Articles by "Atik Ahmed"
Atik Ahmed लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं


  • बुधवार को Agra Jail में हार्ट अटैक से D-2 सरगना अतीक कुरैशी की मौत
  • अधिवक्ता खुर्शीद आलम Murder Case में हुई थी उम्रकैद की सजा 
  • राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर एरिया के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक 
  • अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और एजाज लक्कड़वाला से भी जुड़े थे अतीक के तार 
  • पुलिस के अभिलेखों में फिलहाल दर्ज रहेगी "IS-273" गैंग की "कहानी"
  • भाई या फिर बीवी...? आखिर कौन संभालेगा अतीक के जुर्म का "साम्राज्य"
  • मरने से काफी पहले अपनी सभी संपत्तियों की वसीयत बेटों और बेगम के नाम की



Yogesh Tripathi

कभी Kanpur के अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह रहे कुलीबाजार निवासी अतीक अहमद कुरैशी का तीन दिन पहले Uttar Pradesh की आगरा जेल में हार्ट अटैक पड़ने से इंतकाल हो गया। खबर है कि जेल प्रशासन की सूचना पर पहुंचे अतीक अहमद के परिवारीजन शव को दिल्ली ले गए और वहीं शनिवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। चर्चा है कि अतीक और तौफीक अहमद उर्फ बिल्लू का परिवार लंबे समय से दिल्ली के लक्ष्मीनगर एरिया के किसी मोहल्ले में रहता है। यही वजह रही कि शव को दिल्ली ले जाया गया। 



अपने जुर्म के "साम्राज्य" को मुंबई अंडरवर्ल्ड से जोड़कर नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कई जगहों तक फैलाने वाले अतीक अहमद ने अपराध की शुरुआत 70 के दशक में Kanpur के अनवरगंज थाना एरिया स्थित कुली बाजार की तंग गलियों से की थी। 80,90 के दशक में अतीक अहमद और उसके भाइयों रफीक, बिल्लू, बाले, शफीक, अफजाल की तूती बोलती थी। वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करना और भाड़े पर हत्याएं करने जैसे बड़े अपराध की नींव इन भाइयों ने ही Kanpur में रक्खी थी। Kanpur के बाद अतीक और उसके भाई Uttar Pradesh में "सुपारी किलिंग" के भी "बादशाह"| बन बैठे। यूपी के बाहर भी तमाम प्रांतों में इन भाइयों के अपराध का खौफ था। शहर की कुछ सियासी हस्तियां ने भी इन खतरनाक भाइयों से समय-समय पर सेवाएं ली थीं। 

विदेशी हथियारों की तस्करी में भी अतीक और उसके भाई लंबे समय तक संलिप्त रहे। दिल्ली में स्टार मार्का चाइनीज पिस्टलों के साथ अतीक और बाले पकड़े गए। लंबे समय तक दोनों तिहाड़ जेल में कैद रहे। पकड़े जाने पर दोनों ने स्वीकार किया था कि Pakistan के कराची से ये पिस्टलें लाकर गिरोह यूपी और आसपास के प्रांतों में बिक्री लंबे समय से कर रहा था। सभी की अपने सौतेले भाई टॉयसन से कभी नहीं बनी। गिरोह के बारे में जानकारी रखने वाले पुलिस अफसरों की मानें तो इस गैंग को नेस्तानाबूत करने में टॉयसन का अहम योगदान रहा। सभी भाई टॉयसन के पीछे भी पड़े रहे लेकिन कभी छू तक नहीं पाए। वर्ष 98-99 में भरे चौराहे पर तमाचा खाने के बाद अतीक और उसके भाइयों से अपमान का बदला लेने के लिए अपराध की दुनिया में उतरे हीरामन का पुरवा निवासी परवेज ने कुछ समय के लिए D-2 गिरोह को छकाया लेकिन 2008 में STF ने परवेज का बिठूर में Encounter कर दिया। 


Unnao के शुक्लागंज में है ससुराल

आगरा जेल में हार्ट अटैक से मरे "IS-273" गिरोह के सरगना अतीक अहमद की ससुराल पड़ोसी जनपद उन्नाव के शुक्लागंज में है। अतीक की बेगम का नाम चमन बेबी है। अतीक के तीन बेटे हैं। वर्ष 2005 में Encounter में मारे जा चुके अतीक के भाई तौफीक उर्फ बिल्लू का निकाह चमन की छोटी बहन गुड़िया से हुआ था। दोनों से एक बेटा और एक बेटी हैं। खबर है कि तौफीक का परिवार भी दिल्ली में शिफ्ट हो चुका है। दोनों के बच्चे अब अपराध की दुनिया से दूर हैं लेकिन अतीक की बेगम और बड़े बेटे पर खुफिया व पुलिस की पैनी निगाह हमेशा रहती है। 


कौन संभालेगा अतीक के जुर्म का "साम्राज्य"...? 

अतीक के जुर्म का अध्याय भले ही बंद हो गया लेकिन उसके दुस्साहस और अपराध करने के Style की चर्चाएं तो होती रहेंगी। अतीक समेत चार भाइयों की मौत हो चुकी है। दो भाई इकबाल उर्फ बाले और अफजाल फिलहाल जेल में बंद हैं। अतीक की बेगम बच्चों और परिवार के साथ अंडरग्राउंड है। गिरोह के दो खतरनाक सदस्य रफाकत और इजराइल आटा वाला जेल में सजा काट रहे हैं। लईक कालिया (बूढ़ा शेर) हो चुका है। शाहिद पिच्चा, राजिक, बाबर और उसका भाई छोटे और डब्लू व एक अन्य सदस्य ही बाहर और एक्टिव हैं। 


इसमें बाबर और छोटू वाराणसी में कुछ साल पहले मारे जा चुके मुख्तार गैंग के शार्प शूटर रईस बनारसी के भांजे हैं। पुलिस की मानें तो दोनों हथियारों और कारतूस की तस्करी में Expert हैं। बाबर को भारी मात्रा में हथियारों के साथ ATS ने कुछ साल पहले Arrest किया था। जिसमें उसे सजा भी हुई थी। उस समय ATS ने प्रतिबंधित हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया था। पुलिस अफसरों का मानना है कि अतीक की मौत के बाद गिरोह की कमान परिवार का ही कोई व्यक्ति संभाल सकता है। लेकिन संभालेगा कौन...? इस सवाल पर जानकार पुलिस अफसर कहते हैं कि अफजाल या फिर उसकी बेगम में कोई भी... गिरोह का सरदार भले ही कोई बने लेकिन खुफिया और पुलिस Alert हैं।

 


गिरोह के लिए "यमराज" बने ये अफसर 

इस गिरोह के लिए वर्तमान में उन्नाव जनपद में क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात ऋषिकांत शुक्ला सही मायनों में "यमराज" बन गए। 2005 में मेहरबान सिंह का पुरवा के पास तौफीक उर्फ बिल्लू को Encounter में ढेर कर ऋषिकांत ने गिरोह का पहला और कीमती विकेट गिरा दिया। उसके बाद हीर पैलेस के बाहर STF सिपाही की हत्या कर भागे गिरोह के खूंखार बदमाश रफीक को कोलकाता में Arrest करने पहुंचे। कोलकाता में रफीक ने गोलियां चला दीं। किसी तरह अपनी टीम के साथ ऋषिकांत शुक्ला बच पाए। लोकल पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर रफीक को कोर्ट में पेश किया गया। उसके बाद बी-वारंट के जरिए उसे कानपुर लाया गया। 

यहां से पुलिस ने A.K-47 की बरामदगी के लिए रिमांड ली। रफीक को लेकर पुलिस टीम जूही यार्ड के पास जा रही थी। लेकिन रास्ते में बाइक से आए अतीक गिरोह के कट्टर दुश्मन परवेज ने पुलिस कस्टडी में रफीक की हत्या कर दी। करीब दो साल पहले तीसरे भाई शफीक की मुंबई में बीमारी से मौत हो गई थी और अब अतीक की हार्ट अटैक से मौत। इकबाल उर्फ बाले और अफजाल जेल में हैं। इसमें अफजाल को करीब ढाई साल पहले राजस्थान में गिरफ्तार किया गया। उसे भी सजा हो चुकी है। 


  • STF ने अतीक के शार्प शूटर गुलाम को भी ढेर किया
  • उमेश पाल मर्डर केस में थे दोनों हत्यारोपित फरार
  • दोनों के सिर पर घोषित था पांच-पांच लाख का इनाम


Yogesh Tripathi

उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (UPSTF) ने माफिया डॉन Atik Ahmad के बेटे असद अहमद का Encounter कर मिट्टी में मिला दिया। STF ने अतीक के शार्प शूटर गुलाम को भी मुठभेड़ में मार गिराया। दोनों के पास से विदेशी असलहे मिलने की खबर है। समाचार लिखे जाने तक झांसी मेडिकल कॉलेज में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम शुरु हो चुका है। उधर बेटे के मारे जाने की खबर अतीक अहमद को मिली तो वह बेहोश हो गया। गौरतलब है कि करीब डेढ़ महीना पहले प्रयागराज जनपद में अधिवक्ता उमेश पाल की गोली और बम मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उमेश के दोनों सरकारी अंगरक्षकों को भी गोलियों से छलनी कर उनकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से दोनों फरार थे। CCTV फुटेज में सभी हमलावरों की जब शिनाख्त हुई तो पुलिस ने FIR रजिस्टर्ड कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी लेकिन सभी फरार हो गए। इस पर शासन की तरफ से सभी पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया।


STF के मुताबिक उमेश पाल की हत्या के बाद से असद भागा-भागा फिर रहा था। दिल्ली से भागने के बाद असद और गुलाम UP-MP के बार्डर पहुंच गए थे। सर्विलांस सेल की मदद से STF ने दोनों को ट्रेस कर पीछा शुरु किया। परीक्षा पॉवर प्लांट के पास जंगलों में घेराबंदी करते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। जवाब में STF ने भी क्रॉस फायरिंग की। गोली लगने से असद और गुलाम की मौके पर ही मौत हो गई। ADG (STF) अमिताभ यश ने Lucknow में मीडिया को बताया कि STF का नेतृत्व Dy.SP विमल और नावेंदु कर रहे थे।

 


माफिया डॉन फफक-फफक कर रोया

Media Report’s की मानें तो माफिया डान अतीक अहमद को जब बेटे असद के एनकाउंटर में मारे जाने की खबर मिली तो वह बदहवाश हो गया। कोर्ट परिसर में ही अतीक अहमद रोने-बिलखने लगा। उसके बाद वह सिर पकड़कर जमीन पर बैठ गया। इसके बाद उसने पीने के लिए पानी भी मांगा। गौरतलब है कि प्रयागराज लाने के दौरान अतीक ने बयान दिया था कि, मेरी माफिया गिरी खत्म हो गई है मुझे रगड़ा जा रहा है सब बर्बाद हो जाएगा।

अतीक के मामले पर फैसला सुरक्षित

उल्लेखनीय है कि असद के एनकाउंटर से थोड़ी देर पहले ही उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज के कोर्ट में पेश किया गया था। जहां पर मामले पर हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने रिमांड पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। दोनों को नैनी जेल से एक ही प्रिजन वैन से प्रयागराज CJM कोर्ट लाया गया। 

UPCM ने की STF की सराहना  

उमेश पाल हत्याकांड में फरार असद अहमद और शूटर गुलाम के Encounter पर Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया देते हुए STF की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था पर बड़ी बैठक बुलाई है।

  •  UP Police की गाड़ियों का काफिला अतीक को लेकर रवाना
  • Umesh Pal अपहरण केस में 28 मार्च को है अतीक की पेशी
  • सजा का ऐलान कर सकती है प्रयागराज की अदालत 
  • 1300 Km. का सफर तय कर कल प्रयागराज पहुंचेगा डॉन



Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के बहुचर्चित उमेश पाल Murder Case  में माफिया डॉन अतीक अहमद (चकिया) को लेकर UP Police की गाड़ियों का काफिला संडे की दोपहर साबरमती जेल से रवाना हो गया। अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में सभी कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद अतीक अहमद को ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया। वज्र वाहन समेत यूपी पुलिस की कई गाड़ियां अतीक को लाने के लिए जेल गेट पर सुबह से ही खड़ी थीं। कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर निकालने के बाद अतीक को वज्र वाहन में बैठाया गया।


 अतीक अभी तक साबरमती जेल की हाई सिक्योरिटी वाली बैरक में बंद था। उसे जून, 2019 में साबरमती जेल में शिफ्ट किया गया था। 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या कर दी गई। हत्याकांड में अतीक अहमद, उसकी पत्नी, बेटे के साथ-साथ कई शूटर्स को नामजद किया गया था। जिसके बाद से ही अतीक अहमद को Uttar Pradesh लाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। रास्ते में UP Police और अतीक  अहमद का इम्तिहान कई बार होगा। सूबे के सबसे बड़े डॉन को लेकर Police Officer’s हर एंगल पर मंथन करने के बाद बेहद Alert हैं। UP Police को सबसे बड़ी आशंका इस बात की है कि डॉन रास्ते में खुद पर ही न हमला करवा ले।   


रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ

Umesh Pal (Murder Case) में अतीक से पूछताछ के लिए प्रयागराज पुलिस अतीक को लेकर यूपी आ रही है। हालांकि पुलिस को ट्रांजिट रिमांड उमेश पाल अपहरण कांड में मिला है। अपहरण का यह केस काफी सालों से कोर्ट में विचाराधीन है। प्रयागराज की कोर्ट इस मामले में 28 मार्च को फैसला सुना सकती है। ऐसे में कोर्ट के अंदर अतीक अहमद की मौजूदगी रहेगी। UP Police  संडे की सुबह 11.30 बजे के करीब साबरमती जेल पहुंची और फिर वहां प्रयागराज कोर्ट का वारंट जमा किया। उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद पर साजिश रचने का आरोप है। पुलिस ने अतीक अहमद समेत उनके परिवार लोगों के हत्या समेत कई संगीन धाराओं में FIR रजिस्टर्ड कर रक्खी है। गौरतलब है कि इस केस में अतीक के बेटे और शूटर्स फरार चल रहे हैं।


24 फरवरी 2023 को हुई थी उमेश पाल की हत्या

24 फरवरी 2023 को प्रयागराज जिले के धूमनगंज इलाके में BSP के Ex.MLA राजू पाल Murder Case के इकलौते गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में अतीक और उसके भाई की साजिश का सुराग मिलने के बाद उसे यूपी लाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। उमेश पाल पर हुए हमले में उनके दो अंगरक्षकों की भी बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। UP Police हत्याकांड से जुड़े दो शूटरों को Encounter में ढेर कर चुकी है। 

  • 40 वर्ष पुराना है D-2 गैंग का अपराधिक इतिहास
  • 30 साल बाद मारा गया था गैंग का पहला सरगना तौफीक उर्फ बिल्लू
  • 90 के दशक में ही गिरोह के तार अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से जुड़े
  • D-2 गिरोह ने Pakistan निर्मित स्टार मार्का पिस्टलों की तस्करी भी की
  • अफजाल की गिरफ्तारी से D-2 गिरोह का “जिन्न” फिर से “बोतल” से बाहर आया

D-2 गिरोह का सरगना अतीक अहमद (Photo----साभार---पुलिस विभाग)

Yogesh Tripathi

Kanpur के जरायम इतिहास में नई सड़क का जिक्र सबसे पहले आता है। यहां 70 के दशक में पहलवानी को लेकर बाबू पहलवान और दुन्नू पहलवान के बीच वर्चस्व की “जंग” Start हुई थी। इसके बाद तो बाबू पहलवान के फहीम, अतीक पहलवान और शम्मू कुरैशी के बीच हुए खूंरेंजी में करीब 80 से अधिक हत्याएं हुईं। 

दरअसल अनवरगंज थाना एरिया के कुलीबाजार में फतेहपुर जनपद के (कोड़ा जहानाबाद) के अच्छे दहाना का गैंग ठेक (पनाह) खाता था। इस गिरोह के सदस्यों से कुलीबाजार के ही “लूलूबक्श” नाम के अपराधी ने अपना लोकल गैंग Active कर लिया। दुश्मनी अधिक हो जाने और पुलिस के “रडार” पर आने के बाद “लूलूबक्श” Lucknow शिफ्ट कर गया और वहां से अपने गिरोह को ऑपरेट करने लगा। 

“लूलूबक्श” के एरिया छोड़ते ही 80/46 कुलीबाजार निवासी अतीक अहमद, रफीक, तौफीक उर्फ बिल्लू और अन्य भाई एरिया में छोटे-मोटे अपराध करने लगे। अतीक और उसके भाइयों का एक सौतेला भाई “वशी” था। “वशी” की अपने सौतेले भाइयों से रंजिश थी। इसी “वशी” का बेटा टॉयसन बड़ा होकर अपराधी बना और बाद में पुलिस का मुखबिर भी हो गया। टॉयसन चकेरी के चर्चित पिन्टू सेंगर मर्डर केस में आरोपी है। D-2 गैंग का सबसे बड़ा दुश्मन टॉयसन ही है। गिरोह के सफाए के लिए अतीक और उसके भाई टॉयसन को ही जिम्मेदार मानते हैं। 

इस बीच वर्ष (2000) D-2 गैंग के एक नए “दुश्मन” का उदय हो गया। नाम था परवेज निवासी चमनगंज। जानकारों की मानें तो होटल में काम करने वाले परवेज के बहनोई के मकान पर अतीक के एक करीबी रिश्तेदार ने कब्जा कर लिया था। परवेज ने विरोध किया तो D-2 गिरोह ने परवेज की काफी बेइज्जती कर पिटाई की थी। इसका बदला परवेज ने न्यायिक रिमांड पर लाए गए रफीक की हत्या करके ली। इससे पहले परवेज दिनदहाड़े कचहरी परिसर में D-2 सरगना पर बमो से हमला कर सनसनी फैला चुका था।

 D-2 गैंग की नादिर और साबिर गिरोह से दुश्मनी भी खूब चली थी। दोनों के बीच कई बार गैंगवार में गोलियां और बम भी चले। बात D-2 गैंग की करें तो अकील और फहीम से जमीनों पर कब्जे, असलहों की अवैध बिक्री, रंगदारी, वसूली और शूटर्स को लेकर लंबे समय तक खूनी रंजिश चली। नब्बे के दशक में D-2 गिरोह की “जड़ें” मुंबई बम धमाकों के आरोपी Most Wanted अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद अहमद के “अपराधिक कुनबे” Connect हो गईं। Sunday को “सुपारी किलर” अफजल की राजस्थान प्रांत के मुरलीपुरा थाना एरिया में STF की तरफ से की गई गिरफ्तारी के बाद से “कनपुरिया अंडरवर्ल्ड” को फिर से चर्चा में ला दिया है।

अफजल उर्फ जावेद (फोटो-साभार-STF)

Encounter में मारा गया सरगना तौफीक उर्फ बिल्लू

वर्ष 2004 तक D-2 गैंग आतंक का पर्याय बन चुका था। गैंग के सरगना अतीक अहमद समेत तमाम गुर्गों की दहशतगर्दी Kanpur से बाहर आसपास के जनपदों में भी बढ़ गई। वर्ष 2004 किदवई नगर थाने के तत्कालीन SO ऋषिकांत शुक्ला ने Encounter में गिरोह के सरगना तौफीक उर्फ बिल्लू को मार गिराया। तब तक यह गिरोह करीब 30 साल पुराना हो चुका था। बिल्लू के मारे जाने के बाद गिरोह “बैकफुट” पर आ गया। बिल्लू का मारा जाना गिरोह के लिए बड़े सदमें की तरह था। बिल्लू का Encounter करने के बाद ऋषिकांत शुक्ला गिरोह के पीछे पड़ गए। गैंग के कई बदमाश उन्होंने उठाए लेकिन रफीक और अतीक लगातार बचते रहे। यूं कहें कि दोनों काफी समय के लिए “अंडरग्राउंड” रहे।

तौफीक उर्फ़ बिल्लू को Encounter में ढेर करने वाले इंस्पेक्टर (Rishi Kant Shukla)

मुखबिरी के शक में गैंग ने किए ताबड़तोड़ 5 Murder

सरगना तौफीक उर्फ बिल्लू का Encounter में मारा जाना गिरोह के लिए बड़ा झटका था। बिल्लू के भाई अतीक और रफीक कई लोगों पर मुखबिरी की आशंका करने लगे। इसी चक्कर में गिरोह ने महज कुछ महीनों में ताबड़तोड़ हत्या की पांच बड़ी वारदातें कीं। इसमें सलीम मुसईवाला, नफीस मछेरा और कुलीबाजार की एक चर्चित महिला की हत्या में सभी नामजद भी हुए। कुछ ऐसी भी हत्याएं हुईं जिसमें गिरोह के लोगों के नाम उजागर नहीं हो सके। बिल्लू के मारे जाने के बाद गिरोह की कमान रफीक और अतीक ने संभाल ली।

