Articles by "Anandeshwar Mabdi"
Anandeshwar Mabdi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
  • आनंदेश्वर मंदिर महंत श्यामगिरि के दो शिष्य Arrest
  • रामदास उर्फ कंटक और चेतन गिरि महाराज की गिरफ्तारी से हड़कंप
  • जूना अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री ने लिखाई थी FIR

  • पहले भी मंदिर पर पड़ चुकी हैं अपराधिक घटनाओं की छींटे

ग्वालटोली पुलिस की अभिरक्षा में गिरफ्तार किए गए रामदास उर्फ कंटक और चेतन गिरि महाराज।

Yogesh Tripathi

देश और प्रदेश के लाखों-करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र Kanpur के परमट स्थित “श्रीआनंदेश्वर मंदिर” एक बार फिर विवादों को लेकर सुर्खियों में है। मंहत की गद्दी को लेकर जूना अखाड़ा से मंदिर के पुराने महंत और उनके शिष्यों ने “मोर्चा” खोल दिया है। दोनों गुटों के बीच चल रहे “शह-मात” के “खेल” में पर्दे के पीछे से अहम भूमिका एक राजनीतिक दल की तरफ से भी की जा रही है। 6 दिन पहले ग्वालटोली पुलिस ने श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत कई लोगों के खिलाफ लूट समेत कई संगीन धाराओं FIR रजिस्टर्ड की थी। रामदास उर्फ कंटक (महराज) और चेतन गिरी को ग्वालटोली पुलिस ने मंगलवार दोपहर को Arrest कर लिया।  

www.redeyestimes.com (News Portal) से बातचीत में SHO ग्वालटोली ने कंटक महाराज और चेतन गिरी के गिरफ्तारी की पुष्टि की। SHO का कहना है कि श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के राष्ट्रीय महामंत्री और महामंडलेश्वर प्रेमगिरि महाराज की तरफ से दी गई तहरीर दी गई थी। जिसमें आरोपितों के खिलाफ आरोप लगाया गया था कि मंदिर के करीब 14 दानपात्रों को लूट लिया गया। तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ IPC की धारा 392, 147, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।

Note---मंदिर के गद्दी की “बादशाहत” को लेकर धधक रही “ज्वालामुखी”….

(ये खबर 14 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी)