-नवाबगंज स्थित विष्णुपुरी एरिया के अपार्टमेंट में दहशत का माहौल

-DM डॉ.ब्रम्हदेव राम तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी

 
ये फोटो यूपी की राजधानी Lucknow की है। कार्यक्रम में राजस्थान की Ex.CM वशुंधरा राजे सिंधिया के बगल में कनिका कपूर खड़ी हैं।

Yogesh Tripathi



DM (Kanpur Nagar) डॉक्टर ब्रम्हदेव राम तिवारी ने Corona Virus से पीड़ित सिंगर कनिका कपूर के मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर नवाबगंज के विष्णुपुरी स्थित अपार्टमेंट में स्वास्थ्य विभाग की टीम रवाना कर दी है। बताया जा रहा है कि कनिका कपूर 13 और 14 मार्च को कानपुर में ही रुकी थीं। इस दौरान वह कई दर्जन लोगों से मिली भीं। जिसकी वजह से विष्णुपुरी के अपार्टमेंट में दहशत का माहौल बना है। इस अपार्टमेंट में कनिका के करीबी रिश्तेदार रहते हैं। गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कनिका यहां पर 13 मार्च को पहुंची थीं। 
नीले घेरे में कनिका कपूर की ये Photo कानपुर स्थित विष्णुपुरी अपार्टमेंट की है। जिसमें वह करीबी लोगों के साथ फोटो खिंचवा रही हैं।


बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं। यह खबर फैलते ही कानपुरियों के होश उड़ गए हैं। 13 मार्च को कनिका Kanpur में अपने एक रिश्तेदार के घर विष्णुपुरी में आई थीं। रिश्तेदार के घर पर गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। इस दौरान वह बड़ी संख्या में अपने रिश्तेदारों और उस कार्यक्रम में शामिल हुए 100 से ज्यादा शहरियों के संपर्क में रहीं। 



गौरतलब है कि कनिका लंदन से लौटते वक्त Lucknow स्थित एयरपोर्ट पर बिना जांच कराए भाग निकली थीं। चूंकि रिपोर्ट में कनिका कोरोना पाजीटिव मिली हैं। इस लिए कनपुरियों में दहशत का माहौल बना है। सूत्रों की मानें तो गृह प्रवेश कार्यक्रम में कानपुर के तमाम नामी-गिरामी बिल्डर, व्यापारी, सीए, प्रशासनिक अफसर मौजूद थे।

DM डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने विष्णुपुरी क्षेत्र में चिकित्सा विभाग की टीम भेज दी है। कनिका कपूर से मिलने वालों में जितने भी लोग शामिल हैं उन सभी की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इनमें से किसी को भी कोरोना संदिग्ध पाया जाता है तो उस क्षेत्र के लोगों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Note -----

सिंगर कनिका कपूर बीते दिनों तीन बड़ी पार्टियों में पहुंची। वे राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वशुंधरा राजे सिंधियां, उनके सांसद बेटे दुष्यंत, तमाम प्रशासनिक अफसरों के साथ समारोह में शामिल हुईं। कनिका के Corona Virus संक्रमित होने की पुष्टि होते ही वशुधंरा राजे सिंधिया ने ट्वीट कर बेटे दुष्यंत के आइसोलेट होने की जानकारी दी। दो Photo देखने के बाद स्पष्ट है कि कनिका कपूर अपने करीबी लोगों के न सिर्फ संपर्क में थीं बल्कि उनके साथ बेहद क्लोज होकर सेल्फी भी ले रही थीं। 
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: