क्रिकेटर से नेता बने कीर्ति आजाद ने अपने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा Twitter पर की। कीर्ति आजाद को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते BJP ने 2015 में निलंबित कर दिया था। बीजेपी से बाहर किए जाने के बाद से वे लगातार मुखर थे।
[caption id="attachment_18813" align="alignnone" width="720"]

कीर्ति आजाद बिहार के दरभंगा से 2014 का लोकसभा चुनाव BJP के टिकट पर जीते थे। सांसद बनने के बाद वे लगातार बीजेपी पर हमलावर रहे। दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के मुद्दे पर कीर्ति आजाद ने सबसे पहले मोदी सरकार के ताकतवर मंत्री अरुण जेटली पर हमला बोला। वे समय-समय पर बीजेपी और केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रहार करते रहे।
https://twitter.com/KirtiAzadMP/status/1097357708141813761
कीर्ति आजाद ने कांग्रेस के नेशनल प्रेसीडेंट राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। इसकी घोषणा उन्होंने अपने Twitter पर की। उल्लेखनीय है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से भाजपा ने 2015 में कीर्ति आजाद को निष्कासित कर दिया था। उसके बाद से वे बीजेपी के खिलाफ और मुखर हो गए थे।
कीर्ति आजाद ने Tweet किया, ''आज सुबह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुझे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। मैंने मिथिला की परंपरा में उनको मखाना की माला, पाग, चादर से सम्मानित किया''
Post A Comment:
0 comments: