-Naubasta के मछरिया में स्थित है मदरसा 

-Kanpur में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 20 

-Kanpur में Covid-19 के एक मरीज की हो चुकी है मौत

Yogesh Tripathi

Kanpur City में Corona Virus की दहशत बढ़ती जा रही है। कर्नलगंज की मस्जिद के मुतवल्ली के भाई की मौत के बाद अफसरों के माथे से उस समय पसीना छूट गया जब उनको मालुम पड़ा कि Naubasta के मछरिया स्थित मदरसा हिदायतुल्ला के 8 स्टूडेंट्स में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई है। उल्लेखनीय है कि मछरिया का यह मदरसा 13 HotSpots एरिया में शामिल है। 

Bihar के हैं सभी स्टूडेंट्स

कोरोना संक्रमित पाए गए सभी स्टूडेंट्स Bihar प्रांत के कटिहार जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी के सैंपल दो दिन पहले उर्सला अस्पताल (UHM) में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए थे। सभी छात्र नारायणा मेडिकल संस्थान में Quaratine हैं।

DM & SSP को दी गई सूचना

सभी को अब Covid-19 वार्ड में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। GSVM College की प्राचार्या डॉक्टर आरती लाल चंदानी ने कहा कि इस बाबत DM डॉक्टर ब्रम्हदेव राम तिवारी और SSP अनंत देव तिवारी को सूचना दे दी गई है।

17 मदरसा छात्रों के लिए गए थे नमूने

GSVM College में Covid-19 लैब का मंडे की सुबह डीएम ने शुभारंभ किया था। 43 लोगों के नमूने जांच के लिए लिए गए थे। इसमें 17 मदरसा स्टूडेंट्स के नमूने भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए थे। सोमवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में 12 छात्रों के नमूनों की रिपोर्ट पर संदेह जताया गया था। अस्पताल और कॉलेज प्रशासन ने विचार करने के बाद 12 नमूनों की दोबारा जांच कराई। दोबारा जांच में 8 में संक्रामक की पुष्टि हुई।
GSVM College की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी ने बताया कि 43 नमूनों की जांच की गई है। उसमें से मछरिया स्थित मदरसा के 8 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आला अफसरों को इसकी सूचना दे दी गई है। जल्द ही सभी को Covid-19 वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: