Articles by "ऋषिकांत शुक्ला"
ऋषिकांत शुक्ला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Uttar Pradesh के Kanpur Dehat जनपद की अकबरपुर कोतवाली में कुछ घंटे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा Fake IPS प्रशांत शुक्ला UP POLICE के भू-माफिया बन चुके कई दरोगाओं का “BOSS” है। गिरफ्तारी के बाद www.redeyestimes.com (News Portal) ने जब इसके बाबत पड़ताल की तो कई चौंकाने वाली जानकारियों का खुलासा हुआ। UNNAO में तैनात एक HCP इसका अंगरक्षक बनकर अक्सर साए की तरह साथ-साथ चलता था। Kanpur Range के एक जनपद में LIU विंग में तैनात एक सब इंस्पेक्टर भी इस फर्जी अफसर का खास “हमदर्द” बताया जा रहा है। अब तक की पड़ताल में करीब आधा दर्जन दरोगाओं, कुछ लेखपालों और हिस्ट्रीशीटर से सफेदपोश बने एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल के नेता के साथ इस Fake IPS के गठजोड़ की बात सामने आ रही है। गिरोह का नेटवर्क UP के कई जनपदों में हैं। खुद की पहुंच पंचमतल तक बताने वाले इस Fake IPS के बहन की शादी बेंगलुरु में तय हुई थी लेकिन इसकी हरकतों की वजह से बाद में टूट गई। 


[caption id="attachment_19722" align="alignnone" width="780"] Fake IPS का खुलासा होने से पहले अकबरपुर पुलिस ने इस नटवरलाल को ढोकना भी खिलाया था।[/caption]

YOGESH TRIPATHI


 मॉर्निंग वॉक पर साथ चलता था Fake IPS के साथ रहता था HCP


www.redeyestimes.com (News Portal) की छानबीन में पता चला है कि फर्जी आइपीएस प्रशांत शुक्ला के साथ कल्याणपुर में रहने वाला UP Police का एक HCP (हेड कांस्टेबल प्रमोटेड) अक्सर बावर्दी इसके साथ मॉर्निंग वॉक पर चलता था। इस चर्चित HCP की पोस्टिंग भी प्रशांत शुक्ला करवाता था। कुछ महीना पहले ही लखनऊ से इस HCP की पोस्टिंग प्रशांत ने उन्नाव में करवा दी। जानकारों की मानें तो अफसर यदि HCP और प्रशांत के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकार्ड (CDR) निकलवा लें तो कई बड़े राज का पर्दाफाश हो सकता है। कानपुर के सचेंडी, कल्याणपुर, काकादेव समेत कई थानों में तैनात रह चुका यह HCP वर्तमान में अरबपति बताया जा रहा है। बिठूर, टिकरा, कल्याणपुर के केशवपुरम समेत कई जगहों पर इसने बेशकीमती प्रापर्टी बना रखी है। फिलहाल टिकरा में कई बीघा खेती लेकर ये प्लाटिंग करवा रहा है। किसी भी बड़े विवाद में ये प्रशांत को कभी ATS तो कभी NIA का अफसर बनाकर विरोधी के सामने खड़ा कर देता है।

[caption id="attachment_19723" align="alignnone" width="988"] फर्जी आइपीएस बनकर रौब गांठने वाले प्रशांत शुक्ला के पास से कई परिचय पत्र भी पुलिस ने बरामद किए हैं।[/caption]

LIU विंग में तैनात दरोगा भी प्रशांत का बेहद करीबी


Fake IPS के गिरोह में Kanpur Range के एक जनपद में पुलिस की LIU विंग में तैनात एक दरोगा भी इस गिरोह में है। कल्याणपुर के केशवपुरम में उसकी ससुराल बताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो लोकल खुफिया इनपुट बटोरने वाले इस दरोगा ने भी हाल के कुछ सालों में कई बेशकीमती प्लाट अपने परिजनों के नाम पर खरीद लिए हैं। ये दरोगा भी अक्सर इस फर्जी आइपीएस के साथ इलाके में देखा जाता रहा है। उन्नाव में ही तैनात एक कुर्मी बिरादरी का दरोगा भी गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जाता है। उसकी पोस्टिंग भी प्रशांत ने ही कुछ महीना पहले करवाई थी। जानकार और भरोसेमंद सूत्रों की मानें तो UP Police की नौकरी के आड़ में ये दरोगा विवादित प्रापर्टियों की खरीद-फरोख्त के साथ खेती लेकर प्लाटिंग का भी काम करते हैं। किसी भी विवाद में प्रशांत को NIA और CBI में तैनात अफसर बताकर विरोधी को सीधे Encounter करवाने की धमकी देकर भयभीत भी करवाते रहे हैं।

[caption id="attachment_19724" align="alignnone" width="1124"] गिरफ्तारी के तुरंत बाद अकबरपुर पुलिस ने Fake IPS के शरीर से वर्दी, बेल्ट और टोपी उतरवा ली।[/caption]

रात के अंधेरे में RTO और सेल टैक्स अफसर बनकर करता था वसूली


Fake IPS प्रशांत शुक्ला के बारे में जब मोहल्ले के लोगों से पड़ताल की गई तो कई चौंकाने वाली जानकारियां मिलीं। बताया जा रहा है कि ये कभी खुद को ATS तो कभी CBI में तैनात होने की बात बताकर एरिया के युवकों को अरदब में रखता था। पिछले तीन महीने से ये खुद को NIA में तैनात होने की बात बता रहा था। केशवपुरम और आसपास के लोग इसे हकीकत में IPS अफसर मानते थे। एक युवक ने बताया कि नीली बत्ती लगाकर प्रशांत और अपने करीबी दरोगाओं के साथ रात में RTO और सेल टैक्स का अफसर बनकर हाइवे पर लाखों की वसूली भी करता था। प्रशांत के पास दो VVIP मोबाइल नंबर भी मौजूद हैं। एक मोबाइल नंबर के WhatsApp की डीपी पर CBI का लोगो इसने लगा रखा है।

https://twitter.com/redeyestimes/status/1143890010002939905

हिस्ट्रीशीटर से सपा नेता बने एक "सफेदपोश" से भी कनेक्शन


हिस्ट्रीशीटर से सपा नेता बनकर पद हासिल करने वाले एक सफेदपोश से भी Fake IPS प्रशांत शुक्ला और भू-माफिया बन चुके दरोगाओं के करीबी संबध हैं। सूत्रों की मानें तो इस हिस्ट्रीशीटर की कुछ साल पहले एक IPS ने एनकाउंटर करने की ठान ली थी लेकिन बाद में बड़े राजनीतिक हस्तक्षेप की वजह से उसने खुद को बचा लिया। तब सपा की अखिलेश यादव सरकार थी। प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वाले इस सफेदपोश की बर्रा के एक चौराहे पर स्थित हाइवे पर गेस्ट हाउस है।

Kanpur के एक अधिवक्ता को दी थी Encounter में ढेर करने की धमकी

कानपुर के केशव पुरम में रहने वाले इस फर्जी आइपीएस प्रशांत शुक्ला ने कुछ महीना पहले ही शहर के एक अधिवक्ता को Encounter की धमकी देकर उसे खौफ के साए में रहने को मजबूर कर दिया था। करीब महीना भर तक इसने अधिवक्ता को इस कदर प्रताड़ित किया कि उसने घर से बाहर निकलना ही छोड़ दिया। सिर्फ अधिवक्ता ही नहीं ये फर्जी आइपीएस जरा-जरा सी बात पर एरिया के युवकों को घर से उठवाकर एनकाउंटर की सीधी धमकी देता था। नाम न छापने की शर्त पर कुछ लोगों ने बताया कि “एक बार इसके रडार पर जो आ जाता था, उसके गले में ये दहशत का पट्टा छोड़कर ही दम लेता था”।

 

 

 

 

 

Kanpur Dehat के अकबरपुर कोतवाल ने थाने परिसर में नीली बत्ती लगी कार में आए Fake IPS को Arrest कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़ा Fake IPS Kanpur City के कल्याणपुर थाना एरिया स्थित केशव पुरम का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी सगी बुआ के लड़के को भी धर दबोचा।


https://twitter.com/redeyestimes/status/1143890010002939905

Yogesh Tripathi


@ytripathiknp


सम्मान के बाद थाने में ही उतर गई Fake IPS की वर्दी


कोतवाली में मंगलवार को ECO Sports लग्जरी कार खड़ी थी। नीली बत्ती लगी कार का AC चल रहा था। अंदर एक वर्दीधारी IPS अफसर बैठे थे। हत्या की वारदात से वापस लौटे कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला की नजर थाने के अंदर खड़ी नीली बत्ती कार पर पड़ी तो वो तुरंत पहुंचे। दरवाजा खोलते ही अफसर ने अपना परिचय दिया तो फिर उसके बाद क्या कहने थे ? इंस्पेक्टर ऋषिकांत शुक्ला ने तुरंत एक अफसर को जो सम्मान देना चाहिए वो दिया। चाय-नाश्ते के बाद भोजन करने का भी आग्रह किया।

[caption id="attachment_19713" align="alignnone" width="1280"] Fake IPS प्रशांत शुक्ला के पास से मिली नीली बत्ती लगी लग्जरी कार को भी पुलिस ने जब्त किया।[/caption]

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से ही पूछ बैठा, कितने एनकाउंटर किए हैं ?


इस दौरान इस फर्जी अफसर ने एनकाउंटर स्पेशलिस्ट ऋषिकांत शुक्ला से एनकाउंटर पर ही कुछ सवाल पूछ लिए, बस यहीं से शक हो गया। शक यकीन में तब्दील होता इससे पहले ही ये फर्जी अफसर अपनी कार में जाकर बैठ गया। इंस्पेक्टर ऋषिकांत शुक्ला ने दरोगा अमित शुक्ला को कार के पास भेज Google पर प्रशांत शुक्ला IPS को सर्च करना शुरु कर दिया। उन्होंने एसपी कानपुर देहात अनुराग वत्स को भी सूचना दे दी। दरोगा अमित शुक्ला भोजन के लिए आग्रह करते रहे। इस बीच ऋषिकांत शुक्ला भी पहुंचे और भोजन करने का आग्रह किया। थोड़ी ही देर में एसपी अनुराग वत्स पहुंच गए। उन्होंने कुछ सवाल किए Fake IPS की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। जिन पुलिस वालों ने थोड़ी देर पहले थाने में सेल्यूट मारा था उन्होंने ही तुरंत फर्जी अफसर की वर्दी को उतार दिया।

[caption id="attachment_19714" align="alignnone" width="750"] अकबरपुर कोतवाली में अपने ममेरे भाई Fake IPS का भौकाल देखने पहुंचे रूरा निवासी विवेक तिवारी उर्फ अनीस तिवारी को भी पुलिस ने धर दबोचा।[/caption]

गए थे हरिभजन को और ओटन लगे कपास


Fake IPS ने पुलिस अफसरों को बताया कि वह करीब छह महीने से नीली बत्ती लगाकर खुलेआम घूम रहा है। वर्ष 2018 से वो बगैर टोल दिए ही टोल प्लाजा से करीब 19 बार गुजर चुका है। उसने बताया कि रूरा के सरगांव बुजुर्ग में उसकी बुआ रहती हैं। बुआ के लड़के विवेक तिवारी उर्फ अनीस तिवारी को भौकाल दिखाने के लिए उसने अकबरपुर कोतवाली बुलाया था। उसने भौकाल दिखाया भी लेकिन थोड़ी ही देर में उसके भौकाल का भूत भी उतर गया।

[caption id="attachment_19715" align="alignnone" width="750"] जिस थाने में कुछ देर पहले सेल्यूट से सम्मान मिला था वहां बाद में पुलिस कर्मियों ने Fake IPS की वर्दी उतार दी फिर इस फर्जी अफसर ने खुद अपने जूते उतारे।[/caption]