Articles by "covishield vaccine"
covishield vaccine लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

-73 वर्षीय पत्नी के साथ टीका लगवाने पहुंचे R.S Pandey

-Kidwai Nagar स्थित CVC में पहुंचकर लगवाया टीका

 

CVC (Kidwai Nagar) में कोरोना वॉयरस का टीका लगवाते रिटायर्ड जिला जज R.S Pandey

Central Desk

वैश्विक महामारी Corona Virus से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान पूरे देश में जारी है। देश की जनता को जागरूक करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से तमाम सारे प्रयास किए जा रहे हैं। Kanpur स्थित South City एरिया के K.Block निवासी 79 वर्षीय रिटायर्ड जिला जज R.S Pandey ने अपनी पत्नी Shakuntla Pandey के साथ टीका लगवाकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गए। टीकाकरण के बाद दंपति को चिकित्सकों ने करीब 30 मिनट तक विशेष निगरानी में रखा। दोनों लोगों को सामान्य देख चिकित्सकों ने घर जाने की अनुमति दी। 

Corona Virus के टीकाकरण को लेकर समाज में असमंजस का माहौल बना हुआ है। लेकिन इन सब के बीच तमाम सीनियर सिटीजन टीका लगवाकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं। K.Block एरिया में रहने वाले रिटायर्ड जिला जज R.S Pandey फ्राइडे की सुबह पत्नी शकुतंला पांडेय के साथ CVC Kidwai Nagar पहुंचे। यहां पर उन्हें Dr. Jaya Singh की मौजूदगी में टीका लगाया गया। चिकित्सकों ने उनकी धर्मपत्नी को भी टीका लगाया।

टीकाकरण के बाद दंपति को 30 मिनट तक विशेष निगरानी में रखा गया। दोनों लोगों को सामान्य देख चिकित्सकों ने घर जाने की अनुमति दे दी। www.redeyestimes.com (News Portal) से बातचीत में R.S Pandey ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से दुनिया की आधी आबादी जूझ रही है। लाखों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। देश और प्रदेश की सरकार ने Corona Virus से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान Start किया है। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। मोहल्ला-बस्ती और टोली में लोगों को जागरूक करने का काम चल रहा है। तमाम सी भ्रांतिया भी समाज में फैली हुई हैं। हमें इन भ्रांतियों को दूर करने के लिए आगे आना होगा। अंत में R.S Pandey ने शहर की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए हम सबको गंभीर होकर अस्पताल में टीका अवश्य लगवाना चाहिए।

 

 

 -जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में लगा टीका

-DM ने टीकाकरण के अगले चरण को सफल बनाने की अपील की

 


Raja Katiyar

Covid-19 से बचाव के लिए इत्रनगरी Kannauj में Covid Shield Vaccine लगाने का Third Step फ्राइ-डे को Start हो गया। टीकाकरण के तीसरे चरण में DM, SP समेत पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को टीके लगाए गए। टीकाकरण का कार्य जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में संपन्न हुआ। DM ने टीका लगवाने के बाद कहा कि यह पूरी तरह से सुरक्षित है। किसी भी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव इस टीके का नहीं है। 

 


Covid Shield Vaccine पर तमाम तरह की भ्रांतियों और अफवाहों पर विराम लगाने के लिए तीसरे चरण में DM राकेश कुमार मिश्रा, SP प्रशांत वर्मा, ADM गजेंद्र कुमार, ASP विनोद कुमार, SDM गौरव शुक्ला, कोतवाली SHO विकास राय समेत पुलिस और प्रशासनिक अमले के दर्जनों अफसरों और मातहतों ने शुक्रवार को Covid-19 से बचाव के लिए टीका लगवाया।

जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ अभियान को संपन्न कराया। Covid Shield Vaccines लगवाने के बाद DM ने जनपद के लोगों से टीकाकरण अभियान के अगलवे चरण को सफल बनाने की अपील की। जिलाधिकारी ने Corona के खात्मे के लिए WHO की गाइडलाइन के मुताबिक सावधानी जारी रखने की अपील जनपद के लोगों से की।

 

-Police की सुरक्षा में CMO Office पहुंचाई गई Vaccine

-रामादेवी चौराहे के पास जाम में फंसी रही वैक्सीन वैन

-पुलिस ने जाम खुलवाने के बाद वैक्सीन वैन को निकाला

-AD (Health) ने एयरपोर्ट पर वैक्सीन को किया रिसीव


 

Yogesh Tripathi


Corona Virus की रोकथाम के लिए बनी Vaccine की पहली खेप मुंबई से वॉया फ्लाइट Kanpur पहुंच चुकी है। पुलिस सिक्योरिटी के बीच वैक्सीन लेकर वैन CMO Office पहुंची। इस दौरान रामादेवी चौराहे से थोड़ा आगे पटेल नगर के पास के पास जाम में कुछ देर के लिए वैक्सीन वैन फंसी रही। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह जाम खुलवाने के बाद वैक्सीन वैन को वहां से निकालकर रवाना किया।Chakeri (SHO) रवि श्रीवास्तव के मुताबिक एक ट्रक हाइवे पर खराब हो गया था। जिसकी वजह से कुछ देर के लिए वैक्सीन वैन जाम में फंसी रही। हालांकि वैन के साथ पुलिस का एस्कार्ट पूरे समय उपलब्ध रहा।

AD (Health) Dr. G.K Mishra ने एयरपोर्ट पर वैक्सीन को रिसीव किया। उन्होंने बताया कि  covishield vaccine के 6400 वॉयल कानपुर आए हैं। 1600-1600 वॉयल के चार पैकेज हैं। एक वॉयल में 10 डोज हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण के लिए डोज पर्याप्त मात्रा में हैं। AD (Health) के मुताबिक जनपद में स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या करीब 21 हजार है। पहले चरण में हेल्थ वर्कर को वैक्सीन लगेगी। 16 जनवरी को शहर के 14 सेंटर पर वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया Start होगी।