Articles by "रेप"
रेप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Uttar Pradesh के बुन्देलखंड स्थित जालौन जनपद के ऐट थाना एरिया में रिश्ते के चाचा ने रिश्ते को शर्मशार करते हुए 5 महीने की दुधमुंही बच्ची के साथ Rape की घिनौनी वारदात को अंजाम दे दिया। ग्रामीणों ने वहशी चाचा को दबोच उसकी तबियत से धुनाई कर दी। Police ने किसी तरह आरोपित की जान बचाकर उसे अपनी जीप में बैठाया लेकिन तब तक सैकड़ों की भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को रोक लिया। भीड़ बार-बार आरोपित को खींचने के प्रयास में लगी रही लेकिन पुलिस वाले किसी तरह आरोपित को बचाकर थाने ले गए। बच्ची की हालत बिगड़ने पर जालौन जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। तनाव और बवाल के मद्देनजर गांव में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।


[caption id="attachment_19639" align="alignnone" width="1040"] जालौन के ऐट पुलिस की जीप को ग्रामीणों ने उस समय घेर लिया जब सिपाही दरोगा आरोपी को लेकर थाने जाने लगे।[/caption]

YOGESH TRIPATHI


ऐट थाना के हरदोई गांव में वारदात

घटना जालौन के ऐट थाना एरिया स्थित हरदोई गांव का है। आरोपी दिनेश पाल (23) रिश्ते में पीड़ित बच्ची का चाचा है। परिवार में शादी समारोह का कार्यक्रम था। परिजनों के मुताबिक बच्ची को आरोपी खिला रहा था। दिनेश बच्ची को लेकर झाड़ियों के बीच पहुंचा और वहां रेप कर दिया। परिजन जब लौटे तो बच्ची खून से लथपथ हालत में आरोपी की गोद में मिली। शक होन पर महिलाओं और युवकों ने आरोपी दिनेश को दबोच उसकी तबियत से पिटाई कर दी।

https://twitter.com/adgzonekanpur/status/1138734353377136640

Police ने आरोपी को किसी तरह बचाया

सूचना पर पहुंची ऐट पुलिस ने किसी तरह भीड़ के चंगुल से आरोपी दिनेश पाल को छुड़ाकर जीप में बैठा लिया। बस ये देख ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और सभी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर आरोपी को गांव वालों के हवाले करने की मांग करने लगे। ग्रामीण पुलिस की सुनने को तैयार नहीं थे। थानेदार ने जानकारी बड़े अफसरों को दी। तुरंत सर्किल की फोर्स के साथ अतिरिक्त पुलिस बल को भी रवाना किया किया। भारी पुलिस बल के पहुंचने पर थाना पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुराचार समेत कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

https://twitter.com/jalaunpolice/status/1138750886405058560

बच्ची झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर

आरोपी को पीटने के बाद परिवार के लोग पुलिस के साथ बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्ची को झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि बच्ची की हालत काफी नाजुक है। गांव में तनाव को देख भारी पुलिस बल तैनात है। उल्लेखनीय है कि जनपद में चार दिन पहले कुठौंद थाना एरिया में वहशी ने 10 साल की बच्ची से रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस अभी तक मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।

 

 

 

खाकी की संवेदनाएं शायद मर चुकी हैं। शायद यही वजह है कि जहां हर आंख नम थी, होंठ कंपकपा रहे थे, वहां UP Police के 3 दरोगा (सब इंस्पेक्टर) दांत चियार (खिलखिला कर हंस) रहे थे। ये तस्वीर है बुन्देलखंड के जालौन जनपद की। Photo ही अपने आप सबकुछ बयां कर रही है। शायद कोई सामान्य व्यक्ति मौके पर होता तो वह भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाता। लेकिन जनता की रक्षक कही जाने वाली पुलिस के 3 दरोगाओं की तस्वीर जिसने भी देखी, उसके मुंह से यही निकला “क्या गम के माहौल में भी हंसी ढूंढती है पुलिस ?” शायद संवेदनाएं मर चुकी हैं या फिर इनके आंखों का पानी सूख चुका है।


जिसकी वजह से ये इतने बड़े जघन्यकांड पर भी हंस रहे हैं। इन दरोगाओं के हंसने की वजह चाहे हो भी लेकिन कम से कम जगह और हालात को देख इनको नहीं हंसना चाहिए था। सूबे के पुलिस अफसरों को निश्चित तौर पर इसे संज्ञान में लेकर मातहतों को ताकीद देनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह के कृत्य की पुनरावृत्ति न हो।


[caption id="attachment_19619" align="alignnone" width="1152"] जालौन के कुठौंद में वारदात के बाद मौके पर पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य कंचन जायसवाल और डीआइजी (झांसी)।[/caption]

YOGESH TRIPATHI

राज्य महिला आयोग की सदस्य कंचन जायसवाल और DIG भी पहुंचे

उल्लेखनीय है कि जालौन जनपद के कुठौंद थाना एरिया स्थित एक गांव में लापता बच्ची का शव संडे की सुबह खेत में पड़ा मिला। बच्ची के साथ हत्या से पहले रेप की आशंका ग्रामीणों और परिजनों ने जताई। पुलिस के आला अफसर तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीमें बनाईं गईं। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्यों का संकलन किया।

इस बड़े कांड की खबर मिलने पर दोपहर बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य कंचन जायसवाल से लेकर DIG Range(Jhansi) तक मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। डीआइजी ने मातहतों को कई टीम बनाकर कातिल को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर घटना का अनावरण करने की ताकीद दी। देर रात पुलिस ने FIR में दुराचार और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई।

 

 

 

 

 

Uttar Pradesh के Kanpur में मौलाना ने मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार किया। छात्रा के परिजनों ने नौबस्ता थाने में शिकायत दर्ज कराई। अफसरों के निर्देश पर तत्काल सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी मौलाना मोहम्मद जावेद को Arrest कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुराचार की FIR दर्ज की गई है। महिला कांस्टेबल के साथ छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। खास बात ये है कि जिस समय मौलाना छात्रा को हवस का शिकार बना रहा था तो उस समय मदरसा में दो शिक्षिकाएं भी मौजूद थीं। छात्रा मदद की गुहार लगाकर चिल्लाती रही लेकिन शिक्षिकाओं ने कमरा बंद कर लिया। इतना ही नहीं मामला जब थाने पहुंचा तो इन शिक्षिकाओं ने दबाव बनाकर मामले को मैनेज करवाने की असफल कोशिश की।


[caption id="attachment_19602" align="alignnone" width="720"] नौबस्ता के मछरिया में स्थित इसी मदरसा में नाबालिग छात्रा के साथ रेप की वारदात हुई।[/caption]

YOGESH TRIPATHI


नौबस्ता के मछरिया में स्थित है मदरसा

पुलिस के मुताबिक नौबस्ता के मछरिया में आरोपी मौलाना मोहम्मद जावेद करीब 4 साल से मदरसा का संचालन कर रहा है। यहां पर दो शिक्षिकाएं भी पढ़ाती हैं। क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की नाबालिग लड़की मदरसे की छात्रा है। छात्रा ने परिजनों को बताया कि पढ़ाने के दौरान मदरसा में ही मौलाना ने उसे दबोच जबरन उसके साथ दुराचार किया। दुषकर्म के बाद मौलाना ने छात्रा को मुंह न खोलने की धमकी दी। छात्रा का कहना है कि जिस समय मौलाना उसके साथ दुराचार कर रहा था तो वह मदद के लिए गुहार लगा रही थी लेकिन मदरसा में मौजूद दो शिक्षिकाएं नहीं पहुंचीं।

मौलाना ने रुपयों का लालच भी छात्रा के परिजनों को दिया

छात्रा के परिजनों का कहना है कि मौलाना ने वारदात के बाद मोटी रकम देने की बात कहते हुए मामले को रफा-दफा करने की बात कही। परिवार जब छात्रा को लेकर थाने पहुंचा तो मौलाना ने मदरसा की दोनों शिक्षिकाओं के जरिए मामले को मैनेज करवाने की कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इस बीच जब अफसरों को जानकारी मिली तो उन्होंने सर्विलांस के जरिए मौलाना का मोबाइल नंबर ट्रेस किया तो लोकेशन एरिया में ही मिल गई। पुलिस के मुताबिक मौलाना कानपुर देहात का रहने वाला है। 4 साल पहले उसने नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम (मछरिया) स्थित मदरसा खोला था।

छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को बताई दास्तां

मौलाना के हवस का शिकार नाबालिग छात्रा ने परिजनों को रोते-बिलखते अपने साथ घटित हुई हैवानियत की जानकारी दी। छात्रा को लेकर परिजन तुरंत नौबस्ता थाने पहुंचे। इधर, छात्रा और उसके परिजनों के थाने की जानकारी मौलाना को लगी तो वह फरार हो गया। मामला अफसरों के संज्ञान में पहुंचा तो तुरंत सर्विलांस सेल को एक्टिव कर दिया गया। मौलाना के मोबाइल को ट्रेस कर उसकी लोकेशन पुलिस ने खोज निकाली। पुलिस की टीमें बनाकर अफसरों ने रवाना किया। थोड़ी देर बाद मौलाना को नौबस्ता पुलिस ने Arrest कर लिया।

https://twitter.com/kanpurnagarpol/status/1137699847639715846

क्या कहते हैं सीओ गोविंदनगर ?

पूरे प्रकरण पर गोविंदनगर क्षेत्राधिकारी ने अपने बयान वाला Video सोशल मीडिया पर जारी कर बताया कि मौलाना को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। सीओ आरके चतुर्वेदी के मुताबिक कांड में मौलाना का सहयोग करने और मामले को मैनेज करवाने की कोशिश करने वाली दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ भी संबंधित IPC की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

 

 

Uttar Pradesh में मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत और दरिंदगी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अलीगढ़, मेरठ, हमीरपुर के बाद अब बुन्देलखंड के जालौन के कुठौंद थाना एरिया में भी एक कांड हो गया। 7 साल की गुमशुदा बच्ची का नग्न शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। दरिंदे ने बच्ची के सलवार से ही उसका घोंटकर मार डाला। एसपी समेत पुलिस के तमाम बड़े अफसर मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों का संकलन किया। पुलिस के अधिकारी कुछ भी कहने से साफ-साफ बच रहे हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने Rape के बाद बच्ची का Murder किए जाने की आशंका व्यक्त की है। www.redeyestimes.com (News Portal) को मिली जानकारी के मुताबिक DIG (Jhansi) इस बड़ी वारदात की जानकारी मिलते ही जालौन के लिए रवाना हो चुके हैं। संभव है कि देर शाम तक IG Range (Kanpur) आलोक सिंह भी जालौन पहुंच सकते हैं।


https://twitter.com/redeyestimes/status/1137633084768161792

YOGESH TRIPATHI


[caption id="attachment_19585" align="alignnone" width="1101"] जालौन के कुठौंद में बच्ची का शव मिलने के बाद मौके पर जमा ग्रामीण और परिजन।[/caption]

शनिवार शाम को लापता हुई थी बच्ची

कुठौंद थाना एरिया के एक गांव की रहने वाली 7 साल की बच्ची शनिवार की शाम को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने देर रात तक बच्ची की खोजबीन की लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। संडे की सुबह बच्ची की लाश गांव के बाहर एक खेत में मिली तो एरिया में दहशत फैल गई।

नग्न हालत में मिली लाश, सलवार से कसा था बच्ची का गला

सात साल की बच्ची का शव नग्न हालत में पड़ा मिला। दरिंदे ने बच्ची के सलवार से ही उसका गला कसकर मार डाला। ग्रामीणों के मुताबिक बच्ची के जिस्म पर कई जगह जाहिरा घाव साफ-साफ दिख रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि मर्डर से पहले दरिंदे ने बच्ची के साथ हैवानियत की होगी। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद रेप और मर्डर की पुष्टि होगी।

एसपी समेत कई थानों की फोर्स मौक पर पहुंची

रेप के बाद बच्ची का मर्डर किए जाने की खबर जब अफसरों को लगी तो सभी के माथे पर पसीना आ गया। एसपी स्वामी प्रसाद समेत कई अफसर मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची। एक्सपर्ट टीम ने मौके से तमाम साक्ष्यों को जुटाया। उसके बाद पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्ट के लिए भेजा।

 

 

 

 
no image

Uttar Pradesh में मासूम बच्चियां अब बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। दरिंदों की “गिद्ध” सरीखी निगाहें उन्हें कब “निवाला” बना लें किसी को नहीं मालुम। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा बुलंद करने वाली सूबे की सरकार मासूमों पर हो रहे ताबड़तोड़ “जुल्म-ओ-सितम” पर मौन है। मीडिया का एक वर्ग सिर्फ मंदिर-मस्जिद के डिबेट और सरकार का महिमा मंडन करने में जुटा है। कुछ खबरिया चैनल खबर तो दिखा रहे हैं लेकिन जिम्मेदारों से सवाल पूछने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहे हैं। Police वही बयान जारी कर रही है जो सरकार चाहती है। सोशल मीडिया पर शोक संदेश के साथ गैंगरेप जैसी घटनाओं को भी धर्म और मजहब के साथ जोड़ने की कोशिशें हो रही है। सत्ताधारी दल के कुछ बड़े नेता दिल दहला देने वाली घटनाओं पर भी बेशर्मी भरा बयान देने से नहीं चूक रहे हैं। शायद यही वजह है कि की घटनाएं थम नहीं रहीं।


अलीगढ़ कांड के बाद सूबे के सूबे के बुन्देलखंड स्थित Hamirpur जनपद में एक 10 साल की लड़की के साथ भी दरिंदगी की वारदात सामने आ गई। हैवानों ने गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी। खून से लथपथ लाश खेत में मिली तो एरिया में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों ने जमकर अभद्रता की। मौके पर पुलिलस के तमाम बड़े अफसर पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने तमाम साक्ष्यों का संकलन किया लेकिन हैवान पुलिस की पकड़ से काफी दूर है।


https://twitter.com/ADGZonPrayagraj/status/1137318297903362048

YOGESH TRIPATHI


घर के बाहर सो रही थी बच्ची, उठा ले गए हैवान

यूपी के हमीरपुर जनपद स्थित कुरारा थाना एरिया के शिवानी गांव में 10 साल की बच्ची घर के बाहर सो रही थी। परिजनों के मुताबिक देर रात बच्ची गायब हो गई। परिजनों ने रात में खोजबीन की लेकिन बच्ची नहीं मिली। सुबह बच्ची की लाश गांव से बाहर स्थित एक खेत में मिली तो हड़कंप मच गया। बच्ची के नाजुक अंगों से रक्तस्राव देख ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए। परिजनों का आरोप है कि गैंगरेप के बाद बच्ची की हत्या की गई।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1136862841670160390

मां और पिता भट्ठे पर करते हैं मजदूरी

जानकारी के मुताबिक बच्ची घर में अकेली रहती थी। मां-बाप ईट भट्ठे में मजदूरी करते है। घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणों ने कई बार पुलिस से शव को छीना। काफी देर तक बवाल चलता रहा। अफसरों के हाथ-पैर फूले तो पड़ोसी थानों की फोर्स को बुलाया गया। कुछ युवकों ने सिपाहियों को थप्पड़ भी जड़ दिए।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1136853556001067008

पांचवी की छात्रा थी दरिंदगी का शिकार बच्ची

दरिंदगी की भेंट चढ़ी बच्ची कक्षा पांचवी की छात्रा थी। परिजनों का कहना है कि अक्सर वे लोग बच्ची को छोड़कर मजदूरी के लिए चले जाते थे। बच्ची के साथ ऐसा भी कुछ हो जाएगा कभी सपने में भी नहीं सोचा था।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1136870662901919744

अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची के साथ हो चुकी है दरिंदगी

किसी मासूम बच्ची के साथ हैवानियत और दरिंदगी की ये कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी सूबे में तमाम घटनाएं प्रदेश सरकार का सिर शर्म से झुका चुकी हैं। कुछ घटनाओं में तो सत्ताधारी दल के “माननीय” मुख्य आरोपी बनकर जेल की सलाखों के पीछे हैं। सपा सरकार में ताकतवर मंत्री रहे गायत्री प्रसाद वर्मा पहला नाम है। एक महिला और उसकी लड़की के यौन सोशण के मामले में गायत्री फिलहाल अभी जेल में हैं।

https://twitter.com/TandonRaveena/status/1136570459007344641

दूसरा नाम उन्नाव के दबंग छवि वाले कुलदीप सेंगर का है। वे भी एक युवती के साथ गैंगरेप और बाद में उसके पिता की हत्या के इल्जाम में सीतापुर की जेल में बंद हैं। लेकिन 36 घंटे पहले यूपी के अलीगढ़ में ढाई साल की मासूम बच्ची ट्विंकल शर्मा के साथ जो दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। ट्विंकल कांड ने सही मायनों में पांच साल पहले दिल्ली में हुए निर्भया कांड की यादें ताजा कर दीं।

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1136963302007853056

 

 

पहले आसाराम फिर राम रहीम और फलाहारी बाबा। अब जैन मुनि शांति महाराज। जी, हां एक के बाद एक कई समाज के धर्मगुरुओं पर रेप के आरोप लग रहे हैं। जैन मुनि पर रेप का इल्जाम लगाने वाली लड़की मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली है। वह वडोदरा में कालेज की छात्रा है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने जांच कर छात्रा का मेडिकल कराया तो उसमें जांच की पुष्टि हो गई। इसके बाद जैन मुनि महाराज को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। 


[caption id="attachment_17840" align="aligncenter" width="850"]jain-muni, redeyestimes.com रेप का इल्जाम लगने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी जैन मुनि शांति सागर महाराज को किया गिरफ्तार[/caption]

 

नई दिल्ली। एक और धर्मगुरु पर रेप जैसा घिनौना आरोप लगा है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली 19 साल की लड़की ने जैन मुनि शांति सागर महाराज पर आरोप लगाया है। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जैन मुनि शांति सागर महाराज को Arrest कर लिया। जैन मुनि की गिरफ्तारी को लेकर जैन समाज के कुछ लोग अब विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।




 वडोदरा के कॉलेज पढ़ती है पीड़ित छात्रा 

सूरत पुलिस कमिश्नर सतीश शर्मा के मुताबिक लड़की ने पुलिस को लिखे पत्र में जैन मुनि शांति सागर महाराज पर रेप का आरोप लगाया था। पीड़ित लड़की वडोदरा के कालेज की छात्रा है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में लड़की ने आरोप लगाया है कि एक अक्तूबर को शहर के नानपुरा टीमलियावाड जैन मंदिर में उसके साथ रेप किया गया। पीड़ित छात्रा का कहना है कि वह परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने के बाद जैन मुनि महाराज को तत्काल अरेस्ट कर लिया गया।

Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institution

माता-पिता को अलग कमरे में भेजा

पीड़िता का कहना है कि अपने माता-पिता के साथ जैन मंदिर गई थी। मुनि शांति सागर महाराज ने मंत्र जाप के नाम पर उन्हें मंदिर में ही रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने माता-पिता को एक कमरे में मंत्र जाप के लिए भेज दिया और दूसरे कमरे में ले जाकर जैन मुनि ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके माता-पिता पहुंचे तो जैन मुनि ने तीनों को जान से मारने की धमकी दी।



चमत्कार कर फंसाया फिर किया रेप

मुनि शांति सागर महाराज पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की की मानें तो दो दिन पहले उन्होंने पानी में पत्थर तैराया था। यह पत्थर 29 सितंबर को परवट पाटिया क्षेत्र स्थित मॉडल टाउनशिप के पास एक प्रोग्राम तैराया था। इससे पहले उन्होंने 7.77 करोड़ से ज्यादा मंत्रों का जाप करवाया था।  मुनि ने इसी मंच से भक्तों के सामने एक पत्थर पर कलावा बांधकर पानी में छोड़ा। ये पत्थर डूबने की बजाय तैरने लगा जिसे देख मौजूद लोग हैरान रह गए।

7 महीने छात्रा के परिवार ने बनाया था गुरुवार

पीड़ित छात्रा के माता-पिता ने करीब सात महीना पहले मुनि शांति सागर महाराज को अपना गुरु बनाया था। इस दौरान लड़की मुनि से नहीं मिली थी। घटना के दिन माता-पिता अपनी बेटी को मुनि से आशीर्वाद दिलाने के लिए गए थे, जहां वह पहली बार आचार्य से मिली थी।

लड़की झूठ बोल रही है: जैन समुदाय

जैन समुदाय के लोगों का कहना है कि जैन मुनि पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। लड़की झूठ बोल रही है। उनका कहना है कि कमरे में लगे CCTV फुटेज की जांच होनी चाहिए।