-लंदन से आने के बाद तीन पार्टियों में शामिल हुईं कनिका कपूर

-परिजनों के मुताबिक अब तक करीब 400 लोगों से मिल चुकी हैं सिंगर

-पूर्व सांसद के घर पार्टी में कई नेताओं से भी मिली थीं कनिका

 

Yogesh Tripathi


Corona Virus का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। दुनिया के करीब 150 मुल्कों में Corona की दहशत देखी जा रही है। India में भी इस वॉयरस को लेकर हाई अलर्ट है। तमाम जद्दोजहद के बाद भी Corona Virus स्टेज थ्री की तरफ अग्रसर है। इसके पीछे लोगों की तरफ से बरती जा रही बड़ी लापरवाही मुख्य वजह है। ताजा मामला UP की राजधानी Lucknow का है। यहां पर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर समेत 6 लोगों में Corona Virus पॉजीटिव पाया गया है।

लंदन से आने के बाद भ्रमण पर थीं कनिका कपूर बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर 15 मार्च को लंदन से आने के बाद देश भर में कई जगहों पर भ्रमण कर रही थीं। लखनऊ में पॉश एरिया एरिया महानगर के शालीमार गैलेंट में रहने वाली चर्चित सिंगर कनिका कपूर में आज कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो गई है। उनको किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में तीन अन्य लोगों के साथ भर्ती कराया गया। इसके बाद SGPGI के लिए तुरंत रेफर किया गया। कनिका के पड़ोसी को भी संक्रमण है।


Lucknow की बड़ी आबादी को कनिका ने संकट में डाला कोरोना पॉजिटिव सिंगर कनिका कपूर ने Lucknow की बड़ी आबादी को संकट में डाल दिया है। वे 15 मार्च को लंदन से लखनऊ से आई थीं। एयरपोर्ट पर वॉशरूम में छिप कर निकल गईं। हालांकि उनके पिता राजीव कपूर का दावा है कि वह लखनऊ एयरपोर्ट पर प्रापर स्कैनिंग के बाद ही बाहर निकली थीं। इसके बाद उन्होंने Lucknow के नामी सितारा होटल में 100 से ज्यादा लोगों को पार्टी दी। फ्राइ-डे को उनकी जांच हुई तो कोरोना पॉजिटिव निकलीं। हाईप्रोफाइल पार्टी में शहर के तमाम IAS, IPS अफसर के साथ-साथ राजनीतिक दलों के नेता शामिल रहे थे। इसमें पूर्व सांसद से लेकर कई जनप्रतिनिधि भी बताए जा रहे हैं। गैलेंट अपार्टमेंट के लोगों ने डॉक्टरों को सूचना देकर पूरी जानकारी दी।

दहशत के साए में गैलेंट अपार्टमेंट की सोसाइटी

अपार्टमेंट की पूरी सोसाइटी दहशत के साए में जीने को मजबूर है। क्योंकि गायिका तमाम जगह गई थीं।  बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आईं। चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वह एयरपोर्ट कर्मियों की मिलीभगत से वॉशरूम में छिप कर निकल भाग गईं। इसके बाद लखनऊ के महानगर में मौजूद गैलेंट अपार्टमेंट में लोगों को पार्टी दी। कनिका कपूर लखनऊ के ताज होटल में एक पार्टी में भी गईं थी। पार्टी में तमाम बड़े अफसर और कई नेता शामिल थे। महानगर के अपार्टमेंट के साथ लखनऊ में काफी खलबली मची है। कनिका के साथ उनकी मेड की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वह जिस-जिस पार्टी में गईं वहां के सैकड़ों नौकर-चाकर और पार्टी कैटरर के तमाम कर्मी भी दहशत में हैं।

अब तक करीब 400 लोगों से मिली हैं कनिका कपूर

सिंगर कनिका कपूर के भाई का कहना है कि वह लंदन गई थी। वापस आने के बाद उसने गले में खराश और फ्लू की शिकायत की। हमने उनका टेस्ट करवाया और यह पॉजिटिव आया है। कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी पार्टी में शामिल हुए लोग भी दहशत में हैं। लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में आयोजित उनकी पार्टी में करीब 125 लोग शामिल हुए थे। कनिका कपूर के पिता ने बताया कि लंदन से आने के बाद कनिका तीन पार्टियों में जा चुकी हैं। इस दौरान वह करीब 400 लोगों से मिलीं। कनिका पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के यहां पार्टी में शामिल हुई थीं। जिसमें BJP के कई बड़े नेता, मंत्री व अधिकारी शामिल हुए थे। 

वह एक बड़े कारोबारी के घर आयोजित पार्टी में भी गई थीं। होटल ताज में भी एक कैबिनेट मंत्री और कई आईएएस अफसर, पेज थ्री सेलिब्रिटी, नेता और मंत्री शामिल हुए थे। दोनों ही पार्टियों में कैटरिंग स्टाफ व होटल स्टाफ को हटाकर 500-700 लोग शामिल हुए। कनिका ने कई लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई और हैंडशेक किया। कनिका के परिवार में छह लोग हैं। उनके परिवार की भी स्क्रीनिंग की जाएगी।





Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: