Articles by "रिहाई"
रिहाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Uttar Pradesh के CM योगी आदित्यनाथ को लेकर Tweet करने के बाद Arrest किए गए (स्वतंत्र पत्रकार) प्रशांत कनौजिया को देश की सर्वोच्च अदालत ने बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट (SC) ने आदेश दिया है कि “प्रशांत कनौजिया को तुरंत रिहा किया जाए”। "सुप्रीम कोर्ट ने यूपी की सरकार को कड़ी फटकार लगाई है"। उल्लेखनीय है कि यूपी सरकार के निर्देश पर Lucknow Police ने तीन दिन पहले दिल्ली से प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी की थी।



YOGESH TRIPATHI


प्रशांत कनौजिया की Wife ने दायर की थी याचिका

स्वतंत्र पत्रकार प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि “किसी की राय शायद अलग-अलग हो सकती है। उन्हें (प्रशांत) को ट्वीट नहीं करना चाहिए था, लेकिन सिर्फ इतनी सी बात को आधार बनाकर गिरफ्तारी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है” देश की सर्वोच्च अदालत ने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी को एक Tweet के चलते 11 दिनों तक जेल में नहीं रखा जा सकता है। अदालत ने कहा कि ये कोई हत्या का मामला नहीं है, तत्काल रिहाई सुनिश्चित कराई जाए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख को देखते हुए सूबे के पुलिस महानिदेशक (DGP) को लोकभवन तलब कर लिया गया।

https://twitter.com/ATiwari69657435/status/1138350834821918720

“निजी आजादी का हनन हो रहा है तो हम हस्तक्षेप करेंगे” : SC

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि “किसी की स्वतंत्रता (निजी आजादी) का हनन हो रहा है तो हम हस्तक्षेप करेंगे। राज्य सरकार अपनी जांच जारी रख सकती है लेकिन स्वतंत्र पत्रकार प्रशांत कनौजिया को जेल में नहीं रख सकती।“ सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया में जमकर स्वागत किया जा रहा है। पत्रकारों का एक वर्ग जो पिछले तीन दिन से लगातार प्रशांत के केस को लेकर ट्वीट कर रहा था उसने इस फैसले का स्वागत किया है।

https://twitter.com/meevkt/status/1138351836644171776

यूपी सरकार के सभी पक्ष को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार का पक्ष रख रहे एएसजी विक्रमजीत बनर्जी ने प्रशांत कनौजिया को लेकर न सिर्फ तमाम दलीलें दीं बल्कि ट्वीट्स की कॉपी सौंपी। यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि 'कनौजिया की गिरफ्तारी सिर्फ एक ट्वीट पर नहीं हुई, बल्कि वह आदतन अपराधी है। उसने भगवान और धर्म के खिलाफ ट्वीट किया है' । इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रशांत कनौजिया को जमानत देने का यह मतलब नहीं है कि सोशल मीडिया पर डाले गए उसके पोस्ट को सही ठहराया जा रहा है।

गौरतलब है कि स्वतंत्र पत्रकारिता करने वाले प्रशांत कनौजिया ने बीते दिनों यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर Facebook पर एक वीडियो शेयर किया था। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने अपने पोस्ट में योगी को लेकर आपत्तिजनक बातें भी लिखी थीं। जिसके बाद कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रशांत कनौजिया पूर्व में thewirehindi जैसे संस्थान के लिए काम कर चुके हैं। वर्तमान समय में वे (स्वतंत्र पत्रकारिता) कर रहे हैं।


 

 
no image

Pakistan के प्रधानमंत्री Imran Khan ने गुरुवार को संसद में कहा कि “हमने भारत के पायलट को पकडा है, कल उसे छोड़ दिया जाएगा”। इस बयान के बाद साफ हो गया है कि शुक्रवार को विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई हो जाएगी। प्रोटोकाल के तहत Pakistan, इंडियन अथार्टी को कल शाम तक सौंपेगे। गौरतलब है कि गुरुवार को पाकिस्तान के फाइटर प्लेन F-16 को मार गिराने वाले MIG-21 के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन का प्लेन क्रैश हो गया। वे जब पैराशूट के जरिए जब नीचे उतरे तो वह सीमा पाकिस्तान की थी। भीड़ ने घेरा तो जाबांज अफसर ने पिस्टल निकाल अपनी सुरक्षा की। साथ ही पास के एक तालाब में आवश्यक दस्तावेज को नष्ट कर दिया। अभिनंदन के रिहाई का ऐलान होते ही देश के कोने-कोने में खुशी की लहर दौड़ गई। उनक पाकिस्तान में पकड़े जाने के बाद सोशल मीडिया में उनकी रिहाई को लेकर हर कोई प्रार्थना कर रहा था। आइए जानते हैं कि कौन हैं विंग कमांडर अभिनंदन और क्या है उनके परिवार का भारतीय वायुसेना से रिश्ता ?


YOGESH TRIPATHI


"बेटे की जाबांजी पर सीना गर्व से चौड़ा"


बेटे की जाबांजी पर आज रिटायर्ड एयर मार्शल एस. वर्धमान का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। कुछ दिन पहले एक कार्यक्रम में रिटायर्ड एयर मार्शल एस वर्तमान ने कहा था कि फाइटर प्लेन ये नहीं जानता कि उसे उड़ाने वाला मर्द है या औरत। 1973 में एयर फोर्स ज्वाइन करने वाले रिटायर्ड एयर मार्शल एस वर्तमान के पास 4000 घंटे से ज्यादा और 40 से ज्यादा तरह के प्लेन उड़ा चुके हैं। करगिल जंग के दौरान वो ग्वालियर एयरबेस के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर थे।

विंग कमांडर की Wife  तन्वी मारवाह हैं रिटायर्ड स्क्वॉड्रन लीडर


बेंगलुरू में स्कूली पढ़ाई करने वाले विंग कमांडर अभिनंदन ने जीवनसाथी के तौर पर एयर फोर्स अधिकारी स्क्वॉड्रन लीडर तन्वी मरवाहा को चुना। तन्वी मरवाहा इंडियन एयरफोर्स में स्क्वॉड्रन लीडर के तौर पर काम करती थीं। करीब 15 साल की सर्विस के बाद हेलिकॉप्टर पायलट के तौर पर वे रिटायर हो चुकी हैं। तन्वी मरवाहा आईआईएम, अहमदाबाद से आर्म्ड फोर्सेज का एग्जीक्युटिव कोर्स कर वर्तमान समय में रिलायंस जियो में DGM के पद पर कार्यरत हैं। अभिनंदन और तन्वी का एक छोटा सा बच्चा तविश है।

रियल लाइफ में रील लाइफ की सीन


एयर मार्शल एस वर्तमान ने 2017 में आई मणि रत्नम की फिल्म कातरू वेलियिदई के लिए सलाहकार का काम किया था जो फिल्म करगिल युद्ध के दौरान एक भारतीय पायलट के पाकिस्तान में पकड़े जाने पर बनाई गई थी। संयोग देखिए कि उनके बेटे को पाकिस्तान ने एयर फोर्स मिशन के दौरान पकड़ लिया है।

नोट---सभी तस्वीरें पब्लिक प्लेटफॉर्म पर हैं, इसलिए Portal ने प्रयोग किया है।