Articles by "कमल"
कमल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
no image

Lok Sabha Election 2019 : Uttar Pradesh के बुलंदशहर जनपद से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है। एक युवक ने अपनी उंगली को गंडासे से काट डाला। इसके पीछे की वजह ये है कि वो वोट BSP को देना चाहता था लेकिन गल्ती से वोट BJP के चुनाव निशान वाले कमल पर दब गया। बस इसी बात पर वो इतना गुस्सा हो गया कि घर पहुंचकर उसने गंडासे से अंगुली पर प्रहार कर दिया। लहूलुहान हालत में परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां से इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।


YOGESH TRIPATHI


गल्ती से डाल दिया BJP को वोट


18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग थी। बुलंदशहर में भी वोट डाले गए। यहां से लोकसभा सीट पर बीजेपी से भोला सिंह, कांग्रेस से बंसी पहाड़िया और बीएसपी (गठबंधन) से योगेश वर्मा प्रत्याशी हैं। पवन नाम का युवक BSP को वोट डालना चाहता था लेकिन उसने गलती से बीजेपी को वोट डाल दिया।

गंडासे से उंगली पर किया प्रहार


पवन को अपनी गल्ती पर बेहद गुस्सा आया और घर पहुंचने पर उसने गंडासे से उंगुली पर प्रहार कर दिया। लहूलुहान हालत में परिवार के लोग उसे हॉस्पिटल ले गए। भाई ने बताया कि अपनी गलती की वजह से पवन गुस्से में था। पवन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब वो वोटिंग के लिए पहुंचा तो जल्दीबाजी में गलत बटन दबा दिया। इस बात से वो खुद से ही नाराज हो गया। इसके बाद घर पहुंच कर उसने गंडासे से अपनी उंगली को काट कर अलग कर दिया।

 

 

गुजरात के सूरत में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जाने-अनजाने में कुछ ऐसा बोल गई हैं कि सोशल मीडिया में उन्हें लोगों ने काफी ट्रोल किया। "हिन्दुस्तान" अखबार की प्रधान संपादक रह चुकीं मृणाल पांडेय जी ने तो मंत्री स्मृति ईरानी को जवाब देते हुए "ट्वीट कर बताया कि लक्ष्मी जी, कमल पर नहीं उल्लू पर बैठकर आती हैं"


[caption id="attachment_18505" align="aligncenter" width="850"] गुजरात के सूरत में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद जनता का अभिवादन करतीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी[/caption]

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी पार्टी BJP की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सूरत पहुंची। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, गुजरात के विधानसभा चुनाव सिर्फ BJP के लिए नहीं, ”बल्कि हर उस गुजराती के लिए जिसे कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी और उनके दोस्‍त, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने उत्‍तर प्रदेश में ‘गधा’ कहा था।”

https://twitter.com/ANI/status/937346629710913537

स्मृति ईरानी ने कहा कि पहले बैंक के दरवाजे गरीबों के लिए बंद रहते थे, अब वे उनके दरवाजे पर जाकर जन धन खाते खुलवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्‍ता में आने के बाद संभव हो सका। राज्‍य में 9 और 14 दिसंबर को चुनाव होने हैं, जबकि नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे। इसी रैली में स्‍मृति ईरानी ने हिन्‍दू धर्मग्रंथों में धन की देवी ‘लक्ष्‍मी’ का जिक्र करते हुए कहा कि ”लक्ष्‍मी आती है तो हाथ पकड़कर नहीं, कमल पर बैठकर आती हैं।”

https://twitter.com/MrinalPande1/status/937369466446364673

स्मृति का तंज कांग्रेस की ओर था। हालांकि उनके इस कमेंट से लोगों ने ट्रोल करना शुरु कर दिया। वरिष्‍ठ पत्रकार मृणाल पांडे ने स्‍मृति की ‘जानकारी’ दुरुस्‍त करते हुए कहा, ”लक्ष्मी कमल पर नहीं, उल्लू पर चढ कर आती हैं । उलूकवाहिनी के कई चित्र व शिल्प भी मिल जाएंगे। कमल उनका आसन है, वाहन नहीं।”

Twitter पर यूजर्स ने बनाया मजाक

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मजाक बनाते हुए कहा कि, येल से डिग्री महोदया अगर हाथ रहेगा तभी लक्ष्मी माता आती है। बैठे-बैठे आप पैसे कमा सकती पर आम जनता नहीं।” मनोज कुमार ने कहा, ”जनता को किस बुद्धि-दर्जे का समझा है ऐसी बात करने के लिए।”