नौबस्ता में CM कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे थे सपाई

खुफिया खबर के बाद पहुंची फोर्स के साथ सपाइयों ने की धक्का-मुक्की

ASP ने प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को हिरासत में लेने का दिया आदेश

चंद्रेश सिंह समेत कई सपा नेता किए गए नजरबंद

नौबस्ता में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते सपाई।

  Yogesh Tripathi 

Kanpur Police के साथ SP नेताओं और कार्यकर्ताओं का Video



Kanpur के नौबस्ता में BJP कार्यालय के शुभारंभ करने आ रहे UPCM योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से पहले सपाइयों ने सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन के जरिए हुंकार भरी। सपाइयों का कहना है कि नौबस्ता की मौरंग मंडी की भूमि पर सरकारी अस्पताल बनना था। इसी लिए हाल में ही अवैध मौरंग मंडी को खाली कराया गया। बीजेपी नेता सत्ता का दुरुपयोग कर यहां कार्यालय खोल रहे हैं ये जनता के साथ अन्याय है। जनता को अस्पताल चाहिए, बीजेपी का कार्यालय नहीं। नारेबाजी कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की हुई। जिसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया।

पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रेश सिंह किए गए नजरबंद।

चंद्रेश सिंह समेत कई सपाई House Arrest

खुफिया रिपोर्ट के तहत जिला प्रशासन को पहले से ही सूचना मिल गई थी कि सपा नेता और कार्यकर्ता हंगामा कर सकते हैं। इस लिए जिला प्रशासन पहले से ही अलर्ट था। नौबस्ता के बसंत बिहार में कुछ सपा नेताओं के कार्यक्रम स्थल जाने की खबर मिलते ही ASP चक्रेश मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

उन्होंने पहले सपाइयों को समझाने की कोशिश की लेकिन सपाई मानें नहीं है और नारेबाजी करते हुए पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। जिसके बाद ASP ने सभी को हिरासत में लेने का फरमान जारी कर दिया। अफसर के आदेश पर मौके पर मौजूद पुलिस बल ने सभी को हिरासत में लेकर गाड़ी के अंदर बैठाया। वहीं, दूसरी तरफ से सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रेश सिंह समेत कई बड़े नेताओं को House Arrest (नजरबंद) किए जाने की खबर है।

BJP कार्यालय नहीं, जनता को अस्पताल चाहिए

नौबस्ता में हंगामा कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे सपाइयों ने कहा कि अवैध मौरंग मंडी को हटाया इस लिए गया था कि यहां पर बड़ा अस्पताल बनाया जा सके। जिससे यहां की लाखों आबादी को सीधे तौर पर लाभ मिले लेकिन सत्ता का दुरुपयोग कर बीजेपी नेता दफ्तर खोल रहे हैं। भाजपा को जनता से अधिक अपनी चिंता है।



Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: