• Kidwai Nagar में रोड-शो के दौरान उमड़ा जनसैलाब
  • प्रियंका गांधी बोलीं, इस बार अजय कपूर को जिताइए
  • लाठी-डंडा वाले बयान पर बोलीं प्रियंका मारो तो सही...
  • कल्याणपुर और बाबूपुरवा में भी Priyanka Gandhi ने किया रोड-शो

किदवईनगर विधान सभा सीट से प्रत्याशी अजय कपूर के समर्थन में रोड-शो करतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

Yogesh Tripathi

Uttar Pradesh Election 2022 : कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi ने बुधवार को Kanpur में रोड-शो के जरिए सभी प्रत्याशियों के लिए Vote मांगे। प्रियंका गांधी के रोड-शो में हजारों की भीड़ का जनसैलाब उमड़ पड़ा। Kidwai Nagar विधान सभा में कांग्रेस प्रत्याशी Ajay Kapoor के लिए प्रियंका ने करीब तीन किलोमीटर लंबा रोड-शो किया। सोटे वाले बाबा हनुमान मंदिर के पास जब रोड-शो खत्म हआ तो कांग्रेस महासचिव ने हजारों की भीड़ को संबोधित करते हए कहा कि आप सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि अजय कपूर को इस बार चुनाव जिताइए। प्रियंका ने कहा कि जाति और धर्म से उठकर वोट करें। प्रियंका गांधी ने इस चौराहे पर हुंकार भरते हुए कहा कि सुना है यहां के विधायक लाठी-डंडे से मारने की बात करते हैं, मारे तो सहीं...हम कांग्रेस के लोग हैं, जितनी बार मारेगो उतनी बार उठकर प्रतिकार करेंगे... इस चौराहे से BJP MLA महेश त्रिवेदी का घर बामुश्किल 100 मीटर की दूरी पर है। यह एरिया भाजपा का गढ़ कहा जाता है। यही वजह रही कि प्रियंका ने भाजपा के गढ़ और प्रत्याशी के घर के पास "दहाड़" लगाई। 

सोटे वाले हनुमान मंदिर चौराहे पर भीड़ को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी।

Kidwai Nagar से कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर के समर्थन में Priyanka Gandhi का रोड-शो किदवई नगर चौराहे से Start हुआ। रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रियंका गांधी जिंदाबाद, अजय कपूर जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। किदवईनगर चौराहे से साइट नंबर-1 चौराहे तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर फूल-माला पहनाकर Priyanka Gandhi का कई जगहों स्वागत किया। 

 

किदवईनगर में प्रियंका गांधी के रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

साइट नंबर-1 चौराहे पर DBS College के पूर्व उपाध्यक्ष अविनाश ठाकुर ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और अजय कपूर का स्वागत किया। इस दौरान छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह चंदेल भी मौजूद रहे। साइट नंबर-1 चौराहे से काफिला बढ़ा तो प्रियंका गांधी की निगाह एक मासूम पर पड़ी। बगैर देरी किए प्रियंका ने उस मासूम को अपनी गोद में ले लिया। काफी देर तक वह मासूम बच्चे को दुलराती और चूमती रहीं। उनका यह अंदाज मकान की बालकनी और छतों पर खड़े लोगों के दिल को छू गया। यहां पर काफी देर तक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। 

किदवनईनगर के रोड शो में नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता

काफिला सोटे वाले हनुमान मंदिर पहुंचा तो Priyanka Gandhi ने माइक हाथ में ले लिया। हजारों की भीड़ का उत्साह देख प्रियंका ने कहा कि आप सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि अजय कपूर को भारी मतों से चुनाव जिताइए। उन्होंने कहा कि मैं अभी घंटाघर से आ रही हूं, करीब एक किलोमीटर गंदगी ही गंदगी देखी है मैने...प्रियंका ने कहा कि इतनी गंदगी मैनें कहीं नहीं देखी...कानपुर में काफी गंदगी है। प्रियंका ने लोगों से कहा कि रोजगार और विकास चाहिए तो कांग्रेस को वोट करिए। बोलते समय कुछ देर के लिए माइक खराब हो गया तो प्रियंका हंसने लगीं। इस बीच उनके साथ बैठे कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर ने उनके कान में कुछ कहा तो वह फिर से बोलने लगीं। 

किदवईनगर में भीड़ को संबोधित करतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मैने सुना है कि यहां के विधायक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लाठी-डंडे से मरवाने की धमकी देते हैं...मारो तो सही एक बार...हम कांग्रेस के लोग है...जितनी बार मारोगे, उतनी बार खड़े होकर प्रतिकार करेंगे... प्रियंका के तेवर देख वहां मौजूद हजारों की भीड़ जिंदाबाद के नारे लगाने लगी। करीब पांच मिनट तक भाषण देने के बाद प्रियंका गांधी गाड़ी से नीचे उतर गईं। रोड-शो के दौरान उत्तर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष कृपेश त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता संदीप शुक्ला समेत सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।  

प्रियंका गांधी को फरसा भेंट करतीं कल्याणपुर प्रत्याशी नेहा तिवारी।

Neha Tiwari ने फरसा दिया तो "जय परशुराम" के नारे लगे

कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi ने कल्याणपुर विधान सभा से प्रत्याशी नेहा तिवारी के लिए रोड शो कर जनता से वोट मांगा। नेहा तिवारी ने प्रियंका गांधी को फरसा भेंट किया तो वहां मौजूद हजारों की भीड़ जय परशुराम का नारा लगाने लगी। नेहा के साथ मैं ब्राम्हण हूंमहासभा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट पूजा दुबे समेत कई संगठनों के लोग और कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी ने जेल में डेढ़ साल से बंद नाबालिग खुशी दुबे की मां गायत्री देवी को टिकट दिया था लेकिन वोटर लिस्ट में उनका नाम न होने पर प्रियंका ने ही नेहा तिवारी को कल्याणपुर विधान सभा से प्रत्याशी घोषित किया। नेहा तिवारी की छोटी बहन खुशी दुबे को बिकरू केस के बाद पुलिस ने जेल भेजा था। तब से वह जेल में बंद है। प्रियंका ने महराजपुर विधान सभा सीट से प्रत्याशी कनिष्क पांडेय के लिए सभा कर लोगों से वोट देने के अपील की। 

नेहा तिवारी और सोहेल अंसारी के समर्थन में रोड शो करतीं प्रियंका गांधी।

सोहेल अंसारी के समर्थन में मांगा Vote

Priyanka Gandhi ने छावनी विधान सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सोहेल अंसारी के समर्थन में करीब दो किलोमीटर लंबा रोड-शो किया। चार राड चौराहे पर जब रोड शो पहुंचा तो हजारों की भीड़ शामिल हो चुकी थी। प्रियंका ने हाथ हिलाकर लोगों को अभिवादन किया और सोहेल अंसारी के समर्थन में वोट करने की अपील की। प्रियंका ने सीसामऊ से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी सुहैल और आर्यनगर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जायसवाल के लिए भी रोड शो कर वोट मांगा।  


 

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: