Articles by "Fake"
Fake लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Video----

Ex.CM ने पुष्पेंद्र के पीड़ित परिवार से की मुलाकात

न्याय दिलाने के लिए सपा कार्यकर्ता करेंगे आंदोलन

हाईकोर्ट के जज से जांच कराने की पूर्व मुख्यमंत्री ने की मांग

 
Fake Encounter में मारे गए पीड़ित परिवार से मुलाकात के बा मीडिया से बात करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh के बुन्देलखंड स्थित Jhansi में 4 दिन पहले Fake Encounter में मारे गए पुष्पेंद्र यादव के पीड़ित परिवार से बुधवार को Ex. CM Akhilesh Yadav ने मुलाकात की। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन देने के बाद मीडिया से मुखातिब पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इंस्पेक्टर को बचाने में अफसर और सरकार एक हैं। श्रीयादव ने कहा कि यदि पुष्पेंद्र के पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो वह धरने पर बैठेंगे। सपा कार्यकर्ता आंदोलन करेगें।

पुष्पेंद्र के भाई और पत्नी से की बातचीत

सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव दोपहर को पुष्पेंद्र यादव के एरच थाना एरिया स्थित करगुआ खुर्द गांव पहुंचे। यहां सुरक्षा व्यवस्था जिला प्रशासन ने पहले से ही काफी कड़ी कर दी थी। पुष्पेंद्र के भाई रविंद्र यादव और पत्नी शिवांगी से अखिलेश यादव ने काफी देर तक बातचीत की। इस दौरान उनके साथ सपा से राज्यसभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक दीप नारायण प्रमुख रूप से कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे।

Fake Encounter की कहानी से उठ चुका है पर्दा

मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि Fake Encounter की कहानीसे पर्दा उठ चुका है। पुलिस परिवार के सदस्यों को पांच दिन बीत जाने के बाद भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दे रही है। वहीं, दूसरी तरफ श्रीयादव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तो बिल्कुल स्पष्ट होगा कि गोली कितनी दूरी से ? किस बोर के असलहे ? से मारी गई है। अपने इन कृत्यों को छिपाने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दे रही है।

ये कैसा रामराज्य है ?

यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ये कैसा रामराज्य है ? जहां बेगुनाहों की सरेआम हत्याएं हो रही हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि इंस्पेक्टर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल नहीं भेजा गया तो सपा आंदोलन को बाध्य होगी।






मोंठ CO और SDM ने आधी रात कार्रवाई की

तेज बहादुर के साथ 40 और भी गिरफ्तार

शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई, सुबह भेजे गए जेल

Video----"मेरे पति को मार डाला, हमें न्याय दे दो"

 

Fake Encounter के खिलाफ तहसील में दे रहे थे धरना

5 करोड़ की सहायता और इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने की मांग

झांसी के मोंठ में हालात अब भी बेहद तनावपूर्ण

आसपास के जिलों से भी Jhansi में बुलाई गई फोर्स

झांसी में पुष्पेंद्र यादव को न्याय दिलाने के लिए स्वयंसेवी संगठन के लोग आगे आ चुके हैं, दो दिन से कैंडिल मार्च निकाले जा रहे हैं।

Yogesh Tripathi

सोशल मीडिया में पुष्पेंद्र यादव को इंसाफ दिलाने के लिए अब कई स्वयंसेवी संगठन भी आवाज बुलंद करने लगे हैं। समाजवादी पार्टी (SP) पहले दिन से इस मामले में फ्रंटफुट पर है। झांसी में पुष्पेंद्र को न्याय दिलाने के लिए जगह-जगह स्वयंसेवी संगठन के लोग कैंडिल मार्च भी निकाल रहे हैं। खुफिया एजेंसियां Jhansi के हालात की जानकारी आला अफसरों के साथ-साथ सरकार से भी साझा कर रही हैं। कई स्वयंसेवी संगठन के लोग भी अब पीड़ित परिवार के साथ खड़े हो चुके हैं। पिछले दो दिन से Jhansi में कई जगहों पर कैंडिल मार्च निकाले गए। 
देर रात पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य, हाथ पकड़ न्याय की भीख मांगती शिवांगी।

 भइया न्याय दिला दो

वहीं, देर रात पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे प्रसपा प्रेसीडेंट शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव से हाथ जोड़कर पुष्पेंद्र की पत्नी न्याय की भीख मांगती रही। शिवांगी ने आदित्य का हाथ पकड़ कर कहा कि भइया हमें न्याय दिला दो। शिवांगी का करुण क्रंदन देख हर किसी की आंखे नम हो गईं। मीडिया से बातचीत में आदित्य यादव ने कहा कि ये Encounter नहीं Murder है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। घूसखोरी को छिपाने के लिए एक बेगुनाह को पुलिस ने मार डाला और बाद में करतूत पर पर्दा डालने के लिए हत्या को मुठभेड़ की शक्ल दे दी।  



Ex.Minister प्रदीप जैन आदित्य पहुंचे पुष्पेंद्र के घर

बर्खास्त सैनिक तेज बहादुर ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना

शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव का कार्यक्रम निरस्त

खुफिया एजेंसिया Alert, हर पल की लोकेशन ले रहे अफसर

झांसी के मोंठ में सतर्कता के मद्देनजर जिला प्रशासन की तरफ से चप्पे-चप्पे पर RAF & PAC को तैनात किया गया है।

Yogesh Tripathi

Video-----पुष्पेंद्र को गोली पिस्टल से मारी या इंसास राइफल से ?

 

मोंठ के चप्पे-चप्पे पर फोर्स का पहरा और गहरा

Jhansi Police की तरफ से Fake Encounter में मारे गए पुष्पेंद्र यादव का मामला अब सियासी रंग ले रहा है। रातों-रात मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुष्पेंद्र का शव फूंके जाने के बाद क्षेत्रीय जनता का आक्रोश और बढ़ गया। मोंठ का करगुआ खुर्द गांव पूरी तरह से सियासी अखाड़े में तब्दील हो चुका है। राजनीतिक दल के नेताओं की आमदरफ्त पहले दिन से ही बनी है। तनाव भरे हालात को देखते हुए खुफिया एजेंसियां Alert हैं। कुछ बेहद गोपनीय इनपुट शासन को भी मिल चुके हैं। बड़े सूत्रों की मानें तो मोंठ की गली, सड़क और हर चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात है। बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की इजाजत बिल्कुल नहीं है। खासतौर पर राजनीतिक दल के नेताओं को तो बिल्कुल भी नहीं। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। उनको देर शाम करगुआ खुर्द पुष्पेंद्र यादव के घर पहुंचना था। 
 

मंगलवार सुबह पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य।

Ex.Minister प्रदीप जैन आदित्य पहुंचे

झांसी के पूर्व सांसद और संप्रग सरकार में कद्दावर Minister रहे प्रदीप जैन आदित्य मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। प्रदीप जैन ने मारे गए पुष्पेंद्र के भाई और परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। श्रीजैन के सामने भी पीड़ित परिवार का दर्द छलका। पूर्व मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे हर तरह से परिवार के साथ खड़े हैं।
मंगलवार को BSF के पूर्व जवान तेज बहादर यादव ने भी पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा।

बर्खास्त BSF जवान तेज बहादुर यादव भी पहुंचे

सेना से बर्खास्त किए जा चुके BSF के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव भी तमाम समर्थकों के साथ पुष्पेंद्र के घर मंगलवार को पहुंचे। तेजबहादुर ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि न्याय के लिए वो परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने सूबे की पुलिस के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या सरकारी मिशनरी कर रही है।

बुधवार को आएंगे सपा सुप्रीमों Akhilesh Yadav

सपा सुप्रीमों Akhilesh Yadav बुधवार को झांसी के मोंठ स्थित पुष्पेंद्र यादव के घर पहुंचेंगे। इसी बात को लेकर जिला प्रशासन काफी परेशान है। खुफिया एजेंसियां भी हर पल की लोकेशन ले रही है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव के पहुंचने के बाद सपाई आंदोलन की रणनीति बना सकते हैं। सूत्रों की मानें तो पूर्व मुख्यमंत्री को झांसी में ही रोकने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श चल रहा है। उसकी वजह खुफिया की तरफ से मिल रहे तमाम इनपुट हैं। एक बड़ा इनपुट ये भी है कि बाहर से हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं। शांति बहाली के लिए जिला प्रशासन अपनी कमर कस चुका है। PAC के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) बल की तैनाती चप्पे-चप्पे पर की गई है। 
 
सोमवार देर रात तक पीड़ित परिवार से बातचीत करते हुए ADG (Zone) प्रेम प्रकाश।

ADG (Kanpur Zone) कर रहे हैं कैम्प

अपर पुलिस महानिदेशक (कानपुर जोन) फिलहाल झांसी में ही कैम्प कर रहे हैं। अगले 24 घंटे के लिए अहम रणनीति के तहत Alert रहने की ताकीद भी मातहतों को दी गई है। खुफिया एजेंसियों से जानकारियों को भी पुलिस के अफसर साझा कर रहे हैं। फिलहाल इस समय पुलिस की सबसे बड़ी परेशानी कुछ घंटे बाद झांसी में आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर है। सूत्रों की मानें तो इसी समय पुलिस और जिला प्रशासन की असली "अग्नि परीक्षा" भी होगी। साथ ही साथ जनपद के सभी बड़े सपा नेताओं, पदाधिकारियों और माननीयों को भी वॉच करने के आदेश दिए जा चुके हैं। 






सपा नेताओं की तरफ से Video शेयर कर किए जा रहे हैं Tweet

50 हजार रुपए और लेकर गए थे पति : शिवांगी

60 घंटे बाद मोंठ इंस्पेक्टर लाइन हाजिर किए गए

Yogesh Tripathi

Video : "हमे न्याय दे दो, मेरे पति को....."

Uttar Pradesh के बुन्देलखंड स्थित Jhansi Police के Fake Encounter मामला न सिर्फ तूल पकड़ रहा है बल्कि सियासी भी हो चुका है। सोशल मीडिया के सबसे प्लेट फार्म Twitter पर पुष्पेंद्र यादव की मौत को लेकर सपा के तेवर काफी आक्रामक हैं। इस बीच पुष्पेंद्र की पत्नी शिवांगी की मीडिया से बातचीत का Video अब Viral हो रहा है। इस वीडियों में शिवांगी फूट-फूटकर रोते हुए कह रही है कि मेरे पति को मार डाला गयाहमें न्याय दे दोहमे न्याय चाहिए। तीन महीने पहले अपने बाबुल के घर से लाल जोड़ पहनकर हंसी-खुशी ससुराल आई शिवांगी को क्या पता था कि जिन खाकी वर्दीधारियों पर समाज के रक्षा की जिम्मेदारी है एक दिन वही उसके सुहाग को खत्म कर देंगे।

Video-----देखिए कैसे आधी रात पुलिस ने पुष्पेंद्र के शव को घाट पर फूंका

 

एक पेटी में Final हुई थी इंस्पेक्टर की डील

मीडिया से बातचीत में शिवांगी ने फफकते हुए कहा कि एक लाख रुपए की बात हुई थी। पति 50 हजार पहले दे चुके थे। 50 हजार की रकम और लेकर गए थे। बात नहीं बनी तो पुष्पेंद्र ने अपनी रकम वापस मांगी। विवाद के दौरान उन्हें मार डाला गया।

लाइन हाजिर किए गए इंस्पेक्टर मोंठ

खबर आ रही है कि मोंठ के कोतवाल धर्मेंद्र सिंह चौहान को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह चिरगांव थाना प्रभारी सुनील तिवारी की तैनाती की गई है। कटेरा थाना प्रभारी विनोद मिश्रा को चिरगांव का थाने का प्रभारी बनाया गया है।

पुष्पेंद्र को न्याय दिलाने के लिए उठ रही आवाज

सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम से जुड़े अब तमाम वीडियो वॉयरल हो रहे हैं। सबसे अहम वीडियो रात में पुष्पेंद्र के अंतिम संस्कार का है। सपा नेता सुनील यादव (साजन) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया है। सपा प्रवक्ता जूही सिंह ने भी वीडियो को शेयर किया है। तमाम सामाजिक संगठन भी अब इस मुहिम में शामिल हो रहे हैं। पहले फर्जी एनकाउंटर और बाद में देर रात्रि हिन्दू धर्म के विपरीत मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किए जाने से लोगों में खासा आक्रोश है। कोई इसे हिटलर की संज्ञा दे रहा है तो कोई लोकतंत्र की हत्या बता रहा है।