Articles by "प्रधानमंत्री"
प्रधानमंत्री लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

देश के PM @narendramodi का डंका सिर्फ India में ही नहीं बल्कि पूरे World में बज रहा है। MODI को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए अप्रवासी भारतीयों का संगठन NAMO (NRI) (NGO) के 150 सदस्यों का एक दल "सात समांदर" पार कर भारत पहुंच चुका है। संगठन से जुड़े हर अप्रवासी का सिर्फ एक ही लक्ष्य है कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें। इन्हीं सदस्यों में एक हैं मंजरी, जो कि Kanpur में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट और सपोर्ट की अपील करेंगी। मंजरी ने Senior Journlist और Kanpur Press Club के Ex.President अनूप बाजपेयी (@tweetanoopab) के साथ बेबाकी से बातचीत की ।


Anoop Bajpai


विदेश में बज रहा है MODI के नाम का डंका


मंजरी ने कहा कि “योगा” की वजह से वे नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित हुई हैं। नरेंद्र मोदी देश में तो काफी पापुलर हैं ही लेकिन इसके साथ-साथ वे विदेश में रहने वाले अप्रवासी भारतीयों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं।

https://twitter.com/redeyestimes/status/1118157488581480448

WhatsApp ग्रुप से जुड़े हैं NAMO (NRI) के हर सदस्य


मंजरी ने बताया कि NAMO (NRI) के हर सदस्य एक दूसरे से WhatsApp ग्रुप में एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। एक दूसरे से जानकारियां शेयर करते हैं। वे लोग अपने खर्च पर यहां मोदी और बीजेपी के लिए प्रचार-प्रसार कर वोट मांगने आए हैं। मंजरी के मुताबिक NAMO (NRI) के सदस्य वहां पर गए हैं जहां पर जिस शहर में उनका पुराना नाता रहा है या फिर जहां से वे लोग जुड़े हुए हैं। चूंकि मंजरी कानपुर से जुड़ी रही हैं इस लिए उन्होंने आना आवश्यक समझा।

मोदी प्रधानमंत्री नहीं बने तो देश अंधकार में चला जाएगा


अपनी बातचीत के दौरान मंजरी ने कहा कि यदि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते हैं तो देश अंधकार में चला जाएगा। उन्होंने कहा कि वे इस मुहिम का एक छोटा सा हिस्सा हैं। यदि मोदी जी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बने तो उनके लिए काफी शाकिंग भरा होगा।

यूपी के एटा की रहने वाली हैं मंजरी


मंजरी यूपी के एटा जनपद की रहने वाली हैं। उनकी शिक्षा-दीक्षा कानपुर शहर में ही हुई है। विवाह के बाद वे पति के साथ अमेरिका के एक शहर में जाकर बस गईं। अपने दो बच्चों को पति के साथ छोड़कर भारत आईं मंजरी (IT) क्षेत्र में नौकरी करती हैं। उनके पति भी इसी क्षेत्र में कार्यरत हैं।

ज्वाला देवी में शिक्षिका हैं मंजरी की बड़ी बहन


मंजरी ने बातचीत के दौरान बताया कि उनकी बड़ी बहन कानपुर के ज्वाला देवी कॉलेज में शिक्षिका हैं। मंजरी कानपुर में बहन के घर पर ही रुकी हैं। मंगलवार को मंजरी कानपुर बीजेपी के नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय पहुंची। यहां पर उन्होंने बातचीत के दौरान उन्होंने मंजरी ने कहा कि सिर्फ मेरा ही नहीं बल्कि हर देशवासी का सपना है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनें। इस दौरान कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, प्रवक्ता अनूप अवस्थी समेत संगठन के कई पदाधिकारी भी मंजरी के साथ मौजूद रहे।

 

 

 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा की तरह एक बार फिर दिवाली मनाने देश की सरहद पर तैनात सैनिकों के बीच पहुंचे। अपने हाथों से जवानों को मिठाई खिलाकर उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान थलसेना प्रमुख बिपिन रावत भी उनक साथ मौजूद रहे।


[caption id="attachment_17968" align="aligncenter" width="670"]narendra modi, redeyestimes.com देश की सरहद पर तैनात सैनिकों को मिठाई खिलाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी[/caption]

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार बी दिवाली मनाने के लिए देश की सरहद पर तैनात जवानों के बीच पहुंचे। फौजियों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उन्होंने सभी को दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। LOC से सटे जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में PM ने कहा कि 'लोग परिवार के साथ दिवाली मनाते हैं, ये जवान ही मेरा परिवार है।'


Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institution

सैनिकों से हाथ मिलाता हूं तो मिलती है नई ऊर्जा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “मैं पिछले करीब 18 बरस से दिवाली सरहद पर मनाता आ रहा हूं”। उन्होंने कहा कि सैनिकों के साथ वक्त गुजारने और उनसे हाथ मिलाने के दौरान मुझमें एक नई ऊर्चा का संचार होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन का समादान निकाला है। इसमें हमें जवानों का भी साथ मिला।



PM के साथ मौजूद रहे थल सेना प्रमुख

सैनिकों के परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र की सरकार सुरक्षा बलों के कल्याण और सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री के साथ थल सेना अध्यक्ष बिपिन रावत भी मौजूद रहे। सैनिकों के बीच पहुंचने से पहले PM सोशल मीडिया पर twitter के जरिए देशवासियों को बधाई भी दी।

https://twitter.com/ANI/status/920943251116367872

तीन साल से सरहद पर मना रहे हैं दिवाली

गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले तीन साल से देश की सरहद पर तैनात सुरक्षाबलों के साथ ही दिवाली मना रहे हैं। Prime Minister बनने के बाद साल 2014 में उन्होंने अपनी दिवाली सियाचिन में सेना के जवानों के साथ मनाई थी। 2015 में डोगराई वार मेमोरियल पर उन्होंने जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया था। पिछले साल (2016) उन्होंने हिमाचल प्रदेश में ITBP के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी CRPF के जवान ने दिए जा रहे घटिया भोजन को लेकर सोशल मीडिया पर आवाज बुलंद की है। इसके पहले भी तेज बहादुर नाम के जवान ने सोशल मीडिया में घटिया भोजन को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था। सवाल यह उठता है कि आखिर बार-बार हमारे देश के जवान ऐसा करने पर क्यों मजबूर हो रहे हैं ? ये वास्तव में उनकी एक पीड़ा है। सरकार को कार्रवाई के बजाय उनकी समस्याओं को निवारण करने की आवश्यकता है न कि जेल भेजन की। गिरफ्तार किए गए पंकज मिश्रा को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।


[caption id="attachment_17907" align="aligncenter" width="899"]crpf-constable pankaj mishra,, redeyestimes.com पंकज मिश्रा (CRPF)[/caption]


जोरहट। सुरक्षाबलों की बदहाली पर आवाज बुलंद कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर टिप्पणी करने वाले CRPF जवान को Arrest कर लिया गया। जवान पंकज मिश्रा पर कि सुरक्षाबलों की बदहाली को लेकर उसने एक वीडियो बनाकर अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया था। जिसमें जवानों के रहने के साथ खान-पान की व्यवस्था के साथ करीब 21 मांगों को लोगों के सामने रखा था। पंकज मिश्रा ने इससे पहले सुकमा के नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों की मौत पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर भी टिप्पणी की थी। फेसबुक पर शेयर किए गए वीडियों में भी उसने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर टिप्पणी की थी।


Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institution

वीडियो शेयर करने के साथ किया था भूख हड़ताल का ऐलान

Arrest किए गए CRPF जवान पंकज मिश्रा ने  फेसबुक पर वीडियो को शेयर करने के साथ मांगे न माने जाने पर भूख हड़ताल की धमकी थी। गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी CRPF जवान तेज बहादुर ने घटियास्तर के भोजन को लेकर सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल किया कर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं को निशाने पर लिया था।



बिहार के रोहरिया जिले का रहने वाला है जवान पंकज मिश्रा

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला जवान पंकज मिश्रा मूलरूप से बिहार के रोहरिया जनपद का निवासी है। बिहार का रहने वाला यह जवान असम के जोरहट CRPF कैम्प में तैनात था। सोमवार को गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अफसरों के आदेश के बाद CRPF के बटालियन कमांडर बी बेहरा ने पंकज मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। इससे पहले सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों ने उसे संडे को निलंबित भी कर दिया था।