Articles by "Mohit Agarwal"
Mohit Agarwal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
-Kanpur के बचेंगी थाना एरिया में भीषण Accident
-टेम्पो में टक्कर मारने के बाद नहर के पुल से नीचे गिरी बस
-IG Range (Kanpur) & GSVM College के प्राचार्य हैलट पहुंचे
-मरने वालों में तीन सगे भाई भी शामिल 
-पनकी में डीजल भरवाने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने पी थी शराब
 



Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के Kanpur में मंगलवार सचेंडी थाना क्षेत्र के रतन खेड़ा हाईवे के पास प्राइवेट बस और टेम्पो में भीषण टक्कर हो गई। Accident में 16 लोगों के मरने की खबर है। करीब दर्जन लोग घायल हुए हैं। IG Range (Kanpur) Mohit Agrawal & GSVM College के प्राचार्य हादसे की खबर मिलते ही हैलट पहुंचे। देर रात्रि बिठूर से BJP के MLA अभिजीत सिंह सांगा और पुलिस आयुक्त (CP) भी पहुंचे। UPCM योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए के आर्थिक इमदाद की घोषणा की है। PM नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुःख जताया है। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की स्पीड अधिक थी। ड्राइवर लहराकर बस को भगा रहा था। किसान नहर के पास बेकाबू बस ने टेम्पों में जोरदार टक्कर मार दी। Accident होते ही बस के चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया। बस लहराते हुए नहर के पुल से नीचे जा गिरी। 
 

 
वाहनों के पलटते ही उसमें बैठी सवारियों में चीख-पुकार मचने लगी। Accident को देख निकल रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। कंट्रोल रूम की सूचना पर सचेंडी थाने की फोर्स पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरु किया। पुलिस ने लोडर के अंदर फंसे लोगों को सबसे पहले बाहर निकाला। मौके पहुंची दर्जनों एंबुलेंस से सभी को LLR Hospitol भेजा गया। 

 

Kanpur Medical College के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने अब तक 16 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। बड़े हादसे की खबर मिलते ही कई वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंचे। कानपुर नगर के पुलिस आयुक्त (CP) असीम अरुण भी पहुंचे। हैलट में कई घायल लोगों का चिकित्सक इलाज कर रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि कई घायलों की हालत नाजुक है। 

 


कानपुर के कल्पना ट्रैवल्स की 42 सीटर बस करीब 120 सवारियां लेकर गुजरात के अहमदाबाद के लिए शाम साढ़े पांच बजे फजलगंज से रवाना हुई थी। बाराबंकी निवासी राजकुमार, विनोद, सर्वेश और गोंडा के शीलू ने बताया कि बस चालक ने विजय नगर में एक पेट्रोल पंप पर डीजल भराते वक्त ही शराब पी ली थी। उन लोगों ने इसका विरोध किया और ट्रैवल्स कंपनी के नंबर पर फोन पर इसकी जानकारी दी। इस पर बात करने वाले ने परेशान न होने की बात कहकर टाल दिया।

UPCM योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर जताया दुःख

UPCM योगी आदित्यनाथ ने Kanpur में हुए बड़े हादसे पर दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने कानपुर सभी प्रशासनिक अफसरों को मौके पर पहुंचने का निर्देश जारी किया। उन्होंने मृतकों के परिवार के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त कर आश्रितों को दो-दो लाख रुपया की सहायता देने की घोषण की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से इस घटना की जांच आख्या तलब की है।

इन शवों की हुई शिनाख्त

रामदीन, रमेश, रजनीश, गोलू, सुरेंद्र, शिवभजन सभी निवासी (लालेपुर), अंशू सिंह, अन्नू सिंह, भानू सिंह, धनीराम सभी निवासी (ईश्वरीगंज), गौरव यादव, धर्मराज। शेष शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास पुलिस कर रही है।

 

-Kanpur (BJP)  के दो MLA से गैंगस्टर Vikas Dubey के करीबी रिश्ते

-3 साल पहले STF से पूछताछ का Video सोशल मीडिया में हो रहा है Viral

-अभिजीत सांगा, भगवती प्रसाद सागर का Vikas Dubey ने लिया नाम

-एक वीडियो में Vikas ने Ex.Minister हरिकिशन श्रीवास्तव को बताया "राजनीतिक गुरु"

-शहीद CO देवेंद्र मिश्रा ने चौबेपुर के सस्पेंड थानेदार की करतूतों का चिट्ठा SSP को दिया था

-शिकायती पत्र देने के बाद भी Anant Dev Tiwari ने नहीं लिया था कोई एक्शन

-शिकायती पत्र के सोशल मीडिया में Viral होने के बाद अफसरों में हड़कंप

-IG ने पत्रकारों से कहा कि, मामले की File को किया है तलब, होगी कार्रवाई  

-Unnao में पुलिस ने लगाए विकास दुबे के पोस्टर

 

Yogesh Tripathi


Kanpur के बिकरू कांड को करीब 90 घंटे से अधिक का समय हो चुका है। UP की हाइटेक पुलिस के हाथ Vikas Dubey की गर्दन तक नहीं पहुंच सके हैं। करीब 900 पुलिस कर्मियों की 60 टीमें Vikas की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं लेकिन रिजल्ट अभी तक शून्य है। चर्चा है कि Vikas Dubey यूपी की सीमा को क्रॉस कर चुका है। शायद यही वजह है कि सूबे की पुलिस ने राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस से मदद मांगी है। विकास दुबे के सिर पर रखी जाने वाली इनामी राशि हर दिन बढ़ रही है। DGP ने विकास को जिंदा या मुर्दा गिरफ्तारी पर अब इनाम 2.5 लाख कर दिया है। टोल प्लाजा से लेकर हाइवे तक Vikas Dubey के पोस्टर पुलिस लगाती फिर रही है। देर शाम की खबर है कि UPSTF की एक टीम Kanpur जय बाजपेयी को लेकर Lucknow के लिए रवाना हो गई है। इसके पीछे बड़ी वजह बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर अब IPS Officer अनंत देव तिवारी पर लग रहे आरोप को लेकर भी सवालों का दौर शुरु हो चुका है। Twitter पर पत्रकार और तमाम नेता सरकार से पूछ रहे हैं कि आखिर अनंत देव से पूछताछ कब होगी। गौरतलब है कि अनंत देव कानपुर में लंबे समय तक SSP/DIG रहे हैं। हाल में ही उनका तबादला DIG (STF) के पद पर लखनऊ के लिए यूपी सरकार ने किया है। हालांकि SSP_KNR दिनेश कुमार पी ने सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहे पत्र के बाबत कहा कि उन्होंने इसकी जांच कराई है लेकिन मामला अभी तक की जांच में सही नहीं मिला है।

आधा दर्जन सांसद और विधायकों से है "याराना"


सोशल मीडिया पर Video के वॉयरल होने के बाद सत्ता के गलियारों में हड़कंप मच गया। देश के चर्चित बिकरू हत्याकांड को लेकर मचे बवाल के बीच जब विधायकों को यह बात पता चली तो दोनों तुरंत बचाव की मुद्रा में आ गए। टीवी चैनलों की तमाम डिबेट्स में दोनों ही विधायक बचाव में अपना पक्ष रखते नजर आए। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि यदि परतें और खुलीं करीब आधा दर्जन और "माननीयों" के चेहरे भी बेनकाब हो सकते हैं। इसमें कुछ संसद के अंदर भी बैठते हैं। जानकारों की मानें तो करीब आधा दर्जन से अधिक सांसदों और विधायकों का विकास से "याराना" है। समय-समय पर सभी ने विकास की मदद की है और बदले में विकास ने भी मदद की। तीन वीडियो को गौर से देखने के बाद एक सवाल यह उठता है कि "गैंगस्टर और माननीयों" ये रिश्ता आखिर क्या कहलाता है ?

जय बाजपेयी से अभी भी जारी है पूछताछ 


कानपुर में तीन लावारिश कारों के मिलने के बाद संडे को STF और पुलिस के रडार पर आए जय बाजपेयी से अब तक कई चक्र की पूछताछ हो चुकी है। Vikas Dubey से उसका क्या कनेक्शन है ? यह करीब-करीब अफसर जान चुके हैं। एक युवा बीजेपी नेता भी जांच के दायरे में है। पुलिस टीम की तरफ से अभी इन सबको क्लीन चिट नहीं मिली है। पुलिस सुबह-दोपहर और रात को पेशी पर बुला रही है। विकास को लेकर तमाम "यक्ष प्रश्न" का सही जवाब नहीं मिला है। माना जा रहा है कि सख्ती बढ़ सकती है। वहीं, देर शाम एसटीएफ की टीम जय बाजपेयी को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। खबर ये भी है कि एसटीएफ जय बाजपेयी के कुछ परिजनों को भी साथ ले गई है।

Vikas Dubey को प्राप्त है बड़ा राजनीतिक संरक्षण


विकास दुबे को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल ही सवाल उठ रहे हैं। बात मुखबिरी की हो, या फिर सीओ की तरफ से थानेदार की शिकायत को लेकर लिखे गए पत्र की हो। जानकारों का मानना है कि सूबे की पुलिस सक्षम है। उसके पास STF, ATS जैसी ताकतवर विंग मौजूद है। किसी भी अपराधी, आतंकी को यह टीमें कुछ घंटों सफाया कर सकती हैं तो फिर विकास दुबे क्या औकात ? जानकारों का तर्क है कि विकास के पीछे निश्चित तौर पर कोई बड़ा राजनीतिक संरक्षण है। जिसकी वजह से पुलिस और तमाम टीमें उस पर जल्द हाथ नहीं डाल सकेंगी। जानकार ये भी कहते हैं कि जब तक विकास मारा नहीं जाएगा, राजनीति और पुलिस विभाग से जुड़े उसके तमाम खास लोग बेनकाब होते रहेंगे।





Uttar Pradesh शासन ने मंडे की नाइट 22 IPS अफसरों के तबादले कर दिए। 1997 बैच के IPS अफसर Mohit Agarwal को IG (Range) Kanpur बनाया गया है। कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आलोक सिंह अब मेरठ (परिक्षेत्र) के नए IG होंगे। संतकबीर नगर के SP आकाश तोमर बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक पीएसी (मध्य जोन) ए. सतीश गणेश अब आगरा रेंज के नए आइजी होंगे। DIG आगरा लव कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं बनाया गया है।


Yogesh Tripathi


 

[caption id="attachment_19750" align="alignnone" width="940"] 2019 कुंभ मेले के सफल आयोजन पर तत्कालीन IG (प्रयागराज) मोहित अग्रवाल को सम्मानित करते महामहिम रामनाइक और UPCM योगी आदित्यनाथ।
[/caption]

1997 बैच के IPS अफसर हैं मोहित अग्रवाल


IG (Range) Kanpur बनाए गए मोहित अग्रवाल 1097 बैच के IPS अफसर हैं। बरेली के एक सामान्य परिवार में जन्म लेने वाले श्रीअग्रवाल की प्रारंभिक शिक्षा बरेली में ही हुई। गोरखपुर से बीटेक करने के बाद वे मुंबई चले गए। IPS में चयनित होने से पहले मोहित अग्रवाल ने पॉवर ग्रिड (दिल्ली) में नौकरी भी की।

[caption id="attachment_19751" align="alignnone" width="676"] कुंभ मेले के सफल आयोजन पर यूपी सरकार की तरफ से दिया गया प्रशस्ति पत्र।[/caption]

अध्यापक पिता की प्रेरणा से मिली सफलता


मोहित अग्रवाल के पिता बरेली  के एक कॉलेज में गणित के अध्यापक थे। पिता की इच्छा थी कि बेटा IPS अफसर बनें। इंटर तक की शिक्षा बरेली में प्राप्त करने के बाद मोहित अग्रवाल ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज से की।

[caption id="attachment_19752" align="aligncenter" width="608"] सोमवार देर रात्रि को जारी की गई 22 IPS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट।[/caption]

मुंबई से M.Tech फिर पॉवर ग्रिड में नौकरी


गोरखपुर से B.Tech करने के बाद मोहित अग्रवाल M.Tech करने मुंबई चले गए। एम.टेक के बाद पॉवर ग्रिड में नौकरी की। लेकिन इस दौरान सिविल सर्विसेज की तैयारी वे बराबर करते रहे। वर्ष 1997 में उन्हें ये मंजिल भी मिल गई और वह IPS के लिए चयनित हुए। मोहित के दो बड़े भाई इंजीनियर हैं जबकि छोटे भाई डॉक्टर है। 1999 में मोहित अग्रवाल की मैरिज हुई।

 कुंभ मेले का सफल आयोजन करवा चुके हैं मोहित अग्रवाल


यूं तो 1997 बैच के आइपीएस अफसर मोहित अग्रवाल के खाते में कई उपलब्धियां दर्ज हैं लेकिन हाल में ही कुंभ मेले के भव्य एवं सफल आयोजन के लिए उन्हें यूपी सरकार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यूपी कैडर के मोहित अग्रवाल को शुरुआती दिनों में नक्सल प्रभावित चंदौली जनपद का चार्ज मिला था। यूपी के कई जनपदों में वे बतौर कप्तान तैनात रह चुके हैं। प्रयागराज के आइजी बनने से पहले उनकी तैनाती गोरखपुर में बतौर आइजी थी।

क्या होंगी कानपुर में चुनौतियां ?


बेहद ईमानदार छवि के मोहित अग्रवाल के लिए Kanpur Range में चुनौतियां कम नहीं होंगी। अपराध और अपराधी पर नकेल कसने के लिए सबसे पहले विभाग में “अंगद” की तरह “पांव जमा” चुके खुर्राट टाइप के मातहत पुलिस वालों को हाशिए पर लाना होगा। चौकी और थाने पूरी तरह दलालों से मुक्त रहें इसके लिए भी खास प्लान तैयार करना होगा। भू-माफियाओं और उनके गुर्गों पर तगड़ी नकेल कसनी होगी। प्रापर्टी डीलिंग, में पर्दे के पीछे से भूमिका निभाने वाले “सफेदपोश माफियाओं” से भी पार पाना होगा। शहर में अपराध की सबसे बड़ी वजह बन चुके जुएं, सट्टे के बड़े और “सफेदपोश कारीगरों” के नेटवर्क को ध्वस्त कर गिरोह और उनके शरणदाताओं को सलाखों के पीछे पहुंचना सबसे बड़ी चुनौती होगी। इन सबके साथ ही कानपुर के बेतरतीब ट्रैफिक सिस्टम को भी दुरुस्त करना होगा। साथ ही Kanpur जैसे शहर की संवेदनशीलता पर विशेष निगाह रखनी होगी।