•  BJP सरकार में चरम सीमा पर पहुंचा महंगाई और भ्रष्टाचार
  • जनसंवाद कार्यक्रम में Kanpur पहुंची सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • सपा नेता सुनील शुक्ला की तरफ से आयोजित किया गया जनसंवाद कार्यक्रम
  • बीजेपी की सरकार में मंहगाई सुरसा की तरह मुंह खोले जा रही है : Juhi Singh

 

Kanpur के मसवानपुर में "जनसंवाद" कार्यक्रम में शिरकत करतीं सपा महिला सभा की अध्यक्ष जूही सिंह।

Yogesh Tripathi

केंद्र और प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की गलत नीतियों की वजह से मंहगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। BJP समाज को जाति और धर्म के नाम पर बांटने का कार्य कर रही है। हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा करने वाली BJP अब युवाओं की नौकरी छीनने का काम कर रही है। यह बातें समाजवादी पार्टी के महिला सभा की (National President)  Juhi Singh ने Kanpur के मसवानपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कहीं। जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन गोविंदनगर विधान सभा (212) के पूर्व प्रत्याशी Pandit Sunil Shukla की तरफ से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीसामऊ विधायक इरफान सोलंकी समेत कई सपा नेता प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम सपा के नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा महिला सभा की National President जूही सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में मंहगाई व भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी वजह भाजपा की नीतियां है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। जूही सिंह ने कहा कि “Uttar Pradesh की जनता अब भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से परेशान होकर परिवर्तन करने का मन बना चुकी है। जूही सिंह ने कहा कि भाजपा देश में हिंदू-मुस्लिम एकता में दरार डाल कर समाज को जाति-धर्म के नाम पर बांट रही हैदेश में व्यापार पूरी तरह चौपट हो गया है। सरकारी नौकरियों के साथ-साथ सरकारी संस्थानों को भी खत्म करने का काम जारी है। भाजपा सरकार सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में देकर निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। निजीकरण के की वजह से देश में रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं

"जनसंवाद" कार्यक्रम में सपा नेता सुनील शुक्ला और MLA इरफान सोलंकी भी जूही सिंह के साथ मौजूद रहे।

Juhi Singh ने कहा कि देश में रोजगार और नौकरियां न होने की वजह से बेरोजगार युवा अपनी डिग्री लेकर नौकरी के लिए दर-दर भटक रहा है। उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। देश के नौजवानों को भविष्य चौपट व अंधकार में हो गया है। देश में महंगाई सुरसा के मुंह बढ़ाती जा रही है। महंगाई और भ्रष्टाचार पर केंद्र की भाजपा सरकार अंकुश लगाने में असफल साबित हुई है। बेलगाम महंगाई से देश की जनता को अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। कानून व्यवस्था ध्वस्त पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। महिलाओं के साथ हिंसक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। महंगी शिक्षा मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कोढ़ में खाज साबित हो रही है। मंहगाई की वजह से नौनिहाल शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। दलितों-किसानों पिछड़ों का उत्पीड़न काफी अधिक बढ़ गया है। 

इस मौके पर Sunil Shukla ने कहा कि सपा की Akhilesh Yadav के कार्यकाल में जो विकास कार्य हुए थे। उसके बल पर वह जनता के बीच चुनाव में जाएंगे। सूबे में सपा की सरकार बनने पर बेलगाम मंहगाई को नियंत्रित करने के साथ-साथ समाज हित में सारे कार्य किए जाएंगे। कानून का राज एक बार फिर से स्थापित होगा।  

गोविंदनगर विधान सभा से सपा के पूर्व प्रत्याशी Pandit Sunil Shukla ने मुख्य अतिथि Juhi Singh को 10 किलोग्राम के गणपति देने के साथ 51 किलोग्राम की माला पहनाकर जोरदार स्वागतत किया। इस दौरान सीसामऊ से सपा विधायक हाजी इरफान सोलंकी, कल्याणपुर के पूर्व विधायक सतीश निगम का नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने स्वागत किया। महिला सभा की कानपुर प्रेसीडेंट नूरी शौकत ने भी मंच पर मौजूद सभी नेताओं को माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान जनसंवाद कार्यक्रम में सपा नेत्री नूरी मलिक, रामा यादव, राम सिंह यादव, विजय यादव, सुकांत शर्मा, सागर पांडे, नसीम साहब, सद्दाम हुसैन, शादाब भाई, आलम अंसारी, राजू सरदार, साकिर भाई, शादाब, फातिमा, सोनू भाई, सलमान खान, वसीम खान, पंकज राज मलिक, और जाकिर हुसैन अंसारी पूर्व नगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड (कानपुर) प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: