Articles by "फिरौती"
फिरौती लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

12 फरवरी 2019 को स्कूल जाते समय फिल्मी स्टाइल में अगवा किए गए तेल कारोबारी के दो मासूम जुड़वा बच्चों को जान दो राज्यों (Uttar Pradesh & Madhya Pradesh) की पुलिस और स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) नहीं बचा सकी। अपहरणकर्ताओं ने 25 लाख की फिरौती लेने के बाद भी दोनों को बेरहमी से मार डाला। दोनों मासूमों के शव Chitrakoot के पड़ोसी जनपद बांदा के बबेरू स्थित अवगासी घाट में मिले। यमुना नदी में शव मिलने के बाद सनसनी मच गई। पुलिस के आला अफसर मौके पर  पहुंचे। शवों को कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, बच्चों के शव मिलने के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया।


 

[caption id="attachment_18867" align="alignnone" width="678"] शिवांश और देवांश के हत्या की खबर मिलते ही चित्रकूट के कर्वी एरिया में तनाव फैल गया।[/caption]

YOGESH TRIPATHI


 हवा में तीर चलाती रही UP-MP की पुलिस और STF


तेल कारोबारी के बच्चों शिवांश और देवांग का अपहरण 12 फरवरी को बाइक सवार बदमाशों ने स्कूली बस को रोकने के बाद किया था। पूरी घटना CCTV में कैद हुई थी। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस को Alert कर अफसरों ने उनकी सकुशल बरामदगी के निर्देश जारी किए। पुलिस के सफल न होने के बाद अफसरों ने STF को भी लगा दिया। सर्विलांस सिस्टम की मदद के साथ मुखबिरों का संजाल बिछाया गया। कई दस्यु गिरोहों पर भी अपहरण किए जाने की आशंका जाहिर की गई। कुछ दिन पहले ही अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के 25 लाख रुपए भी वसूल लिए लेकिन बच्चों को नहीं छोड़ा।

[caption id="attachment_18868" align="alignnone" width="1040"] स्कूल बस से शिवांश और देवांश का अपहरण कर भाग रहे नकाबपोश बदमाश CCTV में कैद हो गए लेकिन इसके बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी।[/caption]

मध्य प्रदेश के सतगुरु स्कूल में पढ़ते थे शिवांग और देवांग


तेल कारोबारी के दोनों बच्चे यूपी की सीमा से सटे मध्य प्रदेश स्थित सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट परिसर में स्थित सदगुरु स्कूल में पढ़ते थे। ये स्कूल इंग्लिश मीडियम है। 12 फरवरी को अन्य बच्चों के साथ दोनों स्कूली बस में सवार होकर जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने बस को रोक लिया और असलहे के बल पर दोनों को किडनैप कर भाग निकले।

चित्रकूट के कर्वी कोतवाली में रहता है तेल कारोबारी का परिवर


पुलिस के मुताबिक यूपी के चित्रकूट जनपद स्थित कर्वी कोतवाली के सीतापुर एरिया में तेल कारोबारी ब्रजेश रावत का परिवार रहता है। ब्रजेश के दोनों जुड़वा बेटे देवांश और शिवांश (LKG & UKG) में अध्यनरत थे।

शिवांश और देवांश की हत्या के बाद तनाव


जुड़वा भाइयों शिवांश और देवांश के हत्या की खबर मिलते ही चित्रकूट के कर्वी मोहल्ले में तनाव फैल गया। हजारों की भीड़ सड़क पर उतर आई। मौके की नजाकत को भांप अफसरों ने भारी पुलिस बल को तैनात कर माइक से सभी को शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस अभी तक कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।

 

 

 

 

UP Police और अपराधियों के साठगांठ की सबसे बड़ी तस्वीर Gorakhpur जनपद में देखने को मिली। यहां बिहार से अपह्त कर लाए गए छात्र के परिजनों से जनपद के एक थाने के दो दरोगाओं ने फिरौती मांगी। लोकेशन ट्रेस होने पर जब SSP ने छानबीन कराई तो मामला सही मिला। दोनों दरोगा Arrest कर लिए गए हैं। थानेदार ने Arresting की बात स्वीकार की है लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब UP Police के दरोगा और सिपाही ही अपराधियों के साथ मिलकर अपराध करेंगे तो जनता की रक्षा और सुरक्षा कौन करेगा ? क्या ऐसे क्रिमिनल माइंड वाले पुलिस वालों की नौकरी खत्म नहीं की जानी चाहिए ?



YOGESH TRIPATHI


कानपुर। यूपी में खाकी का खादी और अपराधी से किस तरह का “गठजोड़” है यह बात किसी से छिपी नहीं है। अपराधियों को संरक्षण देने के लिए मशहूर हो चुकी सूबे की पुलिस अब अपहरणकर्ताओं के साथ मिलकर फिरौती भी मांगने लगी है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्षेत्र वाले जनपद Gorakhpur से खबर आ रही है कि दो अंडर ट्रेनी दरोगाओं ने बिहार से किडनैप किए गए छात्र के परिजनों से छात्र की रिहाई के लिए लाखों की फिरौती मांगी। बिहार पुलिस ने सर्विलांस के जरिए जब पूरे मामले को ट्रेस किया तो यह सनसनीखेज खुलासा हो गया। SSP गोरखपुर के निर्देश पर दोनों दरोगाओं को Arrest कर लिया गया है। ये दोनों दरोगाओ उरुवा थाने में तैनात बताए जा रहे हैं।



क्या है पूरा मामला


बिहार के गोपालगंज जनपद के एक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र को उसका मुस्लिम दोस्त बहाने से Gorakhpur ले आया। पुलिस सूत्रों की मानें तो छात्र को लाने के बाद उसने Gorakhpur के उरुवा थाने में तैनात दो दरोगाओं से संपर्क कर छात्र को अगवा करने की बात बताते हुए साजिश में शामिल कर लिया। अपहरण जैसे संगीन अपराध में शामिल होने के बाद ये दरोगा भी छात्र के परिजनों से लाखों रुपए की फिरौती मांगी।

[caption id="attachment_18642" align="aligncenter" width="695"] गोरखपुर के उरुवा थाने के दो दरोगाओं की गिरफ्तारी के बाद मुक्त कराया गया बिहार के गोपालगंज का छात्र।[/caption]

बिहार पुलिस ने किया Gorakhpur के SSP से संपर्क


पीड़ित छात्र के परिजनों ने घटनाक्रम की जानकारी गोपालगंज के थाना पुलिस को दी। गोपालगंज पुलिस ने जब मोबाइल काल को सर्विलांस के जरिए ट्रेस किया तो वह गोरखपुर की निकली। इस पर गोपालगंज पुलिस ने Gorakhpur के SSP से संपर्क किया। गोपालगंज पुलिस के अफसर जब गोरखपुर के SSP से मिले तो उन्होने सबूत मांगे। बताया जा रहा है कि गोपालगंज पुलिस ने मोबाइल को हैंड फ्री कर फोन लगाया तो दोनों ही दरोगा धमकी भरे अंदाज में फिरौती की रकम न देने पर केस लगाने की धमकी देने लगे। इस पर SSP ने कैंट थाने की फोर्स गोपालगंज पुलिस के साथ उरुवा थाने भेजी। यहां से दोनों दरोगाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ कैंट थाने में FIR भी दर्ज की गई है।


उरुवा थानेदार ने पोर्टल से की Arresting की पुष्टि


बेहद संगीन मामले पर www.redeyestimes.com ने उरुवा थानेदार से उनके सीयूजी नंबर पर जब संपर्क किया। बातचीत के दौरान थानेदार ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए दरोगाओं को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने गिरफ्तार दरोगा अभिजीत कुमार और रघुनंदन त्रिपाठी हैं। दोनों की तैनाती थाने पर ही थी। वहीं, इस मामले पर कैंट इंस्पेक्टर ने www.redeyestimes.com से बात करते हुए कहा कि दोनों दरोगाओं के खिलाफ IPC की धारा 364 (A) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया है।