इसके बाद गिरोह ने शहर के प्रापर्टी डीलरों से उगाही Start कर दी। बेबीज कंपाउंड परिसर तक को इस गैंग ने मोटी रकम के बदले खाली करवा दिया। इस बीच गिरोह के ताल्लुक हैदराबाद के एक बड़े तंबाकू कारोबारी से हो गए। गिरोह के बारे में जानकारी रखने वाले Police Officer’s की मानें तो इस कारोबारी से गिरोह को मोटी रकम की फंडिंग होने लगी। जिसके बाद दोनों भाइयों ने गिरोह को और मजबूत कर उसकी “जड़ें” देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक नगरी मुंबई तक फैला दीं। दाउद गैंग से लिंक होने के बाद बिल्लू का एक भाई दिल्ली में Pakistan निर्मित “स्टार मार्का” पिस्टलों की खेप के साथ पकड़ गया। लंबे समय तक वह तिहाड़ जेल में बंद भी रहा। तब खुफिया इकाइयों ने बड़ी लंबी छानबीन की थी। जिसमें पता चला था कि Pakistan निर्मित पिस्टलों की खेप इसके पहले भी कई बार लाई गई थी। Uttar Pradesh के Kanpur समेत कई जनपदों में इन पिस्टलों को तब बेंचा भी गया था।

हीरपैलेस में STF सिपाही की गिरोह ने हत्या की

करीब 16 साल पहले हीर पैलेस टॉकीज में फिल्म देखने पहुंचे नादिर और साबिर गैंग के लोग फिल्म देखने के लिए पहुंचे। वहां पर D-2 गैंग के समीम दुरंगा, संजय गुप्ता, अमजद उर्फ बच्चा, रफीक, नफीस समेत कई लोग हत्या के लिए पहुंच गए। सटीक मुखिबरी पर UPSTF ने घेराबंदी की तो गिरोह के समीम दुरंगा और तमाम गुर्गों ने सीधी गोलियां दागनी शुरु कर दीं। एक गोली STF के सिपाही धर्मेंद्र को लगी और वह शहीद हो गए। STF ने जवाबी कार्रवाई कर दो बदमाशों को Encounter में ढेर कर दिया।

रफीक ने कोलकाता में ली थी “पनाह”

STF सिपाही धर्मेंद्र की हत्या करने के बाद रफीक और अतीक दोनों ही “अंडरग्राउंड” हो गए। गिरोह के लोग भी भागते फिर रहे थे। STF सिपाही की हत्या के बाद अतीक और रफीक के सिर पर इनामी राशि बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दी गई। संजय गुप्ता पर भी 50 हजार रुपए का इनाम घोषित हो गया। सर्विलांस सेल की मदद से कई महीने बाद रफीक की लोकेशन West Bengal के कोलकाता में मिली। Rishi Kant Shukla की अगुवाई में पुलिस की एक टीम कोलकाता पहुंची। दबिश के दौरान वहां पर रफीक से मुठभेड़ हो गई। वहां पर भी गोलियां चलीं लेकिन गनीमत रही कि Police Team का कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ। मशक्कत के बाद अंतत: रफीक को Arrest कर कोलकाता की Court में पेश किया गया। इसके बाद बी-वारंट के जरिए पुलिस रफीक को Kanpur लाई।

न्यायिक रिमांड में हो गया रफीक का Murder

पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर रफीक को पूछताछ और A.K-47 की बरामदगी के लिए रिमांड ली। कोर्ट ने पुलिस के प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर रफीक की न्यायिक रिमांड दे दी। पुलिस टीम रफीक को लेकर जूही यार्ड जा रही थी कि वहीं पर रफीक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के पीछे D-2 गैंग के परवेज का हाथ होना बताया था। हालांकि इस मामले में रफीक के परिजनों ने पुलिस पर ही कस्टडी में हत्या का इल्जाम लगाकर सनसनी फैला दी। यह मामला लंबे समय तक मीडिया की सुर्खियों में भी बना रहा। रफीक के मरने के बाद मानों D-2 गिरोह की कमर टूट गई। रफीक की हत्या के बाद पुलिस ने परवेज का गिरोह D-34 पंजीकृत किया। परवेज के सिर पर इनाम की राशि 50 कर दी गई। इसके बाद परवेज STF के "रडार" पर आ गया। 2008 में STF ने परवेज का बिठूर में Encounter कर मार गिराया।

 

अगले अंक में पढ़िए.....

अतीक के लिए क्यों मारना पड़ा था Ex. ADG L/O ब्रजलाल को छापा