Articles by "Sant Kabir Nagar"
Sant Kabir Nagar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे Ex.MP भालचंद्र यादव

SP & BSP के टिकट पर चुनाव लड़कर दो बार बने सांसद

तीन दशक पहले छात्रसंघ की राजनीति में था भालचंद्र का दबदबा

Congress महासचिव प्रियंका गांधी Tweet कर जताया दुःख

भालचंद्र यादव पूर्व सांसद (खलीलाबाद) जनपद संतकबीर नगर। Photo साभार Google

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के संतकबीर नगर (खलीलाबाद) से दो बार सांसद रहे कद्दावर नेता भालचंद्र यादव का शुक्रवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। श्रीयादव लंबे समय से कैंसर बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर से समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। भालचंद्र 2019 में लोकसभा का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े और करीब सवा लाख वोट पाए। Cogress महासचिव प्रियंका गांधी ने भालचंद्र के निधन पर दुःख जताते हुए Tweet किया। 
कैंसर की बीमारी से पीड़ित पूर्व सांसद भालचंद्र यादव ने गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में शुक्रवार को अंतिम सांस ली।



नाथ नगर के भगता गांव में माहौल गमगीन

भालचंद्र यादव संतकबीर नगर जनपद के नाथनगर ब्लाक से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित भगता गांव निवासी थे। करीबी लोगों की मानें तो करीब तीन दशक पहले छात्रसंघ चुनाव से राजनीति में एंट्री करने वाले भालचंद्र यादव को पहलवानी का भी शौक था। वर्ष 1999 में वो पहली बार सपा से सांसद बने थे। इसके बाद 2004 के चुनाव में वह बसपा से सांसद बने। वर्ष 2008 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी। उपचुनाव में उनको पराजय मिली। भालचंद्र यादव ने 2009 और 2014 में लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन दोनों ही बार उनको हार मिली। सूत्रों की मानें तो सुबह 11 बजे श्रीयादव के अंतिम संस्कार बिड़हल घाट पर किया जाएगा। इससे पहले अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को उनके निज निवास भगता गांव में रखा जाएगा । गौरतलब है कि पूर्व सांसद भालचंद्र यादव ने संतकबीर नगर को अलग जिला बनाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। तब संतकबीर नगर बस्ती का एक हिस्सा होता था।

दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए

एक जुलाई 1958 को जन्में पूर्व सांसद भालचंद्र यादव अपने पीछे पत्नी, दो बेटों और एक बेटी को छोड़ गए। भालचंद्र यादव के एक भाई रेलवे से रिटायर्ड हैं। एक भाई पूर्व प्रधान रह चुके हैं। भालचंद्र यादव संतकबीर के हर वर्ग में लोकप्रिय नेता थे। उनके निधन से पैतृक गांव में मातम पसरा हुआ है।



Lok Sabha Election 2019 :  Uttar Pradesh का Sant Kabir Nagar @BJP4India के कार्यकर्ताओं की हरकतों की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब डेढ़ महीना पहले यहां हुए “जूताकांड” की “ज्वालामुखी” शांत होने का नाम नहीं ले रही है। सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल विधायक के समर्थकों के बीच बवाल के बाद BJP का कार्यक्रम “अखाड़ा” में तब्दील हो गया। दोनों जनप्रतिनिधियों के समर्थकों ने एक दूसरे पर कुर्सियां चलाने के बाद हाथापाई कर जूते और चप्पलों की बौंछार भी की। बवाल की सूचना मिलने पर BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को अपना “उड़नखटोला” (हेलीकॉप्टर) मजबूरी में वापस ले जाना पड़ा। बवाल बढ़ने के बाद भारी पुलिस बल पहुंचा। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता शांत हुए। पुलिस ने अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR रजिस्टर्ड की है।


Yogesh Tripathi


जगत गुरु शंकराचार्य कॉलेज में था बीजेपी का कार्यक्रम


मेंहदावल विधान सभा एरिया के अंतर्गत आने वाले जगत गुरु शंकराचार्य कॉलेज परिसर में बीजेपी की तरफ से विजय संकल्प सभा का आयोजन शनिवार को किया गया था। कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था। इस कार्यक्रम में सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह बघेल के समर्थक भी पहुंच गए। “शरद त्रिपाठी वापस जाओ” लिखी तख्ती लेकर विधायक के समर्थक नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद वहां मौजूद सांसद के समर्थकों ने भी विधायक के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी।

[caption id="attachment_19290" align="alignnone" width="738"] विजय संकल्प कार्यक्रम में "शरद त्रिपाठी वापस जाओ" के नारे लिखी तख्ती लेकर पहुंचे विधायक राकेश बघेल के समर्थक, जिसके बाद बवाल मचा।[/caption]

नारेबाजी के बाद चली कुर्सियां, फिर जूता-लात


सांसद और बीजेपी के समर्थक नारेबाजी करते-करते अचानक उग्र हुए और कुर्सियां चलाने लगे। कुर्सियां चलते ही कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक थोड़ी ही देर में कार्यक्रम स्थल “अखाड़ा” में तब्दील हो गया। कुर्सियां चलाने के बाद समर्थकों ने एक दूसरे पर लात और जूतों की बौंछार की। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस फोर्स ने किसी तरह उपद्रव कर रहे भाजपाइयों को काबू किया।

[caption id="attachment_19291" align="alignnone" width="727"] कार्यक्रम के बीच ही सांसद और विधायक के समर्थकों ने कुर्सियां चलानी शुरु कर दीं, जिससे भगदड़ मच गई।[/caption]

BJP अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर बैरंग लौटा


सूत्रों की मानें तो सांसद और विधायक के समर्थकों की बीच बवाल की खबर जब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को लगी तो उन्होंने अपना हेलीकॉप्टर लैंड नहीं होने दिया। रास्ते से ही उनका हेलीकॉप्टर वापस चला गया। सूत्रों की मानें तो बीजेपी हाईकमान किसी भी कीमत पर वर्तमान सांसद शरद त्रिपाठी को टिकट देने के मूड में नहीं है। वहीं दूसरी तरफ सांसद और उनके समर्थक हर कीमत पर टिकट लेने के लिए प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व पर दबाव बनाए हुए हैं। खबर है कि जूताकांड में मिले अपमान का बदला लेने के लिए विधायक राकेश सिंह बघेल और उनके कट्टर समर्थकों ने भी मोर्चा खोल रखा है। जिसकी वजह से शनिवार को एक बार फिर बवाल हो गया। खास बात ये है कि बीजेपी ने संतकबीर नगर सीट से अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। यहां पर सातवें चरण 19 मई को वोटिंग होनी है।

शीर्ष नेताओं को कार्यकर्ताओं ने दी गालियां


बवाल के बीच समर्थकों ने यूपी बीजेपी के शीर्ष नेताओं और केंद्रीय नेताओं को भद्दी-भद्दी गालियों से नवाजा। बीजेपी के लोकल नेताओं के खिलाफ भी अमर्यादित शब्दों का जमकर प्रयोग किया गया। यही वजह रही है कि लोकल नेताओ के हस्तक्षेप के बाद संतकबीर नगर पुलिस ने अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।

क्या कहते हैं संतकबीर नगर बीजेपी प्रेसीडेंट


संतकबीर नगर बीजेपी के जिलाध्यक्ष सेतवान राय का कहना है कि हंगामा पूर्व नियोजित था। कुछ नेताओं के इशारे पर प्रदेश अध्यक्ष, सांसद व मेरे खिलाफ नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि हंगामा करने वाले लोग भाजपा के कार्यकर्ता या समर्थक नहीं हो सकते। कुछ लोग किराए पर बुलाए गए थे, जो पहले से सांसद के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्तियां साथ लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर, प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय नेतृत्व को भेजेंगे।

 

 

अपनी ही पार्टी BJP के MLA राकेश बघेल पर भरी मीटिंग के दौरान जूतों की बौंछार कर देश भर में सुर्खियां बटोर रहे सांसद शरद त्रिपाठी ने पूरे घटनाक्रम को क्रिया के बदले की प्रतिक्रिया करार दिया है। सांसद का कहना है कि यदि वो जूते नहीं मारते तो विधायक उनको जूता मार देते। सांसद का कहना है कि विधायक राकेश बघेल पहले भी एक केंद्रीय मंत्री के साथ अभद्रता कर चुके हैं। सांसद के मुताबिक Video में सबकुछ स्पष्ट है कि पहल किसने की ? अगर वे ऑफेंसिव नहीं होते तो विधायक उनके साथ यही करता जो उन्होंने किया।  उन्होंने कहा कि वे इंजीनियर से बात कर रहे थे। एक सांसद होने के नाते ये उनका फंडामेंटल राइट है। लेकिन “विधायक बीच में कूद पड़े। उन्होंने पहले तू तड़ाक की, फिर गाली गलौज। फिर अपने जूते पर हाथ लगाया। मैं भी तो आखिर इंसान हूं। मैं राजनीति सम्मान बेचने के लिए नहीं कर रहा हूं। ईमानदारी से देखा जाए तो मेरी कहीं गलती नहीं है।”


YOGESH TRIPATHI


“टिकट काटा गया तो बगावत पक्की”


खलीलाबाद के सांसद शरद त्रिपाठी ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान इशारों-इशारों में ताकीद भी दे दी है। सांसद का कहना है कि टिकट काटने की प्रतिक्रिया “बगावत” के तौर पर होगी। उन्होंने कहा कि उनके पास प्रदेश भर से समर्थकों के फोन आ रहे हैं। टिकट कटने की सूरत में बगावत की  निश्चित तौर पर आएगी। सूबे का कोई ऐसा जिला नहीं है जहां से मुझे फोन न आ रहे हों। आप लोग सोशल मीडिया को भी देख लीजिए। देश और प्रदेश में जो लोग भी मुझे जानते हैं वे फोन कर मेरा समर्थन कर रहे हैं। यदि मेरे खिलाफ किसी तरह की कोई साजिश या फिर टिकट काटा गया तो ये लोग सड़क पर उतरेंगे।

[caption id="attachment_18994" align="alignnone" width="875"] संत कबीर नगर में बुधवार को भाजपा विधायक राकेश बघेल को जूतों से पीटते सांसद शरद त्रिपाठी।[/caption]

BJP बनाम हिन्दू युवा वाहिनी की हो रही चर्चा


सांसद शरद त्रिपाठी ने पूरे विवाद को बीजेपी बनाम हिंदू युवा वाहिनी की राजनीति से भी देखने की बात की है। मीडिया के साथ बातचीत में सांसद ने कहा कि विधायक राकेश बघेल हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े है। अपनी कार पर भाजपा की जगह हिंदू युवा वाहिनी का झंडा लगाते हैं। मीटिंग में कहते हैं कि वो बीजेपी के नहीं बल्कि हिन्दू युवा वाहिनी के विधायक हैं। सांसद ने बीजेपी की हिमाकत के पीछे युवा हिन्दू वाहिनी से जुड़ाव होना बताया। उन्होंने कहा कि विधायक सांसदी का टिकट खलीलाबाद से चाहते हैं। जिसकी वजह से वो लगातार उनके खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं।

Minister शिव प्रताप शुक्ला से भी विधायक कर चुके हैं अभद्रता


सांसद शरद त्रिपाठी ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि आप लोग विधायक के करतूतों की खुद ही जांच-पड़ताल कीजिए। विधायक इससे पहले केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला के साथ भी अभद्रता कर चुके हैं। मंत्री जी को मीटिंग छोड़कर जाना पड़ा था। हालांकि तब ये विवाद मीडिया में सामने नहीं आया था। उन्होंने कहा कि वो इंजीनियर से बात कर रहे थे लेकिन विधायक जबरन बीच में न सिर्फ कूदे बल्कि जूता उतारने की धमकी दी। सांसद शरद त्रिपाठी का आरोप है कि इंजीनियर और विधायक राकेश सिंह बघेल का ‘साइट पार्टनर’ है। दोनों मिलकर काम करते हैं। अपने पार्टनर से मुझे पूछताछ करता देख वह भड़क उठे।


मेरी जिंदगी को है खतरा : शरद त्रिपाठी


सांसद शरद त्रिपाठी ने इस पूरे कांड के बाद अपनी जिंदगी को खतरा बताते हुए कहा कि घटनाक्रम से जुड़ी हर बात मैने शीर्ष नेतृत्व को बता दी है। उनके खिलाफ कभी कोई रिपोर्ट नहीं रही है। किसी के साथ अभद्र आचरण नहीं किया। उन्होंने कहा कि इंसान मान-सम्मान के लिए ही राजनीति करता है, नहीं तो घर चलाने के लिए तो बहुत सारे व्यवसाय हैं। शरद त्रिपाठी ने इस झगड़े के बाद उन पर खतरे के बाबत भी बात कही। उन्होंने कहा कि यह जो हुआ है, इसके बाद खतरा तो स्वाभाविक है। उनके ऊपर खतरा है और यह खतरा देखना नेतृत्व का काम है। वह उन्हें सुरक्षा दे। गौरतलब है कि इस कांड के बाद जब सांसद लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष से मिलने के लिए पहुंचे थे तो न सिर्फ समर्थकों का भारी हुजूम था बल्कि सैकड़ों गाड़ियों का काफिला भी था। चर्चा है कि इस काफिले में बिहार के बाहुबली माफिया डॉन राजन तिवारी भी समर्थकों के साथ थे।

विधायक की जांच होगी तो सारे गोरखधंधे खुल जाएंगे


सांसद शरद त्रिपाठी ने विधायक राकेश बघेल पर भ्रष्टाचार के कई संगीन आरोप भी जड़े। उन्होंने कहा कि जिले में उठनेवाला हर ठेका उनका ही होता है। आरोप लगाया कि एक-एक सड़क पर चार चार विभाग से वह पेमेंट करवा रहे हैं। करोड़ों रुपए के जितने भी काम पिछले दो सालों में हुए हैं सब उनके ही खाते में आए। मलेशिया और सिंगापुर में उनकी संपत्तियां भी हैं। सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि मैं सबूत मीडिया को दे सकता हूं, मुझे भी ये सब कहीं से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक के भाई पर ED का छापा भी पड़ चुका है। सांसद का आरोप है कि परिवहन डिपो भी विधायक बनवा रहे हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि “आप पूछिए परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव जी से कि कौन बनवा रहा है ? विधायक बनवा रहे हैं कि नहीं ? उन्हीं के साथ के गौरव सिंह बनवा रहे हैं। ढाई करोड़ का ठेका है. आप जांच कर लीजिए. सारी कलई खुल जाएगी कि कितना बड़ा घोटाला है।