Articles by "Rahul Gandhi"
Rahul Gandhi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

  • फ्राइ-डे को संसद परिसर में Congress सांसदों ने किया प्रदर्शन
  • मीडिया से बातचीत में Rahul Gandhi ने किए तीखे प्रहार
  • Pegasus को अनुमति प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ही दे सकते हैं Rahul Gandhi


Yogesh Tripathi

Pegasus Case को लेकर Congress के Ex.President Rahul Gandhi ने एक बार फिर केंद्र की Modi Government पर बड़ा हमला बोला है। फ्राइ-डे को संसद परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत में Rahul Gandhi ने कहा कि इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट (SC) से होनी चाहिए। देश के Home Minister अमित शाह को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।  

Rahul Gandhi ने कहा कि “Pegasus (पेगासस) एक हथियार है, इजरायल सरकार इसे हथियार बताती है और इसे आतंकवादियों के ख़िलाफ़ इस्तेमाल करती है Rahul Gandhi ने कहा कि Prime Minister & Home Minister ने इस हथियार को संस्थानों के ख़िलाफ़ इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ़ उन तक सीमित नहीं है बल्कि यह जनता की बुलंद आवाज़ पर आक्रमण है। 

उन्होंने कहा कि ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट (SC) पर भी Pegasus का इस्तेमाल किया गया। राफ़ेल ड़ाकू विमान के सौदे के मामले में भी इसका इस्तेमाल किया गया। Rahul Gandhi ने कहा कि देश में Pegasus के इस्तेमाल की अनुमति सिर्फ़ Prime Minister & Home Minister ही दे सकते हैं। राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि आखिर प्रधानमंत्री इस मामले में जांच के आदेश क्यों नहीं दे रहे हैं ?” उन्होंने Pegasus जैसे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट से कराने की मांग की। 

 


संसद परिसर में Congress के सांसदों का प्रदर्शन

Pegasus Case को लेकर कांग्रेस हमलावर है। राहुल गांधी से लेकर पार्टी के तमाम प्रवक्ता और नेता खुलकर केंद्र की BJP सरकार पर शब्दों के तीखे प्रहार कर रहे हैं। शुक्रवार को कांग्रेस के सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस सांसदों ने कहा कि ये सीधे-सीधे देशद्रोह का मामला है।  

फ्रांस में Start हो चुकी है राफेल की जांच

Rahul Gandhi ने कहा कि राफ़ेल लड़ाकू विमान के मामले की जांच फ्रांस में Start हो चुकी है। इस मामले का सच अब सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर शख़्स को नहीं ख़रीद सकते हैं। Rahul Gandhi ने कहा कि उनके दोस्तों से कहा जाता है कि वे Rahul को जाकर बता दें कि उनके फ़ोन की टेपिंग हो रही है। Rahul ने कहा कि अगर आप भ्रष्ट, चोर हैं तो आपको प्रधानमंत्री Modi से डर लगेगा, वर्ना डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। 

निशाने पर थीं ये नामी हस्तियां

ग़ैर-सरकारी संगठन फ़ोरबिडेन स्टोरीज़ ने सॉफ़्टवेयर बनाने वाली कंपनी NSO के ग्राहकों का जो डेटा बैंक हासिल किया है, उसमें फ़्रांसीसी राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ख़ान का भी नाम शामिल है। 

इसके अलावा इराक़ी राष्ट्रपति बरहाम सालेह, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रमफोसा के फ़ोन नंबर भी उस सूची में पाए गए हैं। यानी संभावित जासूसी में उनके नाम भी हैं। लेबनान के प्रधानमंत्री साद हरीरी, युगांडा के रुहकना रुगुन्डा और बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल भी निशाने पर थे।

 

  • परेड स्थित भाटिया होटल में कांग्रेसियों ने काटा केक
  • पूर्व अध्यक्ष हर प्रकाश की अगुवाई में एकत्र हुए कांग्रेसी नेता
  • Rahul Gandh के उज्जवल भविष्य और दीर्घ आयु की कामना की



Yogesh Tripathi

Kanpur (Congress) ने शनिवार को पूर्व प्रेसीडेंट Rahul Gandhi के जन्मदिन पर परेड स्थित भाटिया होटल में केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। सभी ने अपने नेता राहुल गांधी के उज्जवल भविष्य और दीर्घ आयु होने की कामना की।

संयुक्त कानपुर के अंतिम प्रेसीडेंट हर प्रकाश अग्निहोत्री की अगुवाई में Congress की तरफ से Covid-19 से पीड़ित आम जनमानस के प्रति अपनी संवेदनना व्यक्त करने के साथ जरूरतमंत लोगों को राशन किट भी वितरित की गई। सैकड़ों लोगों को मॉस्क और सेनेटाइजर भी मुहाया करवाया गया।

भाटिया होटल में आयोजित Birth-Day कार्यक्रम में हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेताओं का अवतरण धरती पर शताब्दियों मेँ यदा-कदा ही होता है। जो मानवीय मूल्यों की स्थापना, शोषित पीड़ित मानवता की रक्षा और जनमानस के अधिकारों के लिये संघर्षरत रहते हैं।

 


हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि आज सत्ता की कुर्सी के लिये एक दूसरे को नीचा दिखा रहे नेताओं को Rahul Gandhi की त्याग औऱ तपस्या से सीख लेनी चाहिए। राहुल गांधी के सामने ऐसे कई अवसर आये जब वह सत्ता के शीर्ष पर बैठ सकते थे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तो राहुल गांधी के लिए प्रधानमंत्री पद तक छोड़ना चाहते थे। मनमोहन सिंह चाहते थे कि उनकी जगह Rahul Gandhi देश के प्रधानमंत्री बने। लेकिन राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री बनने से इंकार कर दिया और जनता के बीच रह कर उसकी सेवा करने का ही निर्णय लिया।

इस मौके पर पूर्व विधाय हाफिज उमर ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि देश को राहुल गांधी जैसे ऊर्जावान और ईमानदार नेता की आवश्यकता है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव शरद मिश्र ने कहा कि देश राहुल गांधी के नेतृत्व को स्वीकार कर चुका है। Rahul ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महासचिव निजामुद्दीन खां ने किया। 

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव इक़बाल अहमद, पूर्व संगठन मन्त्री अशोक धानविक, शंकर दत्त मिश्र, पवन गुप्ता, पूर्व पार्षद महेंद्र त्रिपाठी (पुत्तू), रविन्द्र शुक्ला मुन्ना, विनय राज चन्देल, मोहम्मद इसरार, राज कुमार यादव, राज कुमार शुक्ला, संदीप शुक्ला, पार्षद कमल शुक्ला (बेबी), अमन दीप गम्भीर, नूर आलम अज्जू, शादाब आलम, अतहर नईम, इखलाख अहमद डेविड, सैम्युल लकी सिंह, नीलम चौरसिया, लल्लन अवस्थी, अब्दुल ख़ालिक़, सुरेंद्र भदौरिया, कासिफ बट्टू,मकसूद आलम, महमूद आलम, नूर आलम, नईम उमर, महेंद्र भदौरिया,जफ़र शाकिर मुन्ना, जिया उर रहमान अंसारी, स्नेह लता लाल, एजाज रशीद,  राजू कश्यप, रामनारायण जैस, चन्द्र मणि मिश्र, हसीब आजाद, मो रफ़ीक कल्लू, अमृत लाल गंगा, राजकुमार कुशवाहा, समी इक़बाल, मो रफ़ीक आदि शामिल थे।

कांग्रेस के नेशनल प्रेसीडेंट राहुल गांधी और जनरल सेकेट्री प्रियंका गांधी 14 फरवरी को Pulwama Terror Attack में शहीद हुए CRPF जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचे। दोनों ही नेता शहीद अमित कुमार कोरी के शामली स्थित घर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शरीक हुए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद पीड़ित परिवार का दर्द भी बांटा।


[caption id="attachment_18823" align="aligncenter" width="555"] Pulwama Attack में शहीद CRPF जवान अमित कुमार कोरी को श्रद्धांजलि देती कांग्रेस की जनरल सेकेट्री।[/caption]

ट्रेनिंग के बाद शहीद की थी पहली पोस्टिंग


शहीद अमित कुमार कोरी की ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग थी। शहीद के परिवार में उनके माता-पिता के साथ दो भाई हैं। दोनों ही नेता करीब 15 मिनट तक परिजनों के साथ बातचीत करने के बाद कहा कि मुसीबत की घड़ी में वे और कांग्रेस परिवार हर समय साथ है।

[caption id="attachment_18824" align="aligncenter" width="555"] कांग्रेस प्रेसीडेंट राहुल गांधी और जनरल सेकेट्री प्रियंका गांधी ने शहीद के परिजनों से करीब 15 मिनट तक बातचीत भी की।[/caption]

शहीद प्रदीप प्रजापति के घर भी पहुंचे राहुल-प्रियंका


राहुल गांधी और प्रियंका इसके बाद शहीद प्रदीप कुमार प्रजापति के परिजनों से भी मिले। शहीद प्रदीप कुमार प्रजापति शादीशुदा थे. शहीद प्रदीप के घर में माता-पिता के साथ पत्नी और 2 बच्चे हैं। शहीद प्रदीप कबड्डी के काफी अच्छे खिलाड़ी थे और बीते 9 सालों से कश्मीर में तैनात थे। उनका बड़ा बेटा 12वीं में पढ़ता है, जबकि छोटा बेटा 9वीं क्लास में है। उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए अटैक में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। आत्मघाती हमलावर ने CRPF की बस पर अटैक किया था।

साथ-साथ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजबब्बर


राहुल और प्रियंका के साथ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज बब्बर भी मौजूद थे। कांग्रेस नेताओं ने शहीद के परिजनों को शोक की घड़ी में हिम्मत बंधाई। राहुल और प्रियंका ने स्थानीय लोगों के साथ कांग्रेस के लोकल नेताओं से भी बातचीत की। कई लोगों ने स्थानीय समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया।

क्रिकेटर से नेता बने कीर्ति आजाद ने अपने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा Twitter पर की। कीर्ति आजाद को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते BJP ने 2015 में निलंबित कर दिया था। बीजेपी से बाहर किए जाने के बाद से वे लगातार मुखर थे।


[caption id="attachment_18813" align="alignnone" width="720"] कीर्ति आजाद को कांग्रेस में शामिल करने के बाद माला पहनाते राहुल गांधी।[/caption]

कीर्ति आजाद बिहार के दरभंगा से 2014 का लोकसभा चुनाव BJP के टिकट पर जीते थे। सांसद बनने के बाद वे लगातार बीजेपी पर हमलावर रहे। दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के मुद्दे पर कीर्ति आजाद ने सबसे पहले मोदी सरकार के ताकतवर मंत्री अरुण जेटली पर हमला बोला। वे समय-समय पर बीजेपी और केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रहार करते रहे।

https://twitter.com/KirtiAzadMP/status/1097357708141813761

कीर्ति आजाद ने कांग्रेस के नेशनल प्रेसीडेंट राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। इसकी घोषणा उन्होंने अपने Twitter पर की। उल्लेखनीय है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से भाजपा ने 2015 में कीर्ति आजाद को निष्कासित कर दिया था। उसके बाद से वे बीजेपी के खिलाफ और मुखर हो गए थे।

कीर्ति आजाद ने Tweet किया, ''आज सुबह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुझे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। मैंने मिथिला की परंपरा में उनको मखाना की माला, पाग, चादर से सम्मानित किया''