-नवाबगंज स्थित विष्णुपुरी एरिया के अपार्टमेंट में दहशत का माहौल
-DM डॉ.ब्रम्हदेव
राम तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी
ये फोटो यूपी की राजधानी Lucknow की है। कार्यक्रम में राजस्थान की Ex.CM वशुंधरा राजे सिंधिया के बगल में कनिका कपूर खड़ी हैं।
Yogesh Tripathi
DM (Kanpur Nagar) डॉक्टर
ब्रम्हदेव राम तिवारी ने Corona
Virus से पीड़ित सिंगर कनिका कपूर के मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर नवाबगंज
के विष्णुपुरी स्थित अपार्टमेंट में स्वास्थ्य विभाग की टीम रवाना कर दी है। बताया
जा रहा है कि कनिका कपूर 13 और 14 मार्च को कानपुर में ही रुकी थीं। इस दौरान वह
कई दर्जन लोगों से मिली भीं। जिसकी वजह से विष्णुपुरी के अपार्टमेंट में दहशत का
माहौल बना है। इस अपार्टमेंट में कनिका के करीबी रिश्तेदार रहते हैं। गृह प्रवेश
के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कनिका यहां पर 13 मार्च को पहुंची थीं।
नीले घेरे में कनिका कपूर की ये Photo कानपुर स्थित विष्णुपुरी अपार्टमेंट की है। जिसमें वह करीबी लोगों के साथ फोटो खिंचवा रही हैं।
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं। यह खबर
फैलते ही कानपुरियों के होश उड़ गए हैं। 13 मार्च
को कनिका Kanpur
में अपने एक रिश्तेदार के घर विष्णुपुरी में आई थीं। रिश्तेदार के घर पर गृह
प्रवेश का कार्यक्रम था। इस दौरान वह बड़ी संख्या में अपने रिश्तेदारों और उस
कार्यक्रम में शामिल हुए 100 से
ज्यादा शहरियों के संपर्क में रहीं।
गौरतलब है कि कनिका लंदन से लौटते वक्त Lucknow स्थित एयरपोर्ट पर बिना जांच कराए भाग
निकली थीं। चूंकि रिपोर्ट में कनिका कोरोना पाजीटिव मिली हैं। इस लिए कनपुरियों
में दहशत का माहौल बना है। सूत्रों की मानें तो गृह प्रवेश कार्यक्रम में कानपुर
के तमाम नामी-गिरामी बिल्डर, व्यापारी, सीए, प्रशासनिक अफसर मौजूद थे।
DM डॉ.
ब्रह्मदेव राम तिवारी ने विष्णुपुरी क्षेत्र में चिकित्सा विभाग की टीम भेज दी है।
कनिका कपूर से मिलने वालों में जितने भी लोग शामिल हैं उन सभी की जांच कराने के
निर्देश दिए गए हैं। यदि इनमें से किसी को भी कोरोना संदिग्ध पाया जाता है तो उस
क्षेत्र के लोगों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
Note -----
सिंगर
कनिका कपूर बीते दिनों तीन बड़ी पार्टियों में पहुंची। वे राजस्थान की पूर्व
मुख्यमंत्री वशुंधरा राजे सिंधियां, उनके सांसद बेटे दुष्यंत, तमाम प्रशासनिक
अफसरों के साथ समारोह में शामिल हुईं। कनिका के Corona Virus संक्रमित होने की
पुष्टि होते ही वशुधंरा राजे सिंधिया ने ट्वीट कर बेटे दुष्यंत के आइसोलेट होने की
जानकारी दी। दो Photo देखने के बाद स्पष्ट है कि कनिका कपूर अपने करीबी लोगों के न सिर्फ संपर्क में थीं बल्कि उनके साथ बेहद क्लोज होकर सेल्फी भी ले रही थीं।
-लंदन
से आने के बाद तीन पार्टियों में शामिल हुईं कनिका कपूर
-परिजनों
के मुताबिक अब तक करीब 400 लोगों से मिल चुकी हैं सिंगर
-पूर्व
सांसद के घर पार्टी में कई नेताओं से भी मिली थीं कनिका
Yogesh Tripathi
Corona Virusका कहर दिन पर दिन
बढ़ता जा रहा है। दुनिया के करीब 150 मुल्कों में Corona की दहशत देखी जा रही
है। India में भी इस वॉयरस को
लेकर हाई अलर्ट है। तमाम जद्दोजहद के बाद भी Corona Virusस्टेज थ्री की तरफ
अग्रसर है। इसके पीछे लोगों की तरफ से बरती जा रही बड़ी लापरवाही मुख्य वजह है।
ताजा मामला UP
की
राजधानी Lucknow
का
है। यहां पर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर समेत 6 लोगों में Corona Virus पॉजीटिव पाया गया है।
लंदन से आने के बाद भ्रमण
पर थीं कनिका कपूर बॉलीवुड
गायिका कनिकाकपूर 15 मार्च को लंदन से आने के बाद देश भर में
कई जगहों पर भ्रमण कर रही थीं। लखनऊ में पॉशएरिया एरिया महानगर के शालीमार गैलेंट
में रहने वाली चर्चित सिंगर कनिकाकपूर में आज कोरोना
वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो गई है। उनको किंग जार्जमेडिकल यूनिवर्सिटी में तीन अन्य लोगों
के साथ भर्ती कराया गया।इसके बादSGPGI के लिए तुरंत रेफर
किया गया। कनिका के पड़ोसी को भी संक्रमण है।
Lucknow की बड़ी आबादी को
कनिका ने संकट में डालाकोरोना
पॉजिटिव सिंगर कनिका कपूर ने Lucknow
की बड़ी आबादी को संकटमें डाल दिया है। वे 15 मार्च को लंदन से लखनऊ से आई थीं।
एयरपोर्ट परवॉशरूम में छिप कर
निकल गईं। हालांकि उनके पिता राजीव कपूर का दावा है किवह लखनऊ एयरपोर्ट पर प्रापर स्कैनिंग के
बाद ही बाहर निकली थीं।इसके बादउन्होंने Lucknow के नामी सितारा होटल
में 100 से ज्यादा लोगों को
पार्टी दी।फ्राइ-डे को उनकी
जांच हुई तो कोरोना पॉजिटिव निकलीं। हाईप्रोफाइल पार्टी में शहर के तमाम IAS, IPS अफसरके साथ-साथ राजनीतिक दलों के नेता शामिल
रहे थे। इसमें पूर्व सांसद से लेकर कई जनप्रतिनिधि भी बताए जा रहे हैं। गैलेंट
अपार्टमेंट के लोगों नेडॉक्टरों को सूचना
देकर पूरी जानकारी दी।
दहशत
के साए में गैलेंट अपार्टमेंट की सोसाइटी
अपार्टमेंट की पूरी सोसाइटी दहशत के
साए में जीने को मजबूर है। क्योंकि गायिका तमाम जगह गईथीं।
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आईं।चौधरी
चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वह एयरपोर्ट कर्मियों की मिलीभगत सेवॉशरूम
में छिप कर निकल भाग गईं। इसके बाद लखनऊ के महानगर में मौजूद गैलेंटअपार्टमेंट
में लोगों को पार्टी दी। कनिका कपूर लखनऊ के ताज होटल में एकपार्टी
में भी गईं थी। पार्टी में तमाम बड़े अफसर और कई नेता शामिल थे।महानगर
के अपार्टमेंट के साथ लखनऊ में काफी खलबली मची है। कनिका के साथउनकी
मेड की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वह जिस-जिस पार्टी में गईं वहां केसैकड़ों
नौकर-चाकर और पार्टी कैटरर के तमाम कर्मी भी दहशत में हैं।
अब तक करीब 400 लोगों से मिली हैं
कनिका कपूर
सिंगर कनिका कपूर के भाई का कहना है कि
वह लंदन गई थी। वापस आने के बाद उसने गलेमें खराश और फ्लू की शिकायत की। हमने
उनका टेस्ट करवाया और यह पॉजिटिव आयाहै। कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने
के बाद उनकी पार्टी में शामिल हुएलोग भी दहशत में हैं। लखनऊ के गैलेंट
अपार्टमेंट में आयोजित उनकी पार्टीमें करीब 125 लोग
शामिल हुए थे। कनिका कपूर के पिता ने बताया कि लंदन सेआने
के बाद कनिका तीन पार्टियों में जा चुकी हैं। इस दौरान वह करीब 400 लोगों
से मिलीं। कनिका पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के यहां पार्टी मेंशामिल
हुई थीं। जिसमें BJP के कई बड़े नेता, मंत्री व अधिकारी शामिल हुएथे।
वह एक बड़े कारोबारी के घर आयोजित
पार्टी में भी गई थीं। होटल ताज मेंभी एक कैबिनेट मंत्री और कई आईएएस अफसर, पेज
थ्री सेलिब्रिटी, नेता औरमंत्री शामिल हुए थे। दोनों ही
पार्टियों में कैटरिंग स्टाफ व होटल स्टाफको हटाकर 500-700 लोग
शामिल हुए। कनिका ने कई लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाईऔर
हैंडशेक किया। कनिका के परिवार में छह लोग हैं। उनके परिवार की भीस्क्रीनिंग
की जाएगी।