतृत्व ने किदवईनगर सीट से वर्तमान विधायक महेश त्रिवेदी, गोविंदनगर से सुरेंद्र मैथानी, महाराजपुर से योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, कल्याणपुर से राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, बिठूर से अभिजीत सिंह सांगा को टिकट दिया है। कैंट सीट से संगठन ने पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। रघुनंदन भदौरिया 2017 के चुनाव में कांग्रेस के सोहैल अंसारी से चुनाव हार गए थे।

आर्यनगर और सीसामऊ सीट की शिफ्टिंग की गई है। 2017 में आर्यनगर से चुनाव हारे पूर्व विधायक और वर्तमान में विधान परिषद सदस्य(MLC) सलिल विश्नोई को सीसामऊ से प्रत्याशी बनाया गया है। सीसामऊ में 2017 का भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े सुरेश अवस्थी को हाईकमान ने इस बार आर्यनगर सीट से उम्मींदवार घोषित किया है। इसी तरह BJP ने अकबरपुर-रनिया सीट पर प्रतिभा शुक्ला और सिकंदरा से अजीत पाल को प्रत्याशी बनाया है।  

Hold पर हैं घाटमपुर, रसूलाबाद, भोगनीपुर सीटें

घाटमपुर, भोगनीपुर और रसूलाबाद विधान सभा सीटों को बीजेपी नेतृत्व ने फिलहाल Hold पर रक्खा है। घाटमपुर सीट पर संभावना है कि गठबंधन के तहत अपना दल को दी जा सकती है। क्षेत्र में इसके संकेत भी देखने को मिल रहे हैं। अपना दल की संभावित प्रत्याशी के तौर पर सरोज कुरील की लगातार मेहनत जारी है। वहीं भोगनीपुर सीट पर मंथन जारी है। माना जा रहा है कि इन दो में से कोई एक सीट बीजेपी सहयोगी अपना दल को दे सकती है। दोनों ही सीटें कुर्मी बहुल हैं। रसूलाबाद सीट को इस लिए Hold पर रक्खा गया है कि यदि शिवपाल से गठबंधन होता है तो उनके खाते में यह सीट दी जाएगी। ऐसा होने पर शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी शिवकुमार बेरिया रसूलाबाद सीट से प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं।

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: