11 दिसंबर को इस जोड़े ने एक-दूजे का हाथ थामते हुए सात फेरे लिए। अनुष्का और विराट के परिवार वापस इंडिया आ गए। वहीं ये विराट और अनुष्का अपने हनीमून के लिए निकल पड़े। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की। इस बीच खबर आ रही है कि भारत लौटते ही विराट और अनुष्का पहले मुंबई और बाद में दिल्ली में बड़ा रिसेप्शन देंगे। इसके बाद ये जोड़ी South Africa के लिए रवाना हो जाएगी। यहां विराट को सीरीज खेलनी है। 


[caption id="attachment_18602" align="aligncenter" width="720"] टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी धर्मपत्नी अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया में शादी के बाद अपनी फोटो वायरल की। दोनों इस समय हनीमून मनाने के लिए निकले हैं। (फोटो साभार : अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम वाल से)[/caption]

नई दिल्लीइटली में ब्याह रचाने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने हसबैंड टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ हनीमून के लिए रोम पहुंची हैं। वहां से इन दोनों सितारों ने अपने फैंस के लिए हनीमून की पहली तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। ये तस्वीर अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है, जिसमे वो अपने पति विराट कोहली की बाहों में बर्फीली वादियों में नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा है- In heaven , literally..


https://www.instagram.com/p/Bct1ME7ggio/

हालांकि अनुष्का ने इस तस्वीर में ये नहीं बताया है कि ये Photo कहां की है ? रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जोड़ी रोम में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही है खबरों की मानें तो मंगलवार को तीन बजे के करीब ये दोनों इटली से रोम के लिए रवाना हुए

गौरतलब है कि 11 दिसबंर को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक दूजे का हाथ थामकर ब्याह रचाया। वैवाहिक कार्यक्रम में कुछ चंद लोग ही शामिल हुए। ये शादी इटली के सियेना के वेडिंग डेस्टिनेशन बोर्गो फिनोकियोतो में आयोजित हुई।

सूत्रों की मानें तो हनीमून के बाद ये जोड़ी भारत अपने रिसेप्शन के लिए वापस आएगी। इस ग्रैंड रिसेप्शन में क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक के सभी दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली और 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। 

रिसेप्शन के बाद विराट-अनुष्का दक्षिण अफ्रीका चले जाएंगे। जहां विराट दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली अगली सीरीज के लिए तैयारी करेंगे। उनकी धर्मपत्नी अनुष्का नया साल विराट के साथ ही मनाएंगी। इसके बाद अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में भारत लौट आएंगी। इसके बाद वह आनंद एल. राय की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: