Congess की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी कांग्रेस की प्रभारी Priyanka Gandhi शुक्रवार की मध्यरात्रि को चुनार किले में कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गईं। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी Priyanka अपनी जिद पर कायम हैं। उनकी मांग है कि दो दिन पहले सोनभद्र में भूमि विवाद के दौरान फायरिंग में मारे गए नौ लोगों के पीड़ित परिजनों से उनको मिलने दिया जाए। प्रियंका का कहना है कि देर रात शासन और प्रशासन ने चुनार किले की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया।

Yogesh Tripathi


पीड़ित के रिश्तेदारों को पुलिस ने किले के बाहर रोका


प्रियंका गांधी का कहना है कि उभ्भा गांव मारे गए मृतकों के दो रिश्तेदार उनसे मिलने के लिए चुनार किले पहुंचे थे। 15 लोगों को पुलिस ने किले के जबरन रोक रखा है। किले के नीचे रोके गए लोगों से पूर्व विधायक अजय राय और ललितेशपति त्रिपाठी मिलने गए। उभ्भा गांव नरसंहार में मारे गए पीड़ित परिवार की 5 महिलाएं प्रियंका गांधी से मिलीं। प्रियंका गांधी ने उनकी तकलीफ सुनकर उन्हें ढांढस बंधाया।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1152458881244827653

आधी रात किले के अंदर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी


प्रियंका गांधी ने पूरी रात चुनार में ही गुजारी। पीड़ित लोगों से मुलाकात की जिद कर रही प्रियंका गांधी ने आधी रात कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरना देना शुरु कर दिया। इस दौरान किले की बिजली गुल रही। नेता और कार्यकर्ता अपने मोबाइल की टार्च जलाकर उजाला किए रहे। शनिवार सुबह 10.15 बजे बाहर निकलकर कार्यकर्ताओं से मिलीं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि मैं तब तक यहां से नहीं जाउंगी जब तक मैं  सोनभद्र में खूनी संघर्ष में मारे गए आदिवासियों के परिवार से नहीं मिल लूंगी।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1152446450623754241

तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल को पुलिस ने रोका


तृणमूल कांग्रेस के 4 सदस्यीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल को वाराणसी पुलिस ने लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर रोक दिया। यह प्रतिनिधिमंडल सोनभद्र में पीड़ितों के परिजनों से मिलने जा रहा था। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पार्टी के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन कर रहे हैं। वाराणसी पुलिस की तरफ से रोके जाने के बाद टीएमसी के नेता नाराज होकर धरने पर बैठ गए।

प्रियंका से मिलने जाएंगे छत्तीसगढ़ के सीएम


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने के लिए यूपी के चुनार जाएंगे। गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे से प्रियंका गांधी को सोनभद्र पुलिस प्रशासन ने रोक रखा है। शुक्रवार को उन्हें हिरासत में लेकर चुनार किले ले जाया गया था। उसके बाद से सियासी माहौल काफी गर्म है।





Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: