Articles by "Suspend"
Suspend लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

 

  • गुजरात की एक फर्म में 1.40 करोड़ की हुई थी लूट
  • थानेदार समेत कई पुलिस वालों को तुरंत किया गया था सस्पेंड
  • भेलूपुर थाना पुलिस ने बरामद की थी 92 लाख की करेंसी
  • वारदात के दिन से ही पुलिस की कार्यशैली पर उठ रही थीं अंगुलियां
  • पुलिस वालों की मिलीभगत प्रतीत होने पर बर्खास्तगी : पुलिस आयुक्त

 


Yogesh Tripathi

 

Social Media पर चर्चा है कि जिन शहरों में कमिश्नर रेट पुलिस प्रणाली लागू हुई है...वहां पर पुलिसिंग बेहद खराब हो चुकी है। अपराधिक घटनाओं का ग्राफ तो बढ़ा ही है साथ ही साथ पुलिस वाले संगीन अपराध के जुर्म में संलिप्त पाए जा रहे हैं। तमाम थानेदार मनबढ़ और बेलगाम हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही कानपुर देहात (भोगनीपुर) थाने के इंस्पेक्टर और दरोगा ने बदमाशों के साथ मिलकर आगरा के सर्राफ को चेकिंग के बहाने औरैया जनपद की सीमा में रोक लिया और 50 किलोग्राम चांदी लूट ली।

Uttar Pradesh के औरैया जनपद की सीमा में घुसकर Kanpur Dehat के भोगनीपुर पुलिस की चांदी लूट का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि “रामराज्य” वाले सूबे में UP Police के इंस्पेक्टर और कुछ इंस्पेक्टर ने मिलकर एक और कांड कर दिया। कमिश्नररेट वाराणसी की पुलिस की एक लूटकांड में मिलीभगत और नोटों की हेराफेरी उजागर हुई है। भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवां स्थित शंकुलधारा पोखरे के पास कार से 92 लाख रुपए की बरामदगी के मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद भेलूपुर थाने के तत्कालीन SHO रमाकांत दुबे समेत 7 पुलिसकर्मियों को अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध संतोष सिंह ने बर्खास्त कर दिया। 

दरअसल 92 लाख रुपए की कथित बरामदगी के पीछे खाकी के मिलीभगत की एक बड़ी “कहानी” है। 29 मई को बैजनत्था स्थित शंकराचार्य कालोनी स्थित गुजरात की एक फर्म के कार्यालय में घुसकर कुछ बदमाशों ने कर्मचारियों से करीब 1.40 करोड़ रुपए लूट लिए थे। इसमें सारनाथ के अजीत मिश्रा समेत कई आरोपित थे। पहले दिन से ही वारदात में पुलिस कर्मियों के मिलीभगत की बात सामने आ रही थी।

बर्खास्त किए गए पुलिसकर्मियों में भेलूपुर के तत्कालीन SHO रमाकांत दुबे, SI सुशील कुमार, SI महेश कुमार, Si उत्कर्ष चतुर्वेदी, CP महेंद्र कुमार पटेल, कपिल देव पांडेय, शिवचंद्र को पहले ही अफसरों ने सस्पेंड कर दिया था। सस्पेंशन के बाद जांच DCP (Kashi Zone) को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद इन पुलिसकर्मियों की संलिप्तता पाई गई। लिहाजा उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। गौरतलब है कि नारंगी रंग की कार की डिग्गी से 92 लाख 94 हजार 600 रुपए मिले थे। लेकिन जब वाराणसी कमिश्नरेट के अफसरों ने इसकी जांच की तो कहानी कुछ और सामने आई।

DCP (Kashi Zone) R.S Gautam की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि पूरे प्रकरण में निलंबित इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे के अलावा तीन दरोगा और तीन सिपाही शामिल रहे। कमिश्नरेट पुलिस के अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बीते 29 मई को बैजनत्था के व्यापारी से एक करोड़ 40 लाख रुपए की लूट हुई थी। जिसकी FIR रजिस्टर्ड कर विवेचना प्रचलित है। बरामद नगदी उसी से संबंधित है। शुरुआती जांच में रिश्वत को लेकर मारपीट का मामला सामने आया था। लेन-देन के मामले के विवाद की सूचना पर भेलूपुर पुलिस पहुंची थी। इंस्पेक्टर भेलूपुर और अन्य पुलिसकर्मियों ने दो दिनों तक मामले को अपने स्तर से दबाने का प्रयास किया। अधिकारियों के आदेश के बाद भी रुपए किसके हैं भेलूपुर पुलिस इसका पता नहीं लगा सकी। पुलिस मामले की लीपापोती में लगी रही।

Gujrat के व्यापारी विक्रम सिंह ने सारनाथ के अजीत मिश्रा उर्फ गुरुजी समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। जांच और आगे बढ़ी तो इनकी भी संलिप्तता सामने आई और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।  गौरतलब है कि दो दिन पहले ही पुलिस ने शंकुलधारा पोखरे के पास से मिले लाखों रुपए के मामले में आजमगढ़ जिले के अजमतगढ़ निवासी सच्चिदानंद उर्फ मंटू राय को पुलिस लाइन से Arrest किया गया था। मंटू राय वाराणसी के ही शिवपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर में रहता था। पूछताछ में उसने सारा राज उगल दिया।

 

  • साल भीतर इंस्पेक्टर की कस्टडी में हो चुकी है तीन लोगों की मौत
  • सत्ता के गलियारों में है इस इंस्पेक्टर की खासी तगड़ी घुसपैठ
  • सिपाही से इंस्पेक्टर यूं ही नहीं बन बैठे हत्या के आरोपी J.N Singh
  • सही जांच हो जाए तो कई करोड़ की प्रापर्टी प्रकाश में आ जाएगी

गोरखपुर के होटल में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या करने का आरोपी सस्पेंड इंस्पेक्टर J.N Singh

Yogesh Tripathi

Gorakhpur के एक होटल में Mid-Night होटल कर्मचारियों के साथ पहुंचकर Kanpur के रियल स्टेट कारोबारी Manish Gupta को बर्बर ढंग से पीट-पीटकर मौत की नींद सुलाने वाले चर्चित इंस्पेक्टर J.N Singh के कारनामों के किस्से और कहानियां अब सोशल मीडिया पर Viral हो रहे हैं। इनके सिपाही से इंस्पेक्टर बनने के पीछे कई कहानियां सामने आ रही हैं। खास बात ये है कि पिछले एक साल के अंदर इनकी कस्टडी में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें Kanpur के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या भी शामिल है। इस हत्याकांड में “जालिम सिंह” के नाम से चर्चित J.N Singh प्रमुख आरोपी है। हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से यह इंस्पेक्टर फरार है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। SSP का कहना है कि Crime Branch की टीम को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। जल्द ही Arresting की जाएगी।

Media Reports की मानें तो सत्ता के गलियारों में तगड़ी पकड़ रखने वाले इस इंस्पेक्टर ने अकूत दौलत भी कमाई है। चर्चा है कि कई बेशकीमती मकान और प्रापर्टी अपने करीबी लोगों के नाम पर बना रखी है। पिछले एक साल के अंदर कस्टडी के दौरान तीन लोगों की मौत के मामले में भी ये इंस्पेक्टर घिर चुके हैं। लेकिन सत्ता के रसूख से यह हर बार बच निकले।

बांसगांव में शुभम की मौत। रामगढ़ ताल में ही इससे पहले एक युवक की कस्टडी के दौरान मौत और अब कानपुर के कारोबारी Manish Gupta की हत्या। मनीष गुप्ता की हत्या में इस इंस्पेक्टर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है लेकिन 40 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इसे गिरफ्तार नहीं किया है। इसके पीछे इसकी सत्ता के गलियारों में तगड़ी हनक का होना बताया जा रहा है। 

Manish Gupta की हत्या के बाद से फरार इंस्पेक्टर जगत नरायाण सिंह के बारे में चर्चा है कि गोरखपुर में लोग उसे जगत नारायण सिंह से कहीं अधिक "नगद नारायण सिंह" के नाम से जानते हैं। उसका तकिया कलाम था "E am Incpector, Who are You"। स्थानीय लोगों की मानें तो वसूली के लिए कुख्यात यह इंस्पेक्टर क्षेत्र में दहशत बनाए रखता था। चर्चा तो यहां तक है कि जिस होटल में मनीष की हत्या की गई है, वहां के स्टाफ से इसकी सेटिंग थी। जिसकी सूचना पर वह जाकर होटल के अंदर दबिश देता था और वहां जो भी लोग मौजूद मिलते थे उनसे पूछताछ कर उगाही करता था। चर्चा ये भी है कि यह घिनौना कार्य बेहद सेटिंग के तहत होता था। जिसमें हिस्सा होटल के कर्मचारियों का भी लगता था।

सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सिपाही से दरोगा फिर इंस्पेक्टर बनने के पीछे “जालिम” नाम से चर्चित इंस्पेक्टर की कई कहानियां है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई एनकाउंटर करके "नगद नारायण सिंह" सिपाही से इंस्पेक्टर बना है। कई बेगुनाह लोगों की जिंदगी या तो इसने बर्बाद कर दी या फिर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। पिछले कई साल से यह लगातार मनपसंद थानों में चार्ज सिर्फ इस लिए पाते रहे हैं कि क्यों कि सत्ता के कई खादी वाले इनके करीबी हैं। इसी रसूख के बल पर हर बार इस इंस्पेक्टर ने खुद को बचाया भी है। Twitter पर एक युवक ने ट्वीट कर कई अफसरों पूछा कि चर्चित इंस्पेक्टर के संपत्तियों की जांच कब होगी ?

फिलहाल अभी तो सबसे बड़ा “यक्ष प्रश्न” ये बना है कि Gorakhpur की रामगढ़ ताल पुलिस हत्यारोपी सस्पेंड इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी कब करेगी ? चर्चा तो ये भी हो रही है कि घटना वाली रात यह इंस्पेक्टर अपने मातहतों के साथ होटल पहुंचे थे। जहां पर मनीष ने नींद से उठते ही इंस्पेक्टर से सवाल-जवाब करते हुए यह कह दिया कि क्या वह आतंकवादी है ? देर रात्रि चेकिंग करने का यह कैसा तरीका है पुलिस का ? इन सवालों से झल्लाए इंस्पेक्टर का “पारा” चढ़ गया।

मनीष के दोस्तों की मानें तो उन दोनों को बाहर कर पुलिस ने मनीष की बेरहमी से पिटाई शुरु कर दी। पिटाई के दौरान मनीष चीखता-चिल्लाता रहा। थोड़ी देर बाद जब पुलिस बाहर निकली तो मनीष खून से लथपथ हालत में था। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनीष को होटल से बाहर निकालते ही सभी पुलिस कर्मी सिर्फ सबूत मिटाने में जुटे रहे। दोस्तों ने सवाल-जवाब किया तो दोनों को धमकी मिली।

  • Social Media पर Viral हो रहा है दरोगा को बंधक बनाकर पीटने का Video
  • Basti के दुबौलिया थाने में तैनात है सब इंस्पेक्टर अशोक चतुर्वेदी
  • ASP, CO समेत कई पुलिस अफसर मौका-ए-वारदात पर पहुंचे
  • घायल दरोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • Basti Police के SP ने प्रारंभिक छानबीन के बाद दरोगा को किया सस्पेंड

ग्रामीणों की पिटाई से घायल सब इंस्पेक्टर Ashok Chaturcedi (फोटो---साभार---Twitter)

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Basti जनपद में रंगीन और आशिक मिजाज दरोगा को “सुंदरी” का शौक भारी पड़ गया। सादे कपड़ों में सर्विस रिवाल्वर कमर में खोंसकर अय्याशी करने पहुंचे UP Police के सब इंस्पेक्टर को जब भीड़ ने घेरा तो उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आक्रोशित भीड़ ने दरोगा को दबोच लिया और बिजली के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। दरोगा के साथ मारपीट का Video बनाकर ग्रामीणों ने उसे Social Media के कई प्लेटफार्म पर Viral भी कर दिया। Mid-Night हुई इस वारदात की खबर गुरुवार सुबह जब आला अफसरों को मिली तो सभी के पैरों से जमीन खिसक गई। ASP, CO समेत कई थानों की फोर्स मौका-ए-वारदात पर पहुंची। भीड़ के चंगुल से दरोगा को मुक्त कराने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Bast Police के SP ने इस घटंना के बाबत एक Video के जरिए बयान जारी करते हुए कहा कि दरोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। SP के मुताबिक दरोगा सादे कपड़ों में थे और भीड़ पर उन्होंने फायरिंग की। साथ ही उन पर कुछ और गंभीर आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। 

बस्ती के एसपी ने सोशल मीडिया पर दरोगा को सस्पेंड किए जाने की जानकारी दी।

UP Police के दामन पर दाग लगाने वाली यह घटना Basti जनपद के दुबौलिया थाना एरिया के ऊजी गांव में हुई। ग्रामीणों के मुताबिक सब इंस्पेक्टर अशोक चतुर्वेदी दुबौलिया थाने में तैनात है। पिछले कई महीने से वह एक युवती के घर पर देर रात अक्सर आता है। मोहल्ले के लोगों ने देर-सबेर उसके आने-जाने पर ऐतराज कर पुलिस अफसरों को भी सूचना दी। आरोप है कि विरोध पर दरोगा ने ग्रामीणों को जेल भेजवाने की धमकी तक दे दी थी। शिकायत के बाद भी अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। यही वजह रही कि दरोगा अशोक चतुर्वेदी की युवती के घर देर-सबेर आमदरफ्त जारी रही।

बुधवार देर रात्रि दरोगा फिर युवती के घर पहुंचा। उसकी हरकतों से तंग आ चुके ग्रामीणों ने दरोगा अशोक चतुर्वेदी को रंगे हाथों दबोच लिया। युवती से मुलाकात के बाद जब तीन बजे दरोगा गेट से बाहर निकला तो ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। खुद को ग्रामीणों से घिरा देख दरोगा ने सर्विस रिवाल्वर से फायरिंग शुरु कर दी। फायरिंग से ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कुछ युवकों ने किसी तरह दरोगा को दबोच लिया फिर लात-जूतों से उसकी पिटाई शुरु कर दी। पीटने के बाद भीड़ ने दरोगा को बिजली के खंभे से बांधकर पीटना शुरु किया। इस बीच कुछ युवकों ने मारपीट का Video बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया।

खबर Basti Police के अफसरों को मिली तो सभी आनन-फानन में बुदौलिया के लिए रवाना हो गए। ASP, CO समेत कई थानों की फोर्स के पहुंचने पर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने पुलिस अफसरों के सामने दरोगा पर कई संगीन इल्जाम लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि दरोगा की गंदी हरकतों का उनके बच्चों पर प्रभाव पड़ रहा है। कई बार दरोगा को समझाया गया लेकिन वह मानने के बजाय ग्रामीणों को जेल भेजने की धमकी देता था।

“थाना बुदौलिया पुलिस को देर रात्रि सूचना मिली कि थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अशोक चतुर्वेदी को ऊजी गांव में ग्रामीणों ने दबोच लिया है। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सब इंस्पेक्टर को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया। ऊजी गांव के ग्रामीणों ने दरोगा पर सर्विस रिवाल्वर से फायरिंग करने और उनके चरित्र पर संगीन आरोप लगाए हैं। सब इंस्पेक्टर मौके पर सादे कपड़े में मिले हैं। पिटाई से उनको जख्म आया है। इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रथम दृष्टया मामला सत्य पाए जाने पर सब इंस्पेक्टर अशोक चतुर्वेदी को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।” : SP (Basti Police)