Articles by "CRPF"
CRPF लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Pulwama Terror Attack में शहीद उन्नाव निवासी CRPF जवान अजीत के परिजनों से शनिवार देर शाम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फोन पर बात की। शहीद के परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में दिलासा देने के साथ-साथ प्रियंका गांधी ने हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।


[caption id="attachment_18799" align="alignnone" width="1033"] Pulwama Attack में शहीद हुए उन्नाव निवासी CRPF के जवान अजीत के परिजनों से मुलाकात कर पूर्व सांसद ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से परिजनों की बात भी कराई।[/caption]

ईशा से बोलीं प्रियंका गांधी, तुम्हारे सपने हम पूरा करेंगे


शहीद CRPF अजीत की बेटी ईशा से फोन पर बात कर पूछा कि वह क्या बनना चाहती हैं ?  डॉक्टर बनने की ख्वाहिश जान प्रियंका बोलीं तुम मन लगाकर खूब पढ़ो, हम तुम्हारे सपने पूरे करेंगे।

उन्नाव की पूर्व सांसद अन्नू टंडन के पास शनिवार देर शाम प्रियंका गांधी वाड्रा का फोन आया। उन्होंने शहीद अजीत के परिवार से बात कराने को कहा।  इस पर पूर्व सांसद अन्नू टंडन रात करीब साढ़े नौ बजे शहीद के घर पहुंचीं। उन्होंने मोबाइल से शहीद के पिता प्यारे लाल और बेटी ईशा से प्रियंका गांधी की बात कराई।

शहीद के पिता से फोन पर बात करते समय प्रियंका ने अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस गहरे संकट और दुख की घड़ी में कांग्रेस आपके साथ है। आपके  बेटे ने देश की रक्षा की खातिर अपने प्राणों की बलि दी है। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एसोसिएशन ने Pulwama में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) जवानों के शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी हुई है। दोनों संवर्गों के एसोसिएशन ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। एसोसिएशन ने संवर्ग के साथियों से एक-एक दिन का वेतन देने की अपील भी की है।



CRPF मुख्यालय भेजी जाएगी सहायता राशि


आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष व राजस्व परिषद के चेयरमैन प्रवीर कुमार और आईपीएस एसोसिएशन सचिव नीलाब्जा चौधरी ने कहा कि एसोसिएशन पुलवामा में कर्तव्य पालन के दौरान जीवन का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों का नमन करती है। एसोसिएशन के सभी सदस्य अपने एक दिन का वेतन शहीदों के शोकसंतप्त परिवारीजनों के कल्याणार्थ देंगे। जमा रकम का चेक CRPF के लखनऊ स्थित फ्रंटियर मुख्यालय को दिया जाएगा जहां से इसे CRPF के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय को भेजा जाएगा। प्रवीण कुमार के मुताबिक संवर्ग के सदस्यों ने अपना अंशदान शुरू कर दिया है।

14 फरवरी को पुलवामा में हुआ था फिदायनी हमला


उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक भीषण फिदायिन हमले में CRPF के करीब 40 जवान शहीद हो गए जबकि कई जवान गंभीर रूप से घायल भी हुए। शहीद जवानों में 12 सिर्फ उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के रहने वाले थे।

यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी CRPF के जवान ने दिए जा रहे घटिया भोजन को लेकर सोशल मीडिया पर आवाज बुलंद की है। इसके पहले भी तेज बहादुर नाम के जवान ने सोशल मीडिया में घटिया भोजन को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था। सवाल यह उठता है कि आखिर बार-बार हमारे देश के जवान ऐसा करने पर क्यों मजबूर हो रहे हैं ? ये वास्तव में उनकी एक पीड़ा है। सरकार को कार्रवाई के बजाय उनकी समस्याओं को निवारण करने की आवश्यकता है न कि जेल भेजन की। गिरफ्तार किए गए पंकज मिश्रा को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।


[caption id="attachment_17907" align="aligncenter" width="899"]crpf-constable pankaj mishra,, redeyestimes.com पंकज मिश्रा (CRPF)[/caption]


जोरहट। सुरक्षाबलों की बदहाली पर आवाज बुलंद कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर टिप्पणी करने वाले CRPF जवान को Arrest कर लिया गया। जवान पंकज मिश्रा पर कि सुरक्षाबलों की बदहाली को लेकर उसने एक वीडियो बनाकर अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया था। जिसमें जवानों के रहने के साथ खान-पान की व्यवस्था के साथ करीब 21 मांगों को लोगों के सामने रखा था। पंकज मिश्रा ने इससे पहले सुकमा के नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों की मौत पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर भी टिप्पणी की थी। फेसबुक पर शेयर किए गए वीडियों में भी उसने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर टिप्पणी की थी।


Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institution

वीडियो शेयर करने के साथ किया था भूख हड़ताल का ऐलान

Arrest किए गए CRPF जवान पंकज मिश्रा ने  फेसबुक पर वीडियो को शेयर करने के साथ मांगे न माने जाने पर भूख हड़ताल की धमकी थी। गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी CRPF जवान तेज बहादुर ने घटियास्तर के भोजन को लेकर सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल किया कर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं को निशाने पर लिया था।



बिहार के रोहरिया जिले का रहने वाला है जवान पंकज मिश्रा

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला जवान पंकज मिश्रा मूलरूप से बिहार के रोहरिया जनपद का निवासी है। बिहार का रहने वाला यह जवान असम के जोरहट CRPF कैम्प में तैनात था। सोमवार को गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अफसरों के आदेश के बाद CRPF के बटालियन कमांडर बी बेहरा ने पंकज मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। इससे पहले सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों ने उसे संडे को निलंबित भी कर दिया था।