-सौरिख के पास शनिवार सुबह भीषण Accident

-आगे जा रहे ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार

-दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे कार सवार लोग

-घने कोहरे की वजह से हो गया Accident

 


Raja Katiyar

Uttar Pradesh के Kannauj जनपद में शनिवार सुबह घने कोहरे की वजह से Agra-Lucknow Expressway पर भीषण Accident हो गया। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। Police के मुताबिक मरने वालों में दो Lucknow और एक प्रतापगढ़ जनपद के निवासी थे। सभी दिल्ली से वापस लखनऊ जा रहे थे। 

कार सवार चार लोग Delhi में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर कार से Lucknow जा रहे थे। शनिवार अलसुबह Kannauj के सौरिख के पास Agra-Lucknow Expressway वे पर कोहरे में तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।

Accident में कार सवार अजीत सिंह (40) पुत्र राजकुमार निवासी अर्जुनगंज लखनऊ, पंकज सिंह (30) पुत्र महेंद्र प्रताप सिंह निवासी शिव नगर कॉलोनी प्रतापगढ़, मनीष वर्मा (40) पुत्र पी.के वर्मा निवासी अलीगंज लखनऊ और कंचन सिंह पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी सूरजदीप कांप्लेक्स लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। 

सूचना पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह यादव अपने साथियों की मदद से कार की खिड़की को काटने के बाद घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर सैफई भेजा गया। रास्ते में अजीत सिंह, पंकज सिंह और मनीष वर्मा की मौत हो गई। कंचन सिंह की हालत नाजुक बनी है। उनका उपचार इटावा सैफई अस्पताल में चल रहा है। 


Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: