Articles by "Shivendra singh"
Shivendra singh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • Media के सामने बेखौफ अंदाज में बोला, सपा नेता का हत्यारोपी Shivendra
  • Court ले जाते समय थाना परिसर में बापू के चित्र को किया प्रणाम
  • परिजनों का दावा हत्यारोपी की मानसिक स्थित ठीक नहीं, चल रहा इलाज
  • शुक्रवार रात बर्रा-2 में हुई थी सपा नेता Harsh Yadav की गोली मारकर हत्या
बर्रा थाना परिसर में पुलिस कस्टडी के दौरान मीडिया से बेखौफ अंदाज में बात करता हत्यारोपी Shivendra

Yogesh Tripathi

वो पुलिस कस्टडी में था लेकिन बेखौफ और बेअंदाज था। कुर्ता-पायजामा और सदरी पहने वो खुद को किसी बड़े नेता या गैंगस्टर से कम नहीं आंक रहा था। मीडिया के फोटो सेशन के लिए पुलिस ने सीलबंद आला कत्ल उसके हाथ में थमा दिया। Media के सवालों पर उसने कहा कि नशे में था, गाली-गलौज की तो गोली मार.... शिवेंद्र ने कहा कि वह चाहता तो हर्ष पर गाड़ी चढ़ा सकता था लेकिन उसे हर्ष को चौराहे पर मारना था। इसके बाद वह मुड़ा और दो कदम की दूरी पर रखी महात्मा गांधी जी के चित्र के सामने झुककर प्रणाम किया और आगे बढ़ गया। युवजन सभा के नेता Harsh Yadav Murder Case में Arrest हत्यारोपी Shivendra Singh के चेहरे पर पश्चाताप के कोई भाव नहीं दिखा। एक Video सोशल मीडिया पर Viral हो रहा है, जिसमें शिवेंद्र यह सब बोल रहा है। पुलिस ने हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है। 

मीडिया से बात करने के बाद जाते समय गांधी जी की प्रतिमा के सामने झुककर प्रणाम भी किया।

हत्यारोपी के परिजनों का दावा है कि शिवेंद्र की मानसिक स्थित ठीक नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। अब सबसे बड़ा यक्ष प्रश्नये उठता है कि यदि शिवेंद्र की मानसिक स्थित ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा था तो परिजनों ने उसे सड़क पर खुला क्यों छोड़ रखा था ? ऐसे मनोरोगियों की जगह अस्पताल होती या फिर उसे घर की चहारदीवारी के भीतर कैद कर रखा जाता है ताकि वह किसी को नुकसान न पहुंचा सके। शिवेंद्र ने तो एक घर का चिराग ही बुझा दिया है। उसकी भरपाई भला अब कोई कर सकता है ?

सफारी पर लगा रखा था दो-दो हूटर

दूसरा प्रश्न ये कि मानसिक रोगी Shivendra को परिजनों ने चमचमाती सफेद रंग की लग्जरी सफार कार दे रखी थी। जिससे वह अपने दोस्तों के साथ शान से फर्राटा भरता था। खास बात ये है कि इस सफारी कार पर एक नहीं दो-दो हूटर भी लगे मिले हैं। जो कि कानून का खुलेआम उल्लंघन है। गाड़ी में हूटर लगे होने से साफ है कि उसे न तो पुलिस का डर था और न ही कानून का...। भाजपा के शासनकाल में भी वह सपा में होते हुए हूटर लगाकर सड़क पर निश्चित तौर पर रौब ही झाड़ता रहा होगा। 


 

पुलिस कस्टडी में भी उसने बेखौफ होकर अपना गुनाह स्वीकार किया। अब देखना ये है कि हत्यारोपी शिवेंद्र अदालत में भी अपना जुर्म स्वीकार करेगा या फिर शातिर अपराधियों की तरफ से कोर्ट में खुद को बेनुगाह बताएगा। पुलिस सूत्रों की मानें तो बिगड़ैल किस्म के शिवेंद्र के तमाम किस्से और कहानियां हैं, जो अब मोहल्ले के लोगों की जुबान पर चर्चा बने हुए हैं। 

मृत सपा नेता Harsh Yadav (फाइल फोटो)

चर्चा-ए-आम ये भी है कि Harsh Yadav और Shivendra के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। शिवेंद्र की जुबानी ये है कि उसने शराब के नशे में गाली दी तो मैने...। अब सवाल ये उठता है कि दोस्ती के बीच आखिर गाली कहां से आ गई...? गाली देने के पीछे भी तो कई बड़ी वजह रही होगी..? हर्ष की मौत और शिवेंद्र के जेल जाने के बाद वो वजह शायद अब राज बनकर रह जाएगी। हालांकि जो लोग दोनों को बेहद करीब से जानते हैं उन्हें पूरी कहानी मालुम है। इस कहानी के चर्चे दबी जुबान से हो रहे हैं। 

सफारी पर चस्पा मिला सचिवालय का पास

Harsh Yadav की हत्या में प्रयुक्त सफारी कार पर पुलिस को सचिवालय का पास चस्पा मिला है। शिवेंद्र की गाड़ी पर सचिवालय का पास कैसे लगा ? पुलिस को अब इसकी भी जांच करनी होगी। पुलिस के मुताबिक शिवेंद्र बर्रा दो का रहने वाला है। उसके पिता कांशीराम अस्पताल में फार्मासिस्ट थे। दो साल पहले उनको ब्रेन हैमरेज हो गया। जिसके बाद से वह बिस्तर पर ही हैं।  

मां को घर से निकाला, भाई ने किया Suicide

शिवेंद्र  के पड़ोसियों की मानें तो वह साइको की तरह हरकत करता था। करीब दो महीना पहले उसने अपनी मां सुरेखा को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। घर से निकाले जाने के बाद शिवेंद्र की मां गजनेर के गिनौरा गांव स्थित अपने मायके में रह रही हैं। शिवेंद्र की हरकतों से तंग आकर उसकी पत्नी भी कई बार जान देने की कोशिश कर चुकी है। शिवेंद्र के भाई ने कुछ महीना पहले ही सुसाइड कर लिया था।

 

  • CCTV फुटेज, सर्विलांस और विषकन्या की मदद से पकड़ा गया हत्यारोपी
  • Barra Police ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल और गाड़ी भी बरामद की
  • हत्या के पीछे की वजह को लेकर तमाम तरह की हो रही हैं चर्चाएं


Yogesh Tripathi

Kanpur के South City एरिया स्थित Barra थाना क्षेत्र में फ्राइ-डे की रात युवजन सभा (कानपुर देहात) इकाई के उपाध्यक्ष की हत्या के मामले में पुलिस ने अलसुबह दबिश देकर हत्यारोपी को Arrest कर लिया। हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल और गाड़ी भी बरामद कर ली है। हत्या के पीछे की वजह को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 

मृतक हर्ष यादव (फाइल फोटो)

गौरतलब है कि Kanpur Dehat जनपद के नगवां निवासी हर्ष यादव LLB Student थे। हर्ष यादव युवजन सभा (कानपुर देहात) इकाई के उपाध्यक्ष भी थे। बर्रा भाग-2 स्थित अपने नाना के घर पर वह रहते थे। शुक्रवार शाम को हर्ष कुछ सामान के लिए सब्जी मंडी कार से पहुंचे। तभी वहां सफारी कार सवार से कुछ लोग पहुंचे। सफारी सवार युवक ने फायर कर पहले हर्ष की कार पंक्चर की और इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हर्ष को मौत को नींद की सुला दिया।

सनसनीखेज वारदात के बाद हमलावर सफारी से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर की सफारी पर भी सपा का झंडा लगा था। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस की टीमों ने रात्रि में हमलावर की गिरफ्तारी के लिए सारा जोर लगा दिया। एक विषकन्या से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस भोर होते-होते अंतत: हत्यारोपी तक पहुंच गई।

 

हत्या के बाद मौका-ए-वारदात पर पड़ा हर्ष का शव।
 

बताया जा रहा है कि हत्यारोपी शिवेंद्र भी सपा का नेता है। वह ग्रामीण इकाई में सचिव है। हत्या के पीछे की वजह को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं। www.redeyestimes.com (News Portal) ने मृत सपा नेता के गांव तक पड़ताल करवाई तो कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं। हालांकि परिजन और पुलिस अभी तक हत्या के पीछे की वजहों को लेकर सटीक जानकारी देने से साफ-साफ बच रहे हैं। पुलिस के विश्वस्त सूत्रों ने हालांकि विषकन्या को लेकर दबी जुबान से स्वीकारोक्ति की है। युवजन सभा ग्रामीण इकाई के प्रेसीडेंट अर्पित यादव ने कहा कि उनकी कमेटी में शिवेंद्र नहीं है। मै उसे जानता भी नहीं हूं।

Twitter पर पुलिस ने हत्यारोपी की फोटो को पोस्ट करते हुए उसके गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस कहना है कि IPC की धारा 302, 307 के तहत FIR रजिस्टर्ड कर हत्यारोपी को Arrest किया गया है। हत्या में प्रयुक्त गाड़ी और असलहा भी बरामद किया गया है।  

 

असीम अरुण (पुलिस कमिश्नर, कानपुर)
नशेबाजी में हुई सपा नेता की हत्या : CP

पुलिस कमिश्नर (CP) असीम अरुण ने एक Video जारी कर बताया कि शुक्रवार रात हर्ष यादव की हत्या के मामले में शिवेंद्र सिंह नाम के एक युवक को सुबह गिरफ्तार किया गया है। बर्रा थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक की छानबीन में पता चला है कि हत्या नशेबाजी के विवाद में की गई। हर्ष और शिवेंद्र दोस्त थे। दोनों सपा से जुड़े बताए जा रहे हैं।