-Kanpur के Ghatampur थाना एरिया दौलतपुर गांव में सनसनीखेज वारदात 

-लाही के खेत की रखवाली करने फ्राइ-डे की Night गया था Shiv Shankar (55)

-Wife ने गांव के ही एक युवक पर Murder कर शव फूंकने का आरोप लगाया

-दो दिन पहले मृतक का युवक से किसी बात पर हुआ था झगड़ा 

 



Yogesh Tripathi

Kanpur के Ghatampur थाना एरिया स्थित नंदना पुलिस चौकी के गांव दौलतपुर में दुस्साहसिक वारदात से सनसनी फैल गई। अन्ना मवेशियों से फसल को बचाने के लिए फ्राइ-डे की Night खेत पर गए Shiv Shankar (55) की हत्या कर दी गई। Murder के बाद कातिलों ने पेट्रोल छिड़क शव को जलाया भी। शनिवार सुबह अधजला शव पड़ा मिला तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर Ghatampur थाने की फोर्स मौका-ए-वारदात पर पहुंची। छानबीन के बाद पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टार्टम के लिए भेजा। Shiv Shankar की Wife ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस कई बिन्दुओं पर छानबीन कर रही है। 

 


दौलतपुर गांव निवासिनी सुशीला ने पुलिस को बताया कि उसके पति Shiv Shankar शुक्रवार रात को लाही के फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गए थे। सुबह जब पति घर नहीं पहुंचे तो उनको चिंता हुई। खोजबीन करती सुशीला खेत पर पहुंची। बकौल सुशील सड़क पर खून के कई जगह धब्बे मिले। बिस्तर पर पति के न देख उन्होंने आसपास खोजा लेकिन सुराग नहीं मिला। खोजबीन कर रही सुशीला का निगाह अचानक खेत पर गई तो पति का शव दिखाई दिया। 

सुशीला के मुताबिक हत्या के बाद कातिलों ने पेट्रोल छिड़क शव में आग लगा दी। शव का काफी भाग जल भी गया। पति की लाश देख सुशीला रोने-बिलखने लगी। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सुशीला ने गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सुशीला का कहना है कि कुछ दिन पहले युवक से पति का विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने धमकी दी थी। अधजले शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने Postmortem House भेजा। सुशीला ने पुलिस को बताया कि चार बेटे और तीन बेटियां हैं।

SHO का कहना है कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। Postmortem Report में मौत की सही वजह मालुम हो सकेगी। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया। शव पूरी तरह से नहीं जल सका। हत्या को लेकर कई बिन्दओं पर छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।


Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: