Articles by "Entertainment"
Entertainment लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

11 दिसंबर को इस जोड़े ने एक-दूजे का हाथ थामते हुए सात फेरे लिए। अनुष्का और विराट के परिवार वापस इंडिया आ गए। वहीं ये विराट और अनुष्का अपने हनीमून के लिए निकल पड़े। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की। इस बीच खबर आ रही है कि भारत लौटते ही विराट और अनुष्का पहले मुंबई और बाद में दिल्ली में बड़ा रिसेप्शन देंगे। इसके बाद ये जोड़ी South Africa के लिए रवाना हो जाएगी। यहां विराट को सीरीज खेलनी है। 


[caption id="attachment_18602" align="aligncenter" width="720"] टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी धर्मपत्नी अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया में शादी के बाद अपनी फोटो वायरल की। दोनों इस समय हनीमून मनाने के लिए निकले हैं। (फोटो साभार : अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम वाल से)[/caption]

नई दिल्ली। इटली में ब्याह रचाने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने हसबैंड टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ हनीमून के लिए रोम पहुंची हैं। वहां से इन दोनों सितारों ने अपने फैंस के लिए हनीमून की पहली तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। ये तस्वीर अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है, जिसमे वो अपने पति विराट कोहली की बाहों में बर्फीली वादियों में नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा है- In heaven , literally..


https://www.instagram.com/p/Bct1ME7ggio/

हालांकि अनुष्का ने इस तस्वीर में ये नहीं बताया है कि ये Photo कहां की है ? रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जोड़ी रोम में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही है। खबरों की मानें तो मंगलवार को तीन बजे के करीब ये दोनों इटली से रोम के लिए रवाना हुए।

गौरतलब है कि 11 दिसबंर को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक दूजे का हाथ थामकर ब्याह रचाया। वैवाहिक कार्यक्रम में कुछ चंद लोग ही शामिल हुए। ये शादी इटली के सियेना के वेडिंग डेस्टिनेशन बोर्गो फिनोकियोतो में आयोजित हुई।

सूत्रों की मानें तो हनीमून के बाद ये जोड़ी भारत अपने रिसेप्शन के लिए वापस आएगी। इस ग्रैंड रिसेप्शन में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक के सभी दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। 

रिसेप्शन के बाद विराट-अनुष्का दक्षिण अफ्रीका चले जाएंगे। जहां विराट दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली अगली सीरीज के लिए तैयारी करेंगे। उनकी धर्मपत्नी अनुष्का नया साल विराट के साथ ही मनाएंगी। इसके बाद अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में भारत लौट आएंगी। इसके बाद वह आनंद एल. राय की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी।

मिसेज यूपी का खिताब जीतने वाली सुंदरी को इलीट इंडिया के मेगा फिनाले में डायरेक्ट एंट्री दी जाएगी। बुधवार को Kanpur के बेनाझाबर में कई प्रतिभागी पहुंची। आयोजकों के मुताबिक अब तक करीब 40 प्रतिभागियों का स्लेक्शन हो चुका है। सभी प्रतिभागी अपने सौंदर्य का जलवा मोहब्बत की नगरी कहे जाने वाले Agra City में फाइनल के दौरान बिखेरेंगी। 



कानपुर। मिसेज यूपी प्रतियोगिता का Final मोहब्बत की नगरी कहे जाने वाले Agra City में होगा। बुधवार को Kanpur के हर्ष नगर स्थित बेनाझाबर में प्रतिभागियों का आडिशन लिया गया। रिवाज संस्था की तरफ से आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के कई शहरों से प्रतिभागी भाग लेंगी। अब तक करीब 40 प्रतिभागियों का स्लेक्शन हो चुका है। 


प्रतियोगिता की आयोजक श्रीमती शगुन खट्टर ने बताया कि प्रतिभागियों को दो वर्गों में में बांटा गया है। पहला 21 से 35 की आयु और दूसरा 35 से 50 की आयु। 21 से 35 आयु में विजेता प्रतिभागी को मिसेज यूपी का खिताब दिया जाएगा। जबकि 35 से 50 की आयु में विजेता प्रतिभागी को मिसेज यूपी प्लेटिनियम के खिताब से नवाजा जाएगा।



इलीट इंडिया पेजेट के डॉयरेक्टर नरेश मदान ने बताया कि मिसेज यूपी का खिताब जीतने वाली प्रतिभागी को इलीट मिसेज इंडिया प्रतियोगिता 2018 के फिनाले में डॉयरेक्ट एंट्री दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इलीट इंडिया पेजेंट देश में सौंदर्य प्रतियोगिता कराने वाली नंबर एक कंपनी बन चुकी है।

यह कंपनी स्टेट लेवल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल स्तर तक प्रतियोगिता का आयोजन करवाने जा रही है। इस प्रतियोगिता में 20 अलग-अलग देशों की सुंदरियां भाग लेंगी। ऑडिशन के निर्णायक मंडल में रतन राठौर, चांदनी सिंह, नरेश मदान समेत कई प्रमुख लोग हैं। 

सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो PAKISTAN का है। इसमें मुजरा पर डांस कर रही डांसर ने अश्लीलता की सारें हदें पार कर दी। वीडियो को अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।


[caption id="attachment_17794" align="aligncenter" width="600"]mujra, redeyestimes.com मुजरा डांस पर अश्लीलता की सारी हदों को तोड़ती हुई PAKISTAN की डांसर[/caption]

मुंबई। आतंकवाद की नस्लों को तैयार करने के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो चुके पड़ोसी मुल्क PAKISTAN में एक डांसर ने “मुजरा डांस” पर अश्लीलता की सारे हदें पार कर दीं। अश्लीलता से भरे इस “मुजरा डांस” का VIDEO इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब VIRAL हो रहा है। इसे अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।



मुजरा डांसर ने वायरल हो रहे इस वीडियों में अश्लीलता और बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। वैसे तो PAKISTAN जैसे देश में मुजरा डांस का प्रचलन यहां की परंपराओं में एक है। मुजरा डांस में हुस्न और कला दोनों का ही समावेश रहता है। यही वजह है कि लोग मुजरा के दीवाने रहते हैं।

Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institution

https://youtu.be/uXINL5w_kAg

लेकिन जो वीडियो वायरल हो रहा है उस मुजरा डांस में डांसर ने अपने शरीर का कुछ ज्यादा ही प्रदर्शन कर दिया है। PAKISTAN के कलाकारों की तरफ से मुजरा पर पेश किए गए इस अश्लील डांस को करोड़ों लोग देख चुके हैं।

संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग करने के लिए न्यूयॉर्क गए थे माहिरा खान और रणबीर कपूर । होटल की लॉबी में सिगरेट पीते हुए फोटो में हुए कैद


[caption id="attachment_17340" align="aligncenter" width="568"]Ranbir Kapoor & Mahira Khan, redeyestimes.com Ranbir Kapoor & Mahira Khan[/caption]

मुंबई। PAK अभिनेत्री माहिरा खान को लंबे समय से डेट कर रहे अभिनेता रणबीर कपूर को लेकर जो अफवाहें थीं वो आखिर में सच ही निकली। दोनों न्यूयॉर्क में एक होटल के बाहर सिगरेट पीते हुए दिखाई दिए। दोनों की फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हालांकि रणबीर कपूर ने माहिरा को डेट करने के सवाल पर मीडिया से ही इनकार ही करते रहे हैं।


Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institutionमाहिरा खान के साथ शूटिंग पर गए हैं रणबीर कपूर

वायरल फोटो न्यूयॉर्क के एक होटल के बाहर तब ली गईं जब दोनों होटल की लॉबी में बाहर खड़े थे। माहिरा ने सफेद पोशाक पहन रखी है, जबकि रणबीर कपूर संजय दत्त की स्टाइल में खड़े हैं। गौरतलब है कि दोनों संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग करने ही न्यूयॉर्क गए हैं। फ़ोटो में देखा जा सकता है दोनों कपल किसी बात पर चर्चा कर सिगरेट पी रहे हैं।

अपने रिश्तों को लेकर दोनों ही कर रहे हैं इनकार

माहिरा खान और रणबीर कपूर अपने रिश्तों को लेकर करीब एक साल से इनकार कर रहे हैं लेकिन पिछले साल हुए ग्लोबल टीचर अवार्ड समारोह में भाग लेने के बाद से यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं की यह दोनों कपल हैं। उन्होंने पिछले साल ग्लोबल टीचर अवार्ड समारोह में एक साथ शिरकत की थी और उनकी केमिस्ट्री को देख कर यह स्पष्ट था कि यह एक प्रेमी जोड़ा है। दोनों के झगड़े का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वॉयरल हो चुका है। समय-समय पर दोनों ही कपल एक दूसरे की सार्वजनिक जगहों पर तारीफ करते भी नहीं थकते हैं।

रणबीर कपूर ने कहा था “मैं सिंगल हूं”

गौरतलब है कि इन तस्वीरों के वॉयरल होने से कुछ दिन पहले ही रणबीर ने दावा किया था कि वह सिंगल हैं। उन्होंने कहा था कि “यह पहली बार है कि मैं सिंगल हूं और यह काफी आश्चर्यजनक है। आपके पास खुद के लिए बहुत समय है, मैं किसी से मिल नहीं रहा हूँ। आप जिन लोगों से मिलते हैं, वे फिल्म उद्योग के लोग होते हैं और आखिरकार, आप ही उन अभिनेत्रियों से बात करना शुरू कर देते हैं।”

Sunny Leone के विज्ञापन को हटाने के लिए CAIT ने लिखा शिकायती पत्र | नवरात्रि के मौके पर लगी विज्ञापन की होर्डिंग्स को हटाने की मांग


[caption id="attachment_17253" align="aligncenter" width="696"]sunny-manforce, redeyestimes.com sunny leone[/caption]

नई दिल्ली। पोर्न फिल्मों की स्टार रह चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री Sunny Leone एक बार फिर विवादों में हैं। Sunny Leone पर एक बार फिर धार्मिक भावनों को आहत करने का इल्जाम लगा है। कॉन्डम बनाने वाली कंपनी Manforce के आपत्तिजनक विज्ञापन से Sunny Leone की गुजरात में खासी किरकिरी हो रही है। कई संगठनों ने विरोध तक शुरु कर दिया है। गौरतलब है कि गुजरात में नवरात्रि को लेकर इस समय लोग खासे उत्साहित हैं लेकिन इस विज्ञापन की होर्डिंग्स के जगह-जगह लगे होने से लोग अब मुखबर विरोध और प्रदर्शन करने लगे हैं।

Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing InstitutionSunny Leone दे रही हैं Manforce के विज्ञापन में शुभकामनाएं

कॉन्डम ब्रांड मैनफ़ोर्स ने नवरात्रि की शुभकामना संदेश की होर्डिंग्स गुजरात के कई बड़े शहरों में लगवाए हैं। इस विज्ञापन में Sunny Leone  लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दे रही हैं। Sunny Leone  कॉन्डम बनाने वाली कंपनी Manforce की ब्रांड एंबेस्डर हैं। इस विज्ञापन में Sunny Leone  के साथ मैनफ़ोर्स का लोगो और 'प्ले, लव और नवरात्रि' की टैगलाइन दिख रही है. हालांकि, होर्डिंग में कहीं भी कंडोम शब्द का प्रयोग नहीं हुआ है।

sunny-leone-manforce-CAIT ने लिखा केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को पत्र

कुछ संगठनों ने इन होर्डिंग्स को हटाने की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को शिकायती पत्र लिखा है। कॉन्फिडिरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने केंद्रीय मंत्री पासवान को लिखे गए शिकायत्री पत्र में कहा है कि, “त्योहार के मौके पर गुजरात के ज़्यादातर शहरों में मैनफोर्स के बैनर सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ़ हैं। ये युवाओं को मैनफोर्स कॉन्डम इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। सड़कों पर Sunny Leone के ऐसे विज्ञापन लगाकर कंपनी की तरफ से मार्केटिंग की गंदी रणनीति बनाई गई है। हालांकि सोशल मीडिया Twitter पर कुछ लोगों ने अपनी राय अलग दी है।



Sunny Leone के विज्ञापन पर सोशल मीडिया में भी विरोध

Sunny Leone के बधाई संदेश वाले इस विज्ञापन पर हिंदू युवा वाहिनी ने कहा कि ये हिंदुओ की धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास है। इसे कतई बर्दाशत नहीं किया जाएगा और जब तक इन पोस्टर्स और होर्डिंग्स को नहीं हटाया जाता तब तक हम तीखे प्रोटेस्ट्स करते रहेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, इन पोस्टर्स की तस्वीरों को फ़ेसबुक पर अपलोड करने वाले यूज़र अतीत पटेल ने उन्हें बताया - 'मैंने पोस्टर्स को खुद देखा है और मुझे इस पर लिखी गई सामग्री अनुचित और बेढंगी लगी है। ये नौ रातें प्यार करने के बारे में नहीं हैं। ये त्यौहार नृत्य करने और कई रीति-रिवाजों के बारे में है। यदि कंपनी विज्ञापन करना ही चाहती है, तो इसे कोई और मौका तलाशना चाहिए।

https://twitter.com/IndiaToday/status/910071832824311808

गौरतलब है कि नवरात्रि हिंदुओं का पवित्र त्योहार है जिसे नौ दिनों तक पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। हालांकि दिलचस्प ये है कि एक वेबसाइट ने दावा किया है, गुजरात में फ़ेस्टिवल सीज़न के समय कॉन्डम्स की मांग में बढ़ोत्तरी देखी जाती है।

https://twitter.com/mitrajo/status/910001192721403905

Over 17 lakh people watched VIRAL VIDEO on YouTube। Twenty-two Varun Dhawan and Franklin Fernandes have done a lot of banging dance


[caption id="attachment_16932" align="aligncenter" width="850"]tan-tana-tan-dance, redeyestimes.com tan-tana-tan-dance[/caption]

मुंबई। हाल में ही रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म “जुड़वा-2” के एक गाने को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म के जितने गाने अभी तक रिलीज हुए हैं दर्शकों ने खूब सराहा है। सोशल मीडिया में भी यह गाने तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक कपल ने चलती है क्या 9 से 12 गाने पर डांस करते हुए वीडियो यू-ट्यूब पर लोड किया है। सोशल मीडिया पर इस VIRAL VIDEO को अब तक करीब 17 लाख लोग देख चुके हैं।


 “जुड़वा-2” के हर गाने हो रहे हैं Hit


“जुड़वा-2”  फिल्म का गाना 'चलती है क्या 9 से 12'  इन दिनों न सिर्फ वाहवाही लूट रहा है बल्कि खूब सुर्खियां भी बटोर रहा है। गाने में अभिनेता वरुण धवन के साथ जैकलिन फर्नाडीज ने जो धमाकेदार डांस किया है वह दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर कई VIDEO VIRAL हो चुके हैं। इसमें एक वीडियो को तो दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

https://youtu.be/i9ctNWMsovk


गाने को लेकर दर्शकों में बढ़ी दीवानगी


इस गाने की दीवानगी इतनी बढ़ गई है कि यूथ ने तो गाने को देख डांस स्‍टेप को फॉलो करके अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर VIDEO VIRAL हो रहे हैं।

लेकिन Melvin Louis नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने एक वीडियो अपलोड किया है। इन दिनों इंटरनेट पर इस VIRAL VIDEO को लोग खूब देख रहे हैं। चार दिन पहले लोड किए गए इस वीडियो को अब तक इसे करीब 17 लाख लोग देख चुके हैं। इस वीडियो की खास बात यह है कि वीडियो में एक लड़के के साथ एक लड़की ने जबरदस्त डांस किया है। वीडियो को देखने के साथ ही लोग खूब प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मूसाखेड़ी में एक ऐसी अनोखी शादी देखने को मिली। यहां लड़के ने ही लड़के के साथ फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ-साथ जीने-मरने की कसम खाई। विवाह पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। इस शादी के लिए मंडप तो सजा ही था और बाराती भी बैंड-बाजे पर डांस करते हुए पहुंचे। हालांकि यह सबकुछ “इंद्रदेवता” को प्रसन्न करने के लिए किया गया ताकि बारिश हो सके।

इस अनोखी शादी के बाद आंधी भी चली और हल्की बारिश भी हुई। अब इसे लोग मान्यता से जोड़कर देख रहे हैं। समलैंगिक शादी की वजह से बारिश होने का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं हो सकता, लेकिन मौसम विभाग इंदौर के लोगों को ये खुशखबरी ज़रूर दे रहा है कि 7 से 10 अगस्त के बीच यहां बारिश होने की उम्मीद है।
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव एक नए “अवतार” में दिखाई देंगे। एक रिएलिटी शो में वह बतौर जज की भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि “लाइफ ओके” पर प्रसारित होने वाले इस शो का नाम होगा “ओम शांति ओम”। इस शो में प्रतिभागियों को सिर्फ भजन ही गाना होगा।

शो में बाबा रामदेव और सोनाक्षी सिन्हा के साथ शेखर रविजानी और कनिका कपूर भी जज होंगे। जबकि दंगल फेम अपार शक्ति शो को होस्ट करेंगे।

बताया जा रहा है कि इस शो का मुख्य उद्देश्य लोगों को भजन के बारे में बताना है। आज की युवा पीढ़ी को भजनों के बारे में कुछ पता नहीं है, ऐसे में इस तरह के शो से उन युवाओं को भी भजन सुनने और उसके बारे में जानने का मौका मिलेगा।

खास बात ये है कि बाबा रामदेव पहली बार किसी शो में बतौर जज नजर आएंगे। हालांकि इससे पहले वो कई शोज में बतौर मेहमान पहुंच चुके हैं। इसमें कपिल शर्मा का कमेडी शो भी शामिल है।