Articles by "Panki"
Panki लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

-Police के फोन करते ही थाने पहुंच गया कातिल पति

-Mamta Singh Murder Case की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई

-Court के आदेश पर पति को देना था रुपया और मकान

-पूछताछ में पति बोला, "कोई रास्ता नहीं बचा था"

 


Yogesh Tripathi

Kanpur की Panki Police ने Mamta Singh Murder Case की “मिस्ट्री” को सुलझा लिया है। पुलिस के फोन करते ही हत्यारोपी पति थोड़ी देर में थाने पहुंच गया। हत्यारोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि “कोई और रास्ता नहीं बचा था, इस लिए मार दिया।” बीवी को “मौत की नींद” सुलाने से पहले उसने उसे मॉल में शॉपिंग कराई, फिर ऑटो से घुमाया भी लेकिन रास्ते में उसने हमला बोल गला घोंट दिया। Murder में उसके दो साथी भी शामिल रहे। 

Panki निवासी नन्हें सिंह ने करीब 6 साल पहले अपनी बेटी Mamta Singh की शादी मीरपुर कैंट निवासी धर्मेंद्र सिंह के साथ की थी। धर्मेंद्र ड्राइवर है, एक किन्नर के यहां नौकरी करता है। विवाह के समय उसने खुद को ट्रैवल एजेंसी संचाल क बताया था। शादी के बाद जब पोल खुली तो विवाद बढ़ गया। पत्नी Mamta Singh अपने बेटे ऐश्वर्य को लेकर मायके आ गई। Mamta ने भरण-पोषण के लिए पति के खिलाफ मेंटीनेंस समेत कई मुकदमें भी कर दिए। परिजनों के मुताबिक Court ने कुछ आदेश धर्मेंद्र के खिलाफ किए थे। मंगलवार को फैसला भी आना था लेकिन उससे पहले सुनियोजित ढंग से धर्मेंद्र ने Mamta का Murder कर दिया।

SP (West) Dr.Anil Kumar के मुताबिक हत्यारोपी पति ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पूछताछ में धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि रुपए देने के बहाने उसने ममता को बुलाया था। फिर वह उसे लेकर मॉल रोड पहुंचा। काफी देर तक घूमने-फिरने के बाद दोनों मॉल पहुंचे। मॉल में दोनों ने शॉपिंग की। फिर दोनों कैंट साइड रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां धर्मेंद्र को दोस्त कल्लू और आशू ऑटो लेकर खड़े थे। 

आशू ऑटो को ड्राइव कर रहा था, जबकि पीछे वाली सीट पर कल्लू और धर्मेंद्र बैठ गए। दोनों ने ममता को बीच में बैठा लिया। रामादेवी होते हुए सभी बर्रा पहुंचे। बर्रा में ही धर्मेंद्र ने मौका पाकर Mamta पर Attack कर दिया। ममता के चीखने पर कल्लू ने उसका मुंह दबा दिया। मौका पाकर धर्मेंद्र ने दुपट्टे से ही ममता का गला घोंट मार डाला। धर्मेंद्र ने बताया कि हत्या के बाद शव को गंगा नदी में फेंकन की योजना थी लेकिन कोयला नगर के पास ऑटो पंक्चर हो गई। जिसकी वजह से शव को हाइवे के किनारे छोड़कर भाग निकले।

“कोई रास्ता नहीं बचा था”

पूछताछ के दौरान धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी Mamta Singh पर तमाम आरोप मढ़े। धर्मेद्र के मुताबिक शादी के बाद बेटा हुआ। विवाद बढ़ने पर वह बेटे को लेकर मायके चली गई। इस दौरान वह घर के जेवर भी उठा ले गई। नकदी, जेवर लेकर जाने पर माता-पिता ने उसे भी संपत्ति से बेदखल कर दिया। कोर्ट ने पांच लाख रुपए देने का आदेश दिया था। यही वजह रही कि उसने Mamta के मर्डर की योजना बना ली। बकौल धर्मेंद्र इसके सिवाय उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा था। पूछताछ में धर्मेंद्र ने बताया कि धोखाधड़ी के एक मामले में वह पहले जेल जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि Monday की सुबह चकेरी के कोयला नगर एरिया में Kanpur-Lucknow मार्ग के किनारे युवती की लाश मिली थी। जिसकी पहचान पनकी थाना एरिया निवासिनी Mamta Singh के तौर पर परिजनों ने की थी। परिजनों ने दामाद पर बेटी को बहाने से बुलाकर अपहरण करने और हत्या कर शव फेंकने की आशंका जाहिर करते हुए Sunday की रात्रि को ही तहरीर दे दी थी।

 

 

-बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पनकी पुलिस को सूचना

-मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में लिए मोबाइल फोन

-हत्या और आत्महत्या की “मिस्ट्री” में उलझी कानपुर पुलिस

Yogesh Tripathi


Corona Virus के बढ़ते संक्रमण की वजह से देश भर में Lockdown है। पुलिस और प्रशासन लोगों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने में व्यस्त है। Crime की घटनाओं पर ब्रेक लग चुकी है लेकिन बुधवार को Kanpur के पनकी में फ्लैट के अंदर दो युवतियों के शव फांसी के फंदे से लटकते मिले तो हड़कंप मच गया। युवतियों ने आत्महत्या की या फिर उनकी हत्या की गई ? Kanpur की Panki Police फ्लैट के अंदर मिले दो मोबाइलों के जरिए  इस “मिस्ट्री” से “पर्दा” उठाने की कोशिश कर रही है। 

पनकी के शिवलिक अपार्टमेंट में दहशत

सनसनीखेज वारदात Kanpur के Panki के थाना एरिया स्थित शिवलिक अपार्टमेंट की है। बुधवार सुबह यहां पर तेज बदबू आने से अपार्टमेंट में रहने वाले लोग परेशान हो गए। लोगों ने पहले गार्ड से किसी जानवर के मरने की आशंका जाहिर की। गार्ड ने काफी देर तक खोजबीन की लेकिन कुछ नहीं मिला। सूचना पनकी पुलिस को दी गई। फोर्स ने कई फ्लैट की छानबीन की लेकिन जब पुलिस टीम फ्लैट नंबर 3/14 अंदर पहुंची तो वह अंदर से बंद मिला। यहीं पर पुलिस का शक और गहरा हो गया। आवाज देने के बाद कोई नहीं मिला तो पुलिस ने किसी तरह फ्लैट के दरवाजे को खुलवाया। दरवाजा खुलने के बाद तेज बदबू की वजह से लोगों को वहां से भागना पड़ा।

25 से 30 साल के बीच है युवतियों की उम्र

पनकी पुलिस के मुताबिक युवतियों के शव दुपट्टे के सहारे खिड़की से लटकते मिले। छानबीन के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा। पुलिस का दावा है कि शव करीब 10 से 12 दिन पुराने हैं। शव पूरी तरह से सड़ चुके हैं। जिसकी वजह से तीव्र बदबू आ रही थी। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों युवतियां 12 मार्च को रहने के लिए फ्लैट में आईं थीं। दोनों क्या काम करती थीं ? इस बाबत कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी। दोनों की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस फ्लैट मालिक का पता लगा रही है। साथ ही इस बात की भी जानकारी जुटा रही है कि दोनों को यहां पर किसने रखा था ?

मोबाइल उठाएंगे “मिस्ट्री” से “पर्दा”

पनकी पुलिस को फ्लैट के अंदर से दो मोबाइल भी मिले हैं। पुलिस अफसरों की मानें तो CDR से घटना की तह तक तक जाकर युवतियों के मौत के बाबत तहकीकात कर राज से पर्दा उठाया जा सकता है। सर्विलांस सेल को इसके लिए Alert किया गया है। पुलिस का कहना है कि युवतियों ने खुदकुशी की या फिर हत्या के बाद उनके शवों को लटकाया गया। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।

गोली मारने के बाद कातिलों ने धारदार हथियार से किया प्रहार

स्कूल प्रबंधक श्रवण पाल (55) की हत्या से एरिया में सनसनी

SSP (KNR) अनंत देव तिवारी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे

बुधवार शाम तीन बजे पनकी में हुए मर्डर के बाद मौके पर पहुंचे स्कूल प्रबंधक के परिजन और पुलिस फोर्स।

Yogesh Tripathi

गोली मारने के बाद कुल्हाड़ी से प्रहार

Uttar Pradesh के Kanpur में कानून एवं व्यवस्था पर बेखौफ कातिल एक बार फिर भारी दिखे। Panki थाना एरिया में गोली मारने के बाद कातिलों ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर स्कूल प्रबंधक को हमेशा के लिए “मौत की नींद” सुला दिया। दुस्साहसिक वारदात से एरिया में सनसनी फैल गई। सूचना पर कई थानों की फोर्स मौका-ए-वारदात पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक SSP अनंत देव तिवारी भी पनकी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक छानबीन में वर्चस्व की जंग और पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। 
बेखौफ कातिलों ने गोली मारने के बाद स्कूल प्रबंधक के सिर और चेहरे को धारदार हथियार से क्षत-विक्षत कर डाला।

 गोपालपुर चौकी क्षेत्र में वारदात से मचा हड़कंप

दुस्साहसिक वारदात पनकी के गोपालपुर चौकी क्षेत्र में हुई। शाम करीब तीन बजे स्वर्गीय राम औतार पाल के लड़के श्रवण कुमार पाल (55) निवासी दमगड़ा पोस्ट पतरसा को हमलावरों ने एक प्राइवेट स्कूल के पास चारो तरफ से घेर लिया और गोली चला दी। गोली लगने से श्रवण कुमार पाल नीचे गिरे तो हमलावरों ने धारदार हथियारों से उन पर कई वार किए। श्रवण की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के पीछे फिलहाल पुलिस के सामने अभी तक दो नाम आए हैं। पनकी पुलिस का कहना है कि अमित पाल और धर्मेंद्र पाल की तलाश की जा रही है। ये दोनों सगे भाई हैं। कानून एवं व्यवस्था सामान्य है।

मौका-ए-वारदात पर पहुंची फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम

स्कूल प्रबंधक की पनकी थाना एरिया में दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर तमाम साक्ष्यों का संकलन किया। दुस्साहसिक वारदात की खबर पर SSP अनंत देव तिवारी भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। पीड़ित परिवार और प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत के बाद एसएसपी ने तुरंत पुलिस की कई टीमें बनाकर हत्यारोपितों की धरपकड़ के लिए आवश्यक निर्देश मातहतों को दिए।

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में हत्या के पीछे वर्चस्व की जंग और पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। हत्यारोपित भी शिक्षा के कारोबार से जुड़े हुए हैं। हत्यारोपित धर्मेंद पाल और अमित पाल की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।