Articles by "इंस्पेक्टर"
इंस्पेक्टर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (UPSTF) की Kanpur (Unit) ने गुरुवार को स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की परीक्षा पेपर सॉल्वर गिरोह के एक सदस्य मान सिंह यादव को Arrest कर लिया। पकड़े गए सॉल्वर का एक साथी प्रयागराज जनपद निवासी मुकेश कुमार प्रजापति भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। सॉल्वर गिरोह के नेटवर्क कई राज्यों में हैं। अभ्यार्थियों से मोटी रकम के बदले गिरोह परीक्षा में सॉल्वर को बैठाने का काम करता है। STF की टीम गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है।


[caption id="attachment_19850" align="alignnone" width="695"] UPSTF की (Kanpur Unit) के हत्थे चढ़ा पेपर सॉल्वर गिरोह का सदस्य प्रयागराज निवासी मान सिंह यादव।[/caption]

YOGESH TRIPATHI


STF इंस्पेक्टर घनश्याम सिंह की अगुवाई में सफलता


प्रतियोगी परीक्षाओं में लाखों रुपए लेकर अभ्यार्थियों के बदले बैठने वाले पेपर सॉल्वर गिरोह की STF इंस्पेक्टर घनश्याम सिंह ने कमर तोड़ रखी है। श्रीसिंह ने 6 महीने के दौरान अब तक करीब दर्जन भर से अधिक बड़े गिरोहों के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। इसमें सबसे अधिक गिरोह बिहार प्रांत के हैं। अब तक करीब दो दर्जन से अधिक सॉल्वर गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं। गुरुवार को भी इंस्पेक्टर घनश्याम सिंह की अगुवाई में STF की टीम ने कानपुर के कल्याणपुर स्थित केशवपुरम इलाके में प्रयागराज जनपद के गांव ताजुद्दीन थाना थरवई निवासी सॉल्वर मान सिंह यादव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

प्रश्न-पत्र आउट कराने में भी माहिर है गिरोह


STF के मुताबिक पकड़ा गया मान सिंह यादव लंबे समय से पेपर सॉल्वर गिरोह के लिए काम कर रहा है। यूपी के साथ-साथ वो कई अन्य प्रांतों में भी मोटी रकम लेकर अभ्यार्थी के बदले परीक्षाएं दे चुका है। पूछताछ में मान सिंह ने बताया कि गिरोह के लोग प्रश्न-पत्र आउट कराने के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अपने सॉल्वर को बैठाते हैं। इसके बदले लाखों की मोटी डील की जाती है।

गिरोह का मुख्य सरगना करता है फोटो तैयार


मानसिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना प्रयागराज निवासी गोपाल प्रसाद है। गोपाल अपने दोस्त अमित के साथ मिलकर फर्जी परिचय पत्र बनाने के साथ मिक्सिंग के जरिए फोटो भी तैयार करता है। इसी फोटो को गिरोह प्रयोग में लाता है। 5 से लेकर 10 लाख रुपए तक की डील अभ्यार्थी से की जाती है। रुपए मिलने के बाद सॉल्वर को सेंटर तक पहुंचाया जाता है। सॉल्वर को 10 से 50 हजार रुपए के बीच तक रकम दी जाती है।

गिरफ्तार सॉल्वर के पास से बरामदगी


पकड़े गए सॉल्वर के पास से एसटीएफ की टीम ने मिक्सिंग के जरिए तैयार एक फर्जी एडमिट कार्ड, मिक्सिंग से ही तैयार किया गया फर्जी आधार कार्ड, सॉल्वर और अभ्यार्थी की मिक्सिंग से तैयार कूटरचित फोटो, 900 रुपए की नकदी बरामद की है। पकड़े गए सॉल्वर की कल्याणपुर थाने में लिखापढ़ी की जा रही है।

 

 

 
no image

Uttar Pradesh की सड़कों "यमराज" बनकर छुट्टा घूम रहे “अन्ना” मवेशी सूबे की जनता के लिए बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं। मंडे को STF के एक जवान की जान गाय को बचाने के चक्कर में चली गई, 5 जवानों की हालत गंभीर बनी है। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) की स्कार्पियो डंपर से जा भिड़ी। भीषण Accident में स्कार्पियो चला रहे STF के जवान अवनींद्र बाजपेयी की मौत हो गई। जबकि इंस्पेक्टर अरुण सिंह समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को लखनऊ के ट्रामा सेंटर इलाज के लिए ले जाया गया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) ओमप्रकाश सिंह ने हादसे पर दुःख जताया है।


https://twitter.com/dgpup/status/1132918725093527552

YOGESH TRIPATHI


Unnao के आशाखेड़ा के पास Accident


Accident कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की दोपहर को हुआ। STF इंस्पेक्टर अरुण सिंह और उनकी टीम स्कार्पियो से कानपुर एक खास मिशन के लिए रवाना हुई। उन्नाव के सोहरामऊ थाना एरिया के आशाखेड़ा गांव के पास अचानक सामने से एक गाय आ गई। जिसकी वजह से स्कार्पियो चला रहे चालक अवनींद्र बाजपेयी ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क के किनारे खड़े डंपर से जा भिड़ी। दुर्घटनाग्रस्त होते ही स्कार्पियों का अगला पहिया भी पंक्चर हो गया।

ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एसटीएफ जवानों की गाड़ी जब डंपर से भिड़ी तो उसके बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत दौड़ पड़े। सूचना पर सोहरामऊ इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंचे। घायल इंस्पेक्टर अरुण सिंह समेत STF के पांचों जवानों को तुरंत लखनऊ के लिए एंबुलेंस के जरिए ले जाया गया। लखनऊ के मिनी पीजीआइ में सभी का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक दो जवानों की हालत गंभीर है।

STF के ये जवान हैं घायल


हादसे में एसटीएफ के निरीक्षक अरुण सिंह, उपनिरीक्षक विनोद सिंह, .मुख्य आरक्षी रुद्र नारायण उपाध्याय, आरक्षी राजेश सिंह, आरक्षी आलोक पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (UPSTF) की Kanpur (Unit) ने यूपी में सक्रिय जहरीली शराब के गिरोह का भंडाफोड़ कर सरगना समेत दो लोगों को Arrest कर लिया। पकड़े गए जहरीली शराब के तस्करों के पास से टीम ने भारी मात्रा में एक्सट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ENA) की खेप बरामद की है। गिरोह के पास से ट्रक, कार के साथ-साथ करीब डेढ़ करोड़ रुपए के कीमत का सामान जब्त किया गया है। गिरोह के कुछ सदस्य भाग निकले हैं। जिनकी तलाश में दबिश जारी है।


[caption id="attachment_18901" align="alignnone" width="695"] पकड़े गए जहरीली शराब तस्करों (लाल घेरे में) के साथ STF इंंस्पेक्टर घनश्याम सिंह और उनकी टीम।[/caption]

YOGESH TRIPATHI


South City के बिधनू एरिया में STF ने बिछाया “जाल”


STF इंस्पेक्टर घनश्याम सिंह की अगुवाई में टीम ने मंडे की दोपहर को बिधनू एरिया में जहरीली शराब गिरोह के मौजूदगी की खबर पर अपना जाल बिछाया। सटीक मुखबिरी के बाद घेराबंदी की गई तो वहां मौजूद तस्कर भागने लगे। टीम ने सरगना समेत दो लोगों को दबोच लिया। दोनों की निशानदेही पर छिपाकर रखे गए 6000 हजार लीटर एक्सट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ENA) की बड़ी खेप को जब्त कर लिया।

देखें Video

https://youtu.be/8m4R2t5hH_Q

हरियाणा से जुड़े हैं गिरोह के तार


पकड़े गए जहरीली शराब तस्करों के तार हरियाणा प्रांत से जुड़े बताए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर घनश्याम सिंह के मुताबिक यदि बरामद ENA से शराब बनाकर उसकी खपत बाजार में की जाती तो करीब 50 लाख रुपए के राजस्व की क्षति यूपी की सरकार को होती। गिरोह के लोग हर महीने करीब दो से तीन करोड़ रुपए की जहरीली शराब बनाकर कानपुर समेत यूपी के कई जनपदों में उसकी बिक्री करते हैं।

पकड़े गए शराब तस्करों में सरगना सुल्तानपुर सर्वजीत निवासी गन्नौर मकान नंबर 107 बडे साथ रिहाई बस्सी थाना गन्नौर जिला सोनीपत (हरियाणा), बिन्नी पुत्र विजय पाल निवासी उपरोक्त मौके से फरार हो गया। अंकित सचान पुत्र मनोज सचान निवासी कानपुर देहात हाल पता बर्रा और मेहरदीन (सगा भाई सुल्तान) फरार।

शराब तस्करों के पास से STF की बरामदगी


STF की टीम ने शराब तस्करों के पास से एक ट्रक, 6000 लीटर ENA ( एक्स्ट्रा न्युट्रल अल्कोहल) अवैध, एक कन्टेनर भारत बेंज (H R69 C 9928), एक कार आई-20 हुंडई (HR 42 F 3407), चार हजार की नकदी, ATM कार्ड, कई आधार कार्ड और पेनकार्ड के साथ आधा दर्जन मोबाइल। बरामद किए गए ENA से 100 पाइपर और शीवाजरीगल समेत कई ब्रांड की शराब बनाई जा सकती है।

यूपी, उत्तराखंड और आसाम में हो चुकी हैं सैकड़ों मौतें


उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ही यूपी के कुशीनगर, सहारनपुर और उत्तराखंड के कई जिलों में जहरीली शराब से करीब 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले दिनों ही आसाम प्रांत में भी 100 से अधिक लोग जहरीली शराब का सेवन कर अपनी जान गवां चुके हैं। बड़े अफसरों के निर्देश के बाद STF की टीम ने मुखबिरों और सर्विलांस सेल के जरिए ये बड़ी कार्रवाई की।