Articles by "लाठीचार्ज"
लाठीचार्ज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Sant Kabir Nagar जनपद में BJP सांसद के हाथों भरी महफिल में जूते से पिटाई के बाद मेंहदावल सीट से बीजेपी के MLA राकेश बघेल के समर्थक आक्रोशित हो गए। आक्रोशित समर्थकों ने DM Office परिसर में जमकर बवाल किया। बिजली सप्लाई को बाधित कर जिला प्रशासन ने सांसद शरद त्रिपाठी को जब बाहर निकालने की कोशिश की तो विधायक समर्थकों ने बवाल शुरु कर दिया। गमलों को तोड़ने के बाद आक्रोशित समर्थकों ने पथराव कर शीशे और फर्नीचर भी तोड़ डाले। लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हो गए। वहीं, समर्थकों पर लाठीचार्ज से नाराज BJP MLA राकेश बघेल देर रात धरना देकर बैठ गए। मध्यरात्रि UPCM योगी आदित्यनाथ ने मोबाइल पर बातचीत कर विधायक का धरना खत्म करवाया। बीजेपी सांसद के “जूता कांड” की धूम सोशल मीडिया पर मची है। Twitter, facebook, WhatsApp पर ये Video खूब वॉयरल हो रहा है।


 YOGESH TRIPATHI


https://twitter.com/pankajjha_/status/1103317711852130306

 विधायक समर्थकों की तोड़फोड़ के बाद Police का लाठीचार्ज


संत कबीर नगर में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश बघेल के बीच जूतमपैजार का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ तो भाजपा की खासी किरकिरी होने लगी। इधर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में ट्रेंड हो रहा था तो दूसरी तरफ विधायकों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ रहा था। जिला प्रशासन के अफसर किसी बड़े बवाल से बचने के लिए सांसद को कमरे से निकालने की योजना बना ही रहे थे कि विधायक के समर्थकों ने धावा बोल दिया। समर्थकों ने तोड़फोड़ की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की लाठी से विधायक के समर्थक घायल हुए हैं। काफी जद्दोजहद के बाद फोर्स सांसद को कड़ी सुरक्षा में बाहर ले जा सकी। इससे पहले विधायक के समर्थकों ने खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर रोडवेज की बसों पर भी पथराव किया। जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

 “जूता कांड” को BJP के शीर्ष नेतृत्व ने लिया संज्ञान


संत कबीर नगर में बुधवार शाम को कलेक्ट्रेट परिसर में हुए “जूता कांड” को बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने काफी गंभीरता से लिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने सांसद और विधायक को लखनऊ तलब किया है। देर रात बीजेपी के नेशनल प्रेसीडेंट अमित शाह ने भी यूपी के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय से फोन पर बातचीत की। हालांकि दोनों ही नेता अब किसी बड़ी कार्रवाई से बचने के लिए सेफ मोड में नजर आ रहे हैं। पूरे देश में बीजेपी की किरकिरी कराने के बाद सांसद शरद त्रिपाठी ने पूरे मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए नजर आ रहे हैं।

https://twitter.com/pankajjha_/status/1103279436391239680

क्या है “जूता कांड” का पूरा प्रकरण ?


संत कबीर नगर के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को बैठक के दौरान बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल से विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच जमकर जूते चले। शिलापट्ट पर नाम नहीं होने के विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि सांसद शरद त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश सिंह बघेल के ऊपर जूतों की बौछार कर दी। बाद में विधायक ने भी सांसद को थप्पड़ जड़े।

[caption id="attachment_18991" align="aligncenter" width="650"] जूता चलाने वाले बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और थप्पड़ मारने वाले विधायक राकेश बघेल।[/caption]

इस पूरे घटनाक्रम के पहले सांसद ने विधायक से कहा कि "तुम्हारे जैसे कितने विधायक पैदा किए हैं।' इस पर विधायक राकेश सिंह बघेल ने जूता निकालने का इशारा भर किया था कि सांसद ने जूता उतारा और शुरु हो गए। पिटाई से आहत विधायक ने भी सांसद पर दो-चार हाथ जड़ दिए. इसके बाद विधायक और उनके समर्थक कलेक्टर परिसर में ही धरने पर बैठ गए। कलेक्ट्रेट परिसर से सांसद शरद त्रिपाठी को बाहर निकालने के लिए पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने विधायक समर्थकों पर जमकर लाठियां भी चटकाई।

क्या कहते हैं बीजपी विधायक राकेश बघेल ?


खुद की पिटाई के बाद प्रशासन की तरफ से समर्थकों को लाठियाए जाने के बाद आहत विधायक राकेश बघेल धरने पर बैठ गए। मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि सांसद के विरोध में हवा चल रही है। जनता से किए वादे उन्होंने पूरे नहीं किए। समर्थक भी उनको तरजीह नहीं दे रहे हैं तो इसकी खिसियाहट उन्होंने मारपीट करके निकाली है। राकेश बघेल ने इसके बाद कहा कि “क्या किसी के घर में झगड़ा नहीं होता है ? वह कहीं इसकी शिकायत नहीं करेंगे उन्होंने कहा कि जो भी हुआ है गलत हुआ है और वह अपनी बात शीर्ष नेतृत्व तक रखेंगे। रात को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी विधायक से मोबाइल पर बातचीत कर धरना खत्म करने का निर्देश दिया।

एक CM तो दूसरा Ex.CM का "करीबी"


"जूता कांड" के पीछे कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। अंदरखाने की मानें तो कुछ दिन पहले ही बीजेपी विधायक ने "विटामिन B" (ब्राम्हणवाद) की बात कही थी। तभी से अंदाजा हो गया था कि कुछ न कुछ होगा अवश्य। इस कांड के बाद  न सिर्फ संत कबीर नगर बल्कि आसपास के जनपदों में भी जातीय राजनीति का ध्रुवीकरण लोकसभा के चुनाव में नजर आएगा। बताया जा रहा है कि सांसद शरद त्रिपाठी बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति शास्त्री के बेटे हैं। पिता-पुत्र दोनों ही केंद्रीय गृहमंत्री के बेहद करीबी लोगों में हैं। वहीं, राकेश बघेल के बार में बताया जा रहा है कि वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफी नजदीक हैं।

राजधानी लखनऊ में अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं हजारों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं पर लगातार दूसरे दिन पुलिस ने जमकर लाठियां चलाईं। जवाब में महिला कार्यकत्रियों ने पुलिस पर पथराव किया। पत्थरबाजी से एरिया में भगदड़ मच गई। कई घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान काफी जाम लगा रहा। इस दौरान कई महिलाएं जख्मीं होने के साथ बेहोश भी हो गईं।


[caption id="attachment_18029" align="aligncenter" width="640"]anganwadi_workers, redeyestimes.com राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस[/caption]

लखनऊ। खुद को राज्यकर्मचारी घोषित कराने समेत करीब 16 सूत्रीय मागों को लेकर सूबे की राजधानी लखनऊ में दो दिनों से प्रदर्शन कर रहीं हजारों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं पर लगातार दूसरे दिन बेरहम पुलिस ने लाठियां बरसाईं। पुलिस के लाठीचार्ज में कई आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां जख्मीं हो गई। गुस्साईं कार्यकत्रियों ने पुलिस फोर्स को निशाना बनाकर जवाब में पत्थरबाजी की। पथराव से एरिया में भगदड़ मच गई।


सड़क पर लेटकर प्रदर्शन कर रही थीं कार्यकत्रियां

राजधानी लखनऊ में पिछले दो दिनों से प्रदर्शन कर रही आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। सभी हजरतगंज चौराहे के पास सड़क पर लेटकर सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगीं। प्रदर्शन की वजह से सड़क पर भीषण जाम लग गया और देखते ही देखते ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई।

