Articles by "Alert"
Alert लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

-सूफ़ी क़ौसर मजीदी को सिर कलम करने की धमकी

-चरमपंथी संगठन PFI की तरफ से भेजा गया धमकी भरा पैगाम

-PFI को बैन करने की मुहिम चला रहे हैं क़ौसर मजीदी

-Kanpur की जूही पुलिस ने रजिस्टर्ड की FIR

Sufi Mohammad Kausar Majeedi
Yogesh Tripathi

Kanpur के South City स्थित जूही एरिया में रहने वाले इस्लामिक बोर्ड के प्रवक्ता Sufi Mohammad Kausar Majeedi को चरमपंथी संगठन PFI की तरफ से डाक के जरिए धमकी भरा पैगाम भेजा गया है। उर्दू में भेजे गए धमकी भरे पत्र में सूफ़ी क़ौसर मजीदी का सिर कलम करने की धमकी दी गई है। उल्लेखनीय है कि क़ौसर मजीदी PFI को आतंकवादी संगठन बताते हुए उसे बैन करने की मांग कर सोशल मीडिया पर लंबे समय से मुहिम चला रहे हैं। www.redeyestimes.com (News Portal) से बातचीत में जूही (SHO) ने कहा कि क़ौसर मजीदी की तहरीर पर FIR रजिस्टर्ड की गई है।

Sufi Mohammad Kausar Majeedi सोशल मीडिया पर काफी Active रहते हैं। वह इस्लामिक बोर्ड के प्रवक्ता भी हैं। पिछले दिनों Lucknow में उन्होंने प्रेस कांफ्रेस कर PFI को आतंकवादी संगठन बताते हुए उसे बैन करने की मांग की थी। साथ ही लगातार वह सोशल मीडिया पर भी यह मांग उठा रहे हैं। 

 

क़ौसर मजीदी ने बताया कि डाक के जरिए उनको धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र किसी कमाल खान की तरफ से भेजा गया है। जिसमें लिखा है कि “जो काम तू कर रहा है, वह BJP और RSS के लोग करते हैं। तू संभल जा वर्ना तेरा अंजाम वही होगा, जो गद्दार का होता है। तुम्हारा जिस्म सिर से जुदा हो जाएगा और तू जनाजे के लिए तरसेगा।”

क़ौसर मजीदी की सूचना पर जूही थाने की फोर्स उनके पास पहुंची। पुलिस के सामने ही उन्होंने कहा कि “परमपुरवा PFI का गढ़ बन चुका है। इसे Pakistan बनाने की प्लानिंग की जा रही है। इस देश में संविधान और कानून चलेगा। किसी मुल्ला या मौलवी का फतवा बिल्कुल नहीं चलेगा”। उन्होंने पुलिस कर्मियों से पूछा कि आखिर दिल्ली में बैठे व्यक्ति को मेरा नाम और पता कैसे मालुम पड़ गया। उनका इशारा साफ-साफ क्षेत्र के ही संदिग्धों की तरफ था। उन्होंने इल्जाम लगाते हुए कहा कि निश्चित तौर पर यहां PFI से जुड़े लोग एक्टिव हैं, जिन्होंने मेरा नाम और पता दिल्ली भेजा, जिसके बाद मुझे धमकी भरा पत्र मिला।

उल्लेखनीय है कि PFI की गतिविधियों को लेकर देश की सुरक्षा एजेंसियां भी कई बार Alert जारी कर चुकी हैं। CAA आंदोलन के दौरान भी PFI के तीन संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। क़ौसर मजीदी की तहरीर पर जूही पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरु कर दी है। सूफ़ी क़ौसर का कहना है कि उन्हें अपनी चिंता बिल्कुल नहीं है। देश की सुरक्षा बेहद जरूरी है।

-Twitter पर धमकी देने वाले User के खिलाफ FIR रजिस्टर्ड

-@suryavanshi Bad1 के नाम वाले ट्वीटर हैंडल से दी गई धमकी

-BDS और एंटी सबोटॉज टीम ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली

-Kanpur के South-X-Mall, चार टॉकीज को उड़ाने की धमकी 

-"Madam Chief Minister" फिल्म को रुकवाने के लिए धमकी

 


Yogesh Tripathi

कड़ाके की ठंड में फ्राइ-डे की दोपहर Kanpur पुलिस प्रशासन के माथे पर उस समय पसीना आ गया जब South City स्थित South-X-Mall समेत चार टॉकीजों को सीरियल ब्लास्ट के जरिए उड़ाने की धमकी मिली। धमकी सोशल मीडिया के प्लेटफार्म Twitter पर Twitter Handle  @suryavanshi Bad1 से दी गई। धमकी मिलते ही SSP/DIG डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने मातहतों को Alert कर दिया। बम निरोधक दस्ते के साथ एंटी सबोटॉज टीम और पुलिस की डॉग स्कवॉयड टीम आनन-फानन में उन स्थानों के लिए रवाना हो गईं, जिनको सीरियल ब्लास्ट के जरिए उड़ाने की धमकी सिरफिरे ने दी। कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई लेकिन कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। सोशल मीडिया पर इस बात की भी चर्चा है कि एक धार्मिक स्थल को भी उड़ाने की धमकी सिरफिरे की तरफ से मिली थी।    



Juhi Police Station में धमकी देने वाले के खिलाफ FIR रजिस्टर्ड की गई है। www.redeyestimes.com (News Portal) ने जब इस Twitter Acount की छानबीन की तो यह डिलीट मिला। मतलब साफ है कि धमकी देने के बाद इस अकाउंट को तुरंत डिलीट कर दिया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो IP Adress के जरिए अब पुलिस की सर्विलांस सेल धमकी देने वाले की खोजबीन जारी है। 


 

Madam Chief Minister शो चलाने को लेकर दी धमकी

बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले ने Twitter पर Kanpur Police को टैग करते हुए उक्त धमकी दी। Madam Chief Minister शो चलाने को लेकर South-X-Mall समेत चार सिनेमाघरों को उड़ाने की धमकी दी। Madam Chief Minister का शो सुबह 11 बजे से Start था। दोपहर करीब एक बजे पुलिस फोर्स के साथ बम निरोधक दस्ता, एंटीसबोटॉज टीम और डॉग स्कवॉयड टीम पहुंची। उस समय ऑडीटोरियम में सिर्फ 6 दर्शक ही मौजूद थे। फिल्म को रोक दिया गया। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चला। मॉल के दुकानदारों को भी कुछ देर के लिए बाहर निकाल दिया गया।



इसी तरह कल्याणपुर स्थित गुरुदेव टॉकीज में करीब 9 दर्शक और पम्मी थियेटर में सिर्फ 19 दर्शक मौजूद मिले। फिल्मों का प्रसारण सिर्फ कुछ मिनट के लिए ही रोका गया था, जिसकी वजह से दर्शकों को कोई खास दिक्कत नहीं हुई। 


 

SP South दीपक भूकर के मुताबिक धमकी देने वाले के खिलाफ जूही थाने  में IT Act समेत कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। IP Adress को ट्रेस करने में सर्विलांस सेल की टीम जुटी है। Twitter India से भी इस संबंध में मदद मांगी गई है। जल्द ही धमकी देने वाला पुलिस की गिरफ्त में होगा।