Articles by "भदोही"
भदोही लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
no image

Lok Sabha Election 2019 का चुनाव में राजनीतिक दलों के नेताओं और प्रत्याशियों के विवादित बयान लगातार जारी हैं। सोशल मीडिया Twitter पर UP के भदोही से BJP प्रत्याशी रमेश बिन्द का एक Video खूब Viral हो रहा है। इस वीडियों में रमेश बिन्द ब्राम्हणों को सार्वजनिक तौर पर गाली देने के साथ-साथ ये कह रहे हैं कि यदि एक बिन्द को पीटते हैं “तो हम जनेऊ देख 100 ब्राम्हणों को पिटवाते हैं। ऐसे नहीं कोई मिर्जापुर में रमेश बिन्द से खौफ खाता है। Video में रमेश बिन्द एक घटना का जिक्र करते हुए कह रहे हैं कि पुलिस वाले ने बूट मारा तो उन्होंने ऐसे ही नहीं थाना और थानेदार को फुंकवा दिया था”। Video के Viral होते ही विरोधी दल के नेताओं ने इसे पूरी तरह से लपक लिया है। शाम होते-होते ये Video सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म WhatsApp, Facebook पर भी वॉयरल है।


https://twitter.com/pankhuripathak/status/1121641666052411393

YOGESH TRIPATHI


Viral Video थाने को फुंकवाने का दावा कर रहे बीजेपी प्रत्याशी

Viral Video में बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिंद खुलेआम थाने को आग लगाने का दावा तो कर ही रहे हैं। साथ ही साथ ब्राह्मणों को रोड पर घसीट-घसीट कर मारने की धमकी भी दे रहे हैं। वीडियो को देखने से प्रतीत होता है कि ये किसी जनसभा का है। इसमें जनसभा को सम्बोधित करते हुए रमेश बिन्द कह रहे हैं कि “अगर कोई ब्राह्मण एक भी बिन्द को मारता है तो हम लोगों के जनेऊ देखकर सौ ब्राह्मणों को पीटते हैं”

मिर्जापुर में बिन्द के नाम से कांपते हैं ब्राम्हण

वीडियो में रमेश बिंद यह भी कह रहे हैं कि मिर्जापुर में ब्राह्मण, बिन्द के नाम से कापते हैं। गौरतलब है कि रमेश बिन्द पहले बसपा पार्टी से विधायक रह चुके हैं। मंझवा से विधायक रहे रमेश बिन्द कुछ दिनों पहले गठबंधन से भदोही सीट पर लोकसभा का टिकट मांग रहे थे लेकिन गठबंधन ने रंगनाथ मिश्रा को भदोही से टिकट दे दिया।

चढ़ावा के बाद बीजेपी ने दिया रमेश बिन्द को टिकट

टिकट न मिलने पर रमेश बिंद ने भाजपा का दामन थाम लिया। चर्चा है कि संगठन के एक बड़े नेता को “चढ़ावा” चढ़ाने के बाद उनको हाईकमान ने टिकट दे दी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद गठबंधन प्रत्याशी रंगनाथ मिश्रा ने उन्हें ब्राह्मण विरोधी बताते हुए कहा कि यदि ये व्यक्ति चुनाव जीता तो ब्राम्हणों को दर-दर पीटा जाने लगेगा। हालांकि पार्टी की तरफ से रमेश बिन्द की इस टिप्पणी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Viral Video को लेकर दिए जा रहे हैं तर्क-कुतर्क

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को भाजपा के लोग संदिग्ध और फर्जी मान रहे हैं। वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि जब रमेश बिंद बसपा में थे तो मिर्जापुर में आयोजित अपने समाज से जुड़े कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह विवादित टिप्पणी की थी।

रमेश बिंद का कहना है कि वायरल हुआ वीडियो उनका नहीं है। वीडियो में उनकी आवाज नहीं है। विरोधी दल के लोग षड्यंत्र रच रहे हैं। मैंने कभी ब्राम्हण समाज के खिलाफ नहीं बोला।

 

Uttar Pradesh के भदोही जनपद स्थित एक गांव में शनिवार को भीषण ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि जिस घर में ब्लास्ट हुआ है वहां पर चोरी छिपे पटाखा बनाने का काम हो रहा था। धमाका इतना जोरदार था कि तीन मंजिला मकान पूरी तरह से जमीदोंज हो गया। पुलिस और प्रशासन के सभी बड़े अफसर मौके पर मौजूद हैं।


[caption id="attachment_18864" align="alignnone" width="720"] भदोही में ब्लास्ट के बाद बिखरा तीन मंजिला मकान का मलबा।[/caption]

जेसीबी मशीन से हटवाया जा रहा है मलबा


भदोही पुलिस के मुताबिक वाराणसी-भदोही मार्ग का यातायात रोक दिया गया है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी की मशीनों को लगाया गया है। NDRF की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। अभी तक करीब 11 शवों को बाहर निकाला जा चुका है। मलबे में अभी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। कुछ घायल लोगों को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।


तीन मंजिला मकान में बनाया जा रहा था पटाखा


ग्रामीणों के मुताबिक लोकल पुलिस की सेटिंग से इस तीन मंजिला मकान में एक मुस्लिम परिवार ये गोरखधंधा कर रहा था। मकान में बारूद के साथ-साथ भारी मात्रा में पटाखा रखे जाने की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस का कहना है कि विस्फोट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद तीन मंजिला मकान का मलबा चारो तरफ बिखर गया। काफी देर तक धूल का गुबार ही गुबार रहा। काफी मशक्कत के बाद मलबे को हटाया जा सका।

 

रोंगटे खड़ी कर देने वाली यह वारदात यूपी के भदोही जनपद में उस समय हुई जब महिला प्रधान स्मृति सिंह अपनी बर्थ पर विश्राम कर रही थीं। उनका कहना है कि बदमाशों ने लूटपाट के बाद चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। फिलहाल जीआरपी तहरीर के आधार पर छानबीन कर रही है। 


[caption id="attachment_17752" align="aligncenter" width="640"] महिला प्रधान स्मृति सिंह[/caption]

बलिया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Office की तरफ से आए बुलावे पर DELHI में आयोजित एक समारोह में भाग लेने जा रही महिला प्रधान पर ट्रेन की बोगी में ही जानलेवा हमला हो गया। नकदी और सामान लूटने के बाद दबंगों ने महिला प्रधान को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। लहूलुहान हालत में किसी तरह इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची महिला प्रधान ने तहरीर दी है।


Ch Harmohan Singh Para Medical Sciences & , Nursing Institution

नानाजी देशमुख के जन्म शताब्दी पर आयोजित था कार्यक्रम

दिल्ली में समाजसेवी नानाजी देशमुख के जन्म शताब्दी वर्ष पर समारोह का आयोजन केंद्र सरकार की तरफ से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में नामचीन हस्तियों को बुलाया गया। साथ ही समाज में उल्लेखनीय काम कर रहे लोगों को भी प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से आमंत्रण पत्र भेजा गया। PMO की तरफ से बलिया जिले के रतसर गांव महिला प्रधान स्मृति सिंह को भी आमंत्रण भेजा गया। स्मृति सिंह रिजर्वेशन करवाने के बाद ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। 8 अक्तूबर को सफर के दौरान भदोही में जब वह ट्रेन की बर्थ पर आराम कर रही थीं तो कुछ लोग उनकी गर्दन दबाने लगे। विरोध पर सभी ने मारपीट कर नकदी और सामान छीन लिया।



चलती ट्रेन से महिला प्रधान को नीचे फेंका

बकौल स्मृति सिंह लूटपाट के बाद बदमाशों ने चलती ट्रेन से उनको धक्का दे दिया। गिरने की वजह से उनको काफी चोट भी आई। यात्रियों ने किसी तरह चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर स्मृति सिंह ने शिकायती पत्र जीआरपी को दिया। जीआरपी अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जीआरपी ने महिला प्रधान को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।