वार्ता विफल होने के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पुलिस प्रशासन ने पहले आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से वार्ता करने की कोशिश की लेकिन सभी ने बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया। बस इसी बात पर जाम खुलवाने के लिए पुलिस आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर लाठियां बरसानी शुरु कर दीं। पुलिस के लाठी चलाते ही भगदड़ मच गई। पुलिस को जो जहां पर मिला, जमकर लाठियां चलाईं। कई महिलाएं बेहोश होकर सड़क पर ही गिर गईं। इसी दौरान कुछ आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने पुलिस को निशाना बनाकर पथराव शुरु कर दिया। पत्थरबाजी होते ही भगदड़ मच गई। इस बीच पुलिस ने वॉटर कैनन के जरिए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर पानी की धार छोड़ी लेकिन इसका कोई असर नहीं हआ।
शाम पांच बजे के बाद किसी तरह खदेड़ पाई पुलिस

पुलिस प्रशासन को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने जमकर छकाया। लाठीचार्ज के बाद भी सभी डटी रहीं। इस दौरान पानी की तेज धार भी छोड़ी गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब पांच बजे पुलिस सभी को प्रदर्शनस्थल से हटवा सकी। उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी पुलिस ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर लाठीचार्ज किया था।
वेतन को लेकर“जंग”लड़ रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां

संगठन की प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं काफी दिनों से अपनी मांगों और वेतन को लेकर आंदोलनरत हैं। यूपी सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। उन्होंने यूपी सरकार से मांग की है कि कार्यकत्रियों को कम से कम 18 हजार और सहायिकाओं को 9 हजार रुपए का वेतन दिया जाए।

उन्होंने कहा कि मिनीन आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सामान्य योग्यता और कार्य के आधार पर ही बराबर का मानदेय दिया जाए। गीतांजलि मौर्या ने कहा कि बिहार की तर्ज कार्यकत्रियों और मातृ समिति के खातों में पोषाहार का धन भेजा जाए। ताकि पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण किया जा सके। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को योग्यता एवं वरीयता के आधार पर शत प्रतिशत मुख्य सेविका के पद पर प्रमोशन दिया जाए।

Kanpur के अधिकांश थानों और चौकियों में अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की धमाचौकड़ी आम बात हो गई है। सही मायनों में यही लोग समाज के असमाजिकतत्व हैं। दंगाई न तो शहर के व्यापारी हैं और न ही नौकरीपेशा लोग। तमाम तरह के काले कारोबार में जुटे अपराधिक प्रवृत्ति के लोग ही इन दिनों चौकी-थानों की शोभा में चार चांद लगा रहे हैं। खुफिया सूत्रों की मानें तो इस किस्म के लोग ही इन दिनों ज्यादातर धार्मिक आयोजन कराने का बीड़ा उठा रहे हैं। उसके पीछे उनकी मंशा पुलिस से नजदीकी बढ़ाने की रहती है।


[caption id="attachment_17565" align="aligncenter" width="640"]kanpur juhi parampurwa9, redeyestimes.com Kanpur के जूही परमपुरवा में बवाल के बाद मौके पर पहुंचे IG और ADG[/caption]

कानपुर। संडे को Kanpur में बिगड़े सांप्रदायिक माहौल को लेकर पुलिस प्रशासन पर चारो तरफ से अंगुलियां उठ रही हैं। इसके पीछे की वजह के कई कारण हैं। पहला यह कि अतिसंवेदनशील रावतपुर गांव में जुलूस से पहले भारी पुलिस बल के इंतजाम जिम्मेदार अफसरों की तरफ से क्यों नहीं किए गए ? उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से सप्ताह भर पहले जारी आदेश को Kanpur पुलिस ने संज्ञान में लेकर उसका पालन क्यों नहीं करवाया ? प्रतिबंध के बाद भी DJ जुलूस में क्यों बजे ? इन सबके साथ कई और सवाल हैं जिसका जवाब शायद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को देना पड़ सकता है।


[caption id="attachment_17566" align="aligncenter" width="640"]kanpur juhi parampurwa1, redeyestimes.com मुट्ठी भर आतताइयों ने जूही परमपुरवा चौकी में भी धावा बोल जमकर तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की।[/caption]

मोहर्रम का जुलूस हो या फिर रामनवमी का, हर जुलूस में बजा DJ

निश्चित तौर पर इसे Kanpur पुलिस की लापरवाही ही कहेंगे कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद भी मोहर्रम और रामनवमी के जुलूसों के साथ दशहरा पर भी शहर की हर सड़क व गली में डीजे बजता रहा। प्रशासन ने यूपी सरकार के मुखिया के आदेश का सही ढंग से पालन नहीं करवाया।

[caption id="attachment_17549" align="aligncenter" width="585"]kanpur juhi parampurwa4 जूही परमपुरवा में आगजनी के बाद धू-धूकर जलती गाड़ियां[/caption]

धार्मिक आयोजन कराने वालों को खुली छूट क्यों ?

शहर में धार्मिक आयोजन कराने वाले आयोजकों को पुलिस प्रशासन की तरफ से खुली छूट मिली रहती है। देवी का जागरण हो या फिर रामलीला। जिस चौराहे या सड़क पर आयोजक चाहते हैं खुल्लम-खुल्ला आयोजन करते हैं। थानेदार से लेकर चौकी इंचार्ज का इन आयोजनों में स्वागत सत्कार कर कुछ अपराधिक किस्म के आयोजक बाद में अपनी न सिर्फ धौंस जमाते हैं बल्कि रंगबाजी भी करते नजर आते हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो अधिकांश के पास तो परमीशन भी नहीं होता है। इतना ही नहीं शहर की कई आयोजन कमेटियों में तो लंबे समय से विवाद भी चल रहा है। पुलिस की तरह ही कुछ यही हाल केस्को का भी है। आयोजन से दो-तीन दिन पहले सजावट कर सैकड़ों और हजारों की संख्या में बल्ब जलाए जाते हैं लेकिन केस्को उफ तक नहीं करता है। इतना ही नहीं धार्मिक आयोजन के नाम पर देर रात तक अश्लील डांस के कार्यक्रम चलते रहते हैं। साथ ही इतने लाउडस्पीकर लगा दिए जाते हैं कि आवाज एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक सुनाई पड़ती है।

Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institutionअपराधिक प्रवृत्ति के आयोजक सेल्फी पोस्ट करते हैं फेसबुक पर

Kanpur में देवी जागरण, रामलीला और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान कुछ अपराधिक किस्म के आयोजक इलाकाई दरोगा और थानेदारों को बुलाकर कार्यक्रम में उनका स्वागत कराते हैं। इस दौरान सेल्फी लेकर उन फोटो को फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया की साइट पर डालते हैं। बात पिछले साल की है। मोहर्रम के दौरान देशद्रोह के एक आरोपी ने थानेदार से लेकर सीओ तक के साथ सेल्फी ली और उसे फेसबुक पर डाल दिया। तीन दिन बाद हुक्का बार के अवैध संचालन में जब उसका नाम आया तो शहर पुलिस उसे बचाने में जुट गई। उल्लेखनीय है कि साउथ सिटी में इस व्यक्ति की कई जगहों पर होर्डिंग लगी हुई हैं, जिसमें उसने खुद को समाजसेवी लिख रखा है। यहां बताना यह भी जरूरी है कि इस व्यक्ति पर पहले भी देशद्रोह का मामला दर्ज हो चुका है। अब सवाल यह उठता है कि जिन लोगों पर देशद्रोह जैसे मुकदमें चल रहे हो या फिर वह संगीन मामलों में आरोपी है तो वह थाने और चौकी में कैसे उठता-बैठता है। मर्डर और डबल मर्डर जैसे संगीन मामलों में आरोपी रह चुके कई अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के मोबाइल नंबरों की यदि प्रशासन सीडीआर निकलवाए तो तमाम राज से पर्दा उठ सकता है। ऐसे कई अपराधिक प्रवृत्ति के लोग इन दिनों चौकियों और थानों की शोभा को बढ़ा रहे हैं।