Articles by "राज्य निर्वाचन आयोग"
राज्य निर्वाचन आयोग लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

लंबे इंतजार और हाईकोर्ट की फटकार के बाद आखिर फ्राइ-डे को राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय के चुनाव की तिथियों का ऐलान कर दिया। राज्य चुनाव आयुक्त सतीश अग्रवाल के मुताबिक तीन चरणों में मतदाता वोट डालेंगे। एक दिसंबर को परिणाम आएंगे। श्रीअगवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सूबे में 10 फीसदी मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। 


[caption id="attachment_18069" align="aligncenter" width="710"] लखनऊ में राज्य निर्वाचन आयुक्त सतीश अग्रवाल निकाय चुनाव के तिथियों का ऐलान करते हुए[/caption]

YOGESH TRIPATHI

कानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने फ्राइ-डे को नगर निकाय के चुनाव तिथियों का शंखनाद कर दिया। सूबे के 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायत के लिए कुल तीन चरणों में मतदाता वोट की चोट कर अपनी पसंद के प्रत्याशी को चुनाव जिताएंगे। इस बार का चुनाव पैरामिलेट्री फोर्स के बजाय PAC की मौजूदगी में कराया जाएगा। 10 फीसदी मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त सतीश अग्रवाल के मुताबिक यूपी में इस बार 10 फीसदी मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। यहां भारी सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो सके।


तीन चरणों में मतदाता करेंगे वोट की चोट

-राज्य निर्वाचन आयुक्त सतीश अग्रवाल ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि निकाय चुनाव का पहला चरण 22 नवंबर को होगा। इसमें 5 नगर निगम, 71 नगर पालिका परिषद के लिए मतदान कराए जाएंगे।

-दूसरा चरण 26 नवंबर को होगा, जिसमें 26 नगर निगम और 51 पालिका परिषद में चुनाव कराए जाएंगे।

-29 नवंबर को तीसरे चरण में 26 जिलों में 5 नगर निगम और 76 नगर पालिका परिषद के चुनाव होंगे।


यूपी में लागू हो गई आचार संहिता


राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से नगर निकाय के चुनावी तिथि का ऐलान करते हुए सूबे में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। सभी सरकारी कर्मचारियों को चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करना होगा। जिसके चलते राजस्व, पुलिस, गृह, नगर विकास में ट्रांसफर, नियुक्ति पर प्रतिबंध होगा।राज्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक मतदान सुबह 7:30 से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं मतगणना एक दिसम्बर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। परिणाम की सूचना मोबाइल पर मैसेज से मिलेगी।

10 प्रतिशत मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील घोषित


राज्य निर्वाचन आयुक्त सतीश ने बताया कि चुनाव के सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पैरा मिलिट्री फोर्स के बजाए यूपी पुलिस, पीएसी के हाथों में रहेगी। 10 % मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव ईवीएम से जबकि नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। बैलेट पेपर पर प्रत्यशी की फोटो भी होगी।

High Court की सख्त ताकीद के बाद आखिर यूपी सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय के चुनावों को जल्द से जल्द कराने का फैसला ले लिया है। सूत्रों की मानें तो 25 अक्तूबर को ही राज्य चुनाव आयोग शेड्यूल का शंखनाद करेगा। माना जा रहा है कि चुनाव तीन या फिर चार चारणों में होंगे। 



लखनऊ। दीपावली पर पटाखों के धूम-धड़ाके के बाद यूपी में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी काफी तेज रफ्तार से बढ़ेगी। High Court की सख्त ताकीद के बाद राज्य निर्वाचन आयोग (UPEC) नगर निकाय के चुनाव का ऐलान अक्तूबर माह के आखिरी सप्ताह में करने का मूड बना चुका है। सूत्रों की मानें तो 25 अक्तूबर को राज्य चुनाव आयोग निकाय चुनावों की तिथि का ऐलान करीब-करीब कर सकता है। चुनाव तीन से चार चरणों में होंगे। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट भी 25 अक्तूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी करने का निर्देश दे चुका है।


Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institution

वार्डों के परिसीमन के साथ आरक्षण भी हो चुका है तय

वार्डों के परिसीमन के साथ आरक्षित सीट तय कर ली गई। वहीं दूसरी तरफ नगर निकाय के मतदाताओं की सूची को भी अंतिम रूप देकर उनके वेरी​फिकेशन की प्रक्रिया भी राज्य​ निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम चरण में है। सूत्रों की मानें तो राज्य चुनाव आयोग निकाय चुनावों की घोषणा का ऐलान 25 अक्टूबर को करने का मसौदा लगभग पूरा कर चुका है।



तीन से चार चरणों में चुनाव होने की उम्मींद

मंडे को राज्य के संयुक्त निर्वाचन आयुक्त जेपी सिंह ने कहा कि 25 अक्तूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नगर निकाय के चुनाव तीन या चार चरण में कराए जा सकते हैं। चुनाव तारीखों की अधिसूचना जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। संयुक्त निर्वाचन आयुक्त जेपी सिंह के मुताबिक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार से 25 अक्टूबर तक अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार की अधिसूचना जारी होने के तुरंत बाद राज्य निर्वाचन आयोग भी अधिसूचना जारी कर देगा। निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार सुरक्षाकर्मियों की उपलब्धता के आधार पर ही चुनाव के चरण तय करने पर विचार कर रही है।

आगरा और मेरठ जोन में हो चुकी हैं मीटिंग

​संयुक्त निर्वाचन आयुक्त जेपी सिंह के मुताबिक नगर निकाय चुनाव के बाबत आगरा और मेरठ जोन में राज्य निर्वाचन आयुक्त और स्थानीय अधिकारियों के साथ मीटिंग हो चुकी हैं। मंगलवार को इसकी अगली कड़ी के तहत बरेली जोन में बैठक होगी। राज्य निर्वाचन आयोग निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराने की बात कह रहा है। उसके मुताबिक चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।