Articles by "सुरेंद्र सिंह"
सुरेंद्र सिंह लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Uttar Pradesh के अमेठी में शनिवार मध्यरात्रि बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के Murder Case को 12 घंटे के अंदर सुलझाने का दावा UP Police के DGP ओमप्रकाश सिंह ने किया है। वहीं, नवनिर्वाचित सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दिल्ली से अमेठी के लिए कुछ मिनट पहले रवाना हो चुकी हैं। खबर आ रही है कि पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए करीब 7 लोगों को उठा लिया है। बेहद गोपनीय स्थान पर सभी से पूछताछ की जा रही है।



YOGESH TRIPATHI


 

सोते समय सुरेंद्र सिंह पर दागीं गोलियां


अमेठी जनपद के एसपी ने मीडिया को बताया कि सुरेंद्र सिंह देर रात्रि करीब 11 बजे कार्यक्रम से वापस लौटकर घर आए। घर के बरामदे में वे सो गए। ग्रामीणों के मुताबिक रात करीब 3 बजे हमलावरों ने सोते समय गोलियां मारीं। सुरेंद्र सिंह को गोलियां मारने के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले।

12 घंटे में करेंगे हत्याकांड का खुलासा


यूपी के पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि हत्याकांड की गहराई से छानबीन की जा रही है। कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। श्रीसिंह ने कहा कि 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा होने की उम्मींद है।

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर ने लिया था गोद


गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर ने अमेठी के बरौलिया गांव को गोद लिया था। यही वजह रही कि गांव में कई करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए। विकास कार्यों की वजह से सुरेंद्र सिंह बहुत जल्द स्मृति ईरानी के काफी करीबी कार्यकर्ता बन गए।

 

 

Uttar Pradesh में लोकसभा चुनाव 2019 के बाद खून-खराबा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। चुनावी रंजिश में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की हत्याएं की जा रही हैं। शनिवार को गाजीपुर में सांसद अफजाल अंसारी के करीबी जिला पंचायत सदस्य की हत्या का मामला अभी पूरी तरह से ठंडा भी नहीं पड़ा था कि देर रात्रि अमेठी में BJP सांसद स्मृति ईरानी के बेहद करीबी BJP Worker सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दुस्साहसिक वारदात के बाद एरिया में भारी तनाव है। कई थानों की फोर्स को सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैनात किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक स्मृति ईरानी की जीत के बाद शनिवार को सुरेंद्र ने जमकर जश्न मनाया।


[caption id="attachment_19518" align="aligncenter" width="532"] सुरेंद्र सिंह (पूर्व प्रधान बरौलिया गांव) (फाइल फोटो)[/caption]

YOGESH TRIPATHI


बरौलिया गांव का पूर्व प्रधान था सुरेंद्र सिंह


अमेठी में स्मृति ईरानी के चुनाव प्रचार में अक्सर उनके साथ दिखाई देने वाले BJP Worker सुरेंद्र सिंह बरौलिया गांव के पूर्व ग्राम प्रधान थे। सुरेंद्र सिंह स्मृति ईरानी की जीत का जश्न मनाकर घर लौटे थे। तभी कुछ अज्ञात बदमाश उनके घर पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। फायरिंग सुन परिवार और मोहल्ले के लोगों ने हमलावरों को ललकारा लेकिन सभी हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। परिवार के लोग गंभीर हालत में सुरेंद्र सिंह को ट्रामा लेकर गए लेकिन चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

भारी तनाव के बाद पुलिस फोर्स तैनात


स्मृति ईरानी के करीबी कार्यकर्ता के मर्डर की खबर सुबह जब आसपास के गांवों में फैली तो हजारों की भीड़ जमा हो गई। तनाव और बवाल की आशंका के मद्देनजर अफसरों ने बरौलिया गांव में फोर्स तैनात की है। हत्या किसने और क्यों की ? इसका जवाब परिवार के लोग भी नहीं दे सके। फिलहाल पुलिस कई बिन्दुओं पर छानबीन कर रही है।

2019 चुनाव के बाद यूपी में कई हत्याएं


लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी की पहली घटना रायबरेली जनपद में हुई। यहां कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह पर प्राणघातक हमला हुआ। कुछ देर बाद उसी जगह पर एक बाहुबली के करीबी की हत्या कर दी गई। दो दिन पहले फतेहपुर में देर रात को कांग्रेस समर्थक की गोली मारकर हत्या की गई। शनिवार को गाजीपुर में वर्तमान सांसद अफजाल अंसारी के करीबी जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या की गई। कुछ घंटों बाद अमेठी में स्मृति ईरानी के खास पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या के बाद अब सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।